एक नई सोच, एक नई धारा

1002142106
अवैध रूप से पत्थर चिप्स का परिवहन कर रहे हाइवा को प्रशासन ने किया जब्त

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 दिसम्बर की मध्य रात्रि के दौरान बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से पत्थर चिप्स का परिवहन कर रहे हाइवा वाहन संख्या JH09AT 9118 को जब्त किया गया है। उक्त वाहन को घाटशिला थाना को सुपुर्द कर दिया गया है तथा संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

1002142106

इसके अतिरिक्त 19.12.2025 को बिरसा नगर स्थित स्वर्णरखा बालू घाट से अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे वाहन संख्या JH05DT 8284 को जब्त कर बिरसा नगर थाना को सुपुर्द किया गया है। जब्त किए गए सभी वाहनों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी के दौरान स्वर्णरेखा बालू घाट से अवैध बालू उठाव में प्रयुक्त चचड़ी एवं अन्य संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

1002142103

साथ ही, एक अन्य प्रकरण में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को बहरागोड़ा अंचल अंतर्गत लगभग 15,000 घन फीट अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त करते हुए संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

1002142109
1002142155
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सिदगोड़ा टाऊन हॉल में हुआ भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
 

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड (रांची), जिला नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन०एस०एस०) तथा जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के खेल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 का भव्य एवं रंगारंग आयोजन जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा टाउन हॉल में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जिला खेल पदाधिकारी, संगीत नाटक अकादमी सरायकेला-खरसावां के तपन कुमार पटनायक, मेरा युवा भारत के जिला युवा पदाधिकारी मोंटू पातर तथा जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. कमल कुमार महतो अतिथि उपस्थित रहे।

1002142161

युवा उत्सव के मौके पर 1. सामूहिक लोक नृत्य 2. सामूहिक लोकगीत 3. कविता लेखन 4. चित्रकला 5. भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को द्वितीय चरण में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे, वहीं राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने एवं पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

1002142155

आज आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम निम्नलिखित हैं—

सामूहिक लोक नृत्य

1. P.D.C.J. छऊ नृत्य ग्रुप

सामूहिक लोकगीत

1. पटमदा डिग्री कॉलेज

कविता लेखन

1. जयकृष्णा धारा

चित्रकला

1002142156

1. Vaibhavi D.A.V. Bistupur

भाषण

1. लता मिश्रा

कार्यक्रम के अंत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन में मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र) संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा जिला प्रशासन (खेल विभाग) का सराहनीय एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1002142157
1002142130 scaled
झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परसिदन में जिला के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक श्री राम सूर्य मुंडा ने की। श्री मुंडा ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनागत प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। समिति को लिखित रूप में सटीक, तथ्यपरक व अपडेट उत्तर उपलब्ध कराएं ।

1002142130

बैठक के दौरान विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की गई व संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । समिति ने स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व विभाग, गृह कारा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी ली । संबंधित विभागों से कार्य प्रगति रिपोर्ट लेते हुए योजनाओं की अपडेट स्थिति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, तत्परता व जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया । मौके पर डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान, डीएसओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ, डीईओ, डीएसई, तकनीकी विभागों के अभियंता समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1002142134
1002142119
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने एनआईटी परिसर एवं मार्गों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां आगमन के मद्देनज़र एनआईटी परिसर, निर्धारित कार्यक्रम स्थल तथा आवागमन मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां श्री नितीश सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावां श्री मुकेश लुणायत एवं पुलिस अधीक्षक(नगर), पूर्वी सिंहभूम श्री कुमार शिवाशीष ने किया, मौके पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1002142119

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रूट, एनआईटी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आपात सेवाएं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं संचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम के सुचारु, गरिमामय एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

1002142120

दोनों जिला के वरीय पदाधिकारियों ने मार्ग में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, सुरक्षा घेरा तथा कार्यक्रम से जुड़े समन्वय पर विमर्श करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा जिला प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

1002142123
1002142096
जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा बिजली बिल माफी, बकाया वेतन भुगतान कराने, जमीन विवाद, स्थानांतरण, आधार कैम्प की मांग, प्रवेश मार्ग का अतिक्रमण के विरूद्ध शिकायत, म्यूटेशन, विद्यालय में नामांकन, दुर्घटना सहायता, दुकान तोड़ने की शिकायत, दिव्यांग को दुकान आवंटन, स्कूल फीस माफी, मोबाइल टॉवर एवं चापानल की मांग समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और टाटा विस्थापित 18 मौजा के रैयतों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा ।

1002142096

उपायुक्त द्वारा सभी आवेदकों को सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

1002142094
1002142083
खालसा मध्य / उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : खालसा मध्य / उच्च विद्यालय बर्मामाइंस, जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 के अंतर्गत वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन दिनांक 19 दिसंबर 2025 को विद्यालय प्रांगण में हर्ष उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खेल भावना अनुशासन और टीमवर्क की अद्भुत झलक देखने को मिली।

1001256689

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ .) एस.एस.रज्जी कुलपति अरका जैन विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट मुख्य अतिथि सरदार केवल सिंह (एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व), श्रीमती सीमा केवल (राष्ट्रीय चैंपियन ) तथा श्री शांडिल्य वीरेश (ऑनर -बिहार मोटर ) शामिल हुए। इन सभी अतिथियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियां के माध्यम से युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य किया है।

उद्घाटन भाषण विद्यालय सचिव श्री सुखपाल सिंह जी और विद्यालय इंस्पेक्टर सरदार दलविंदर सिंह और रविंद्रर सिंह द्वारा किया गया है। गुरुद्वारा के वाइस प्रेसिडेंट सरदार हरभजन सिंह तथा जनरल सेक्रेटरी सरदार जोगा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

1001256670

कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत मार्च पास्ट तथा सलामी प्रस्तुत कर किया गया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा आकाश में गुब्बारा छोड़कर खेल भावना का संदेश दिया गया। खेल प्रभारी सरदार सुखदेव सिंह द्वारा मशाला प्रज्वल कराया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि द्वारा खेलकूद समारोह के उद्घाटन की घोषणा की गई। इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दौड़, रिले रेस, लंबी कूद , शॉट पुट सहित अन्य खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने खेल कौशल टीमवर्क तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार परिचय दिया।

मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा लक्ष्य की प्रति निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय द्वारा खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जाने वाले प्रयासों के सराहना की तथा छात्रों को प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए निरंतर खेल का अभ्यास प्रबल दिया।

1001256690

समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान पर सम्मानित किया गया। अंक तालिका के अनुसार साहिबज़ादा फतेह सिंह को प्रथम स्थान, साहिबजादे जोरावर सिंह जी को द्वितीय स्थान तथा साहिबजादे जुझार सिंह जी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों तथा विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में इस समारोह का समापन स्कूल सहायक सचिव सरदार सतबीर सिंह “सोमू” द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनके द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया गया। जिन लोगो ने अपना बहुमूल्य समय दिया उनका भी धन्यवाद और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

1002141429
रेड एफ एम का तीन-दिवसीय रेड लोन कार्निवल आज से शुरू

जमशेदपुर : रेड एफ ने शहर की एक प्रमुख जगह, कदमा गणेश पूजा ग्राउंड में वीकेंड रेड लोन कार्निवल का आयोजन किया। रेड एफ एम द्वारा आयोजित रेड लोन कार्निवल को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

1002141432

जिसमें फेयरडील हुंडई, ASL मोटर्स, बेबको टोयोटा, बालाजी ऑटो वर्क्स, मोटर वर्ल्ड नेक्सा एरिना, पेबको मोटर्स एरिना, हीरो, बजाज, उत्कल किआ और इलेक्ट्रोक्राफ्ट इलेक्ट्रॉनिक्स (नंबर 1 शोरूम) जैसे कई ब्रांड अपने खूबसूरत कारों को प्रदर्शित कर रहे हैं। साल के आखिर के ऑफर्स के तहत भारी छूट दे रहे हैं।

1002141429

रेड एफ एम ने लोगों से अपील की है कि जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं वह कदमा गणेश पूजा ग्राउंड एक बार जरूर आएं और ऑफर्स को जानकर उसका फायदा लें। यह मेला 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा।

1002141435
1002141267
कोडरमा वाटरफॉल पर नाबालिग जोड़े को एम एम एस बना कर ब्लैकमेल कर वसूले पैसे

तिलैया थाना क्षेत्र की जरगा पंचायत स्थित वृन्दाहा वॉटरफॉल घूमने गए एक नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ दो मनचलों ने मारपीट की, छेड़खानी की और MMS बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 4600 रुपये ऐंठ लिए. पीड़ित छात्र ने गुरुवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

1002141267

घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है. नाबालिग छात्र अपनी कक्षा की सहपाठी छात्रा के साथ बाइक पर वॉटरफॉल घूमने गया था. लौटते समय दो युवकों ने बाइक रोक ली, चाबी निकाल ली और हथियार दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने लगे.

उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये मांगे. मित्रों से मांगकर 4635 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए तो मनचले छोड़ दिया. तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि छानबीन जारी है, आरोपियों की तलाश हो रही है.

1002140525
माँ आकर्षिनी विकास समिति ट्रस्ट ने नगर विकास खेल मंत्री को दिया अखंड यात्रा का न्यौता

जमशेदपुर : माँ आकर्षिनी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु के सदस्यों द्वारा पर्यटन सह नगर विकास खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को 15 जनवरी 2026 को आने का दिया न्योता।
माँ आकर्षिनी शक्ति पीठ का निकाश सह सौन्दर्यकरण कराने के लिए पूर्व में मंत्री से मिलकर निम्नलिखित मांग रखी गई थी, जो इस प्रकार है—

1002140525

(1) लाइट की व्यवस्था – गंदपुर गेट से मुख्य पुजारी के घर तक स्ट्रीट लाइट।
(2) मेला मैदान में 2 हाई मास्क लाइट एवं गेट हाउस में 1 हाई मास्क लाइट।
(3) पहाड़ी के ऊपर तक पानी की व्यवस्था तथा पूरे मैदान में जगह-जगह पानी टेप की व्यवस्था।
(4) ऊपर तक सीढ़ियों के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाना।
(5) सीढ़ियों के ऊपर 50-50 फीट में सेड की व्यवस्था।
(6) सीढ़ियों के दोनों तरफ रेलिंग की व्यवस्था।
(7) पहाड़ी के ऊपर यात्री सेड (40×60)।
(8) पुराने गेस्ट हाउस का मरम्मत तथा दोनों तरफ सेड को व्यवस्था।
(9) माँ आकर्षणी गेस्ट हाउस का मरम्मत एवं रंगाई पुताई
(10) माँ आकर्षणी गेट हाउस में लाइट, फर्नीचर, बेड, डी.जी की व्यवस्था।

1002140531

मंत्री के निर्देशानुसार 28 सितंबर 2025 को सरायकेला उपायुक्त महोदय ने निरीक्षण करने आए,तथा माँ आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किए एवं जिला से एक टीम भेज कर सारा रिपोर्ट लिए एवं आश्वस्त किए कि जल्द से जल्द काम करने के लिए। इसके लिए आज मंत्री जी को अपने निवास स्थान स्मार्ट सिटी रांची में भेंट करके आभार सह धन्यवाद प्रकट किए साथ ही 15 जनवरी 2026 अखंड यात्रा में आने के लिए न्योता भी दिया गया।

उपस्थित सदस्यों के नाम—
सुधीर कुमार मंडल– (उपाध्यक्ष, माँ आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट), प्रभाकर मंडल– सचिव, कंचन कुमार चौहान, सुधांशु शेखर चौहान, हेमंत कुमार मंडल– सदस्य, सपन कुमार मंडल, केशव प्रधान, लक्ष्मण गांगुली, लखन लाल महतो, सुधीर मण्डल इत्यादि थे।

1002140104
कांदरबेड़ा स्वर्णरेखा नदी तट पर मिली अधेड़ महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा चौक से डोबो जाने वाले मार्ग पर रविवार को गीतिलबेड़ा नदी किनारे एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

1002140104

मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत नदी में डूबने से हुई होगी. हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

1002140266

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की है और मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है. घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

error: Content is protected !!