बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किया गया शबाद कीर्तन और बाबा इक़बाल सिंह ने छठे गुरु श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पर गुरु जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और संगत को कथा सुनिए इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. जिस मे मिसी रोटी,लस्सी और आचार बाटा गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनिर्वाचित प्रधान सविंदर सिंह, चेयरमैन गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह, हरबजन सिंह, सुखपाल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह, रवींद्र सिंह, जसबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, लख़बीर सिंह, सरबजीत सिंह, चंचल भाटिया,जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह ,परमजीत सिंह,मनदीप सिंह,परविंदर कौर, सुरजीत कौर , राजवंत कौर, प्रकाश कौर, हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, हरजीत कौर,सुखविंदर कौर,परमजीत कौर,कवलजीत कौर आदि का सहयोग रहा.
जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा के सामने एक महीने से पानी का मेंन पाइपलाइन फटा हुआ है। बस्ती वासियों का कहना है की कंप्लेंट के बावजूद भी इसकी मरम्मत नहीं हो रही है और हजारों लिटर का पानी हर रोज बर्बाद हो रहा है।
वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की जुस्को के अधिकारियों को ठीक पाइप फटने के दूसरे दिन उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया था पर आज भी वह काम नहीं हुआ उनका कहना है की मेंन पाइपलाइन फटी है इसमें जल्द संज्ञान लेना चाहिए नहीं तो घरो में पानी सप्लाई भी बंद हो जाएगा तथा हजारों लिटर पानी बर्बाद हो रहा है।
वहीं स्थानीय निवासी रंजन कुमार ने बताया की गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है इसके कारण जौंडिस , टाइफाइड का खतरा अधिकतर बना हुआ है, जल्द पाइपलाइन की मरम्मती की जाए।
जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती शिव मंदिर रोड मे रविवार को एक बैठक रखा गया ,बैठक मे मुख्य अतिथी विधायक सरयू राय उपस्थित थे और संपर्क, समस्या समाधान के तहत बस्तिवासियो के साथ विधायक सरयू राय ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया बस्ती वासियों की समस्या सुनी तथा समाधान का निर्देश भी दिया गए। आजाद बस्ती शिव मंदिर लाइन में जो नाला है जिसकी सफाई नहीं होती है विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के अधिकारियों को सूचित किया तथा जल्द से जल्द सफाई की जाए। विधायक सरयू राय ने समस्या समाधान और नागरिक सुविधा से अवगत हुए।
भाजमो नेता नवीन कुमार के अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुआ तथा रोड, नाले, और जुस्को बिजली का मुख्य मुद्दा रहा। विधायक सरयू राय ने सभी समस्या समाधान के लिए जल्द से जल्द आश्वासन दिया। मौके पर उपस्थित लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय ,समारु, मुन्ना देवी,सुमन ,राजू ,अमित शर्मा , राजेश, करनदीप सिंह,ओझा , अनिल ,राम मूर्ति ,राजेश मिश्रा, एवं बस्तीवासी उपस्थित थे।
एनजीटी की रोक के बावजूद स्थानीय स्तर पर सेटिंग-गेटिंग कर शहर में बालू का खेल चल रहा है. धालभूम एसडीओ पारुल सिंह द्वारा गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक की गयी औचक छापेमारी में यह खुलासा हुआ.जिसमें अलग-अलग स्थानों से हाइवा व बालू से भरे 407 ट्रक जब्त किये गये. इधर, एमजीएम थाने में बीती रात और शुक्रवार की सुबह सिदगोड़ा थाने में एक-एक वाहन को सुपुर्द कर हाइवा मालिक और चालक के खिलाफ खनन अधिनियम और एनजीटी के आदेश की अवहेलना का मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात वह गालूडीह की ओर से एनएच-33 के नीचे रेतीले हाईवे (जेएच05सीयू 11113) से एमजीएम थाना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था तभी एसडीओ ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि अहले सुबह उसे पकड़ लिया गया. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत नदी घाट से एसडीओ ने हाईवा (जेएच05सीयू 11113) 407 ट्रक (जेएच05एटी 5720) को बालू लोड करते हुए पकड़ा. छापेमारी के दौरान ट्रक चालक व अन्य मजदूर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़ कर भाग गये. शहर और शहर से सटे हाइवे इलाकों में अवैध रेत कारोबार की खबरें आ रही थीं. बीती रात औचक छापेमारी में दो वाहन जब्त किये गये. दोनों वाहनों के मालिक व अन्य के खिलाफ अलग-अलग थाने में मामला दर्ज किया गया है.
जिस युवा पीढ़ी के बल पर भारत को मजबूत बनाने की दिशा में काम हो सकती है. वह आज नशे के दलदल में डूबती जा रही है. जमशेदपुर में ड्रग तस्कर का जाल काफी तेजी से फैलता जा रहा है.जो कि युवा पीढ़ी के लिए बेहद घातक साबित हो रहा है. ब्राउन शुगर, कोकीन ,गांजा और ब्लैक स्टोन की लत युवाओं को खोखला करने के साथ साथ अपराध की दुनिया की ओर धकेल ही रही है. इसके साथ युवाओं को मानसिक रूप से बीमार भी कर रही है. ब्राउन शुगर और सुखा नशा का कारोबारी काफी तेजी से अपना पैर पसार रहे है. ब्राउन शुगर का नशा नासूर बनता जा रहा है. ब्राउन शुगर के इस रैकेट का नेटवर्क तोड़ने में यहां की कोई भी एजेंसी कामयाब नही हो पा रही है. पुलिस की ओर से लगतार अभियान चलाया जाता है. कुछ पैडलरों की गिरफ्तारी भी होती है. लेकिन कुछ ही दिनों के बाद पैडलर जेल से बाहर आकर फिर से वहीं कारोबार में लग जाता है. ऐसे में नशे के कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलीस सक्रिय होकर हर रोज अभियान चलाये तो नशे के तस्करों पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है. लोक सभा चुनाव के दौरान जिले पुलिस की ओर से नशा के खिलाफ अभियान चलाया गया था. ऐसे में पुलिस ने जिले में कई जगहों पर चेकनाका लगा कर तीन माह में 51.68 ग्राम ब्राउन शुगर और 99.713 किलो ग्राम गांजा बरामद किया था. साथ ही अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 43 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. ऐसे में अगर पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जाये तो ब्राउन शुगर के कारोबार पर काफी हद तक रोक लग जायेगी.
शहर में सक्रिय है पैडलर, औरते भी शामिल : शहर में ब्राउन शुगर, चरस, गांजा की पुड़िया बना कर बेचने वाले कई गिरोह सक्रिय है. सभी गिरोह के लोग अलग अलग क्षेत्र में पैडलर के रूप में काम करते है. इन पैडलरों की टीम में अब महिलाएं और युवतियों को भी शामिल किया गया है. हर दिन पैडलर को ब्राउन शुगर की पुड़िया बेचने के लिए दिया जाता है. ब्राउन शुगर की एक पुड़िया 300 से 500 रुपये में बेची जाती है. इस तरह शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री जोरों से की जा रही है. महिला और युवतियों पर पुलिस को शक नहीं हो पाता है. इस कारण से तस्करों ने पैडलर के रूप में महिलाओं को भी शामिल किया है. मिली जानकारी के अनुसार ब्राउन शुगर के कारोबारी टीन एजर्स को पहले टारगेट कर उसे नशा की लत लगाते है. उसके बाद जब युवा नशे का आदि हो जाता है और उसके पास नशा के लिए रुपये नहीं होते तो काराबोरी उसे पुड़िया बेचने और रुपये कमाने का लालच देते है. धीरे-धीरे युवा पैडलर बन कर नशे के कारोबार से जुड़ जाता है.
नशा के लिए रुपये नहीं होने पर करते हैअपराध: नशे की लत लगने के कारण युवा वर्ग खराब होता जा रहा है. नशे की तड़प होने और रुपये नहीं होने के कारण युवा वर्ग अपराध कर रहे है. चोरी – छिनतई की घटना में गिरफ्तार होने के बाद अपराधियों के स्वीकारोक्ति बयान में ये बातें सामने आयी थी कि नशा करने के लिए वे लोग चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम देते है. चोरी – छिनतई के बाद सामान को वे लोग सस्ते दाम पर बेंच कर उस रुपये से नशा करते है. नशे के कारण कई घर बर्बाद हो चुके हैं. जिन युवाओं को नशे की लत लग जाती है और जब उनके पास पैसा नहीं होता है, तो वे अपराध की ओर रूख करने से भी नहीं हिचकाते हैं. छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने में अधिकांश युवा नशे के आदि होते है. सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, परसुडीह में सबसे ज्यादा कारोबार : जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर और गांजा का सबसे ज्यादा पैडलर सक्रिय है. चुनाव के दौरान तीन माह में सिदगोड़ा और सीतारामडेरा से नौ लोगों की गिरफ्तारी की गयी. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से तीन माह में करीब 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था. बताया जाता है कि सीतारामडेरा और सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से ही महिला पैडलर को पहली बार गिरफ्तार किया गया था. वहीं हाल के दिनों की बात करे तो नशा का कारोबार परसुडीह के गाड़ीवान पट्टी , किताडीह में तेजी से फैल रहा है. इसके अलावे जुगसलाई के कई क्षेत्रों में पैडलर सक्रिय होकर कारोबार कर रहे है. इन क्षेत्र में सक्रिय है ब्राउन शुगर का कारोबार : सीतारामडेरा, भुइयांडीह, लिट्टी चौक,सिदगोड़ा, संडे मार्केट बिरसानगर, टेल्को,परसुडीह, किताडीह.
देश और विदेशों में लोगों से ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जमशेदपुर के गोलमुरी से शनिवार को पुलिस ने इस गिरोह के 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 5 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड के अलावा अन्य सामान बरामद किए गए हैं। आरोपियों में छह पश्चिम बंगाल के, जबकि एक जमशेदपुर के गोलमुरी का निवासी है।
100 से ज्यादा लोगों को बनाया टारगेट इस गिरोह ने देश और विदेश के 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपयों की ठगी की है। इनसे गोलमुरी थाने में पूछताछ की जा रही है। रविवार को पुलिस इस गिरोह का खुलासा करेगी। गिरफ्तारी की पुष्टि एसएसपी किशोर कौशल ने की है।
तमिलनाडु में ठगी से मिला लिंक पहली बार ऐसा गिरोह पकड़ा गया है, जो विदेशों में लोगों को कॉल कर और उन्हें मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाता था। उन्हें तरह-तरह के ऑफर व निवेश की जानकारी देकर ठगी करता था। इस गिरोह ने तमिलनाडु के एक व्यापारी को भी अपना शिकार बनाया। इसके बाद मामला पुलिस के पास आया। तामिलनाडु से जांच करते हुए पुलिस टीम को जमशेदपुर के बारे में पता चला। इसके बाद गोलमुरी के एक कमरे में छापेमारी कर सातों को गिरफ्तार किया गया। यहां ये लोग एक मकान किराए में लेकर उस कमरे को ठगी का कार्यालय बना रखा था।
जामताड़ा के बाद साइबर अपराधियों का केंद्र बन रहा जमशेदपुर साइबर अपराधियों के झारखंड में जामताड़ा के बाद जमशेदपुर बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। पिछले दिनों घाटशिला के एक मकान से भी आधा दर्जन साइबर अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा था। वे भी गोलमुरी की तरह ही वहां सेटअप बनाकर देश के कई जगहों से ठगी कर चुके थे। उन अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद देश के कई जगहों पर हुई ठगी का पर्दाफाश हुआ था। इससे पहले जमशेदपुर के साइबर ठगों का हरियाणा के नूंह का भी कनेक्शन मिल चुका है। यहां से की गई ठगी में नूंह के गिरोह के भी शामिल होने का पता चला था। वहीं, गिरोह द्वारा ठगी के लिए किसानों के खाते के इस्तेमाल का भी भंडाफोड़ हुआ था। गोलमुरी में पकड़े गए गिरोह से कई मामलों का खुलासा हो सकता है।
क्रिप्टो एक्सचेंज को 10 हजार लोगों की आईडी बनाई थी इस गिरोह की ठगी का तरीका क्रिप्टो एक्सेंज भी था। विदेश के लोगों को ये बताते थे कि वे दुबई की कंपनी से जुड़े हैं और डीजीसी और जीडीसी क्वाइन में इन्वेस्ट कराते थे। आरोपी बिटक्वाइन की तरह फायदा होने का लालच देते थे। इनलोगों ने क्रिप्टो एक्सचेंज के नाम पर लगभग 10 हजार लोगों की आईडी बनाई थी। कभी-कभी विदेश के लोगों के साथ ही ऑनलाइन हाई प्रोफाइल सेमिनार कराते थे।
केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा में धांधली के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है, जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है.
इससे पहले, सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को भी पद से हटा दिया, वहीं नेट-पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाले एग्जाम को भी स्थगित कर दिया गया. नीट-यूजी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद देश के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे.
शिक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 5 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया था. कथित अनियमितताओं के कुछ मामले सामने आए हैं.
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्णय : शिक्षा मंत्रालय
साथ ही अपने बयान में शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के मद्देनजर शिक्षा मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए.
साथ ही बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों को रोकने के लिए लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया है.
छात्रों के हितों के लिए प्रतिबद्ध : शिक्षा मंत्रालय
सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसमें शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति/संगठन को सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को बदला
NEET और यूजीसी-नेट में कथित अनियमितताओं के बाद सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को बदल दिया है. एनटीए के महानिदेशक रहे सुबोध कुमार सिंह की जगह सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को जिम्मेदारी सौंपी गई है. विपक्ष की ओर से इसे लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे. वहीं देशभर में छात्र भी लगातार प्रदर्शन कर रहे थे.
कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन सोमवार से प्रारंभ हो जाएगा। इस संबंध में सभी कॉलेजों ने प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन कॉलेजों के वेबसाइट पर कर दिया है। इस सूची के अनुसार ही छात्रों का नामांकन होगा। नामांकन चार जुलाई तक हो सकेगा। सारी शर्ते व नियमावली कॉलेज के वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चार वर्षीय यूजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को कुल 24095 छात्रों ने आवेदन दिया था।
इसमें 34 आवेदन को तकनीकी कारणों से रद किया गया। कुल 24061 छात्रों के आवेदन को मान्य किया गया। मान्य आवेदन के अनुसार ही अब कॉलेजों ने प्रथम मेधा सूची बनाई है।
किस कॉलेज में कितने हुए आवेदन
कॉलेज का नाम – आवेदन की संख्या
एक्सआइटीई गम्हरिया – 54
वीर अर्जुन सिंह कॉलेज सोनुआ – 50
ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर – 1947
टाटा कॉलेज चाईबासा – 2724
संत अगस्टीन कॉलेज मनोहरपुर – 224
एसआरकेएम डिग्री कॉलेज चाकुलिया – 62
एसबी कॉलेज चांडिल – 1864
रंभा कॉलेज गितिलता – 22
पटमदा डिग्री कॉलेज, जल्ला – 370
मिसेज केएमपीएम वोकेशनल बिष्टुपुर – 24
माडल महाविद्यालय खरसावां – 114
एमबीएनएस इंस्टीट्यूट जमशेदपुर – 06
महिला महाविद्यालय सरायकेला – 115
महिला कॉलेज चाईबासा – 1192
एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर – 2381
करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर – 847
केएस कॉलेज सरायकेला – 1572
वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर – 833
जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज – 1394
जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर – 1952
जेकेएस कॉलेज मानगो – 163
जेकेएम कॉलेज आफ मैनेजमेंट शालबनी – 226
जीआइआइटी प्रोफेशनल कॉलेज – 02
घाटशिला कॉलेज घाटशिला – 2721
जीसी जैन कॉलेज चाईबासा – 392
डिग्री कॉलेज मनोहरपुर – 139
डिग्री कॉलेज कुमारडुंगी – 232
डिग्री कॉलेज खरसावां – 11
डिग्री कॉलेज जगन्नाथपुर – 389
बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा – 854
बीडीएसएल महिला कॉलेज घाटशिला – 114
एजेके कॉलेज चाकुलिया – 20
एबीएम कॉलेज जमशेदपुर – 902
हेल्प डेस्क भी सक्रिय
सभी कॉलेजों में नामांकन को लेकर हेल्प डेस्क को भी सक्रिय कर दिया गया है। जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डा. अमर सिंह व नामांकन प्रभारी डॉ. अशोक कुमार रवानी की ओर से इस संबंध में सूचना सार्वजनिक की गई है।
जारी सूचना के अनुसार हेल्प डेस्क कमरा संख्या 12 में कार्यरत रहेगा। यहां छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर नीरज कुमार नाग, मो. शाहनवाज अहमद से सुबह 10:30 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। कॉलेज के वेबसाइट पर प्रथम मेधा सूची अपलोड कर दी गई है।
नामांकन के समय छात्रों को ये प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य
-चांसलर पोर्टल में किए आवेदन की छायाप्रति
-चांसलर पोर्टल के माध्यम से जमा की गई राशि की छायाप्रति
– इंटरमीडिएट के एडमिट कार्ड व मार्कशीट की छायाप्रति
-मैट्रिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति
-सीयूईटी का स्कोर कार्ड, अगर हो तो
-आधार कार्ड की छायाप्रति
-जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल व खेल प्रमाण पत्र की छायाप्रति
-विद्यालय व कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र की मूल प्रति
– एबीसी आइडी की छायाप्रति
विद्यार्थियों को यह करना अनिवार्य
औपबंधिक रूप से चयनित विद्यार्थी सबसे पहले संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत शिक्षक से उपरोक्त कागजातों का सत्यापन कराएंगे एवं विषय चयन के लिए एक फॉर्म प्राप्त करेंगे। फॉर्म में मांगी गई सूचनाओं को सही-सही भरेंगे।
फॉर्म को विभागाध्यक्ष या उनके द्वारा अधिकृत शिक्षक के द्वारा सत्यापित कराना आवश्यक है। इसके लिए सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति लाना आवश्यक है। फॉर्म में निर्धारित स्थान पर विषयों को भरने से पहले विभागाध्यक्ष से उचित सलाह प्राप्त कर लेंगे।
एक बार विषय चयर कर लेने के बाद नामांकन, पंजीकरण के बाद विषय परिवर्तन करना संभव नहीं हो सकेगा। नामांकन राशि का चालान जमा होने के बाद नामांकन स्वीकृत होने की सूचना विद्यार्थियों के मोबाइल वया ई-मेल पर प्राप्त होगी
सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित शंख मैदान में सौदर्यीकरण का काम 24 जून से शुरू किया जाना है. इस पर सूर्य मंदिर कमेटी की आपत्ति व विरोध को लेकर धालभूम अनुमंडल एसडीओ पारूल सिंह ने छह दंडाधिकारी व बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की है. इसमें पांच दंडाधिकारी (जमशेदपुर अक्षेस के दो विशेष पदाधिकारी मुकेश कुमार, अरविंद तिर्की, एइ सचिन झा, जेइ नितेश कुमार, सिटी मैनेजर रवि भारती) को शंख मैदान के चारों ओर और वरीय दंडाधिकारी के रूप में धालभूम अनुमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित प्रकाश की तैनाती की है.
गौरतलब हो कि सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के ठीक बगल स्थित पूर्व में विधायक फंड से यहां स्वीमिंग पुल का निर्माण हुआ है, लेकिन सौदर्यीकरण, पौधरोपण समेत अन्य काम बाकी है. वहीं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी धार्मिक स्थल के समीप विधायक फंड से स्वीमिंग पुल आदि का कड़ा विरोध करते हुए जिला प्रशासन को पूर्व में लिखित रूप से अवगत करा चुका है.
आज दिनांक 21 जून 2024 दिन शुक्रवार को केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस के प्रांगण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिसमें कक्षा 3 से 12 वीं तक के विद्यार्थीगण एवं शिक्षकों ने योग के सभी आसनों को संपन्न किया ।
यह दिवस योग के अनगिनत लाभों को पहचानने के उद्देश्य से हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका बरूआ ने योग के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है । यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है । योग करने की कोई उम्र नहीं होती , योग करते रहने से व्यक्ति शारीरिक मानसिक एवं आत्मिक रूप से सदैव निरोग एवं स्वस्थ रहता है ।
योग बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी काफी जरूरी है । उन्होंने विद्यालय परिवार से आग्रह करते हुए कहा कि हम सब मिलकर इस योग दिवस पर संकल्प ले कि योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएँगे । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे ।