राँची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज मंगलवार को तीसरा दिन है. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा पहुंच गये हैं. अब से थोड़ी देर में वो आम लोगों का बजट पेश करेंगे. रामेश्वर उरांव से जब विधानसभा के बाहर बजट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले कुछ नहीं बोलते हैं. आगे कहा कि यह पीपुल्स बजट है यानी आम लोगों का बजट है. उन्होंने पीपुल्स का मतलब समझाते हुए कहा कि Poor People. इसमें बड़े-बड़े लोग नहीं आते हैं.
हरियाणा के इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी मर्डर केस में हरियाणा पुलिस तिहाड़ जेल पहुंची है. दिल्ली के तिहाड़ जेल में हरियाणा पुलिस कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ करेगी.
दिल्ली के अलावा कुछ और राज्यों की जेल में भी हरियाणा पुलिस गैंगस्टर्स से पूछताछ कर रही है. अलग अलग तरह के हथियारों से नफे सिंह राठी पर गोलियां चलाई गईं. मौके पर अलग अलग तरह के कारतूस बरामद हुए हैं.
बता दें कि नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या में इस्तेमाल कार का नंबर फर्जी निकला है. पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत सात पर एफआईआर दर्ज हुई है. बहादुरगढ़ में परिवार और समर्थक धरने पर हैं.
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास ऑनलाइन प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने किया।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी. राधा कृष्णन महजूद रहें।
देश भर में 554 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और 1500 रोड ओवर ब्रिज अंडरपास का शिलान्यास भी ऑन लाइन प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने किया।
वहीं इसके अलावा रेलवे के डीआरएम,सांसद विद्युत वरण महतो समेत रेल विभाग के तमाम पदाधिकारी और जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल,एसएसपी कौशल किशोर समेत जिले के तमाम पदाधिकारी भी मजूद रहें। वहीं गोविंदपुर,सलगा जुडी,हल्दीपोखर,टाटानगर रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास भी किया गया।
बता दे कि अमृत भारत योजना के तहत झारखंड के 18 स्टेशनों में नए स्टेशनबिल्डिंग का निर्माण होना है जिसमें कुल 578.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें टाटा नगर रेलवे स्टेशन सहित चक्रधरपुर, गम्हरिया, सिनी, चाईबासा, डांगुवापोसी, बड़ाजामदा, बालसिरिंग, बानो, गंगाघाट, रामगढ़ कैंट, गोविंदपुर रोड, ओरगा, मुरी, सिल्ली, लोहरदगा, टाटीसिलवे व नामकुम स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड परिक्षेत्र में 44 ओवरब्रिज व अंडर पास का भी निर्माण होना है जिसमें 546.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 7, हरिमंदिर रोड निवासी हरविंदर कौर ने सोमवार को अपने संबंधियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंच कर रविवार को अपने बेटे रितिक सिंह के साथ हुई मारपीट एवं बाद में इसकी शिकायत करने सिदगोड़ा थाना पहुंचने पर थाना परिसर में ही खुद एवं अपने साथ गई अन्य संबंधी महिलाओं के साथ हुई मारपीट की एसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत की. एसपी ऑफिस से उन्हें दोषियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई किये जाने का आश्वासन मिला है.
बता दें कि हरविंदर कौर के परिवार का विक्की सिंह के साथ पुराना विवाद चला आ रहा है. दोनों परिवारों के विवाद में पहले हुई मारपीट के सिलसिले में हरविंदर कौर के परिजन अभी जेल में बंद हैं, लेकिन इस बीच परिवार की महिलाएं व बच्चे दूसरे पक्ष की धमकियों और गाली-गलौज से परेशान एवं डरे हुए हैं. हरविंदर कौर ने बताया कि रविवार को उनका बेटा सब्जी लाने के लिए बारीडीह बाजार गया था, किन्तु न्यू बारीडीह पेट्रोल पंप के पास विक्की सिंह, मोहित सिंह, मनु सिंह, रोहित सिंह, विशु सिंह, आकाश सिंह एवं उनके अन्य साथियों ने उसे घेर कर पीट दिया. यही नहीं, उन्होंने रितिक के सिर पर बीयर की बोतल मार कर फोड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उसके सिर से रक्तस्राव होने लगा. परिवार वालों को पता चलने पर वे उसे वहां से उठा कर इलाज के लिए टीएमएच ले गये.
बाद में परिवार की महिलाओं ने सिदगोड़ा थाना पहुंच कर इसकी शिकायत की. लेकिन वहां से लौटते वक्त थाना परिसर में ही दूसरे पक्ष की महिलाओं ने पहुंच कर उनके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. उनके अनुसार सिदगोड़ा थाना प्रभारी एवं अन्य थाना कर्मियों ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया. उन्होंने कहा कि उनके परिवार का मारपीट करनेवाला जेल में बंद है तथा कोर्ट उसे सजा सुनाएगी, लेकिन उसकी सजा उन्हें क्यों दी जा रही है. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे डर के मारे घर में बंद होकर रह गये हैं. उनका स्कूल जाना भी बंद हो गया है. इसी की शिकायत लेकर वे आज एसपी ऑफिस पहुंची हैं, जहां से उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिला है.
गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे. सिगर की बेटी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी है.
स्टेटमेंट में लिखा है- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं. पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.’
पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई. पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे. उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा.
रातोंरात मिली थी शोहरत पंकज उधास गजल गायिकी की दुनिया में एक बड़ा नाम थे. उन्हें ‘चिट्ठी आई है’ गजल से शोहरत मिली. यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम’ में शामिल थी. पंकज ने कई गजलों को अपनी आवाज दी जिनमें ‘ये दिल्लगी’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘चले तो कट ही जाएगा’ और ‘तेरे बिन’ शामिल है
इन अवॉर्ड्स से नवाजे गए पंकज पंकज उधास ने सिंगिंग में अपना लोहा मनवाया और अपनी बेहतरीन आवाज के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. इनमें पद्मश्री (2006), महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड (2012), फिल्म ‘नाम’ के गीत ‘चिट्ठी आई है’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर कैटेगिरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड (1988) से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें एल.एस. गाल अवॉर्ड (1985), संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (2003) और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.
चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को एक बड़ा झटका मिला है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी व पश्चिम सिंहभूम जिले की सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ अब वह भाजपा संग जुड़ चुकी हैं। पार्टी में शामिल होने के समारोह में उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस की रणनीतियों से खुश नहीं थीं।
झारखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी व पश्चिम सिंहभूम जिले की सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह अब भाजपा संग जुड़ गई हैं। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से खुश नहीं हैं।
पहले भी हुई थीं बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं
हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है जब चाईबासा से सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं सामने आईं। इससे पहले 17 जनवरी को उनके भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई थी। यह भी सुनने में आया था कि वह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात कर केंद्रीय नेतृत्व से सहमति तक ले चुकी हैं।हालांकि, तब शायद किसी वजह से बात नहीं बन सकी। गौरतलब है कि उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी पहले भाजपा में रहे हैं। मधु कोड़ा साल 2000 में भाजपा के ही टिकट पर जगन्नाथपुर से विधायक बने थे। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं संग दोनों के संबंध रहे हैं।
परिवार को साथ ले चलती कांग्रेस: गीता
आज इस मौके पर गीता कोड़ा ने कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने देश को गर्त में डाला है, जिस तरह की उसकी रणनीति है। एक तरफ कहती है कि हम सभी को साथ लेकर चलेंगे, लेकिन असल में सिर्फ अपने परिवार को साथ ले चलती है। वह आगे कहती हैं कि अगर राजनीति का मतलब है जनता की सेवा करना, उनके बीच में रहना, ऐसे में जहां जनता के हित को दरकिनार किया जाता है वहां रहने का कोई मतलब नहीं है।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल ने कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ नहीं मिलाया और सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पार्टी की लड़ाई जारी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी बहुत पहले से राजद के खिलाफ अभियान चला कर रखी है। अटल बिहारी वाजपेई के जमाने से राजद सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठाते रहे है, यही लालू प्रसाद यादव की पहचान रही है। तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेई ने लालू को टक्कर देने के लिए नीतीश कुमार को मोहरा बनाया था आज वही प्रकरण फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोहरा रहे हैं फिर नीतीश कुमार को मोहरा बनाया जा रहा है और नीतीश कुमार को भी मोहरा बनने में आनंद आ रहा है।
भाजपा जानती है वह अकेले लालू प्रसाद यादव का मुकाबला नहीं कर सकती यह ताकत नरेंद्र मोदी में नहीं है फिर एक मोहरे की तलाश भाजपा को है जो बीच-बीच में मिल जाता है। नीतीश कुमार को कुर्सी प्यारी है और उनका कोई नीति सिद्धांत नहीं है इसीलिए वे कभी राजद के साथ तो कभी बीजेपी के साथ गले मिल जाते हैं। नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का यह अंतिम पड़ाव है बिहार की जनता कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों को बर्दाश्त नहीं करती है। कर्पूरी ठाकुर से लेकर लालू प्रसाद यादव तक सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले और भी बहुत से नेता है जिन्हें सांप्रदायिकता पसंद नहीं है। राजद अपने नीति सिद्धांत पर कायम है।
केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा ने लालू प्रसाद यादव के पीछे हाथ धोकर पड़ गया ताकि लालू को कमजोर किया जा सके लेकिन लालू ने हार नहीं मानी और सांप्रदायिकता के खिलाफ सामाजिक न्याय का झंडा बुलंद करते रहे। अधिवक्ता व सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की भूल थी कि पार्टी ने नीतीश कुमार पर विश्वास किया और नीतीश कुमार विश्वास घाती बन गए। बिहार की जनता सामाजिक न्याय के साथ है इस बार इसका अंदाजा भाजपा और जदयू को लग जाएगा।
जमशेदपुर : युवा चौपाल कार्यक्रम जोजोबेडा में भाजयुमो टेल्को मंडल के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में सामुदायिक विकास भवन बूथ संख्या 163-164 एवं 165 में सम्प्पन हुआ जिसमें भवन प्रभारी रामअवतार गुप्ता जी, टेल्को मंडल प्रभारी जोगिंदर सिंह जी, पूर्व टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा जी, पूर्व टेल्को मंडल अध्यक्ष राम बाबू साह जी एवं युवा मोर्चा टेल्को मंडल के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
राँची : पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. एसएसपी को को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के न्यू नगर बांधगाडी, दीपाटोली स्थित उमाशंकर सिंह के घर में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में सात व्यक्ति को लैपटॉप, फर्जी एटीएम कार्ड और मोबाइल सीम कार्ड का उपयोग कर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर ठगी करते पाया.
जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर उस स्थान से करीब 100 मीटर आगे रविन्द्र सिन्हा के फ्लैट में छापेमारी करने पर बड़ी संख्या में मोबाइल सीम, एटीएम, पासबुक और अन्य संदेहास्पद सामान के साथ-साथ 11.53 लाख नकद बरामद किया गया. जिन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें प्रिंस कुमार, रोहित रजक, सुरेश कुमार हांसदा , विक्की कुमार, काजल अड्डी, सौरभ कुमार गुप्ता और शुभम भाटिया शामिल हैं.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सह पश्चिमी जमशेदपुर विधायक बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान कुल 120 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिसपर 6.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह कार्य मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में होगा जिसमें नाली, जन उपयोगी सड़के और नागरिक सुविधा शामिल है. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में नागरिकों के लिए 120 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही पथ निर्माण विभाग की कई योजनाओं का शिलान्यास होगा. इसकी प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि उनका पूरा फोकस नागरिक सुविधाओं पर है.
मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जब मानगो फ्लाईओवर के काम के लिए डीपीआर तैयार किया गया था तब विरोधी पार्टी ने कहा था कि यह योजना कभी धरातल पर नहीं उतर पाएगी वहीं कई लोगों का कहना था कि टाटा स्टील इसके लिए एनओसी नहीं देगी पर मानगो फ्लाईओवर का टेंडर भी हुआ और एक माह के अंदर फ्लाईओवर का कार्य भी शुरु हो जाएगा. जल्द ही मानगो के लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी.