एक नई सोच, एक नई धारा

बलप्रीत और समरप्रीत ने दस्तार, अर्जुन सिंह ने जीता दुमाला मुकाबला
n58634359817088836086776fd7e50f44e68fde67fcafcaad805690e156ff3f5291fadb450b9fa29ef772a3

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिख बच्चे और युवा रंग बिरंगी दस्तार सजाये जमशेदपुर में ही पंजाब होने का अहसास करा रहे थे, मौका था दस्तार मुकाबला का जिसका आयोजन रविवार को सन्नी भांगड़ा ग्रुप और रॉयल डेकॉर के संयुक्त तत्वाधान में साकची गुरुद्वारा परिसर में किया गया. बलप्रीत सिंह सीनियर और समरप्रीत सिंह जूनियर ग्रुप में विजेता घोषित किये गए जबकि अर्जुन सिंह ने दुमाला मुकाबला जीतने का गौरव हासिल किया.

IMG 20240102 WA00522

रविवार को साकची गुरुद्वारा के प्रांगण में आयोजित दस्तार सजाओ मुकाबला में 235 बच्चों ने उत्सुकता के साथ हिस्सा लिया. दस्तार कोच जसवंत सिंह जस्सू, मंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सतविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह और गगनदीप सिंह (दुमाला) के जज के रूप उपस्थित होकर तकनिकी आधार पर प्रतिभागियों को कसौटी पर परखा. दस्तार मुकाबला में विजेताओं के अलावा सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया.

IMG 20230708 WA00576

साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने कहा कि सिख धर्म में दस्तार की विशेष महानता है व दस्तार एक अच्छे किरदार का चिन्ह भी है. दस्तार सजाना सिखी में परिपक्व होने की निशानी हीं नहीं, बल्कि ये दस्तार धारकों के आत्म विश्वास में भी बढ़ोतरी करती है. महासचिव परमजीत सिंह काले, सन्नी भांगड़ा ग्रुप के परमजीत सिंह सन्नी और रॉयल डेकॉर के जसबीर सिंह गिल ने कहा कि ऐसे आयोजन मुख्य उद्देश्य दस्तार से दूर हो रहे समाज व नौजवानों को दस्तार सजाने के लिए प्रेरित करना है और समय समय पर और भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे है. मंच का संचालन परमजीत सिंह काले ने किया.

IMG 20230802 WA00756

इस अवसर पर सिख समाज के कई गणमान्य व्यक्ति ने हाजरी भर प्रतिभागियों के मनोबल ऊंचा किया जिनमे मुख्यरूप से तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, तारा सिंह, गुरदयाल सिंह, हरविंदर सिंह मंटू, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर, कमलजीत कौर, कमलजीत कौर गिल, दलजीत सिंह दल्ली, अजीत सिंह गंभीर, सतबीर सिंह गोल्डू, हरविंदर सिंह समेत विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. उपरांत आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का सम्मान किया. मुकाबला कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सन्नी भांगड़ा ग्रुप की टीम समेत सुखवंत सिंह सुखु, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, जसबीर सिंह गांधी, मनोहर सिंह मितै, का सराहनीय सहयोग रहा.

झारखंड में पहली बार फारमर्स मार्केट, दिव्यांग बच्चों ने लगायी प्रदर्शनी
n5863540021708883316320dc582f85375b60a6f8bc4a9a1ebb5099931e26a3cfbec16f9fa5c4ccb19fd90b

राँची : दीपशिखा और द पिंक पेबल्स की एक अनूठी पहल से झारखंड में पहली बार फारमर्स मार्केट का आयोजन हुआ. दीपशिखा संस्थान तीन दशकों से रांची शहर में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है. इस संस्थान में ऑटिज्म, मानसिक दिव्यांगता, सेरेब्रल पॉल्सी और विभिन्न अंगों की दिव्यांगता से ग्रस्त बच्चों के इलाज के अलावा उनकी शिक्षा-दीक्षा के साथ सर्वांगीण विकास का इंतजाम किया जाता है.

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

दीपशिखा और द पिंक पेबल्स द्वारा आयोजित इस बाजार में तरह-तरह के जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगी थी. साथ ही जैविक उत्पादों की बिक्री भी की गई. विभिन्न प्रकार के खान-पान के स्टाल्स महिलाओं द्वारा लगाये गये, जहां जैविक उत्पाद का प्रयोग किया गया था, जैसे रागी मोमो, मिलेट, कॉर्न, इत्यादि मुख्य थे. वहीं बच्चों के लिए एक किड्स जोन का भी आयोजन किया गया था. दीपशिखा एवं एकल के स्टॉल भी लगे थे. इस फारमर्स मार्केट में लोगों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथी मुख्य वन संरक्षक डी के सक्सेना थे. कार्यक्रम में जेएफटीए ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में रांची के सांसद संजय सेठ और दीपशिखा की कार्यकारी निदेशिका सुधा ल्हीला व कई गणमाण्य लोग शामिल हुए.

IMG 20230802 WA00756
गोविंद भवन में आयोजित फिजियोथेरेपी शिविर में 120 लोग हुए लाभान्वित
n58635399617088829789561ea1f94461989e9510c9a390bed7df8cde15801c0d82ab6ae64eb8bd82eea383

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और रोटरी क्लब जमशेदपुर (दलमा) के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का 120 लोगों ने लाभ लिया. साकची गुरुद्वारा के गोविन्द भवन में आयोजित इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने हड्डी रोग सम्बंधित रोगों का समाधान तलाशा. रोटरी क्लब जमशेदपुर (दलमा) के फिजियोथेरिपिस्ट रोहित कुमार अपनी टीम के साथ परामर्शकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. फिजियोथेरेपी की विशेषज्ञ टीम ने घुटना, पीठ, एड़ी, जोड़ पीड़ा, फ्रोजेन शोल्डर और सर्वाइकल स्पोंडलेसिस से जूझ रहे लोगो की फिजियोथेरेपी गयी.

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शिविर में पहुंच कर साकची गुरुद्वारा में किये जा रहे धार्मिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन की खूब सराहना की. साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने टीम सहित शिविर का मुआयना किया और हौसला आफजाई की. इस अवसर पर हरविंदर सिंह मंटू, तारा सिंह, अजित सिंह गंभीर ने भी शिविर का दौरा किया. शिविर में रोटरी क्लब की सरस्वती घोष, मनीष कुमार चौधरी, विशाल त्रेहान, डॉ वि मनोहर, रुपसा दास, मानस बेहरा, एस बनर्जी, प्रोतिम बनर्जी, दिलीप घोष, हरविंदर सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही.

IMG 20230802 WA00756
जुबली पार्क कल से 8 मार्च तक रहेगा बंद
dc4cfdb95a820d21c8a82bb3d90e9243b5e6631bbe67a3ab79efaf62a5a5ff80.0

जमशेदपुर : टाटा स्टील के संस्थापक दिवस की तैयारी के लिए जुबली पार्क को 26 फरवरी से 8 मार्च तक 12 दिन के लिए बंद रखा जाएगा। यह जानकारी जुस्को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से दी गई है। इस दौरान पार्क से वाहनों का अवागमन बंद रहेगा। वहीं, आम आदमियों की पैदल आवाजाही पर भी रोक रहेगी। 3 से 5 मार्च तक विद्युत सज्जा देखने के लिए आम लोगों के लिए पार्क खुलेगा।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

मालूम हो कि पार्क में हर दिन हजारों लोग मॉर्निंग व इवनिंग वॉक करने आते हैं। इस तरह से हजारों लोग 12 दिन तक वॉक करने से वंचित रहेंगे। वहीं, पार्क गेट बंद होने से सोनारी, कदमा के लोगों को साकची जाने के लिए अब मोदी पार्क होते हुए कीनन स्टेडियम के पीछे वाले मेन रोड से साकची की ओर से जाना होगा।

IMG 20230802 WA00756
विंटेज कार रैली 2024 में पल्लव व सौरव राय, बाइक रैली में फतेह सिंह ओवरऑल चैंपियन
n5863458481708879640956736c677a98801ef96c12b47685d7eded80026e749a969db5d25ef9971171686a

जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से रविवार को गोपाल मैदान बिष्टुपुर से यूनाइटेड क्लब तक विंटेज कार व बाइक रैली निकाली गयी. टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया. पहले एक-एक कर विंटेज कार निकली, पीछे-पीछे बाइक. गोपाल मैदान में इसे देखने के लिए भीड़ तो जुटी ही थी, रास्ते में भी लोगों ने हाथ हिला-हिलाकर, तो छात्रों ने बैंड बाजे के साथ स्वागत किया. विंटेज कार में कोलकाता के पल्लव राय व सौरव राय और बाइक में पंजाब कॉलोनी मानगो, पूर्वी सिंहभूम के फतेह सिंह ओवरऑल चैंपियन बने.

विंटेज कार रैली 2024 के विजेता पल्लव व सौरव राय हैं पिता-पुत्र

IMG 20240102 WA00522

पल्लव राय और सौरव राय पिता-पुत्र हैं. वे वर्ष 2016 से इस तरह की रैली में भाग ले रहे हैं. जमशेदपुर के अलावा कोलकाता व अन्य शहरों में आयोजित रैली में भी वे सम्मानित होते रहे हैं. उनकी वर्ष 1951 मॉडल की मरक्युरी वी8 स्पोर्ट सेडन रैली में आकर्षण का केंद्र रही. इसमें आठ सिलिंडर यानी 4500 सीसी का इंजन है, जो पेट्रोल से चलता है. यह गाड़ी आज भी कंडीशन में है. वे कोलकाता में फादर एंड संस रेस्टोरेशन चलाते हैं. कॉन्फेक्शनरी और रिसॉर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं.

विंटेज बाइक के शौकीन हैं फतेह सिंह

IMG 20230708 WA00576

वहीं, फतेह सिंह विंटेज बाइक के शौकीन हैं. इस तरह की बाइक की मरम्मत का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि वे कई गाड़ियों के साथ रैली में शामिल हुए, जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल टायम्फ मोटरसाइकिल आकर्षण का केंद्र रही. इसका मॉडल 3एचडब्ल्यू 1943 है. उनके दादाजी गुरदेव सिंह कंपनी में फोरमैन थे. उन्होंने कोलकाता में मिलिट्री ऑक्शन डिस्पोजल से आज से 50 वर्ष पहले इसे लाया था. इसमें 350 सीसी इंजन है, जो पेट्रोल से चलता है.

विंटेज कार व बाइक रैली का यह तीसरा एडीशन है. पिछले साल की तुलना में इस बार करीब दोगुनी गाड़ी आयी, जिसमें जमशेदपुर, चाईबासा, रांची के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से भी पुरानी गाड़ियों के शौकीन शामिल हुए. हमने विंटेज के साथ-साथ नयी तकनीक को भी इसमें शामिल करने की कोशिश की. फ्लैग ऑफ के समय 15 सुपर बाइक थी. मीडिया के लिए आयोजित मेरी पहली गाड़ी कांटेस्ट में कुणाल कुमार को प्रथम, अंजनी कुमार पांडेय को द्वितीय और निर्मल प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

पिछले साल से दोगुनी गाड़ियां हुईं शामिल

IMG 20230802 WA00756

टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वीपी चाणक्य चौधरी ने कहा कि विंटेज कार व बाइक रैली का यह तीसरा एडिशन है. पिछले साल की तुलना में इस बार करीब दोगुनी गाड़ी आयी, जिसमें जमशेदपुर, चाईबासा, रांची के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से भी पुरानी गाड़ियों के शौकीन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हमने विंटेज के साथ-साथ नयी तकनीक को भी इसमें शामिल करने की कोशिश की. फ्लैग ऑफ के समय 15 सुपर बाइक साथ थी. मीडिया के लिए आयोजित मेरी पहली गाड़ी कांटेस्ट में कुणाल कुमार को प्रथम, अंजनी कुमार पांडेय को द्वितीय और निर्मल प्रसाद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

भाजपा युवा मोर्चा गोलमुरी मंडल के द्वारा युवा चौपाल का आयोजन हुआ
IMG 20240225 WA0007

जमशेदपुर : राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम युवा चौपाल आज गोलमुरी मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र केबल टाउन में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल की अध्यक्षता में हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर ,भाजयूमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह ,कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ,शिव कुमार सिंह,उपाध्यक्ष राकेश गिरी, शक्ति केंद्र के अध्यक्ष राजेश कुमार,मंत्री हनी परिहार ,पियूष पॉल, अर्नब दास, बंटी सिंह, कर्मजीत सिंह, कम्मे, पीयूष इश्यू, आदर्श कुमार, कुशल शर्मा, राजीव कुमार, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
बागुनहातु में धूम धाम से मनाई गई रविदास जयंती
IMG 20240225 WA0002

जमशेदपुर : झारखंड रविदास समाज, स्थानीय समिति बागुनहातु द्वारा रविदास जयंती समारोह का अयोजन प्रातः काल कलश यात्रा से हुई। जिसमें 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पूजा अर्चना के बाद भोग भंडारा का कार्यक्रम चला, जिसके पश्चात पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले से आए हुए प्रसिद्ध झूमर कलाकार श्रीमती छूमकी रानी महतो और उनकी पूरी म्यूजिकल टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई।
समाज के अध्यक्ष सौरभ दास ने बताया की संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जो महत्व है उनका जो समाज के प्रति योगदान है वो कही न कही मौजूदा नई पीढ़ी भूलते जा रही इसलिए उनके महत्व और योगदान को हमको अपने समाज में और हर जगह आगे बढ़ने की आवश्कता है।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में समाजसेवी श्री अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, श्री कंचन दत्ता, समाजसेवी श्री शिव शंकर, समाजसेवी श्री बंटी सिंह और साथ में बाउरी समाज, हो समाज, मुखी समाज, कालिंदी समाज, मॉर्निंग वॉक ग्रुप और अन्य गणमान्य अथिति मौजूद थे।

IMG 20230802 WA00756
हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड दिल्ली से उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार
n5860279461708780227199b450f934fbdc3869e1c738afef635cceae0cffb5d6f340fac795e255d0075971

देहरादून : आठ फरवरी को हुई हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है।

IMG 20240102 WA00522

जिस जगह नगर निगम व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक के ही कब्जे में थी। उस समय हुए पथराव और आगजनी में नगर निगम की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है।

IMG 20230708 WA00576

नगर निगम ने इसकी भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। अब तहसील के जरिये वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात दिन का नोटिस दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

ये हुआ था नुकसान

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार बुलडोजर, ट्रैक्टर, यूटिलिट वाहन, गारबेज टिप्पर, बोलेरे वाहन, ट्राली समेत तमाम तरह के उपकरण नष्ट हो गए थे।

IMG 20230802 WA00756
भारतीय दंड संहिता की जगह लेने वाले नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से होंगे लागू
c0ae0fcd8c305098da0d4a095ac4f6721885635b0f0d23ff2f6d34e2b0372927.0

नई दिल्ली : भारत में तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से लागू होंगे और देश के औपनिवेशिक युग के कानूनों की जगह लेंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार (24 फरवरी) को एक गजट अधिसूचना के माध्यम से नए आपराधिक कानून को लागू करने की घोषणा की। बता दें कि तीन नए आपराधिक कानून देश के औपनिवेशिक युग के कानूनों की जगह लेंगे। सरकार ने शनिवार को एक गजट अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय (II) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (II) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य (II) विधेयक, 2023 औपनिवेशिक काल के 1860 की भारतीय दंड संहिता, 1973 की आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CPRC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की जगह लेंगे। तीनों कानूनों को संसद ने मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद बीते साल दिसंबर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन पर अपनी सहमति दे दी थी।

IMG 20230802 WA00756
मानगो में धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती , वंशजों ने मंदिर बनाने का लिया संकल्प
IMG 20240224 WA0039

जमशेदपुर : मानगो दलमा पहाड़ की तराई में बसे कुमरुम बस्ती में संत रविदास के वंशजों ने संत शिरोमणि रविदास जी की 647 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में रविदास समाज के लोग एकत्रित होकर ठाकुर संत रविदास जी के चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन समर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंझगांव महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मानदेव रविदास जी शामिल हुए।

IMG 20240102 WA00522

कार्यक्रम में उपस्थित रविदास समाज के लोगों ने बताया कि पूरे जिले में संत शिरोमणि रविदास जी की कहीं भी मंदिर अथवा प्रतिमा नहीं स्थापति है जिसका मलाल पूरे समाज को है रविदास समाज के लोगों ने बताया कि लोग उनकी प्रतिमा अपने घर में रखकर ही पूजा अर्चना करते हैं अगर मंदिर रहता तो दुसरे समाज के लोग भी उनकी पूजा अर्चना करते।

IMG 20230708 WA00576

मौके में उपस्थित बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा संत शिरोमणि रविदास जी केवल रविदास समाज के नहीं बल्कि देश के सभी समाज के संत और गुरु रहे हैं। उनके लिखे हुए दोहे को लोग अनुसरण करेंगे तो लोगों के जीवन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। विकास सिंह ने कहा सामाजिक समरसता और ज्ञान के परिमूर्ति रहे हैं संत रविदास। उनकी 647 वीं जयंती के पुनीत अवसर पर रविदास समाज के साथ-साथ कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने संत रविदास जी की प्रतिमा के सामने संत रविदास जी स्थाई प्रतिमा और मंदिर बनाने का संकल्प लिया।

IMG 20240224 WA0041

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया के संत रविदास जी कारण ही भारत में रहने वाले सभी लोगों को बराबर का सम्मान और अधिकार मिला हुआ है। कार्यक्रम के बाद ठाकुर संत रविदास जी की आरती की गई इसके बाद पूरे मोहल्ले में प्रसाद का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए सामूहिक रूप से बैठकर एक साथ भोजन कर संत रविदास जी के पद चिन्हों में चलने का संकल्प लिया।

IMG 20230802 WA00756

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, महादेव रविदास, विमल बैठा,गणेश रविदास, संतोष रविदास, सीताराम अग्रवाल, अमरिंदर पासवान, राजेंद्र राम, खोगेंन रविदास, विकास सहानी, अर्जुन रविदास, विक्की रविदास, राजेश रविदास, सपन कुमार, भोक्तो रविदास, अंकित रविदास, छोटे लाल सिंह, संदीप शर्मा, राकेश लोधी, राम सिंह कुशवाहा संतोष चौहान, दुर्गा दत्त, संजय सिंह, गोपी चौधरी, दयाकांत तिवारी, मंजू रविदास, सपना रविदास, प्रतिमा रविदास, लाल मुनी रविदास, रोहित उपाध्याय, विजय सिंह, संजु देवी, अश्वनी सिंह, विजय महतो सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!