एक नई सोच, एक नई धारा

n6195334431719422102396d38365ad0e50a08bb420e42186c0f99ca40bc883d08f214ab8a9f70da8ef9d57
‘गांधी परिवार की सत्ता की भूख से सदन में डगमगाया I.N.D.I.A’, भाजपा ने निंदा प्रस्ताव पर विपक्ष पर कसा तंज

आपातकाल को याद करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा लाए गए ‘निंदा प्रस्ताव’ को लेकर जो माहौल बना, उसे आधार बनाकर भाजपा ने विपक्षी गठबंधन में दरारें देखने और दिखाने का प्रयास किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद डा. संबित पात्रा ने दावा किया है कि निंदा प्रस्ताव और संवेदना के लिए रखे गए दो मिनट के मौन के दौरान कांग्रेस के सदस्य तो हंगामा कर रहे थे, जबकि आईएनडीआईए के घटक दल सपा, टीएमसी और डीएमके सदस्य शांत थे।

डगमगाया इंडी गठबंधनः संबित पात्रा

उन्होंने तंज कसा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार की सत्ता की भूख से सदन में आईएनडीआईए डगमगा गया। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में डा. संबित पात्रा ने कहा कि आज से 50 साल पहले 26 जून को जब भारत सोकर उठा तो पता चला था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा दिया था। उन्होंने अपनी कैबिनेट तक से सहमति नहीं ली थी। राष्ट्रपति से चुपचाप हस्ताक्षर कराने के बाद अगले दिन कैबिनेट को बताया था।

IMG 20240309 WA00281

इमरजेंसी के दौरान कई नेता गए थे जेल

भाजपा सांसद ने याद दिलाया कि इमरजेंसी के दौरान सिर्फ जनसंघ के नेता ही नहीं, चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव, देवीलाल, एम. करुणानिधि, एमके स्टालिन और शरद यादव सहित आज सदन में मौजूद रहे टीआर बालू भी जेल गए थे।

कांग्रेस ने सदन में मचाया हंगामा

लोकसभा अध्यक्ष द्वारा लाए गए निंदा प्रस्ताव का दृश्यांकन डा. पात्रा ने कुछ इस तरह किया- ‘विडंबना देखिए कि निंदा प्रस्ताव जैसे ही बिरला ने रखा, वैसे ही कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। वेल की तरफ कांग्रेस के सांसद भागे, लेकिन सपा के लोग बैठे रहे। राहुल गांधी सोच रहे थे कि उठें या न उठें, शोर मचाएं या न मचाएं। वह अखिलेश यादव और टीआर बालू को देख रहे थे।’ तंज तीखा करते हुए बोले- ऐसी परिस्थिति तभी होती है, जब आप अन्यायी होते हैं और न्यायवान दिखने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस ऐसा ही कर रही थी।

IMG 20240309 WA00271

कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे सपा और TMC के नेता

भाजपा सांसद ने कहा कि जो कल संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ ले रहे थे, वह आज असमंजस में दिख रहे थे। सपा और टीएमसी के सदस्य कांग्रेस का साथ नहीं दे रहे थे। आपातकाल पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताने के लिए जब स्पीकर ने मौन के लिए कहा तो कांग्रेस के सदस्य वेल में हल्ला मचा रहे थे। सपा, टीएमसी और डीएमके सदस्य शांति से खड़े थे। उन्हें देखकर अंततोगत्वा राहुल गांधी को भी शांति से खड़ा होना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सत्ता की भूख में इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था और आज राहुल गांधी और गांधी परिवार की वही सत्ता की भूख आईएनडीआईए अलायंस को डगमगा रही है।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240626 WA0016
बारा फ्लैट कॉलोनी वासी और हिन्दू जागरण मंच द्वारा महाआरती का किया गया आयोजन
IMG 20240626 WA0017

जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित बारा फ्लैट में कॉलोनी वासी एवं हिन्दु जागरण मंच (युवा वाहिनी) के द्वारा शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती को सफलता पूर्वक आयोजित करने में मुख्य रूप से स्थानीय मातृशक्ति का पूर्ण सहयोग रहा, साथ ही कॉलोनी वासियों ने भी अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देकर इस आयोजन को भव्य बनाने का कार्य किया। इस महाआरती के आयोजन में शिव चर्चा, संध्या आरती और भारत माता की आरती की गयी एवं सभी भक्तगणों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
n6195010721719420199475afe129bda2e54709a9f106e4d7591054ca8e04559a5af57e83cb465c2612f42b
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, हजारीबाग के ओएसिस स्कूल का प्रिंसिपल गिरफ्तार

नीट-यूजी एग्जाम पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन जारी है. हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है. एहसानुल हक को लेकर सीबीआई की टीम रांची रवाना हो गई है.

उन्हें सीबीआई टीम रांची से पटना लेकर जा सकती है. TV9 ने पहले ही आज शाम तक संदिग्धों की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. बता दें कि एहसानुल हक सीबीआई के सवालों की संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. आज सुबह सीबीआई ने एहसानुल हक से पहले उनके घर और फिर उनके स्कूल में कई घंटे तक पूछताछ की थी. एहसानुल के ऑफिस से कुछ दस्तावेज भी सीबीआई सीज कर अपने साथ लेकर गई है.

IMG 20240309 WA00281

सूत्रों के अनुसार, 24 जून सोमवार को आधिकारिक तौर पर जांच एजेंसी को सौंपे जाने के बाद सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल के आवास पर छापेमारी की थी. झारखंड पहुंची आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम पहले एसबीआई बैंक गई थी, जिसके बाद उन्होंने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और नीट परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. एहसानुल हक से पूछताछ की थी.

प्रिंसिपल एहसानुल हक ने कहा था कि परीक्षा के दिन 5 मई को प्रश्नपत्रों वाले एक बॉक्स पर लगा डिजिटल लॉक निर्धारित समय पर नहीं खुला था. बॉक्स को कटर से खोलना पड़ा था. एक बॉक्स मैनुअल लॉक के साथ आता है, जबकि दूसरा डिजिटल लॉक के साथ आता है. मैनुअल लॉक वाले बॉक्स के लिए एक चाबी और कटर है.

IMG 20240309 WA00271

कटर से काटा गया था कि डिजिटल लॉक

डिजिटल लॉक वाला बॉक्स परीक्षा से 45 मिनट पहले अपने आप खुल जाना चाहिए. हालांकि, उस दिन यहां ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद हक ने सुझाव के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से संपर्क किया और कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि कटर से डिजिटल लॉक को काट दो. दूसरी ओर,हक ने दावा किया था कि उन्हें 5 मई को सुबह 1 बजे प्राप्त एक ईमेल के माध्यम से दो विशिष्ट बैंकों में रखे गए परीक्षा पत्रों वाले नौ बक्सों के बारे में पता चला. उन्होंने कहा था कि सुबह 7.30 बजे, प्रश्न पत्रों वाले एल्यूमीनियम बक्से वाले नौ कार्डबोर्ड बक्से पांच केंद्र अधीक्षकों और पांच पर्यवेक्षकों को दिए गए.

IMG 20240309 WA00261

परिवहन कंपनी भी अब संदेह के घेरे में

इससे पहले हक ने लीक में अपने स्कूल को शामिल करने के दावों का खंडन करते हुए कहा था कि उनकी ओर से सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया था. उन्होंने एनईईटी परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने और किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के लिए उठाए गए कठोर उपायों पर जोर दिया. इन आश्वासनों के बावजूद, परीक्षा के पेपर पहुंचाने के लिए जिम्मेदार परिवहन कंपनी अब संदेह के घेरे में है और उल्लंघन के सटीक बिंदु और तरीके का पता लगाने के लिए जांच चल रही है

IMG 20240626 WA0011
यात्री के चेहरे पर उड़ रही थीं हवाइयां, फिर.. पेट से निकला करोड़ों रुपए का राज

दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ईटी-686 के लैंड होते ही एयर कस्‍टम प्रिवेंटिव के अफसर खासे अलर्ट हो गए थे. अदीस अबाबा से आई इस फ्लाइट के मुसाफिरों पर कस्‍टम अफसर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए थे. इसी बीच, कस्‍टम अधिकारियों की निगाह इसी फ्लाइट से आए एक मुसाफिर पर टिक जाती है. इस यात्री का शरीर पसीने से लतपथ और चेहरे पर हवाइयां उड़ी हुईं थी.

IMG 20240309 WA00281

इस यात्री को देखने के बाद कस्‍टम अफसरों को इस बात का पूरा यकीन हो गया था कि इसके साथ कुछ न कुछ गड़बड़ है. कस्‍टम अफसरों ने पहले इस यात्री को ग्रीन चैनल से गुजरने तक इंतजार किया, इसके बाद कस्‍टम अधिकारियों ने उससे पूछा कि क्‍या उसके पास कुछ ऐसा है, जिसको डिक्‍लेयर किया जाना चाहिए था. जिसके जवाब में इस यात्री ने स्वेच्छा से स्वीकार कर लिया कि उसने प्रतिबंधित ड्रग्‍स गटक रखे हैं. जिसके बाद, इस यात्री को सफरदजंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

IMG 20240309 WA00271

कस्‍टम के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए इस यात्री की पहचान साइमन अल्फ्रेड नगोंग के रूप में की गई है. वह मूल रूप से कैमरून गणराज्य का नागरिक है. उन्‍होंने बताया कि सफदरजंग हॉस्पिटल में सात दिन चली लंबी कवायद के बाद इस शख्‍स के पेट से करीब 73 कैप्‍सूल बरामद किए, जिसमें सफेद पाउडर भरा हुआ था, जिसका भार करीब 1096 ग्राम है. जांच में पता चला कि कैप्‍सूल में भरा सफेद पाउडर कोकीन है.

IMG 20240309 WA00261

कस्‍टम के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी यात्री के कब्‍जे से बरामद की गई कोकीन की कीमत करीब 10.90 करोड़ रुपए आंकी गई है. कस्‍टम ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43(ए) के तहत कोकीन को जब्‍त कर साइमन अल्फ्रेड न्गोंग को गिरफ्तार कर लिया हैं. मामले की जांच अभी जारी है.

n6195274071719419417084cf084f1ad869de753e67b888c4501d1cbbc59124191e1ce5bf1b9c87a6161dbf
अब दुश्मन के रडार की पकड़ में नहीं आएंगे नौसेना के जहाज, डीआरडीओ ने बनाया एक खास तरह का रॉकेट

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक खास तकनीक विकसित की है। इस तकनीक के तहत डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के लिए खास रॉकेट बनाए हैं। ये रॉकेट न केवल दुश्मन के रडार संकेतों को अस्पष्ट कर देते हैं, बल्कि प्लेटफॉर्म और एसेट्स के चारों तरफ एक खास माइक्रोवेव शील्ड बना देते हैं, जिससे जहाज रडार की पकड़ में आने से बच जाता है।

IMG 20240309 WA00281

इन खास मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने बनाया है। इन्हें एक समारोह में भारतीय नौसेना को सौंपा गया है। इनमें एक खास प्रकार फाइबर्स का इस्तेमाल किया गया है। जब रॉकेट को दागा जाता है तो वह अपने आसपास कुछ समय के लिए माइक्रोवेव्स का एक बादल (माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट क्लाउड) बना देता है, जिससे रेडियो फ्रीक्वेंसी बाधित हो जाती हैं, और एक शील्ड बन जाती है।

IMG 20240309 WA00271

एमआर-एमओसीआर के पहले चरण के परीक्षणों को भारतीय नौसेना के जहाजों पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। इस दौरान माइक्रोवेव्स का एक बादल लगातार बना रहा है। वहीं, दूसरे चरण के परीक्षणों में, रडार क्रॉस सेक्शन (आरसीएस) ने हवाई एरियल टारगेट को 90 फीसदी तक कम कर दिया। जिसके बाद भारतीय नौसेना की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई औऱ अब इसे भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है।

IMG 20240309 WA00261

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमआर-एमओसीआर की सफलता पर डीआरडीओ और भारतीय नौसेना की सराहना की है। उन्होंने एमओसी तकनीक को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बताया। नौसेना आयुध निरीक्षण महानिदेशक ने भी कम समय में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित करने के लिए डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की है।

IMG 20240626 WA0005
विधायक सरयू राय की पहल पर जेम्को आजाद बस्ती में जुस्को बिजली देने के लिए तैयार, स्थल का लिया जायजा
IMG 20240626 WA0006

जमशेदपुर. बीते रविवार को माननीय विधायक सरयू राय ने जेम्को आजाद बस्ती का दौरा किया था। जिसमे समाज के गण्मान्य लोगो उपस्थित थे और उन्होंने माननीय विधायक सरयू राय से जुस्को बिजली कनेक्शन क्षेत्र मे देने का आग्रह किया था। जिसमे विधायक सरयू राय जी के पहल पर आज बुधवार को जुस्को की बिजली टीम का भ्रमण जेम्को आजाद बस्ती स्थित बेल गढ्ढा मैदान मे पहला सब स्टेशन के लिए स्थान चयनित किया गया।

IMG 20240309 WA00281

जुस्को बिजली टीम ने जगह स्थल का मुआयना किया और दौ जगह स्थान चिन्हित किया गया सब स्टेशन निर्माण के लिए।
पहला स्थान – आजाद बस्ती बेल गढ्ढा में किया गया।
दूसरा स्थान – मिश्रा बगान के तरफ‌ जेएमएम ऑफिस के पास।

जिसमे विधायक निजी सचिव सुधीर कुमार ,नवीन कुमार, राममूर्ती , जसबीर सिंह, पिन्टू , रमेश कुमार, बबलू एवं बस्ती वासी मौजूद थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240625 WA0051
शिक्षकों की होगी आवासीय शिविर और बच्चों को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार भारत स्कॉट गाइड – अमर कुमार बावरी

जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित परिसदन में श्री अमर कुमार बाउरी, विधायक सह प्रतिपक्ष के नेता एवं भारत स्काउट एंड गाइड के झारखंड राज्य के अध्यक्ष से भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

प्रतिनिधिमंडल में श्री चंद्रमणि मोदी जिला सचिव,श्री नरेश कुमार ,जिला संगठन आयुक्त ,श्री राजकुमार सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष,श्री शिवजी सिंह जिला हेड क्वार्टर आयुक्त डॉ प्रियंका झा संयुक्त सचिव, डॉ मिथिलेश कुमार, श्री मानस रंजन पात्रा ,श्री उदित नारायण ,श्री मनोज कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड ,झारखंड शामिल रहें।

इस मुलाकात में प्रमुख निम्न बातों पर चर्चा हुई जो इस प्रकार है।
1.जिले के प्रत्येक विद्यालयों को स्काउट एंड गाइड में पंजीकृत करना।

2.प्रत्येक विद्यालय के नोडल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना।

3.ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रतिभा को स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से निखर कर राज्य स्तर पर राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु तैयार करना।

4.भारत स्काउट एंड गाइड साकची केंद्र में मूलभूत आवश्यकता को पूर्ण करना।

5.जिला एवं राज्य स्तर पर संगठन को पुनर्गठन कर सशक्त बनाना ।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240625 WA0021
नगर परिषद् ने सूचना पट पर लगाया पथ विक्रेता मतदाता सूची
IMG 20240625 WA0019

चाईबासा : नगर परिषद् प्रशासक महोदया के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जून 2024 को नगर परिषद के सूचना पट पर पथ विक्रेताओं की मतदाता सूची एवं आदर्श आरक्षण रोस्टर प्रकाशित किया गया। विदित है कि चाईबासा नगर परिषद् द्वारा टाउन वेंडिंग कमिटी के 12 पथ विक्रेताओं को सदस्यों के रूप में चयन हेतु पूर्ण रूप से पारदर्शी चुनाव आयोजित की जा रही है।

IMG 20240309 WA00281

NULM समुह की दीदीयों ने सेल्फी स्टैंड लगाकर दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

प्रशासक महोदया के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जून 2024 को नगर परिषद के द्वारा नशा मुक्त शहर के संकल्प को पूरा करने के लिए चाईबासा जूबली पार्क के कैफेटेरिया स्थल पर नशामुक्ति सेल्फी स्टैंड लगाकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में DAY-NULM की SHG/ALF की महिलाओं द्वारा सेल्फी लेकर नशा मुक्त चाईबासा बनाने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबधक राकेश आनन्द, सामुदायिक संगठनकर्ता, सभी सामुदायिक संसाधन सेविकाये, नगर परिषद् के कर्मी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, नगर परिषद के सफाई कर्मी एवं महिला सदस्य शामिल हुए।

IMG 20240625 WA0016
टोन्टो पंचायत भवन में गंदगी देख भड़के टोन्टो बीडीओ, बुधराम लागुरी ने कहा टोन्टो पंचायत कार्यालय 5 वर्षों में 5 दिन भी नहीं खुला
IMG 20240625 WA0017

चाईबासा : टोन्टो प्रखंड के टोन्टो पंचायत भवन अपने 5 वर्ष समाप्त होने को है,अपने कार्यकाल में 5 दिन भी नियमित रूप से नहीं खुल सका। मुखिया दीपिका लागुरी के चाईबासा में रहने के कारण आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पंचायत भवन के रख रखाव और एक रात्रि गार्ड तक नहीं है । पंचायत भवन में कचड़ा का अंबार है। जबकि सरकार की ओर से संसाधन समेत राशि दी जाती है। यह बातें झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री लागुरी ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित कुमार भगत के आज के निरीक्षण को देखते हुए मुखिया ने थोड़ी बहुत साफ सफाई करवा दी।

IMG 20240309 WA00281

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने पंचायत भवन की दुर्दशा देख दंग रह गए। पंचायत भवन में पानी, साफ सफाई समेत अन्य जरूरी समान की घोर अभाव है। इस संबंध में बीडीओ श्री भगत ने मुखिया श्रीमती दीपिका लागुरी से जानना चाहा तो इन सभी सवालों का जवाब पूर्व मुखिया बाबूराम लागुरी ने गोल मटोल जवाब दे रहे थे। श्री लागुरी ने कहा कि आज पंचायत भवन के सामने बीडीओ द्वारा रात्रि गार्ड के बारे में पूछे जाने पर मुखिया ने सामने खड़े एक व्यक्ति घनश्याम लागुरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये ही नाइट गार्ड है, जबकि यह झूठ है। जबकि ग्राम सभा की ओर से किसी भी व्यक्ति को नाइट गार्ड के रूप में नियुक्त नहीं किया गया है।

IMG 20240309 WA00271

पंचायत भवन के रख रखाव और नाइट गार्ड के लिए सरकार की ओर से प्रति माह 15000 रूपये भेजे जाते हैं। सरकार द्वारा पंचायत कार्यालय को सुचारू रूप से संचालन के लिए टेबल, कुर्सी, पंखा, कम्प्यूटर, प्रिटिंग मशीन समेत अन्य जरूरी समान भी वितरित किया गया है, वो सभी नदारत है। ऐसे में पंचायत कार्यालय का संचालन कैसे होगा ये अपने आप में गम्भीर विषय है। सरकार द्वारा भेजे जा रहे सभी पैसों का कथित रूप से बंदरबांट कर लिया जा रहा है, जिसकी जॉच की जानी जरूरी है।

IMG 20240309 WA00261

वहीं पंचायत स्तर पर आमजनों के लिए सरकार द्वारा दिया गया पानी के टैंकर को कथित रूप से भाड़ा में लगा रखा है, जिसके कारण जनता को किसी सामाजिक कार्यक्रम में पानी को तरसना पड़ता है। पंचायत भवन के कमरों को भी बिना ग्राम सभा से पारित भाड़ा में लगा रखा है, जिसकी जॉच की आवश्यकता है। श्री लागुरी ने कहा कि टोन्टो पंचायत में सोलर जलमिनार के निर्माण में भी भारी घोटाला होने का अंदेशा है, जो जांच का विषय है। क्योंकि एक ही सोलर जलमीनार के योजना को मुखिया और पंचायत समिति के दो दो मद से निर्माण कार्य किया गया है।

श्री लागुरी ने कहा कि मुखिया के चाईबासा में रहने के कारण टोन्टो पंचायत के ग्राम टोन्टो, लिसिमोती, कुदामसादा, टोपाबेड़ा, बांदाबेड़ा, टेंसरा और उदालकम की जनता अपनी समस्याओं को मुखिया के समक्ष नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण आम जनता की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। श्री लागुरी ने कहा कि टोन्टो पंचायत के सभी सात गांव के लोग पानी, बिजली, स्वस्थ समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। पंचायत कार्यालय के नहीं खुलने के कारण पंचायत सेवक, रोजगार सेवक समेत अन्य कर्मचारी भी नदारत रहते हैं। इस मामले को लेकर जल्द ही उपायुक्त और मंत्री श्री दीपक बिरुआ से जनता मुलाकात कर एक एक समस्या से अवगत कराएगी।

IMG 20240625 WA0013
एसडीएसएम ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चंचल भाटिया ने रक्तदान किया और रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया
IMG 20240625 WA0015

जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भाटिया ने आज एसडीएसएम ट्रस्ट द्वारा सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्व. एस. डी. सिंह जी की पुण्य स्मृति में एसडीएसएम स्कूल परिसर सिदगोड़ा में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हो रक्त दान किया और रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने भी संयुक्त रूप से रक्त दान किया ।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

दिवाकर सिंह जी ने चंचल भाटिया का धन्यवाद एवं आभार किया कि वो लगातार जरूरत मंद मरीज़ों के लिये प्लेटलेट्स एवं रक्तदान करते रहते है जो कि निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मौसम बदलाव के कारण जरूरतमंद की कतार बढ़ती जा रही है।
इस दौरान हौंसला अफजाई के लिये मुख्य रूप से दिवाकर सिंह, बिनोद सिंह, गुरुदयाल सिंह, जोगा सिंह, सुखदेव सिंह, सुखपाल सिंह, जसबीर सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!