एक नई सोच, एक नई धारा

n579931870170694941395931a90ae0485951fe79ffdff61cae516c2d5e3e3fe07d8804c1ad506a19712dd5
तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामला : घटना के पांच साल बाद परिजनों को मिला मुआवजा
n579931870170694941395931a90ae0485951fe79ffdff61cae516c2d5e3e3fe07d8804c1ad506a19712dd5

सरायकेला : सरायकेला जिले में हुए तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में पांच साल बाद परिजनों को मुआवजा मिला है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की अनुशंसा के बाद तबरेज आलम की पत्नी सहिस्ता परवीन को दो लाख का मुआवजा दिया गया. इससे संबंधित आदेश झारखंड गृह विभाग ने जारी कर दी है.

IMG 20240102 WA0052 1

तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामला 17 जून 2019 का है. तबरेज जमशेदपुर से अपने गांव वापस लौट रहा था. तभी सरायकेला इलाके के धातकीडीह गांव के कुछ लोगों ने उसे चोरी के आरोप में पकड़ लिया था. उसके बाद बिजली के खंबे में बांधकर उ,की पिटाई की थी. पुलिस ने तबरेज को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया था. जहां उसकी तबीयत बिगड़ गयी और 22 जून 2019 को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.

IMG 20230708 WA00574 1

सरायकेला कोर्ट ने इस मामले में बीते पांच जुलाई 2023 को 10 दोषियों को दस साल की सजा सुनायी. साथ ही सभी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सरायकेला सिविल कोर्ट के एडीजे-1 अमित शेखर की कोर्ट ने आईपीसी की धारा 304 के तहत दोषियों को सजा सुनायी. कोर्ट ने जिन 10 लोगों को दोषी करार दिया, उनमें भीम सिंह मुंडा, कमल महतो, मदन नायक, अतुल महाली, सुमंत महतो, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महाली और महेश महाली शामिल हैं.

IMG 20230802 WA00754 1
n5799413321706948988697fe8e75fe02b71321ddb8ce19c334931eae4a7fcb666698a583118bc77348cfab
दुमका : जैसे सरकार बनेगी, करायेंगे जातिगत जनगणना – राहुल गांधी
n5799413321706948988697fe8e75fe02b71321ddb8ce19c334931eae4a7fcb666698a583118bc77348cfab

दुमका : राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दुमका में जारी है. यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने जातिगत जनगणना की मांग उठायी. कहा कि देश का एक्स रे होना चाहिए. सबको यह पता चलना चाहिए कि देश में कितने आदिवासी, कितने दलित, कितने पिछड़े, कितने सामान्य हैं और उनके पास कितना धन है. PM मोदी यह काम नहीं कराना चाहते. लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आयेगी, हम जातिगत जनगणना करायेंगे.

IMG 20240102 WA0052 1

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इससे पहले शुक्रवार को बंगाल से नासीपुर के रास्ते झारखंड के पाकुड़ में प्रवेश की थी. यहां नासीपुर मोड़ मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सबसे पहले झारखंड वासियों को बधाई दी और कहा कि आपलोगों ने लोकतंत्र को बचा लिया. आपने अपने वोट से जो सरकार चुनी थी, उसे भाजपा ने चुराने की कोशिश की, उखाड़ने की कोशिश की.

IMG 20230708 WA00574 1

लेकिन जनता के प्यार व भावना का सम्मान करते हुए उस साजिश के खिलाफ हमसब खड़े हो गये और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इसी का नतीजा है कि नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज आपके सामने खड़े हैं. यह लड़ाई विचारधारा की है और इसे अंजाम तक पहुंचायेंगे. भाजपा के पास धन है, केंद्रीय एजेंसियां हैं. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती दी कि जितना दबाव डालना है, कोशिश करके देख लो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. भाजपा और आरएसएस से हम डरने वाले नहीं हैं.

IMG 20230802 WA00754 1
n5798627001706947456122cc1a9a6ef1f0589809851e62e2d4e9d55e1139ab4b7c61f011465adeb6258c12
पुलिस स्टेशन के अंदर बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को गोली मारी
n5798627001706947456122cc1a9a6ef1f0589809851e62e2d4e9d55e1139ab4b7c61f011465adeb6258c12

महाराष्ट्र : उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी. गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई, जहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक को तुरंत हिरासत में ले लिया.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हो गए. इसी दौरान दोनों गुटों में बहस तेज हो गई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर गोलियां बरसा दीं. इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल ले जाया गया.

IMG 20230802 WA00754 1
Screenshot 2024 0203 132508
वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न
Screenshot 2024 0203 132508

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने आज एक बड़ा एलान किया है। सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है।

IMG 20240102 WA0052 1

पीएम ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

पीएम बोले- आडवाणी ने जमीनी स्तर पर किया काम

IMG 20230708 WA00574 1

पीएम मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी का जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। मोदी ने कहा कि उनके संसदीय काम हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

IMG 20230802 WA00754 1
n5798357481706940423724a8d3034c0ae5e5c15de77af32ef8ba53e57ac61aacf2a9a1749d367ff5a64654
इतने दिनों तक जांच नहीं हुई पूरी तो ईडी को लौटानी होगी प्रॉपर्टी
n5798357481706940423724a8d3034c0ae5e5c15de77af32ef8ba53e57ac61aacf2a9a1749d367ff5a64654

नई दिल्ली : पिछले कुछ सालों में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई में तेजी आई है. हालिया स्थिति की बात की जाए तो ईडी की कार्रवाई की खबरें बहुत आम हो गई हैं. इसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि अगर ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जब्त की गई संपत्ति पर 365 दिनों के अंदर जांच नहीं करती है, तो उसे वापस कर दिया जाएगा. जस्टिस नवीन चावला की अदालत ने यह फैसला भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया.

क्या थी याचिका?

IMG 20240102 WA0052 1

याचिका में कहा गया था कि ईडी ने 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कंपनी के कई डॉक्युमेंट्स, रिकॉर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स और 85 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू के सोने और हीरों की ज्वैलरी को जब्त कर लिया था. बीपीएसएल ने आरोप लगाया कि ईडी ने 365 दिनों से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद जांच पूरी नहीं की है और न ही इस मामले में कोई चार्जशीट दायर की है.

अदालत ने बताई ये बातें

IMG 20230708 WA00574 1

अदालत ने माना कि 365 दिनों से ज्यादा समय तक प्रॉपर्टी को जब्त रखना “गैर-कानूनी होगा.” यह संविधान के आर्टिकल 300A का उल्लंघन है, जो किसी भी व्यक्ति के संपत्ति को मनमानि तरीके से लेने से रोकता है.

अदालत ने ईडी को दिया आदेश

IMG 20230802 WA00754 1

अदालत ने आदेश दिया कि ईडी बीपीएसएल को उसकी जब्त की गई संपत्ति वापस कर दे. यह फैसला उन सभी लोगों के लिए जरूरी है जिनकी संपत्ति ईडी ने पीएमएलए के तहत जब्त की है. यह फैसला ईडी को मनमानी तरीके से लोगों की संपत्ति जब्त करने से रोकेगा और इसकी जांच टाइम लिमिट के अंदर पूरी करनी होगी.

n5797859541706927483809122d4571621e2de480c912efc8a2121ce37b3d245d23f21a0b7aad160c9c97b6
विधायकों को हैदराबाद ले जाने पर बोले बाबूलाल मरांडी

झारखंड में सियासी उठापटक के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के 40 विधायक हैदराबाद पहुंच गए हैं. वहीं नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नए सीएम बनने पर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बधाई दी है.

n5797859541706927483809122d4571621e2de480c912efc8a2121ce37b3d245d23f21a0b7aad160c9c97b6

साथ ही उन्होंने इस सियासी घमासान पर गठबंधन के विधायकों को झारखंड से बाहर ले जाने पर तंज कसा है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हम कैसे बता सकते हैं कि वो मेजोरिटी पा लेंगे. उनके भीतर जो भय का माहौल है, वो समझ से परे है. ये किससे डर रहे हैं जबकि उनकी सरकार है. पूरा शासन तंत्र उनके पास है. उन्हें अपने लोगों से डर है. हमको लग रहा है विधायक उनके साथ नहीं हैं, इसलिए यहां से हैदराबाद ले गए हैं. वरना क्यों ले जाएंगे? अपने विधायकों से डर है. हम सरकार बनाने की कोशिश नहीं कर रहे.”

IMG 20240102 WA0052 1

वहीं मरांडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमारे लिए कोई चुनौती नहीं हैं. बाबूलाल मरांडी ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी की कोई नहीं सुनता है.

IMG 20230708 WA00574 1

इससे पहले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि बिचौलियों, लुटेरों, दलाल और भ्रष्टाचारियों से झारखंड को मुक्त कराएं.

झारखंड के 35 से ज्यादा विधायक शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे और उन्हें शहर के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में ले जाया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक रांची से दो चार्टर्ड विमानों से शहर के बेगमपेट हवाई अड्डे पहुंचे। कुछ कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया. झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से जुड़े विधायकों को बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच दो बसों में शमीरपेट के एक रिसॉर्ट में ले जाया गया

IMG 20230802 WA00754 1
n579866458170692684063437ffcf3a78dda54ab505c5a1c5fd808748e2734262a6bb0d36a21e0ca5ac1041
भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी को 6 महीने जेल की सजा, जानिए क्या है वजह

लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी को छह माह कारावास की सजा सुनाई और 1100 रुपये का अर्थदंड लगाया है।

घटना के समय जोशी कांग्रेस की सदस्य थीं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन कर बैठक करने की आरोपी इलाहाबाद (प्रयागराज) की मौजूदा सांसद जोशी को एमपी-एमएलए कोर्ट (सांसद-विधायक अदालत) के विशेष अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने छह माह के कारावास व 11 सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

आचार संहिता उल्लंघन का मामला

अभियोजन की ओर से अदालत को बताया गया कि 17 फरवरी 2012 की शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर जोशी लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा नगर के बजरंग नगर क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार का समय समाप्त होने के बाद भी जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

जोशी ने भीड़ को किया था संबोधित

IMG 20240102 WA0052 1

अभियोजन पक्ष के मुताबिक इसकी सूचना मिलने पर ‘स्टेटिक सर्विलांस मजिस्ट्रेट’ मुकेश चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और देखा करीब 50 लोगों की भीड़ बजरंग नगर के मकान संख्या 95 एवं 96 के बीच जाने वाली सड़क पर जमा थी और जोशी उन्हें संबोधित कर रही थीं। अभियोजन पक्ष ने बताया कि मौके पर वीडियो बनाया गया तथा उन्हें सभा से मना भी किया गया। इसके उपरांत मुकेश चतुर्वेदी द्वारा कृष्णा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सितंबर 2012 का है मामला

पुलिस की विवेचना के उपरांत 12 सितंबर 2012 को जोशी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया। 20 फरवरी 2021 को जोशी के विरुद्ध अदालत ने आरोप तय किए थे। अदालत ने जोशी को जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-126 के तहत छह माह कारावास व एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई जबकि भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत सौ रुपये का जुर्माना लगाया।

20 हजार रुपये के बांड पर मिली अंतरिम जमानत

IMG 20230708 WA00574 1

अभियोजन पक्ष ने बताया कि सजा सुनाए जाने के दौरान अदालत ने जोशी को हिरासत में ले लिया था। बाद में, उनकी ओर से दी गई जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए अदालत ने बीस हजार रुपये का बंधपत्र और इतनी ही धनराशि की जमानत दाखिल करने पर अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

हालांकि, जमानतदार उपलब्ध न होने के कारण अदालत में बंध पत्र स्वीकार कर उन्हें अपील दाखिल करने की अवधि तक के लिए रिहा कर दिया गया है। गौरतलब है कि जोशी पहले कांग्रेस में थीं लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गयी थीं।

IMG 20230802 WA00754 1
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1
जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 3 फरवरी 2024

मेष राशि
आपका आकर्षक स्वभाव और प्रसन्नचित व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क में बढ़ोतरी करेगा। एक लंबा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, समाप्त हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। आज के दिन आप बिना झंझट आराम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जिससे जीवन की कई परेशानियां स्वत ही ऐ हो जायेंगी। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पायेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे। रात को आज आप अपने किसी करीबी से काफी देर तक फोन पर बात कर सकते हैं और अपने जीवन में चल रही बातों को बता सकते हैं।

वृष राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये फिजुलखर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। प्यार-मोहब्बत की नज़रिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद चखते रहें। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पायेंगे। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत महत्व है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं। कारोबार में मुनाफा इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।

मिथुन राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी अनावश्यक मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या धोखा करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।

IMG 20240102 WA0052 1

कर्क राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जायेगा। कई लोग आपकी अच्छी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी ओर खींचेंगे। आपके सामने चुनने के लिए कई चीजें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। दूसरों को प्रसन्नता देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनायेंगे। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पायेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आपकी चिंताएं आज आपको जीवन का आनंद लेने से आपको रोक सकती हैं।

सिंह राशि
अगर आप पिछले कुछ समय से झुंझलाहट अनुभव कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आयेंगे। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूयेगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाकई स्वर्ग में बनाया जाता है। किसी अच्छे स्पा में जाकर आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि
प्रसन्नता से भरा अच्छा दिन है। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको स्वयं अपनी जिंदगी से अधिक चाहता होगा। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ासू काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पायेंगे। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।

तुला राशि
सेहत अच्छी रहेगी। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पायेंगे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। किसी भी काम को करने से पहले यह जान लें कि इसका परिणाम आपके ऊपर कैसा पड़ेगा।

IMG 20230708 WA00574 1

वृश्चिक राशि
तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और शानदार रहेगी। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है। इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।

धनु राशि
जीत का जश्न आपके दिल को प्रसन्नता से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी खुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए आवश्यक सामग्री खरीदना आसान होगा। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लायेगा। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक हों।

मकर राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो निर्भीक बनें और अपने निर्णय स्वयं लें। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे। आपको महसूस हो सकता है कि आपके घर वाले आपको नहीं समझते और इसलिए आप उनसे आज दूरी बना सकते हैं।

कुंभ राशि
अपने वजन पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खाने से बचें। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। गृह-प्रवेश के लिए शुभ दिन है। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन अधिकांश झगड़ों और सेक्स के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शांत रहने वाला है। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

IMG 20230802 WA00754 1

मीन राशि
कुछ दिलचस्प पढ़कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। दूसरों को प्रसन्नता देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की आवश्यकता है, जो ऊंची जगहों पर हों। आज के दिन जीवनसाथी पर किया गया संदेह आने वाले दिनों में आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

n57962078017068877914985b99b7544835b3c2c398eca792ca6d1bc26d12ac5c07f019c555d9173a44db61
सोनिया का ऋणी हूं, वरना कांग्रेस में मेरा दम घुट रहा : अजय यादव

1 फरवरी (ट्रिन्यू) लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस को पूर्व वित्त मंत्री व पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने तगड़ा झटका दिया है।

IMG 20240102 WA0052 1

हरियाणा ही नहीं, केंद्रीय स्तर के भी कई नेताओं की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘आज के दिन कांग्रेस में मेरा दम घुट रहा है। मैं तो सोनिया गांधी का ऋणी हूं और वे जब तक जिंदा हैं, मैं कांग्रेस में रहूंगा। बेशक, मुझे पार्टी के प्राइमरी सदस्य के रूप में ही काम करना पड़े’।

IMG 20230708 WA00574 1


हरियाणा इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शामिल नहीं करने के अलावा लोकसभा चुनावों के लिए क्षेत्रवार चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन मांगने के फैसले से वे आहत हैं। कैप्टन अजय यादव ने 2019 में गुरुग्राम संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। वे इस बार भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके थे। प्राइवेट एजेंसी को हायर करके सर्वे भी करवा रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने सभी कार्यों पर फुलस्टॉप लगा दिया है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कैप्टन यादव ने कहा, ‘मैं लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी सूरत में आवेदन नहीं करूंगा। पार्टी जो आदेश देगी उसे मानूंगा। गुरुग्राम से जिसे चुनाव लड़वाया जाएगा, उसकी मदद करूंगा, लेकिन मैं आवेदन करके सीट नहीं मांगूंगा’। यह फैसला लेने से पहले सोचना चाहिए था। हरियाणा इतना बड़ा राज्य नहीं है कि आवेदन मांगने की नौबत आए। महज दस सीटें हैं। इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के नेताओं से ही सभी सीटों के लिए पैनल मांगे जा सकते थे। कमेटी में पिछड़ा वर्ग के नेताओं को शामिल नहीं करने से नाराज यादव ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों को उनका हक देने की बात कर रहे हैं, लेकिन पार्टी में ही कुछ लोग हैं जो उनकी नीतियों पर पलीता लगा रहे हैं। एक सवाल पर कैप्टन यादव ने कहा, मैं खड़गे जी से मिल चुका हैं। प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौ़ उदयभान से भी बात कर चुका हूं। और किस स्तर पर बात करूं?

IMG 20230802 WA00754 1
n57978579217068874701070dd0b64096574ebcdecc1f38b75b90ff10027762fe8bb229975e9bd8367ac2e2
पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेश भण्डारी कांग्रेस में हुए शामिल

पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुरेश कुमार भण्डारी शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में भण्डारी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी।

IMG 20240102 WA0052 1

इस मौके पर सुरेश भण्डारी ने कहा कि वह केन्द्र शासित प्रदेश कैडर के वरिष्ठ नौकरशाह थे। अब सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर प्रदेश की सेवा के लिए राजनीति में आये हैं। पार्टी उन्हें जो भी आदेश देगी वह उसका निष्ठा से पालन करेंगे।

IMG 20230708 WA00574 1

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी आज लोकतंत्र की धुरी बन गये हैं। महंगाई को लेकर वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बेरोजगारों के रोजगार का सवाल हो या महिला सुरक्षा का मुद्दा हो या देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था या सीमा सुरक्षा की बात हो हर मुद्दे पर राहुल गांधी सड़क से लेकर सदन तक जिस तरीके से संघर्ष कर रहे हैं वह बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के बहुत से कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, जिन्हें शीघ्र ही पार्टी में शामिल किया जाएगा।

IMG 20230802 WA00754 1
error: Content is protected !!