एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240227 WA0036
वरीय पुलिस अधीक्षक से मिले कटक स्टेशन से लापता शिव बालक सिंह के परिजन

जमशेदपुर : मानगो महावीर कॉलोनी के रहने वाली नीलू देवी अपने परिवार के साथ जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने पति शिव बालक सिंह के कटक स्टेशन से लापता हो जाने की जानकारी दी। भाजपा नेता विकास सिंह के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची नीलू देवी ने बताया 21 फरवरी को नीलू देवी अपने पति शिव बालक सिंह के साथ श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन हेतु उत्कल ट्रेन से पूरी जा रही थी।

IMG 20240227 WA0035
IMG 20240102 WA00522

22 फरवरी को उसी बोगी में सफर कर रहे एक बच्चे की तबीयत खराब हो जाने पर बच्चे के परिजनों ने बच्चे को लेकर कटक स्टेशन में उतर गए थे एक ही बोगी में सफर करने के कारण शिव बालक सिंह के तबीयत खराब हुए बच्चे के परिजनों से मेल मिलाप बढ़ जाने के कारण शिव बालक सिंह भी कटक स्टेशन में उतर गए थे। उत्कल ट्रेन कटक स्टेशन से खुलकर जब भुवनेश्वर के लिए चली तब नीलू देवी ने देखा कि उनके पति बोगी में नहीं है। अगले स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद नीलू देवी वापस कटक आकर कटक के रेल अस्पताल में जाकर अपने पति की खोज बिन आरंभ की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

IMG 20230708 WA00576

कटक के जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ चारों ओर गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए गए हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद शिव बालक सिंह का कुछ भी पता नहीं चला। कटक स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने नीलु देवी को बताया की स्टेशन के लगे कैमरे खराब है मरम्मत का कार्य चल रहा है इसीलिए कैमरे से कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। भाजपा नेता विकास सिंह के साथ नीलू देवी ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटक के पुलिस अधीक्षक से बात कर विभागीय पत्राचार करने की बात कही।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा नीलू देवी के साथ उड़ीसा के राज भवन जाकर महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात कर शिवबालक सिंह को खोजवाने की गुहार लगाई जाएगी। मौके में मुख्य रूप से नीलू देवी के साथ विकास सिंह,संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा, विजय ओझा, विनय कुमार,सचिन कुमार सिंह, सहित परिवार के लोग मौजूद थे।

IMG 20230802 WA00756
IMG 20240227 WA0033 scaled
छात्राओं ने ली मतदाता प्रतिज्ञा, अपने परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की कही बात

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में कॉलेज के ई.एल.सी(इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसरपर उन्होने ई.एल.सी सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के तहत कार्ययोजना बनाकर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने की बात कही।

IMG 20240227 WA0034

स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation program) के तहत कैंपस आईकन का चयन करने, स्लोगन, रंगोली, मेंहदी, हस्ताक्षर अभियान, समेत अन्य गतिविधियां व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी छात्राओं से कहा कि वे स्वयं तथा उनके सहपाठी मतदान करें यह सुनिश्चित करें। 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी छात्राओं को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और जिनको कुछ सुधार करवाना है वे फॉर्म 8 भरने का निर्देश दिया।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20240227 WA0032

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं को मनोरंजक तरीके से कई उदाहरणों के साथ मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए । ‘मेरा एक वोट नहीं देने से क्या होगा’? की सोच को पीछे छोड़ते हुए वोट नहीं दिया तो क्या किया ? की सोच को युवा अपनायें । चुनाव को छुट्टी का दिन (Holiday) नहीं बल्कि पर्व का दिन (Holyday) समझें, अपना प्रतिनिधि चुनने में अग्रणी भूमिका निभायें तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान करें।
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के ईएलसी की नोडल प्रोफेसर डॉ सोनाली सिंह, डॉ किश्वर आरा, अमित गुंजन तथा ईएलसी क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240227 WA0024
संतोष महतो बने टीएमसी के जिलाध्यक्ष

जमशेदपुर : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फिल्मोन टोप्पो ने मानगो निवासी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष महतो को तृणमूल कांग्रेस का पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संतोष महतो को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी दयानंद सिंह, वरिष्ठ नेता कृष्णा सोरेन, अभिषेक प्रसाद, सोहल परवेज, सीताराम कालिंदी, जोसफ मुर्मू आदि ने नये जिला अध्यक्ष संतोष महतो को बधाई दी।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240227 WA0023
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर गूँजेगी किलकारियां, मुसेवाला की माँ देने वाली है बच्चे को जन्म

पंजाब : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
जानकारी दे दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां एक स्पेशल टेक्नोलॉजी की मदद से एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद सिद्दू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। बता दें सिंगर की हत्या के बाद यह पहला मौका होगा, जब उनके घर में खुशियां मनाई जाएंगी।

IMG 20240102 WA00522

इकलौते बेटे थे सिद्धू

गौरतलब हो कि कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, इसलिए सिद्धू परिवार के वारिस को लेकर उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं कर रहे हैं। जानकारी दे दें कि कुछ माह पहले आईवीएफ की मदद से सिद्धू की मां ने इस बच्चे को कंसीव करने का फैसला लिया था। अब जानकारी मिल रही है कि मार्च में चरणकौर एक बच्चे को जन्म दे सकती है। अभी तक बच्चे को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। भले ही इस खबर की पुष्टि चमकौर सिंह ने कर दी है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सुरक्षा कारणों से कुछ भी बोलेने से इनकार कर दिया है।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
image
मानगो : रैश ड्राइविंग करने से रोकने पर युवक की हुई पिटाई, मामला पहुचा थाना

जमशेदपुर : शहर में जगह-जगह पर रैश ड्राइविंग करते हुए युवकों को कभी-कभी देखा जाता है. युवकों की इस हरकत से परेशान होकर मानगो के एक युवक ने उन्हें रोका था. इसके बाद क्या था सभी 4-5 युवकों ने युवक की पिटाई कर दी. युवक का आरोप है कि उसकी जेब से रुपये भी बदमाश निकालकर भाग गये

IMG 20240102 WA00522

.
फिटनेश जिम के सामने की है घटना
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ठीक एडिक्शन जिम के सामने घटी थी. जवाहरनगर का वारिश खान अपनी बाइक से जा रहा था. इस बीच ही मुबाशिर आलम अपने साथियों के साथ रैश ड्राइविंग करते हुए पहुंचा था. वारिश ने मुबाशिर व उसके साथियों के रैश ड्राइविंग करने से मना किया था.

IMG 20230708 WA00576


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
घटना के बाद मानगो थाने तक जैसे ही मामला पहुंचा कि पुलिस टीम आरोपियों के घर पर पहुंची और छापेमारी की. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी फरार हो गये हैं. पुलिस सभी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.

IMG 20230802 WA00756
81f88620c76712d3d8a1e8decbfc2a8194d7dd7433e0892d8c4ba34733ec46b8.0
हिमाचल में लगने जा रहा काँग्रेस को झटका, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम का दावा कई विधायक सम्पर्क में

राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सूख्खू सरकार खतरे में आ गई है इसका वजह बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव मतदान के दौरान कांग्रेस के 9 से 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है और दूसरी और हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के दावे ने भी हड़कंप मचा दिया है उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में है सुक्खू सरकार अल्पमत में आ गई है.

IMG 20240102 WA00522

वही खबर है कि हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र चल रहा है इसी बीच भारतीय जनता पार्टी अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा के चुनाव का परिणाम का इंतजार है.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240227 WA0020
ट्यूब कंपनी से बर्मामाइंस तक लगने वाले जाम को लेकर करनदीप ने किया उपायुक्त को ट्वीट

जमशेदपुर : ट्यूब कंपनी से लेकर बर्मामाइंस गोल चक्कर तक आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज डीबीसी होते हुए ट्यूब कंपनी से बर्मामाइंस गोल चक्कर तक भारी जाम लगा रहा है और राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

IMG 20240227 WA0022

समाजसेवी करनदीप दीप सिंह ने बताया की आए दिन इस रोड में दोपहर 12:30 बजे के बाद जाम लग रहा है और जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। इसी बीच में आज भारी जाम में एक एंबुलेंस भी फंस चुकी थी जिसमें मरीज थे और समाजसेवी करनदीप सिंह ने जाम से मुक्ति करवाने के लिए मामले की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से उपायुक्त महोदय को दी है और कहा है इस पर संज्ञान लिया जाए क्योंकि इस रोड से सैकड़ो लोग दिन प्रतिदिन आना-जाना करते हैं।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
भाजयुमो बारीडीह मंडल द्वारा युवा चौपाल का किया गया आयोजन
IMG 20240227 WA0016

जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित युवा चौपाल कार्यक्रम आज बारीडी मंडल अंतर्गत सिदगोड़ा शक्ति केंद्र में मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता जी के नेतृत्व में मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदरणीय अमित अग्रवाल ने उपस्थित होकर नए मतदाता और युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में ग्रुप से युवा चौपाल के संयोजक सावन कुमार सिंह जी सह संयोजक सतीश कुमार,मुकेश दास जी, माही जी करफू पोद्दार जी रौशन झा जी, महेंद्र जी, पीयूष कुमार सतीश नामता जी विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्म को सफल बनाएं।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240226 WA0206
22 मार्च को टेल्को में मुस्कान का रक्तदान शिविर
IMG 20240226 WA0206

जमशेदपुर : शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान के वार्षिक रक्तदान शिविर 22 मार्च को टेल्को रिक्रिएशन क्लब में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे दिन शुक्रवार को होगा।वही संस्था के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि रक्तदाता हमारे परिवार के तरह है वे अपना आयोजन समझ कर रक्तदान अवश्य करे।रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही है।आपको बताते चले कि संस्था मुस्कान तनाव से ग्रसित लोगो को 24 घंटे हेल्पलाइ नम्बर 8092867918 पर निःशुल्क काउंसलिंग (गोपनीय ) कर समाधान करती है। जिसका लाभ लोगो को प्राप्त होता है। रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर पुण्य का भागी बने।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
9d5ab5d29373a04c6838de1e11412b70201e180ffd6a90846a5e51e888e33414.0
राजद विधायक किरण देवी के घर समेत 3 जगहों पर ईडी का छापा
9d5ab5d29373a04c6838de1e11412b70201e180ffd6a90846a5e51e888e33414.0

आरा : राजद विधायक किरण देवी और पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के घर पर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने रेड मारी है. इसके अलावा दो अन्य जगहों पर भी ईडी की टीम तलाशी ले रही है. बालू ठेका में गड़बड़ी और लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम किरण देवी और अरुण यादव गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है.

IMG 20240102 WA00522

बीते साल मई में सीबीआई ने भी की थी छापेमारी

IMG 20230708 WA00576

बता दें कि सीबीआई ने 16 मई 2023 को किरण देवी और उनके पति अरूण यादव के पैतृक आवास अगिआंव (आरा) पहुंचकर तलाशी ली थी. इसी को लेकर सीबीआई की टीम जनवरी में भी किरण देवी के घर पहुंची थी और उनको नोटिस थमाया था. जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार यादव बालू के बड़े कारोबारी हैं. इसके जरिये उन्होंने पटना में काफी संपत्ति बनायी है. कहा जा रहा है कि अरूण यादव ने लालू परिवार को भी कई फ्लैट तोहफे में दिये हैं. इसी की जांच सीबीआई की टीम कर रही है.

IMG 20230802 WA00756

किरण देवी संदेश विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं और उनके पति अरुण यादव की छवि एक बाहुबली के रूप में है. किरण देवी लालू यादव के करीबी विधायकों में एक मानी जाती हैं. अरुण यादव भी राजद सुप्रीमो लालू यादव के काफी करीबी रहे हैं. उनका लालू परिवार से संबंध काफी अच्छा रहा है. अरुण यादव दो साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फंसे थे और उन्हें सरेंडर करना पड़ा था. हांलाकि साक्ष्य के आभाव की वजह से उन्हें कोर्ट ने राहत देकर बरी कर दिया था.

error: Content is protected !!