एक नई सोच, एक नई धारा

n5797219821706875316466aaaafecbc24e1788686fe75a713f0de68a0a1804ee9c5c63192a44e79882074d
लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने दी ब्रेकिंग न्यूज, बीजेपी की बढ़ सकती है टेंशन, किया बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है बीजेपी यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है.

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा, उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहाँ से बनेगा.

सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “ब्रेकिंग न्यूज, सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भाजपा उप्र में अपने सभी वर्तमान सांसदों का टिकट काटने जा रही है सिवाय एक को छोड़कर, लेकिन सुनने में आया है वो भी अपनी सीट बदल रहे हैं या फिर किसी सुदूर प्रदेश में एक अतिरिक्त सुरक्षित सीट ढूँढ रहे हैं.”

IMG 20240102 WA0052 1

अखिलेश यादव ने आगे लिखा- “इसीलिए भाजपा उप्र में, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उनके वर्तमान सांसदों ने अपनी जेबें भरने के अलावा कोई भी काम नहीं किया है. इसी वजह से जनता में भाजपा और भाजपाई सांसदों के खिलाफ बहुत गुस्सा है. इन विपरीत हालातों को देखते हुए भाजपा में नये प्रत्याशियों की खोज जारी है लेकिन कोई भी हारने के लिए नहीं लड़ना चाहता है, इसी कारण भाजपा की तरफ से एक भी प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आ पा रहा है.”

IMG 20230708 WA00574 1

सपा मुखिया आगे लिखते हैं-“भाजपा के सांसदों ने कभी अपने क्षेत्र की ओर मुड़ के नहीं देखा. उन्होंने परीक्षा दी नहीं तो रिपोर्ट कार्ड कहाँ से बनेगा. भाजपा के टिकट काटने से पहले जनता ने ही उनका नाम काट दिया है. इस बार उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाइयों को दाखिला नहीं मिलेगा. उप्र की जनता इस बार जुमलेबाजों को नहीं, सच्चा और अच्छा काम करनेवालों को चुनेगी.अब PDA की एकता जागी, छोड़ के यूपी बीजेपी भागी!”

IMG 20230802 WA00754 1
56d9f9af8a34cfee5dbb386a358d980cfaf925b9dfae4d8c73bafb85662ac255.0
थलापति विजय ने राजनीति में रखा कदम, पार्टी के नाम का हुआ ऐलान
56d9f9af8a34cfee5dbb386a358d980cfaf925b9dfae4d8c73bafb85662ac255.0

तमिलनाडु : लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय ने राजनीति में कदम रख दिया है. थलापति विजय ने शुक्रवार को अपनी पार्टी का ऐलान किया, जिसका नाम है- ‘तमिझगा वेत्रि कषगम’. तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थालापति विजय ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो गया है और उनकी पार्टी 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

IMG 20240102 WA0052 1

आधिकारिक बयान में अभिनेता विजय ने कहा, ‘पार्टी को ईसीआई के साथ पंजीकृत कर दिया गया है. मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि पार्टी की सामान्य परिषद और कार्यकारी समिति ने 2024 के लोकसभा चुनाव में न तो लड़ने का और न ही किसी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है.’

IMG 20230708 WA00574 1

एक्टर विजय ने एक बयान में कहा कि राजनीति कोई पेशा नहीं, बल्कि ‘पवित्र जनसेवा’ है. ‘तमिझागा वेत्री कषगम’ का शाब्दिक अर्थक ‘तमिलनाडु विजय पार्टी’ है. उनकी इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया. कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि अभिनेता राजनीति में कदम रख सकते हैं. तमिलनाडु में अतीत में कई लोग अभिनय की दुनिया से राजनीति में कदम रख चुके हैं. इनमें सबसे प्रमुख एम.जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता हैं.

IMG 20230802 WA00754 1

विजय ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी और न ही किसी का समर्थन करेगी क्योंकि हाल ही में हुई आम परिषद और कार्यकारी परिषद की बैठकों में ऐसा निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा, ‘मैंने पार्टी के काम को प्रभावित किए बिना उस फिल्म को पूरा करने का फैसला किया है जिसके लिए मैं पहले ही प्रतिबद्ध हूं. विजय का कहना है कि वह जनसेवा की राजनीति में खुद को झोंक देंगे. उन्होंने कहा कि मैं इसे तमिलनाडु के लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं.

IMG 20240202 WA0001
संसद की कार्यवाही शुरू, हेमंत सोरेन मामले में लोकसभा में जमकर हंगामा
IMG 20240202 WA0001

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से अंतरिम बजट पेश किये जाने के बाद आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया.
संसद के बजट सत्र के दौरान झारखंड में राजनीतिक संकट के विरोध में विभिन्न विपक्षी दलों के संसद सदस्यों ने लोकसभा से वॉकआउट करते हुए नारेबाजी की.

‘कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे’

IMG 20240102 WA0052 1

वहीं कांग्रेस सांसद डीके सुरेश की ओर से अलग देश की मांग वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि “अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा, तो हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. चाहे वह किसी भी पार्टी का हो. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे.” दरअसल डी के सुरेश ने अलग देश बनाने की डिमांड करते हुए कहा था कि अगर केंद्र सरकार दक्षिण भारतीय राज्यों के लिए धन जारी नहीं करने की प्रवृत्ति जारी रखती है तो दक्षिणी राज्य एक अलग देश की मांग उठाएंगे.

सरकार की रणनीति पर हुई चर्चा

IMG 20230708 WA00574 1

संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा के लिए शीर्ष मंत्री के साथ बैठक की. बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए.

IMG 20230802 WA00754 1
n5795848701706859387832e993a243c993cac2b30dc2ffd7c42bc91947d3dd0287e292d0fb1163ddea15d6
झारखंड में नई सरकार को लेकर भाजपा ने अपना रुख किया साफ, जाने क्या बोले
n5795848701706859387832e993a243c993cac2b30dc2ffd7c42bc91947d3dd0287e292d0fb1163ddea15d6 1

रांची। चंपई सोरेन के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरकार गठन में लगी झारखंड मुक्ति मोर्चा पर भाजपा की नीति साफ है। पार्टी सरकार गठन में किसी तरह का गतिरोध नहीं खड़ा करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के गठबंधन में अंदरूनी असंतोष है।

IMG 20240102 WA0052 1

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनके पास संख्या है तो राज्यपाल उस पर निर्णय करेंगे। भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आवाज उठाई थी। उसी का नतीजा है कि ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है। अब पार्टी सरकार गठन के लिए राजभवन और झामुमो गठबंधन के बीच जो हो रहा है उसकी प्रतीक्षा कर रही है। झारखंड भाजपा के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बुधवार सुबह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर राजनीतिक मंत्रणा की। वाजपेयी भी इसे राजभवन और गठबंधन के बीच का मामला बता रहे हैं।

हेमंत की गिरफ्तारी के बाद BJP का ये है प्लान

IMG 20230708 WA00574 1

भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमंत सोरेन के भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने को कानूनी प्रक्रिया बता रहे हैं। लेकिन इससे आदिवासी वोटों में संभावित नाराजगी का आकलन भी किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी झामुमो सरकार गिराने या उसके गठन में किसी गतिरोध के आरोप से बच रही है।

IMG 20230802 WA00754 1

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मिली बढ़त को भाजपा तोड़जोड़ के आरोप से हल्का करने का रिस्क नहीं ले रही है। हालांकि, भाजपा के गोड्डा से सांसद निशिकांत दूबे ने सोशल मीडिया पर झामुमो गठबंधन में संख्या कम रहने की बात कही है। केंद्रीय नेतृत्व ने भी प्रदेश नेतृत्व को लोकसभा चुनाव पर फोकस करने को कहा है। सरकार के गठन या उससे जुड़े किसी प्रकरण में भाजपा नेताओं को किसी भी तरह का बयान नहीं देने का निर्देश है।

4f9577c7112d483769e1663e53afb928f529c226388d3d9cbc5815cd027b0a7d.0
साकची में सब्जी दुकान से 314 किलो प्लास्टिक बैग जब्त, 25 हजार लगाया जुर्माना
4f9577c7112d483769e1663e53afb928f529c226388d3d9cbc5815cd027b0a7d.0

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से गुरुवार को साकची सब्जी बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक स्टॉक कर बेचने के आरोप में 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। सब्जी विक्रेता सुंदर प्रसाद के पास से 314 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक का बैग भी जब्त किया गया है। नगर प्रबंधक रवि भारती और प्रकाश साहू के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल ने छापेमारी कर प्लास्टिक बैग जब्त किया। सब्जी विक्रेता को दोबारा प्लास्टिक बैग बेचने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई।

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
n579227864170675493456962de0935c96e459bc78da400d6445cd48ee6bcf9ec6fd9bbb7bdea48d0bd0aef
झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राँची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम पद की शपथ उन्हें राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई। मनोनीत मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राजभवन पहुंच गये हैं. साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम, राजद के इकलौते विधायक सत्यानंद भोक्ता और सीता सोरेन भी पहुंची हैं. अब से थोड़ी देर में राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण शुरू होगा.

चंपई सोरेन के साथ शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों के परिवार वाले भी समारोह में पहुंचे हैं. 12 बजकर 20 मिनट में दरबार हॉल में बैठे सभी लोगों राष्ट्रगान गाया. इसके बाद 12 बजकर 21 मिनट में राष्टपति से परमिशन लेने के बाद शपथ समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
n579590906170685286957085c478a3b5a416651e620909233cb8efed1afe7b1eee41868650568e2b7c230f
राम मंदिर में उमड़े 25 लाख श्रद्धालु, 11 दिन में 11 करोड़ के पार चढ़ा दान

22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह के बाद से, पिछले 11 दिनों में पूजनीय राम जन्मभूमि पर लगभग 25 लाख भक्तों की प्रभावशाली आमद देखी गई है। तीर्थयात्रा के साथ-साथ उल्लेखनीय उदारता भी आई है, जिसमें 11 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय राशि को पार करने वाला चढ़ावा और दान शामिल है।

पवित्र स्थल, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के संरक्षकों ने बताया कि इस मौद्रिक समर्पण का एक बड़ा हिस्सा, लगभग 8 करोड़ रुपए, गर्भगृह की ओर जाने वाले दर्शन पथ के साथ रणनीतिक रूप से रखे गए पारंपरिक दान बक्सों में डाला गया। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से सराहनीय 3.50 करोड़ रुपए का योगदान दिया गया।

IMG 20240102 WA0052 1

इन मामलों की देखरेख करने वाले ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने सावधानीपूर्वक लेखांकन प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। देवता के निवास के पास रणनीतिक रूप से तैनात चार बड़े दान बक्से, 10 कम्प्यूटरीकृत काउंटरों द्वारा प्रसाद प्राप्त कर रहे हैं जहां भक्त अपना योगदान दे सकते हैं। इन काउंटरों पर तैनात ट्रस्ट द्वारा नियुक्त कर्मचारी, ट्रस्ट कार्यालय को दिन के संग्रह का एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हैं, जो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित किया जाता है।

IMG 20230708 WA00574 1

दिलचस्प बात यह है कि मंदिर ट्रस्ट ने 14 व्यक्तियों की एक समर्पित टीम की सहायता ली है, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और तीन मंदिर ट्रस्ट कर्मी शामिल हैं, जिन्हें चार विशिष्ट दान बक्सों के भीतर रखे गए चढ़ावे की गिनती करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दृष्टिकोण योगदान के माध्यम से उत्पन्न पर्याप्त धनराशि के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है।

IMG 20230802 WA00754 1

बिजोलिया स्टोन्स के साथ बुनियादी ढांचे का विकास इस विशाल प्रयास के एक अतिरिक्त पहलू में लगभग पांच लाख वर्ग फुट के विशाल विस्तार को प्रशस्त करने के लिए बिजोलिया पत्थरों का उपयोग शामिल है। राजस्थान से प्राप्त इन मौसम प्रतिरोधी पत्थरों के उपयोग को एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में देखा जाता है। प्रसिद्ध विशेषज्ञों का दावा है कि मौजूदा मौसम की स्थिति के बावजूद ये पत्थर भक्तों के लिए एक आरामदायक मार्ग प्रदान करते हैं। अत्यधिक तापमान के प्रतिरोध और बिना किसी गिरावट के लगभग 1,000 वर्षों तक जीवित रहने जैसे गुणों का दावा करते हुए, बिजोलिया पत्थर सौंदर्य और कार्यात्मक प्रतिभा दोनों के लिए एक प्रमाण के रूप में खड़ा है।

15 12 2023 jharkhand 66 23605104
हेमन्त सोरेन को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, सुनवाई से किया इनकार
15 12 2023 jharkhand 66 23605104

राँची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा- आपको पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए था। कोर्ट ने कहा कि हम एक व्यक्ति को अनुमति देंगे तो सभी को देनी होगी। जांच एजेंसी ने सोरेन को 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था।

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
jammu and kashmir 2 2024 02 7a2d2d018fc1b21cc4efa86b64da54ad
कांग्रेस ने दो घंटे में प्रमोद कृष्णम को पार्टी से किया बाहर, भारी पड़ी प्रधानमंत्री से मुलाकात

कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लग रहे हैं. कुछ महीनों पहले आए चुनावी नतीजों में उसके हाथों से छत्तीसगढ़ और राजस्थान चले गए. जबकि मध्य प्रदेश में उसको मुंह की खानी पड़ी.

कई नेता उसका साथ छोड़कर बीजेपी समेत अन्य दलों का दामन थाम चुके हैं. अब कांग्रेस के एक और नेता की पीएम मोदी से मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. लेकिन एक्शन लेते हुए कांग्रेस ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्काषित कर दिया.

दरअसल कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे और उन्हें 19 फरवरी को आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह का न्योता दिया. मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की हैं. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 19 फरवरी को आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य मिला. मेरे इस पवित्र भाव को स्वीकार करने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं साधुवाद. उनके पीएम मोदी से मिलने के बाद कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से उनको पार्टी से निष्काषित कर दिया. माना जा रहा है कि पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ही कांग्रेस ने सख्त फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया.

गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम पिछले काफी वक्त से पार्टी से नाराज चल रहे हैं. कई मामलों पर वह पार्टी की लाइन से इतर बयान देते रहे हैं. इतना ही नहीं पूर्व अध्यक्ष राहुल पर भी उन्होंने कटाक्ष किया. हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा था, एक तरफ देश में 2024 का महाभारत सज रहा है. दूसरी तरफ एक पूरी पार्टी पॉलिटिकल टूरिज्म कर रही है. कांग्रेस में ऐसे महान समझदार नेता हैं. हम 2024 के बाद सोचेंगेकि 2024 का चुनाव कैसे लड़ा जाए. मुझे लगता है कि कांग्रेस 2029 के चुनाव की तैयारी कर रही है. अगर 2024 की तैयारी कर रहे होते तो जो हो रहा है, वो नहीं करते.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

आचार्य प्रमोद कृष्णम यहीं नहीं रुके. उन्होंने नीतीश कुमार के जाने के बाद इंडिया गठबंधन पर भी जमकर भड़ास निकाली थी. कृष्णम ने कहा था कि जब से इंडिया गठबंधन बना वह बीमारियों से पीड़ित हो गया. इसके बाद आईसीयू में चला गया.

IMG 20230802 WA00754 1
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
जानिए आपके लिए कैसा रहेगा 02 फरवरी का दिन
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1

मेष राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचायेंगे। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आप अचानक गुलाबों की सुगंध से स्वयं को सराबोर पायेंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत अवश्य रंग लायेगी। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

वृष राशि
विश्वास प्राप्त कीजिए कि स्वयं पर भरोसा ही बहादुरी की असली परख है, क्योंकि इसी के बल पर आप लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से छूटकारा पा सकते हैं। आपका पैसा तभी आपके काम आयेगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएं। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी जिंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की जरूरत है। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलो-दिमाग पर छा सकता है। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

मिथुन राशि
जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे। उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या महत्व है। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको उपहार दे सकता है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पायेंगे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

IMG 20240102 WA0052 1

कर्क राशि
झल्लाना और खीजना आपकी सेहत खराब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। घर में किसी पार्टी के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाए तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की आवश्यकता है। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।

सिंह राशि
दिल के मरीजों को स्वस्थ्य रहने के लिए काफी का त्याग करना चाहिए। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की ओर से ज्यादा सहयोग नहीं हासिल होगा।

कन्या राशि
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग आपको लाभ पहुंचायेंगे। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। सबको अपनी महफिल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

IMG 20230708 WA00574 1

तुला राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। रोमांस का मौसम है, लेकिन अपने जज्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन अच्छा गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें।

वृश्चिक राशि
दोस्त की बेरुखी आपको नाराज करेगी, लेकिन खुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है। जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मिली अच्छी खबर के साथ दिन की शुरुआत होगी। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे। दफ्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी जिंदगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है।

धनु राशि
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद कीमती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लायेंगे।

मकर राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लायेगा। कोई आपको प्यार से दूर नहीं कर सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएं। शाम का वक्त अच्छा रहे इसके लिए आपको दिनभर मन लगाकर काम करने की जरुरत है। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे।

IMG 20230802 WA00754 1

कुंभ राशि
अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। मोहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आने वाले समय में दफ्तर में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखाएगा। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पायेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी संभव है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जायेंगी। आपका दानशीलता की वजह से समज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि
प्रसन्नता से भरा अच्छा दिन है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। अपने बच्चों के लिए कुछ खास योजना बनाएं। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हैं और उन्हें अमली जामा पहनाना मुमकिन है। आने वाले पीढ़ी इस उपहार के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आवश्यकता के समय आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है।

error: Content is protected !!