रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का व्यापक असर झारखंड के मौसम पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत राज्य के 13 जिलों में आज भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सख्त सलाह दी है, क्योंकि तेज आंधी में पेड़ गिरने और बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है।
इन 13 जिलों में जारी हुआ अलर्ट
आज जिन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, उनमें शामिल हैं:
- रांची
- खूंटी
- रामगढ़
- सिमडेगा
- गुमला
- लोहरदगा
- लातेहार
- पलामू
- गढ़वा
- हजारीबाग
- सरायकेला-खरसावां
- पश्चिमी सिंहभूम
- पूर्वी सिंहभूम
31 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 29 और 30 जुलाई के दौरान भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 31 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश और आंधी-तूफान का असर बना रहने की संभावना जताई गई है।
प्रमुख शहरों का संभावित तापमान
|
शहर |
अधिकतम तापमान (°C) |
न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
|
रांची |
26°C |
23°C |
|
जमशेदपुर |
27°C |
26°C |
|
मैक्लूसकीगंज |
28°C |
24°C |
|
धनबाद |
29°C |
26°C |
|
देवघर |
30°C |
26°C |
|
डाल्टनगंज / मेदिनीनगर |
31°C |
26°C |
सुरक्षा सलाह: मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचें।
– तीसरी धारा न्यूज











