एक नई सोच, एक नई धारा

n647954040173707817267317190debcbb6b66ed3b93cabdd6471412404bb4d75ce5e652f147a7f60246765
सरयू राय ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, नीतीश के विधायक के मन में क्या?

उन्होंने उल्लेख किया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के सभी 24 जिलों में कुल मिलाकर 9,20,245 कंबल की आपूर्ति का आदेश ओम शक्ति टेक्सटाइल्स, पानीपत, हरियाणा और बिहारी लाल चौधरी ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड, धनबाद को दिया गया है।

‘कंबल निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं’

सरयू राय के मुताबिक, जो सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, उसके अनुसार कंबलों की गुणवत्ता निविदा की शर्तों के अनुरूप नहीं है। निविदा शर्तों के अनुसार सभी कंबल पावरलूम नहीं, हैंडलूम द्वारा निर्मित होने चाहिए, लेकिन वितरित किए जा रहे कंबल पावरलूम से निर्मित हैं।

‘कंबलों में ऊन की मात्रा भी ठीक नहीं’

निविदा शर्तों में यह भी है कि कंबल में 70 प्रतिशत ऊन के धागे होना चाहिए और बाकी 30 प्रतिशत सिंंथेटिक धागा होना चाहिए। इस कसौटी पर भी कंबल खरा नहीं उतर पा रहे हैं। अधिकांश कंबलों में ऊन की मात्रा 35 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच होने की शिकायत मिल रही है।

IMG 20240309 WA00283

शेष सिंथेटिक धागा पालिएस्टर का होना चाहिए और धागा नया होना चाहिए, परंतु वितरित किए जा रहे कंबलों में पालिएस्टर का नहीं बल्कि पुराने कपड़ों का धागा लगाया गया है। धुलाई के बाद कंबल का वजन न्यूनतम दो किलोग्राम होना चाहिए, परंतु इसमें भी कमी दिखाई पड़ रही हैं।

सिर्फ 10 प्रतिशत कंबल गुणवत्ता के अनुरूप

सरयू राय ने पत्र में जिक्र किया है गुणवत्ता में सुधार के लिहाज से एक कंबल का मूल्य पिछले वर्ष के मूल्य से 75 से 100 रुपये अधिक रखा गया है। इसके बावजूद निविदा की शर्तों का अनुपालन आपूर्तिकर्ताओं द्वारा नहीं किए जाने के कारण गुणवत्ता से समझौता हुआ है।

आपूर्तिकर्ताओं द्वारा दो तरह के कंबलों की आपूर्ति की जा रही है। 10 प्रतिशत कंबल निविदा शर्तों के अनुरूप हैं और बाकी 90 प्रतिशत कंबल निविदा के शर्तों के अनुरूप नहीं है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि जांच की प्रक्रिया में इन्हीं 10 प्रतिशत कंबलों के नमूने के आधार पर जांच पूरी कर ली जाए।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250116 WA0005
मां झूमकेशवरी शक्ति पीठ पर मुखी एवं कारूवा समाज ने सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की

सरायकेला-खरसावां : मुखी एवं कारूवा समाज के लोगों ने तीनों प्रदेश झारखंड, बंगाल, उड़ीसा से अपने पौराणिक एवं ऐतिहासिक कुल देवी की पूजा अर्चना करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को वार्षिक आयखान यात्रा पर सरायकेला खरखाई नदी तट स्थित मां झूमकेशवरी शक्ति पीठ पर मुखी समाज एवं कारूवा समाज के लोगों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि शांति के लिए दुआएं मांगी। ज्ञात हो कि तीनों प्रदेश से प्रति वर्ष मुखी एवं कारूवा समाज के लोग हजारों की संख्या में एकत्रित होकर मां झूमकेशवरी शक्ति पीठ पर समाज के लोगों द्वारा फल फूल एंव मुर्गे, बकरी की बलि चढ़ाई जाती है और मन्नत मांगते हैं जो पूरे होने पर बलि दी जाती है।

IMG 20240309 WA00283

इस दौरान मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता रंजन कारूवा, कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, राजू बेहरा, पूर्ण चंद्र कारूवा, सुमंत मुखी, कार्तिकेशवर मुखी, प्रदीप मुखी, लाल मुखी, राजू कारूवा, मानू कारूवा, पंचू मुखी, गोविंदा मुखी, गणेश मुखी, रविशंकर मुखी, राजेन्द्र कारुवा, रामविलास मुखी, श्रीनिवासन कारूवा, कृष्ण कांत कारूवा, अजीत मुखी, अभिजीत मुखी, अजय मुखी, शुभम् मुखी सहितहजारों की संख्या में समाज के लोगों ने मां झूमकेशवरी शक्ति पीठ पर माथा टेका।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250116 WA0004
सोनारी थाना के पुलिस पदाधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप

जमशेदपुर : शहर के सोनारी थाना के दो पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी एवं जयंती तिर्की पर प्रताड़ित करने का आरोप बी ब्लॉक निवासी रूपा देवी ने लगाया है।
रूपा देवी ने एसएसपी को लिखित रूप से बताया है कि उसके बेटे नारायण प्रसाद साहू का विवाह गाढ़ाबासा की पूजा कुमारी के साथ जनवरी 2023 में हुआ। इसका एक बेटा मितांश साहू हुआ। बहु पूजा सोनारी ससुराल में पूरे परिवार को गाली गलौज मारपीट करती है और घर से बाहर रहती है। नौकरी करने के बहाने गाढ़ाबासा निवासी अमन कुमार साहू से मोबाइल पर बात करती रहती है। बेटे नारायण साहू द्वारा विरोध करने पर मुकदमे में फंसा देने की धमकी देती है। 8 नवंबर 2024 में बिना जानकारी दिए गहना, कपड़ा लेकर मायके चली गई।

IMG 20240309 WA00283

12 जनवरी को थाना प्रभारी के द्वारा पुत्र नारायण साहू को बुलवाया गया। रूपा साहू बेटे के साथ वहां गई तो वहां पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी और जयंत तिर्की ने अभद्र व्यवहार और गाली गलौज किया, कहा की थाना प्रभारी से सीधा संपर्क करते हो हमको बाईपास करके और फिर बेटे से जबरन कागजात पर लिखवाया कि पत्नी को ले जाएगा। इतना ही नहीं यह भी बोला जो हम पूछेंगे उसमें हां बोलना और फिर वीडियो बनाया। पुलिस पदाधिकारी अमित चौधरी एक सप्ताह से बराबर फोन कर धमकाता रहता है। फिर मेरे पति हेम प्रसाद साहू, बेटी दामाद को थाना में जाकर प्रताड़ित किया और दबाव दिया कि रूपा देवी और नारायण प्रसाद साहू थाना में हाजिर हो जाएं अन्यथा हेम प्रसाद साहू को जेल भेज देंगे।

IMG 20240309 WA00273

इस घटना के पूर्व पूजा कुमारी के द्वारा महिला साकची थाना में लिखित शिकायत करने पर वहां पर पुलिस पदाधिकारी जांच पर पूजा कुमारी को ही दोषी पाए, इस बात को छुपाते हुए पूजा कुमारी द्वारा अमित चौधरी के साथ मिलकर साजिश कर पुलिस पदाधिकारी द्वारा किसी प्रकार का नोटिस दिए बगैर थाना में बुलाकर प्रताड़ना करना एवं जबरन वीडियो बनाना सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और नए कानून का सरासर उल्लंघन करने वाले
दोनों पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग करते हुए रूपा देवी ने इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मानव अधिकार आयोग के साथ ही साहू समाज के अध्यक्ष कृष्णा साहू तथा सोनारी थाना प्रभारी को भेजी है।

IMG 20250116 WA0002
टिंपलेट वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल को सीजीपीसी ने किया सम्मानित
IMG 20250116 WA0003

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गोलमुरी टिंपलेट वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल को सेंट्रल प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला ने संयुक्त रूप से शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह समाज हित में मजदूरों के हित में कार्य करेंगे और मजदूरों द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वाह करेंगे।

IMG 20240309 WA00283

इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, मुख्य सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, हरदीप सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250116 081851
बंगाल क्लब में विंटर गारमेंट सेल को अगले 4 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।
1000865112

जमशेदपुर: साकची स्थित बंगाल क्लब के एसी हॉल में रेडीमेड गारमेंट कम्पनी द्वारा आयोजित ब्राण्डेड गारमेंट विंटर सेल का अगले 4 दिनों के लिए अर्थात् 20 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए सेल के संचालक ने कहा कि 4 दिनों तक चलने वाले इस सेल में लेडिज, जेंटस एवं किड्स के ब्रांडेड विंटर वियर के ढेर सारी रेंज उपलब्ध हैं जिसमें लेडिज एवं जेंटस के जैकेट, ब्लेजर, स्वेट शर्ट, विंटर लोअर 80 प्रतिशत तक के डिस्काउंट में बिक्री की जा रही है। इसके अलावा बाटा की फुटवियर पर 70 प्रतिशत तक की डिस्काउंट के साथ बिक्री की जा रही है। साथ ही विंटर के अलावा समर के उत्पाद भी उपलब्ध हैं। ज्ञात रहे कि पहली बार जमशेदपुर में 100 प्रतिशत जेन्यूयन प्रोडक्ट्स की बिक्री साकची स्थित बंगाल क्लब के एसी हॉल में बिक्री की जा रही है।

IMG 20240309 WA00283

सेल के संचालक ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि इस स्पेशल सेल में उपरोक्त नामी गिरामी कंपनीयों के लेडिज वियर, जेंटस वियर एवं किड्स वियर के अलावा एक्सपोर्ट क्वालिटी के ब्रान्डेड गारमेंट्स अब अगले 4 दिनों के लिए अर्थात् 19 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है जिनकी कीमत काफी कम है उन्होंने कहा कि हमारे सेल में डिजाइनों की लम्बी रेंज के साथ-साथ उनकी कीमत भी काफी कम रखी गयी है, उन्होंने कहा सेल सुबह 10 बजे से निर्बाध रूप से रात 10 बजे तक चलेगी।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250113 WA0003
कोल्हान के मुखी समाज के लोगों का नरवा नदी के तट पर हुआ जुटान

मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता सह अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां जिला के संरक्षक श्री रंजन कारूवा के अध्यक्षता में विराट आम सभा हुई श्री कारूवा ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी मुखी समाज का समुचित विकास की किरणो से कोसों दूर है

IMG 20240309 WA00283

मुखी समाज के लोगों का राजनीतिक पार्टियां केवल वोट लेने के लिए बड़े-बड़े वादे चिकड़ी चौकड़ी बातें करते है जो झूमलेबाज साबित होती हैं, सरकार को संज्ञान लेकर मुखी समाज के लोगों का समुचित विकास पर विशेष पहल करनी चाहिए फूले बिरसा आंबेडकर क्लब के सुप्रीमो श्री सुग्रीव मुखी ने कहा कि सरकार हमें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है जैसे मुखी समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनना, स्थाई आवास प्रमाण पत्र के स्थान पर स्थानीय आवासीय प्रमाणपत्र षड्यंत्र के तहत बनाए जाना,एमलोयमेंट एक्सचेंज कार्ड नहीं बनना, समाज के अनुसूचित जाति जनजाति,पिछड़ा वर्ग के लोगों को ठेकेदारों द्वारा सरकारी दर मेहताना नहीं देना अन्य कई ज्वलनशील मुद्दों से वंचित हैं

IMG 20240309 WA00273

इस अवसर पर नेत्री सरस्वती कारूवा ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के महिला वर्ग को शिक्षित होना अति आवश्यक है जबतक समाज के महिला वर्ग शिक्षित नहीं होंगे समाज का विकास नहीं होगा,हमें भारत के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले,शेख फातिमा के आदर्शो से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए, प्रदेश कोषाध्यक्ष कारूवा समाज के गुरूचरण मुखी , राजू बेहरा, दिलीप महानंद, चैतन्य चौसा, ने भी संबोधित किया इस दौरान , सबीना देवी, गायत्री देवी, सुवर्ण कुमारी, जमुना सोना, पुनीता मुखी, ललीता सागर, जयश्री मुखी,राजकुमारी,जगीया कुमारी, बबीता नायक, शिवानी कुमारी, डोली गुप्ता, गीता देवी, रिंपी खा, रेशमा सोना,जया मुखी, गुड्डी मुखी, लक्ष्मी देवी,मंजू,संजू,आयुष, शोभा देवी, अजय मुखी, बिनोद मुखी, चैतन्य, अमित कारूवा,अजय मुखी,करण, अर्जुन,शा मुखी, कैलाश, अशोक,ग्रिश, गौतम, बाबूलाल, सुधीर, जितेन्द्र सोना, फिरोज इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे

IMG 20250112 WA0006 1
सीनी में राम मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

सीनी राम मन्दिर समित आस -पास के सभी मंदिरों में राम मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया सबसे पहले विश्व हिंदू स्वयंसेवक संघ प्रदेश कार्यकारिणी झारखंड के सनातनी बिट्टू सतपथी जी ने सनातनी अविनाश सिंह जी को सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी बनाए जाने पर उनको नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किये तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ,राम भजन एवं महाआरती किया गया इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद् के रामयश तिवारी,जीवन लामा और बालचन्द साहु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जीवन लामा ने उपस्थित रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी सनातनी भाई बहनों के लिए बहुत ही शुभ और गर्व का दिन है।

IMG 20250112 WA0006 1

इस शुभ दिन के लिए कईयों ने अपना बलिदान दिया था जिनके कारण आज हम राम मंदिर का दर्शन कर पा रहे हैं।
आज ही के दिन पौष मास द्वादशी तिथि पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा किया गया था।
शिव मंदिर मोहितपुर में भजन के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया।

IMG 20240309 WA00283

कार्यक्रम को सफल बनाने में जीवन लामा, रामयश तिवारी,अविनाश सिंह, बालचन्द साहु, बिट्टू शतपथी,संजय श्रीकांत, प्रेम प्रकाश,व्यास रजक,झा जी, प्रधान जी, हेमलता पटेल समेत विश्व हिंदू स्वयं सेवक संघ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महिला प्रकोष्ठ का अहम योगदान रहा।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250112 WA0009 1
दुर्गा दास दत्ता मेमिरियल ट्रस्ट के हेल्थ कैम्प में 330 मरीजों का हुआ निशुल्क इलाज

जमशेदपुर : दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी दिनांक 12 जनवरी 2025 को एक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कम्युनिटी सेंटर धतकीडीह जमशेदपुर में सुबह 10 से 3 बजे किया गया है। जिसमे जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, नेत्र, हड्डी, शिशु, एवं चर्म रोग के 20 से ज्यादा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उपचार किया गया। शिविर में 330 लोगों का मुफ्त उपचार एवं ब्लड जांच की गई और निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

IMG 20250112 WA0010

निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि श्री संजीब सरदार, विधायक पोटका विधानसभा और विशिष्ट अतिथि श्री कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक बहरागोड़ा थे। मुख्य अतिथि संजीब सरदार ने दुर्गा दास दत्ता मेमिरियाल ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा के वंचित और समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए ट्रस्ट का प्रयास सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने कहा के बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो जागरूक नही है और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। दुर्गा दास दत्ता ट्रस्ट ने माहिर डॉक्टरों की टीम को एक जगह बुला कर जरूरतमंद तक पहुँचा दिया ये काबिल ए तारीफ है। इस शिविर में 25 बार प्लाज़्मा डोनेट करने वाले युवा समाजसेवी इंदरजीत सिंह को सम्मानित भी किया गया।

IMG 20250112 WA0011

दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा के ट्रस्ट लगतार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती है, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। शिविर में 200 वृद्ध एवं जरूरतमंद लोंगो के बीच कम्बल भी बांटा गया। शिविर का सफल आयोजन डॉ शाज़िया परवीन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, शिविर में रीना दत्ता, शहज़ाद कुरैशी, डॉ० शिशिर, डॉ० सुशील, डॉ० राजकिरण, डॉ० शादाब, डॉ० जसीम, डॉ० सुनन्दा, डॉ० वरुण, डॉ० मेघा, डॉ० अजय, डॉ० दीपक, डॉ० विनीत, अर्जुन, टिना, अंकित, प्रिया प्रामाणिक ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

IMG 20250112 WA0004
साकची गुरुद्वारा साहिब में स्व. गुरविंदर सिंह सेठी को याद कर दी गयी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : जमशेदपुर सिख संगत, बीर खालसा दल और साकची गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से दो बार झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य, झारखंड- बिहार के सिखों और आम जनता के बीच में रहकर सेवा कार्य करने वाले नेक दिल के धनी, गुरु घर के सेवक स्व. गुरविंदर सिंह सेठी जी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2025, रविवार को साकची गुरुद्वारा में किया गया। सभा अपराह्न 3:00 बजे शुरू हुई, जिसमें 3:00 से 4:00 बजे तक कीर्तन एवं अरदास हुआ।

IMG 20250112 WA0007 1

सभा में स्व. गुरविंदर सिंह सेठी की तस्वीर पर मालार्पण कर और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी साथ ही उनकी धर्मपत्नी सिमरन कौर डिम्पी, पुत्री अश्मीन कौर रिजक, पुत्र अश्मित सिंह सिदक एवं भाई गगनदीप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर उनके किये गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें सम्मान दिया गया। इस मौके पर श्री सेठी जी को याद करते हुए कहा गया कि वह सदैव हमारे दिलों में रहेंगे और उनके द्वारा किये गए कार्यों को जमशेदपुर वासी सदा याद रखेंगे।

IMG 20250112 WA0006

इस दौरान बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष सह सिख भाजपा नेता रविंदर सिंह रिंकू, सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, सरबजीत सिंह, राजू मारवाह, गुरचरण सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरजीत सिंह छित्ते, पटवार बिरादरी के महिंदर पाल सिंह, इंदर जीत सिंह कपूर, सुरजीत सिंह सबलोक, जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारों के प्रधान एवं सिख संगठनों के लोग सहित सारे सिख संगत मौजूद रहे।

IMG 20250112 WA0008
राँची के श्री कृष्णा पार्क में स्व. गुरविंदर सिंह सेठी को याद कर दिया गया श्रद्धांजलि
IMG 20250112 WA0009

राँची : श्री कृष्णा पार्क डोरंडा रांची में स्वर्गीय गुरविंदर सिंह सेठी जी का श्रद्धांजलि उनके दोस्तों एवं उनके परिवार द्वारा किया गया। जिसमें सिख संगत समुदाय एवं अन्य समुदायों द्वारा पुष्प अर्जित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। ज्ञात होगी पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष रहे एवं विभिन्न संस्थाएं एवं संगठन से भी जुड़े हुए थे।

IMG 20250112 WA0007
IMG 20240309 WA00283

श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन उनके साथ ही श्री कृष्णा पार्क के सतीश जी, व्यवसाय धर्मेंद्र कुमार राय एवं भाजपा नेता दलवीर सिंह और सेठी परिवार के द्वारा किया गया था। श्रद्धांजलि में शामिल लोगों ने स्वर्गीय गुरविंदर सिंह सेठी के जीवन पर विशेष चर्चा की एवं उनके द्वारा किए गए अनेकों सराहनीय कार्य की चर्चा करते हुए उन्हें याद किया।

IMG 20240309 WA00273
error: Content is protected !!