एक नई सोच, एक नई धारा

130824559af3ac481bfd02967cb982597fb4bce5acc398f3422f88aefe11190b.0
टाटा बक्सर ट्रेन परिचालन को चुनावी मुद्दे की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं सांसद विद्युत महतो : अप्पू तिवारी

जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर टाटा बक्सर ट्रेन का अबतक परिचालन नही होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया साथ ही यह भीं कहा की लगभग 10 वर्षो से संगठित भोजपुरी संगठनों द्वारा बार बार सांसद विद्युत महतो से मुलाकात कर पत्राचार के माध्यम से आग्रह करते है की टाटा पटना साउथ बिहार या टाटा दानपुर सुपर फास्ट ट्रेन को दानपुर से बक्सर तक चलाने की कृपा करे और पर्व त्योहार आने पर जैसे दुर्गापूजा , दिवाली और आस्था के महापर्व छठ और होली पर्व पर अतिरिक्त ट्रेन सेवा बहाल करने की मांग करते है लेकिन स्थानीय सांसद इसे चुनावी मुद्दे बनाकर भोजपुरी भाषा भाषी को इस्तेमाल करते है और पेपर में एड की तरह एक पत्र की कॉपी दिखा खबर छपा सुर्खिया बटोर लेते है और शहर सांसद का गुणगान करने लगता हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही मुद्दे खत्म हो जाते है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

अप्पू तिवारी ने कहा की इस बार लोकसभा चुनाव से पूर्व ट्रेन का परिचालन टाटा नगर से बक्सर तक नही हुआ तो सांसद महोदय को इसका खमियाजा भुगतना होगा और उन भोजपुरी संगठनों के चरित्र हरण भी किया जाएगा जो चुनाव के समय दिखते है और क्षणिक लाभ लेकर समाज को कलंकित करते है। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

सांसद महोदय जी टाटा से आरा तक का ट्रेन परिचालन आपके सौजन्य से नही हुआ है इसलिए इसका श्रेय नही लीजिए , ये पुनीत कार्य आरा के सांसद श्री आर के सिंह जी के पहल से हुआ है और आप कौन तरीके से आग्रह करते है या लोगो को दिग्भ्रमित करते है लेकिन आपके रवैए दुर्भाग्यपूर्ण हैं । (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

भोजपुरी नव चेतना मंच जल्द ही इस गंभीर विषय को लेकर हस्ताक्षर अभियान के साथ साथ पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी और जन आंदोलन के माध्यम से टाटानगर से बक्सर ट्रेन सेवा का परिचालन शुरू कराने का कार्य करेगी ।

Screenshot 2023 0910 225046
कदमा : निर्माणाधीन भवन के पास सात लाख से अधिक की चोरी, जाँच जारी
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र निवासी चंदन मित्तल के निर्माण अधीन भवन से बीती रात चोरों ने करीब सात लाख मूल्य से भी अधिक के सामानों की चोरी कर ली है। इसको लेकर श्री मित्तल ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि उनके नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। उसमें कार्यरत मिस्त्री, मजदूर अपने उपकरण के साथ रह रहे हैं। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

रविवार की सुबह तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा सूचना दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा पैसा, कागजात एवं मिस्त्री मजदूर के कपड़े उपकरण आदि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। जब वहां पहुंचा तो देखा तो पाया कि मजदूर मृत्युंजय बेहरा, आरिफ पुरकारत, तैयब अली शादाब, परमेश्वर सुधार एवं कैलाश सुधार का मोबाइल, करीब 10000 रुपए नगद, कपड़े का बैग, कागजात चांदी के ब्रेसलेट वगैरह गायब है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AddText 08 02 01.40.24 1
Screenshot 2023 0910 213859
धतकीडीह : खुदरा मछली बाज़ार का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन, हाइजीनिक कंडीशन में मिलेगी ताज़ी मछलियाँ

जमशेदपुर: केंद्र सरकार की योजना ब्लू रिवोल्यूशन के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला मस्त्य विभाग की ओर से धातकीडीह में खुदरा मछली विक्रेताओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बाजार का निर्माण कराया गया है। जिसका उद्घाटन राज्य के आपदा प्रबंधन सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को फीता काटकर किया। वैसे केंद्र प्रायोजित इस योजना के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए विभाग की ओर से स्थानीय सांसद को भी आमंत्रण दिया गया था, मगर वे मौजूद नहीं रहे। इस बाजार के निर्माण में करीब 2 करोड़ रुपए लागत लगी है। मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कटिबद्ध है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

सभी वर्गो के सामाजिक, आर्थिक दिशा में प्रगति को लेकर कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निष्ठा से कार्य करते हुए खुदरा मछली बाजार को क्रियान्वित अवस्था में लाने के जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि यह बाजार लोगों को हाइजीनिक कंडीशन में ताजा मछली उपलब्ध कराएगा। साथ ही खुदरा मछली बाजार के स्थल को स्वच्छ रखना सभी दुकानदारों की जिम्मेदारी है। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

इस दौरान मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार वर्मा, स्वप्न कुमार, प्रधान चंद महतो, नमिता मोहंती, यदुनाथ सोरेन व रविलाल भुइयां समेत सभी मत्स्य मित्रो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अलका पन्ना उपस्थित थे।

Screenshot 2023 0910 174454
जुबिली पार्क के सामने से हटाए गए अवैध रूपी दुकानें
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : जेएनएसी एवं टाटा स्टील यूआइएसएल की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए जुबिली पार्क गेट नंबर 1 के सामने अवैध रूप से लगी फुटपाथी दुकानों को वहां से हटा दिया। जेएनएसी एवं टाटा स्टील यूआइएसएल की संयुक्त टीम रविवार सुबह वहां पहुंची एवं जुबिली पार्क चौक से ग्रैजुएट कॉलेज की ओर जानेवाली सड़क पर लगी फुटपाथी दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। टीम ने ऐसी आधा दर्जन दुकानों को वहां से हटाया। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004
Screenshot 2023 0910 174040

उधर प्रभावित दुकानदारों का कहना था कि उन्हें इस संबंध में पहले से नोटिस नहीं दिया गया था। वहीं टाटा स्टील यूआइएसएल का मानना है कि बगल में महिला कॉलेज है। ऐसे में चौक की फुटपाथी दुकानों के आसपास अड्डाबाजी हो रही थी। वहां जमावड़ा लगने के कारण लड़कियों के साथ छेड़खानी होती है। इसका ध्यान रखते हुए अवैध रूप से चल रही दुकानों को हटाया गया है ताकि लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

AddText 08 02 01.40.24 1
f38fb61a7d23be8dec1cdbaaad0cb3b04a8fd62a6bbf2a23e9a542131efba940.0
नए एसएसपी ने संभाला जमशेदपुर का कार्यभार
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : पिछले दिनों पूरे झारखंड में लगभग 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसकी कड़ी में जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार के जगह रांची के एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर एसएसपी का कमान सौंपा गया था। रविवार को कौशल किशोर ने पदभार संभाला। प्रभात कुमार ने नए एसएसपी कौशल किशोर को जमशेदपुर एसएसपी का पदभार सौंपा।

AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230910 WA0013
राष्ट्रीय जन सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : पारडीह स्कूल मैदान में राष्ट्रीय जन सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान महादान में भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह सम्मिलित हुए और समिति के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष गौतम मुखर्जी जी एवं संस्था की पूरी टीम को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिए।
मौके पर भाजपा उलीडीह मंडल अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पासवान जी,महामंत्री श्री राकेश लोधी जी,श्री ललित कुमार पाल जी,श्री बिरेन जी,श्री राजदीप दत्ता,श्री राहुल जी,श्री जयदेव गोराई जी,श्री पोपिन बनर्जी जी एवं मंडल के अन्य लोग शामिल हुए

IMG 20230910 WA0014
AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230910 WA0011
बड़े ही अच्छे तरीके से अल्पसंख्यक आयोग के पूरी टीम को सजाया गया – परविंदर सिंह सोहल

जमशेदपुर : आज गोलमुरी स्थित कार्यालय में गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल की अध्यक्षता में एक सभा हुई। इस सभा में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री हिदायतुल्ला खान एवं झारखंड के जुझारू एवं समर्पित कांग्रेस के युवा नेता ज्योति सिंह माथारू को उपाध्यक्ष बनाने पर सभी साथियों ने मिलकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बधाई दी एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

इस अवसर पर परविंदर सिंह सोहल ने कहा कि हिदायतुल्ला खान जी को झारखंड अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है एवं बड़े ही अच्छे तरीके से पूरी टीम को सजाया गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय में अल्पसंख्यकों की समस्याओं को एवं सरकार से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बहुत जल्द ही पूरी टीम इन नेताओं से मिलकर अपनी बातों को रखेंगी एवं विचार विमर्श करेगी। ज्योति सिंह माथारू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सभा की समापति हुई। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

इस अवसर पर परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह काक्के, जसवंत सिंह जस्सी, अमरजीत सिंह, रविंदर सिंह निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, चरणजीत सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, दीप सिंह, रणजीत सिंह, अमनदीप सिंह, बबलू,,एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AddText 08 02 01.40.24 1
n53636590816943281848468361a00a9eb246a031c8e82a3e94dca7f92afebbdd438183b09438e70c87a268
19 साल बाद अपने पुराने प्यार के साथ नज़र आएंगे अक्षय, जाने पूरी ख़बर

बॉलीवुड में प्यार और तकरार बेहद आम बात हैं. लेकिन यहां तकरार होने के बाद भी सितारे साथ काम करने से जरा भी नहीं कतराते हैं और ऐसा नजारा एक नहीं बल्कि कई बार देखा गया है. कई सितारे जो आपसी अनबन के चलते सालों-साल बात तक नहीं करते, लेकिन फिल्म के लिए साथ में शूटिंग जरूर करते हैं.

ऐसा ही नजारा बीते दिन देखने को मिला जब अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी नई फिल्म वेलकम 3 का अनाउसमेंट किया.

अक्षय ने वेलकम 3 की एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर की. जिसमें सितारों की अच्छी-खासी टोली देखने को मिली. लेकिन वीडियो में अक्षय कुमार के साथ-साथ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थीं रवीना टंडन. इतना ही नहीं वीडियो में रवीना और अक्षय के बीच बातें भी होती नजर आईं. जिसके बाद से हर तरफ बस यही चर्चा है कि ये जोड़ी एक साथ काम करने के लिए आखिर मानी कैसे.

रवीना संग था अक्षय कुमार का रिश्ता

IMG 20230708 WA00571

रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी किया करते थे. खबरों की मानें तो अक्षय और रवीना एक-दूसरे से प्यार किया करते थे. दोनों के बीच प्यार इतना गहरा था कि अक्षय ने रवीना से सगाई तक कर ली. लेकिन अक्षय के धोखे के चलते रवीना ने उन्हें छोड़ दिया था. दोनों के बीच काफी तकरार की खबरें भी सामने आईं थी. उस दौरान दोनों एक फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे. बड़ी मुश्किल से रवीना ने शूटिंग पूरी की थी.

अक्षय ने कबूला था रिश्ता

IMG 20230816 WA0004

एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने खुद रवीना और शिल्पा शेट्टी संग अपने रिश्ते को स्वीकारा था. अक्षय ने कहा था कि हां मेरा दोनों के साथ बिलकुल अफेयर चला था. अक्षय से मिले प्यार में धोखे के बाद रवीना ने अनिल थडानी से शादी कर ली थी. वहीं रवीना के बाद अक्षय का नाम कई एक्ट्रेसस के संग जुड़ा. हालांकि बाद में उन्होंने ट्विकंल खन्ना से शादी कर अपना घर बसा लिया.

AddText 08 02 01.40.24 1
38b57fbbe000323de5f9ac6b3cefb88fcaac2abc02a14fe47b6be71d04392b3b.0
हेमन्त सोरेन ने ईडी को लिखे पत्र, बताया कब होंगे हाज़िर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट पिटीशन के फैसले के बाद ही पूछताछ के लिए इडी कार्यालय में हाजिर होने के मुद्दे पर फैसला करेंगे. मुख्यमंत्री की ओर से नौ सितंबर को इससे संबंधित लिखित सूचना इडी कार्यालय को भेजी गयी.
मुख्यमंत्री के इस पत्र के बाद ईडी ने आगे की कार्रवाई पर तत्काल कोई फैसला नहीं किया है.

9 सितंबर को सीएम को ईडी के सामने होना था हाजिर

IMG 20230708 WA00571

ईडी ने जमीन खरीद-बिक्री मामले में मुख्यमंत्री को तीसरा समन भेज कर पूछताछ के लिए नौ सितंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था. हालांकि, मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं गये. वह जी-20 समिट में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित भोज में शामिल होने के लिए अपने दिल्ली रवाना हो गये. उनके साथ पिता सांसद शिबू सोरेन भी दिल्ली गये हैं.

– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से लिखित सूचना इडी कार्यालय को भेजी गयी, विशेष विमान से पिता संग सीएम हेमंत गये दिल्ली

– राष्ट्रपति की ओर से आयोजित भोज में शामिल होेने हेमंत सोरेन गये दिल्ली, साथ में पिता शिबू सोरेन भी थे

– जमीन खरीद बिक्री मामले में इडी ने तीसरा समन भेज नौ सितंबर को हाजिर होने को कहा था

सीएम ने ईडी से समन वापस लेने का किया था आग्रह

IMG 20230816 WA0004

सीएम ने ईडी को पत्र लिख कर पूछताछ के लिए हाजिर होने से इनकार किया. उनकी ओर से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है. मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है. वह सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट याचिका पर कोर्ट के फैसले के बाद ही पूछताछ के लिए हाजिर होने के मुद्दे पर विचार करेंगे. मुख्यमंत्री ने जमीन मामले में पूछताछ के लिए जारी पहले समन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उसे वापस लेने का अनुरोध ईडी से किया था. साथ ही समन वापस नहीं लेने की स्थिति में कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही थी. लेकिन ईडी ने समन वापस लेने से इनकार करते हुए दूसरा समन जारी कर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था.

सीएम ने 23 अगस्त को दायर की थी रिट पिटीशन

AddText 08 02 01.40.24 1

मुख्यमंत्री ने 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर इडी की कार्रवाई को चुनौती दी. साथ ही न्यायालय से समन को स्थगित करने या पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देने का अनुरोध किया. लेकिन पिटीशन की शीघ्र सुनवाई के लिए कोर्ट से अनुरोध नहीं किये जाने की वजह से इडी ने तीसरा समन जारी कर नौ सितंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था.

n53628497616943016028913ae0649c9ff955981a2a8ed48a3f845d441ced4f465d34f10717080cbbdc912f
श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराया, वनडे में दर्ज की लगातार 13वीं जीत

एशिया कप सुपर-4 राउंड के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हरा दिया है. इस मुकाबले में बांग्लादेशी टीम को 21 रनों से हरा दिया है. दरअसल, बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं था.

n53628497616943016028913ae0649c9ff955981a2a8ed48a3f845d441ced4f465d34f10717080cbbdc912f

इस हार के साथ ही शाकिब अल हसन की टीम 2023 एशिया कप से बाहर हो गई है. वहीं वनडे में श्रीलंका की यह लगातार 13वीं जीत है.

IMG 20230708 WA00571

बांग्लादेश के सामने था 258 रनों का लक्ष्य…

बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य था. लेकिन शाकिब अल हसन की टीम 48.1 ओवर में महज 236 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इस खिलाड़ी ने 97 गेंदों पर 82 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, बांग्लादेश के ओपनर मोहम्मद नईम और मेंहदी हसन मिराज ने पहले विकेट के लिए 11.1 ओवर में 55 रन जोड़े. हालांकि, बांग्लादेश के ज्यादातर बल्लेबाजों ने निराश किया. नतीजन, शाकिब अल हसन की टीम लक्ष्य से पीछे रह गई.

IMG 20230816 WA0004

ऐसा रहा श्रीलंका के गेंदबाजों का हाल…

श्रीलंका के लिए महीश तीक्ष्णा, कप्तान दाशुन शनाका और मथीसा पथिराना ने 3-3 विकेट झटके. जबकि दुनिथ वेलेगेल्ले ने 1 विकेट अपने नाम किया. इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन बनाए. श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. कुसल मेंडिस ने 73 गेंदों पर 50 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, सदीरा समरविक्रमा ने 72 गेंदों पर 93 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने 3-3 विकेट झटके. शोरिफुल इस्लाम ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया.

AddText 08 02 01.40.24 1
error: Content is protected !!