एक नई सोच, एक नई धारा

3c7d9bd1bf8c7df53b50e391248ff2066265dfe8dbfdaa89f8f2b91d5db6895f.0
देह व्यापार के लिए दबाव बनाने वाला पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडूंगरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. टुईलाडुंगरी की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति आकाश कांत लाल उर्फ पांडू उसे लंबे समय से देह व्यापार में धकेलने का दबाव बना रहा था. जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने बेरहमी से चाकू से उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर प्रहार कर दिया. यहां तक की आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में कांच की बोतल डालकर गंभीर चोटें पहुंचायी. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

3c7d9bd1bf8c7df53b50e391248ff2066265dfe8dbfdaa89f8f2b91d5db6895f.0

गोलमुरी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना में कांड संख्या 127/25 दर्ज कर लिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कांत लाल उर्फ पांडू को उसके घर लाइन नंबर 6, ए ब्लॉक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रविवार को जेल भेज दिया. इस मामले की अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) सोनी कुमारी बनाया गया हैं. घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और उन्होंने इस कृत्य को समाज को शर्मसार करने वाला बताया. इधर, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और अभियुक्त को कठोर सजा दिलाई जाएगी.

1001735918
जिला पुलिस ने सुशील केराई को किया गिरफ्तार,भेजा जेल, अवैध कारोबार का था बड़ा नेटवर्क

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत टिल्लू भट्टा बस्ती में अवैध हथियार और नशे के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने सरदार गैंग पर कार्रवाई तेज कर दी है. मुख्य आरोपी लखींद्र सरदार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके सहयोगी सुशील केराई को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुशील केराई लंबे समय से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और पूरे धंधे की जानकारी रखता था. जांच के दौरान उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद कार्रवाई की गई. पूछताछ में यह भी सामने आया कि सुशील, लखींद्र सरदार के साथ मिलकर अवैध हथियारों के अलावा नशे और अवैध शराब के कारोबार से भी जुड़ा था. एसएसपी पीयूष पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की है.

1001735918

यह टीम लगातार गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क केवल सोनारी तक सीमित नहीं, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों में भी फैला हो सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरदार गैंग का लंबे समय से इलाके में दबदबा रहा है और इसके तार कई जगहों से जुड़े हो सकते हैं. पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं. अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं फिलहाल पुलिस ने सुशील केराई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है. लगातार हो रही कार्रवाई से लोगों में विश्वास बढ़ा है कि इस अवैध कारोबार पर अब पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा.

1001735911 scaled
2 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, टॉपर विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप

झारखंड के CM हेमंत सोरेन 2 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन सभागार में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इस मौके पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही, राज्य सरकार के आकांक्षा कोचिंग कार्यक्रम से JEE Mains और Advance परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा.

राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान वाले को 2 लाख रुपये और तीसरे स्थान वाले को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके अलावा, टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप भी प्रदान किया जाएगा. आकांक्षा कोचिंग के सफल विद्यार्थियों को भी लैपटॉप से सम्मानित किया जाएगा.

1001735911

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों और राज्य स्तर पर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा. इस संबंध में सभी जिलों को पत्र भेजकर सूचना दी गई है.

इस साल आकांक्षा कोचिंग के 25 विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लिया है. इनमें से 6 विद्यार्थियों का चयन IIT में, 10 का NIT में और बाकी का अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में हुआ है.

1001735783 scaled
02 सितम्बर को जिला झामुमो की बैठक गुवा में होगी : बुधराम लागुरी

चाईबासा : आगामी 08 सितम्बर को गुवा में आयोजित होने वाले शहीद दिवस और झारखण्ड राज्य निर्माता व दिशूम गुरु शिबू सोरेन का ‘अंतिम जोहार यात्रा’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, पश्चिमी सिंहभूम, जिला समिति की बैठक आगामी 02 सितम्बर को नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में होगी. इस बैठक में माननीय मंत्री, माननीय सांसद, माननीय विधायकगण, केंद्रीय सदस्यगण, जिला समिति के सभी पदाधिकारीगण, जिला वर्ग संगठन के अध्यक्ष/सचिवगण, नोवामुंडी और जगन्नाथपुर प्रखंड के समस्त पदाधिकारियों का उपस्थिति अनिवार्य है.

1001735783

यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. श्री लागुरी ने कहा झामुमो जिला अध्यक्ष श्री सोनाराम देवगम के निर्देशानुसार आगामी 02 सितम्बर 2025, दिन- मंगलवार को गुआ डीबी गेस्ट हाउस में 12 बजे से गुआ शहीद दिवस को लेकर आवश्यक तैयारी बैठक रखा गया है। इन्होंने कहा कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी गुवा गोलीकांड के शहीदों को जिले के सभी क्रांतिकारी झामुमो कार्यकर्ता जोश खरोश के साथ कार्यक्रम को सफल बनाते हुए वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. वहीं झामुमो केंद्रीय समिति से मिले निर्देशों का पालन करते हुए झारखण्ड राज्य निर्माता व दिशूम गुरु शिबू सोरेन का ‘ अंतिम जोहार यात्रा ‘ रथ को जिले के सभी गाँव से गुज़ारते हुए चाईबासा मुख्यालय तक की जो रुट चाट मिली है उसके मुताबिक अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने के दिशा में अंतिम निर्णय लिए जायेंगे. हालांकि अभी तक केंद्रीय समिति की ओर से अंतिम यात्रा की तिथि तय नहीं किये गए हैं. क्योँकि जिला समिति से केंद्रीय समिति को जब तक रुट चाट उपलब्ध नहीं कराई जाती है तब तक अंतिम जोहार यात्रा का पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए समय नहीं दिए जा सकेंगे, लेकिन जिला झामुमो अपनी तैयारी में जुटी हुई है. श्री लागुरी ने कहा कि झारखण्ड राज्य व दिशूम गुरु शिबू सोरेन का ‘ अंतिम जोहार यात्रा ‘ के माध्यम से आमजनों को श्री सोरेन के त्याग, बलिदान, संघर्ष, झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन समेत कई जीवनी से सम्बंधित जानकारी दिए जायेंगे.

IMG 20250831 WA0023
टाटा स्टील टीनप्लेट डिवीजन के वरिष्ठ कर्मचारी आई.ए.राजू का सम्मानजनक सेवानिवृत्ति समारोह

जमशेदपुर : टाटा स्टील टीनप्लेट डिवीजन के क्रेन विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी आई.ए. राजू ने 40 वर्षों की लंबी और समर्पित सेवा के बाद आज सेवानिवृत्ति ग्रहण की।
आई ए राजू ने अपने करियर में कंपनी की प्रगति और कर्मचारियों की भलाई के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व, अनुभव और समर्पण की वजह से डिवीजन में कई नई पहल सफलतापूर्वक लागू हुईं। उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी आगे की पारी भी पूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उतनी ही मेहनत और समर्पण के साथ निभाएँगे, जितना उन्होंने कंपनी में किया।

1001732737


सेवानिवृत्ति समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रघुवीर गुप्ता, राजवीर गुर्जर, क्रेन विभाग के कमेटी मेंबर गजराज सिंह एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे। सभी ने उनके योगदान को सराहा और उन्हें भावभीनी विदाई दी।
टाटा स्टील परिवार आई.ए .राजू को उनके उज्जवल भविष्य और सेवानिवृत्ति जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।

1001733796 scaled
भगवान गणेश के लड्डू की लगी 70 हजार की बोली, जाने पूरी खबर

जमशेदपुर में गणपति विसर्जन को लेकर लोगोंं में उत्साह नजर आया. इस भगवान गणेश के हाथों में रखे लड्डू की नीलामी भी हुई.

1001733802

लौहनगरी जमशेदपुर में गणेश पूजा को लेकर धूम रही. शनिवार को प्रतिमा के विसर्जन के दिन पंचायत इलाके में गणपति के हाथों में रखे लड्डू की बोली लगी. जिसे सत्तर हजार की बोली लगाने वाले एक भक्त को प्रसाद मिला.

पूरे भारत में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा की जाती है कई जगह पर मूर्ति स्थापित कर धूमधाम के साथ उत्सव मनाया जाता है. विशेष कर महाराष्ट्र मुंबई में यह पूजा का काफी महत्व देखा जाता है लेकिन जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके में भगवान गणेश की पूजा के बाद विसर्जन के दिन गणपति के हाथों में रखे लड्डू की बोली लगती है.

दरअसल, जमशेदपुर में परसुडीह क्षेत्र के किताडीह इलाके में किताडीह बॉयज क्लब द्वारा 1983 से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पंडाल बनाकर भगवान गणेश की विशालकाय मूर्ति रख चार दिनों तक पूजा अर्चना की जाती है. वहीं वर्ष 2017 से यहां गणेश पूजा के विसर्जन के दिन एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है. चार दिन तक भगवान गणेश के हाथ में रखे लड्डू की बोली लगती है और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को सम्मान के साथ लड्डू सौंपा जाता है.

1001733796

बता दें कि भगवान गणेश के हाथों में रखे लड्डू का वजन 5 किलो 500 ग्राम का होता है. जिसके अंदर चांदी का सिक्का भी रखा जाता है. शनिवार शाम गणपति विसर्जन के दौरान लड्डू की बोली लगनी शुरू हुई. जहां भक्तों के बीच भगवान के हाथों में कमेटी द्वारा जयकारे के साथ लड्डू की टोकरी रखी गई. एक हजार रुपये से बोली की शुरुआत हुई और अंतिम में 70 हजार रुपये पर क्षेत्र के रहने वाले बी. जोगिंदर राव को भगवान गणेश का लड्डू मिला.

लड्डू की बोली लगाने वालों में महिलाएं भी शामिल रहीं. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा, ढोल नगाड़े की धुन पर बोली लग रही थी. पूजा कमेटी के अध्यक्ष धर्म सिंह वालिया ने बताया कि 2017 में लड्डू की बोली आठ हजार लगी थी फिर बीस, 30 हजार और पिछले वर्ष 55 हजार की बोली लगी थी. लड्डू की बोली की रकम को कमेटी में रखा जाता है सामाजिक काम के अलावा अन्य उत्सव में इसका इस्तेमाल किया जाता है.

1001733756

वहीं बोली लगाने वालों में क्षेत्र के रहने वाले बी. जोगिंदर राव ने 70 हजार बोली लगाकर लड्डू लेने में सफल रहे आरती करने के बाद कमेटी के द्वारा जोगिंदर राव और उनकी मां को सम्मानित कर लड्डू की टोकरी उनके सिर पर रखी गई. जिसे वहां मौजूद लोगों ने भी प्रणाम किया और भगवान का आर्शीवाद लिया.

बी. जोगिंदर राव और उनकी मां बी. लक्ष्मी ने बताया कि हमारी श्रद्धा है और हम मानते हैं कि भगवान गणेश के हाथों का लड्डू शुभ होता है घर में सब मंगल होता है. लड्डू के अंदर चांदी के सिक्का की पूजा करते हैं और लड्डू आसपास सबके घर मे बांटा जाता है. उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत मे यह परम्परा काफी प्रचलित है वहां इससे भी ज्यादा बोली लड्डू की लगती है.

IMG 20250824 WA0020
बारीडीह स्टूडेंट्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर भूमि पूजन सम्पन्न हुआ

बारिडीह स्टूडेंट्स क्लब ने आज एक शानदार भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया, जिसमें बारिश के बावजूद समुदाय का उत्साह और भक्ति पूर्ण रूप से झलक उठी। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान था, बल्कि सामुदायिक एकता और समर्पण का एक जीवंत प्रदर्शन भी था, जिसने सभी उपस्थित लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई।

1001707496

समारोह की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष जन्मेजय पाण्डेय ने की, जिन्होंने पूजा की सभी रस्मों को पूर्ण भक्ति और सावधानी के साथ संपन्न किया। उनके साथ पंडित जी ने मंत्रोच्चारण के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूजा का आध्यात्मिक महत्व और गहरा हो गया। धूप की सुगंध, दीयों की रोशनी और मंत्रों की गूंज ने समारोह को एक दिव्य अनुभव में बदल दिया।

हालांकि बारिश ने समारोह में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन क्लब के सदस्यों का उत्साह अडिग रहा। उनकी उपस्थिति और समर्पण ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण तब रहा जब क्लब के संस्थापक रामा शंकर शर्मा ने नारियल फोड़कर पूजा को विधिवत रूप से संपन्न किया।

1001706005

अपने संबोधन में शर्मा ने क्लब के पिछले पांच वर्षों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और कहा, “पिछले 30 वर्षों में जितनी भी समितियों ने यहाँ पूजा की है, यह समिति उन सबसे बेहतर है। बारिडीह स्टूडेंट्स क्लब ने उत्कृष्टता और एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

जन्मेजय पाण्डेय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह एक समिति जरूर है, लेकिन यहाँ जुड़ा हर सदस्य हमारे परिवार का अभिन्न अंग है।” उनके शब्दों ने क्लब की एकजुटता और पारिवारिक भावना को उजागर किया, जो इसकी सफलता का आधार है।

IMG 20250824 WA0019

पूजा के बाद जैसे ही भगवान की कृपा से बारिश तेज हुई, क्लब के किसी भी सदस्य का हौसला कम नहीं हुआ। यह उनके दृढ़ संकल्प और भक्ति का प्रतीक था।


आज मुख्य रूप से पियूष, धर्मबीर, गोलू तिवारी, अभिषेक, सोहन, विनीत पोद्दार, बृजमोहन सहा, मिथेलश, विजय गुप्ता, जन्मेजय पाण्डेय, अमित सिंह, दीपक मिश्रा, गोलू सिंह, रामा शंकर शर्मा, विष्णु, राजा चैटर्जी, चन्दन सिंह, विवेक नामता, आशीष झा, अलोक कुमार, सरवन, माखन मिश्रा, मुरारी, अश्वनी शर्मा, मनीष झा एवं कॉलोनी के अन्य गण्यमान लोग उपस्थित थे ।

8e1356203dfb84e93cc65c6b10d4f52c555ca3df198dd571393db4bd431a6a34.0
सीतारामडेरा थाना में चोरी की चार बाइक के साथ तीन किशोर गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन किशोरों को चोरी की चार बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इन किशोरों के पास से पुलिस ने कुल 15 मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करने का खुलासा किया। इस कार्रवाई ने न सिर्फ चोरी की घटनाओं को रोकने में मदद की है, बल्कि इस गैंग की गतिविधियों को भी उजागर कर दिया है। डीएसपी भोला प्रसाद हेड क्वाटर वन ने इस मामले का खुलासा किया और बताया कि किस तरह पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।

किशोरों द्वारा चोरी की घटनाओं का खुलासा

पिछले दो महीने से सीतारामडेरा थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगातार बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, और आखिरकार 17 जनवरी को तीन किशोरों को पुराने सीतारामडेरा के शिव मंदिर के पास चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया।

IMG 20240309 WA00283

इन तीनों किशोरों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने 15 मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी की थी। हालांकि, पुलिस के हाथ में सिर्फ चार बाइक ही आई हैं, बाकी की तलाश अभी जारी है।

किशोरों की चोरियों के पीछे की कहानी

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि ये किशोर नशे की लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते थे। यह एक गंभीर मामला है क्योंकि यह दर्शाता है कि नशे की लत किशोरों को अपराध की ओर धकेल रही है। पुलिस ने बताया कि ये किशोर न केवल अपनी जरूरत के लिए, बल्कि नशे की आदत के कारण चोरी करते थे, जो एक चिंताजनक पहलू है।

डीएसपी की ओर से कार्रवाई की सराहना

डीएसपी भोला प्रसाद ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन चोरी की घटनाओं को खत्म करना था। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में पुलिस ने सात अन्य कांडों में भी सफलता हासिल की थी, और इन किशोरों के पकड़े जाने से यह साबित होता है कि पुलिस अपने काम में गंभीर है और किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ने वाली है।

किशोरों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार किए गए तीनों किशोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया, और पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है। यह गिरफ्तारियां न सिर्फ इस गिरोह को नष्ट करने में मदद करेंगी, बल्कि भविष्य में अन्य किशोरों को भी अपराध से दूर रहने के लिए एक संदेश देंगी।

IMG 20240309 WA00273

पुलिस की सक्रियता और गुप्त सूचना का महत्व

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की सक्रियता और स्थानीय लोगों से मिली गुप्त सूचना की अहम भूमिका रही। यदि पुलिस को समय पर सूचना नहीं मिलती, तो ये किशोर इस अपराध में और आगे बढ़ सकते थे। इसलिए पुलिस का सहयोग और समाज की भागीदारी इस प्रकार के अपराधों को रोकने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

n6480554661737167051628e3c908b2332cc83c9402231a4af9f7c66bd38159c8fd3788964c5a2d942f9fdf
साइबर फ्रॉड पर लगेगी लगाम! सरकार ने लॉन्च किया नया ऐप, घर बैठे कर सकते हैं रिपोर्ट

दूरसंचार विभाग (DoT) ने लोगों की सुविधा के लिए संचार साथी ऐप लॉन्च कर दिया है. इस ऐप के जरिए मोबाइल पर ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से लेकर फोन गुम होने तक की शिकायत दर्ज की जा सकती है. इस ऐप के लॉन्च होने के साथ ही रिपोर्ट करने का प्रोसेस आसान हो गया है.

बता दें कि इससे पहले फोन चोरी होने और फर्जी कॉल की शिकायत करने के लिए संचार साथी की वेबसाइट पर जाना पड़ता है. हालांकि, अब मोबाइल फोन के जरिए भी रिपोर्ट कर सकते हैं.

IMG 20240309 WA00283

कंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Sanchar Saathi ऐप लॉन्च के दौरान कहा कि इस ऐप के जरिए देश के लोग सुरक्षित रहेंगे और प्राइवेसी बनी रहेगी. इस ऐप्लिकेशन को गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) और एप्पल ऐप स्टोर (Apple App Store) पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है.

फर्जी मैसेज और कॉल की कर सकते हैं शिकायत

इस ऐप में जाकर यह पता लगाया जा सकता है कि आपके नाम पर गलत तरीके से कितने कनेक्शन लिए गए हैं. खास बात ये है कि उन कनेक्शन को ब्लॉक भी किया जा सकता है. इसके अलावा, ऐप में जाकर फोन गुम होने या फिर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है. इसमें डिवाइस को ट्रैक किया जा सकता है. साथ ही फर्जी मैसेज व कॉल की शिकायत की जा सकती है. बता दें कि वैसे तो संचार साथी पोर्टल को दो साल पहले यानी 2023 में लॉन्च किया गया था. लेकिन अब ऐप को पेश किया गया है. ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर खुद को सुरक्षित रख पाएंगे.

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250117 WA0022
श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा,भव्य श्रृंगार व पूजन का आयोजन
IMG 20250117 WA0023

जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति, इस्ट प्लांट बस्ती की प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह मंदिर प्रांगण से गाजे बाजे के साथ दोमुहानी के लिए कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. दोमुहानी से कलश में जल भर कर महिलाएं मंदिर आई जहां पुरोहित द्वारा संकल्प कराया गया.
दोमुहानी से लाए गए जल से मां काली का स्नान कराने के साथ ही पुरोहितों द्वारा मां का भव्य श्रृंगार के पश्चात विधि विधान से पूजा किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि 17 जनवरी 2024 को मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया था. मां काली की स्थापना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम मां का भव्य श्रृंगार, पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि आज (17 जनवरी) शुक्रवार को कलश यात्रा एवं माता का भव्य श्रृंगार के साथ पूजन किया गया. वहीं महा प्रसाद व भंडारा का आयोजन (18 जनवरी) शनिवार को किया जाएगा.
आज के कार्यक्रम में मुख्य रुप से छोटू पाल, उमाशंकर बेरा,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद,रंजीत,सुजीत,अजीत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

IMG 20250117 WA0021
IMG 20240309 WA00283
IMG 20240309 WA00273
error: Content is protected !!