एक नई सोच, एक नई धारा

n53694919816944971613910bdc99c36f5e8fbf69bfbe6068d10c31a9709a4eecd2c13659ef3b48b9ff8d7b
एक देश एक चुनाव के क्या हैं लाभ, लागू होने के बाद आएंगी ये चुनौतियां

इन दिनों देश में ‘एक देश एक चुनाव’ का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, 31 अगस्त को संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 18 से 22 सितंबर को संसद के विशेष सत्र बुलाये जाने की जानकारी साझा की.

विशेष सत्र बुलाये जाने के केंद्र सरकार के निर्णय के अगले ही दिन ‘एक देश एक चुनाव’ के लिए समिति बनाये जाने की जानकारी सामने आयी. तभी से लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराये जाने को लेकर चिंतन-मनन का दौर जारी है.

कयास लगाये जा रहे हैं कि विशेष सत्र में सरकार यह विधेयक पेश कर सकती है. भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से एक देश एक चुनाव चाहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के पक्षधर रहे हैं. वे इसका जिक्र भी कर चुके हैं और इसे भारत की जरूरत भी बता चुके हैं.

सरकार ने किया उच्च स्तरीय समिति का गठन

देशभर में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ संपन्न हो सकते हैं या नहीं, इस बात का पता लगाने के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. यह समिति भारत की चुनावी प्रक्रिया का अध्ययन करेगी और उसी के आधार पर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. उसी िरपोर्ट के आधार पर सरकार अपन रुख तय करेगी.

रामनाथ कोविंद बने अध्यक्ष

केंद्र सरकार द्वारा गठित समिति की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष सी कश्यप, वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी समिति के सदस्य होंगे. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को भी समिति में शािमल किया गया है, पर उन्होंने इस समिति का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है.

चुनाव आयोग ने भी दिया था सुझाव

IMG 20230708 WA00571

वर्ष 1967 के बाद से एक साथ चुनाव का जो सिलसिला टूटा, उस कड़ी को फिर से जोड़ने की कवायद लगभग 16 वर्षों तक ठंडी पड़ी रही. वर्ष 1983 में चुनाव आयोग ने पहली बार अपनी वार्षिक रिपोर्ट में सुझाव दिया कि लोकसभा के साथ-साथ राज्यों के भी विधानसभा चुनाव कराये जाने चाहिए. पर तत्कालीन सरकार ने आयोग के सुझाव को तवज्जो नहीं दी. हालांकि, 1999 में यह मुद्दा एक बार फिर उभरा जब विधि आयोग ने एक साथ चुनाव कराने पर जोर दिया.

विधि आयोग की सिफारिश

न्यायमूर्ति बीपी जीवन रेड्डी की अध्यक्षता वाले विधि आयोग ने 1999 में चुनावी कानूनों में सुधार पर अपनी रिपोर्ट में एक साथ चुनाव कराये जाने की सिफारिश की थी. कहा था कि शासन में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ ही होने चाहिए. रिपोर्ट के अनुसार, ‘हर वर्ष और बेमौसम चुनाव का सिलसिला समाप्त किया जाना चाहिए. हमें वापस उस स्थिति में लौट जाना चाहिए जहां लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होते थे. आयोग ने यह भी कहा था कि वर्तमान परिस्थिति में प्रत्येक पांच वर्ष में एक साथ चुनाव कराने का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से प्राप्त करना होगा.

संसदीय स्थायी समिति ने क्या कहा

कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय पर संसदीय स्थायी समिति ने एम सुदर्शना नचियप्पन की अगुवाई में एक साथ चुनाव कराये जाने की संभावना को लेकर 17 दिसंबर, 2015 को सदन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी. इस रिपोर्ट में कहा गया था कि बार-बार चुनाव होने से बहुत अधिक पैसा खर्च होता है. सामान्य जीवन पर असर पड़ता है और जरूरी सेवाएं प्रभावित होती हैं. चुनाव आयोग की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि चुनाव के लिए लंबे समय तक सुरक्षा बलों की तैनाती करनी पड़ती है, जिससे उन पर बोझ पड़ता है.

विधि आयोग की मसौदा रिपोर्ट

न्यायमूर्ति बीएस चौहान की अध्यक्षता में विधि आयोग ने 30 अगस्त, 2018 को अपनी मसौदा रिपोर्ट में कहा था कि संविधान के मौजूदा ढांचे के तहत एक साथ चुनाव नहीं कराये जा सकते. इसके लिए संविधान के लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 और लोकसभा और विधानसभाओं की प्रक्रिया के नियमों में संशोधन करना होगा. साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों को संशोधनों को स्वीकार करना होगा.

एक साथ चुनाव के लाभ

अगस्त, 2018 को सौंपी गयी मसौदा रिपोर्ट में विधि आयोग ने लोकसभा व सभी राज्य विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराने का लाभ भी बताया है. रिपोर्ट के अनुसार,

एक साथ चुनाव कराने से सार्वजनिक धन की बचत होगी.

प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा बलों पर पड़ने वाला बोझ कम होगा.

सरकारी नीतियों का समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा.

प्रशासनिक मशीनरी चुनावी कार्यों में लगे रहने की बजाय विकास कार्यों में संलग्न रहेंगी

पहले भी हो चुके हैं एक साथ चुनाव

देश के स्वतंत्र होने के बाद पहली बार 1952 में चुनाव हुए. तब आम चुनाव (लोकसभा) के साथ-साथ सभी राज्यों की विधानसभाओं के लिए भी चुनाव हुए. इसके पांच वर्षों बाद, 1957 में भी ऐसा ही हुआ. हालांकि, तब राज्यों के पुनर्गठन, यानी नये राज्यों के बनने के कारण 76 प्रतिशत राज्यों के चुनाव लोकसभा के साथ ही हुए. परंतु एक साथ चुनाव का यह सिलसिला पहली बार तब टूटा जब 1959 में केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अनुच्छेद 356 का उपयोग करते हुए केरल की ईएमएस नंबूदरीपाद की कम्युनिस्ट सरकार को बर्खास्त कर दिया.

इसके बाद फरवरी 1960 में केरल में फिर से विधानसभा चुनाव हुआ. इस प्रकार, देश के किसी भी राज्य में मध्यावधि चुनाव का यह पहला मामला था. हालांकि, इसके बाद 1962 और 1967 में भी लोकसभा के साथ 67 प्रतिशत राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव एक साथ ही हुए.

देश के स्वतंत्र होने के बाद पहली बार 1952 में चुनाव हुए. तब आम चुनाव (लोकसभा) के साथ-साथ सभी राज्यों की विधानसभाओं के लिए भी चुनाव हुए. इसके पांच वर्षों बाद, 1957 में भी ऐसा ही हुआ. हालांकि, तब राज्यों के पुनर्गठन, यानी नये राज्यों के बनने के कारण 76 प्रतिशत राज्यों के चुनाव लोकसभा के साथ ही हुए. परंतु एक साथ चुनाव का यह सिलसिला पहली बार तब टूटा जब 1959 में केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अनुच्छेद 356 का उपयोग करते हुए केरल की ईएमएस नंबूदरीपाद की कम्युनिस्ट सरकार को बर्खास्त कर दिया. इसके बाद फरवरी 1960 में केरल में फिर से विधानसभा चुनाव हुआ. इस प्रकार, देश के किसी भी राज्य में मध्यावधि चुनाव का यह पहला मामला था. हालांकि, इसके बाद 1962 और 1967 में भी लोकसभा के साथ 67 प्रतिशत राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव एक साथ ही हुए.

ऐसे टूटा सिलसिला

IMG 20230816 WA0004

वर्ष 1968 और 1969 में कुछ राज्य विधानसभा अपने निर्धारित कार्यकाल को पूरा नहीं कर सकीं और विधानसभा समय पूर्व ही भंग हो गयी. इसके चलते एक देश एक चुनाव का सिलसिला पूरी तरह टूट गया. वास्तव में, 1967 के चुनाव में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मद्रास आदि राज्यों में झटका लगा. कई जगह तो कांग्रेस के बागियों ने अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनायी. पर ऐसी अनेक गठबंधन सरकारें अपने पांच वर्ष का निर्धारित कार्यकाल पूरा नहीं कर सकीं और गिर गयीं. वर्ष 1970 में तो लोकसभा भी समय से पहले भंग हो गयी और 1971 में फिर से आम चुनाव हुए. इसके बाद पांचवी लोकसभा का कार्यकाल बढ़ाकर 1977 तक कर दिया गया. छठी, सातवीं, नौवीं, 11वीं, 12वीं और 13वीं लोकसभा भी समय पूर्व भंग हो गयी. इस प्रकार, 1967 के बाद से लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ संपन्न नहीं हो सके.

ये हैं कुछ प्रमुख चुनौतियां

यदि देश में एक देश एक चुनाव लागू होता है तो इसके लिए संविधान के पांच अनुच्छेदों- 83, 85, 172, 174 और 356 में संशोधन करना होगा. अनुच्छेद 83 संसद के दोनों सदनों के कार्यकाल, 85 राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा को भंग करने, 172 राज्य विधानसभाओं के कार्यकाल, 174 राज्य विधानसभाओं को भंग करने और अनुच्छेद 356 राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू करने से संबंधित है.

एक देश एक चुनाव को लागू करने के लिए सभी राजनीतिक दलों और सभी राज्य सरकारों की सहमति होना आवश्यक है.

इस कार्य के लिए अतिरिक्त ईवीएम/ वीवीपैट की आवश्यकता होगी. इस समय देश में दस लाख मतदान केंद्र हैं. यदि पूरे देश में वीवीपैट सिस्टम प्रयोग किया जाता है तो एक साथ चुनाव कराने के लिए दोगुने वीवीपैट की आवश्यकता होगी. इस प्रकार, एक साथ चुनाव कराने के लिए ईवीएम और वीवीपैट की खरीद पर नौ हजार दो सौ चौरासी करोड़ से अधिक रुपया खर्च करना पड़ेगा.

इवीएम को रखने के लिए भंडार गृह की जरूरत दोगुनी हो जायेगी, जो समस्या का कारण बन सकती है.

अतिरिक्त मतदान कर्मियों और सुरक्षा बलों की जरूरत होगी, जिससे राज्यों पर दबाव पड़ेगा.

एक साथ चुनाव कराने के लिए पर्याप्त धन की आवश्यकता भी होगी

आगे की राह

देश में कुछ-कुछ महीनों के अंतराल पर अलग-अलग राज्यों में चुनाव होते हैं और आचार संहिता लागू होने के कारण विकास कार्य बाधित होता है. विकास कार्यों के निर्बाध चलते रहने के लिए एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श और अध्ययन आवश्यक है. केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सभी दलों और विशेषज्ञों के साथ मिलकर इस बात पर सर्वसहमति बनानी चाहिए कि राष्ट्र को एक देश एक चुनाव की आवश्यकता है या नहीं. यहां दल से ऊपर उठकर देशहित में विचार करने की जरूरत है.

आलोचकों की राय

लोकसभा ओर विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने को लेकर जहां कई दल समर्थन में हैं, वहीं कई इसके विरोध में. आलोचकों का कहना है कि एक साथ चुनाव कराने का विचार राजनीति से प्रेरित है. एक साथ चुनाव कराने से मतदाताओं का व्यवहार इस रूप में प्रभावित हो सकता है कि वे विधानसभा चुनाव के लिए भी राष्ट्रीय मुद्दों पर मतदान करने लगेंगे. इससे संभावना है कि बड़ी राष्ट्रीय पार्टियां लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में जीत हासिल करें. इस कारण क्षेत्रीय पार्टियों के हाशिये पर चले जाने की आशंका है. वहीं कुछ आलोचकों का मानना है कि प्रत्येक पांच वर्ष में एक से ज्यादा बार मतदाताओं का सामना करने से नेताओं की जवाबदेही बढ़ती है और वे सतर्क रहते हैं. विरोध करने वाले दलों में कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, तृणमूल कांग्रेस, तेलुगू देशम, एआईएमआईएम आदि शामिल हैं.

ये दल हैं समर्थन में

एआइएडीएमके, असम गण परिषद, आईयूएमएल, बीजू जनता दल समेत अनेक दल एक देश एक चुनाव के समर्थन में हैं.

क्या कहना है चुनाव आयोग का

AddText 08 02 01.40.24 1

एक देश एक चुनाव को लेकर प्रश्न पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि भारत का चुनाव संवैधानिक प्रावधानों और जनप्रतिनिधि अधिनियम (आरपी एक्ट) के अनुसार काम करने को तैयार है.

IMG 20230912 WA0006
दुःखद खबर : विधायक ढुल्लू महतो की मां का निधन, कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर

झारखण्ड : बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताइन 87 वर्षीय का आज यानी मंगलवार की सुबह करीब सात बजे असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में निधन हो गया है। पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की खबर सुनकर काफी संख्या में कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गये हैं और कहा भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। बताया जा रहा है कि ढुल्लू महतो की मां दो दिन पहले ही असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती किया गया था। लंबे समय से बीमार चल रही थी। पूर्व में भी इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने असर्फी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जानकारी के अनुसार लिलोरी स्थान घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा। ढुल्लू महतो की माता रुकवा महताईन, महिला धर्म परायण थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। बताया जा रहा है कि पार्थीव शरीर विधायक आवास पहुंच गया है। अंतिम दर्शन को भारी संख्या में समर्थक और नेता पहुंच रहे हैं। विधायक के आलवे उनके चार भाई ओर है। सभी अपनी माता के निधन पर दुःखी है। विधायक ढुल्लू महतो को ढांढस बंधाने के लिए कई बड़े राज नेताओं एवं बीसीसीएल के बड़े अधिकारी उनके आवास पहुंच रहे हैं। उनका दाह संस्कार दामोदर नदी के तेलमोच्चो शमशान घाट में किया जाएगा।

यह हम सभी के लिए दुःखद खबर है – कुमार विश्वजीत

भाजपा किसान मोर्चा बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार विश्वजीत ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए एक दुःखद खबर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें और सभी परिजनों को संबल दें।

AddText 08 02 01.40.24 1
Screenshot 2023 0912 111509
टाटा स्टील : बोनस का पैसा आया कर्मचारियों के खाते में, खुशी की लहर, यूनियन अध्यक्ष का किया जा रहा अभिनंदन

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छा रहा। इसकी वजह है कि टाटा स्टील के सारे प्लांट के करीब 23445 कर्मचारियों के एकाउंट में बोनस की राशि पहुंच गयी। बैंक के एकाउंट पूरी तरह पैसे से लबालब देखकर कर्मचारियों और उनके परिवार के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। टाटा स्टील के सारे प्लांट के कर्मचारियों के बीच 314.70 करोड़ रुपये बोनस की राशि बांटी गयी। पैसे आने के बाद कर्मचारियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य सारे पदाधिकारियों का स्वागत किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
Screenshot 2023 0912 111435

विभिन्न विभागों से कर्मचारियों का दल आकर उनका स्वागत किया। बोनस 20 फीसदी कराने पर खास तौर पर अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु का जोरदार स्वागत और अभिवादन किया गया। कर्मचारियों मे डीके वर्मा, शैलेश कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अमन शर्मा, मनोज कुमार, मोहित कुमार ठाकुर और अरुण मुखी, गोपाल सागर, मनोज मुखी, बिनित, शैलेद्र शर्मा, शुभंकर नंदी, सुजीत कुमार, बिपिन सिंह इत्यादि कर्मचारियों ने स्वागत किया। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

इसमें न्यू बाइ प्रोडक्ट और ए टू एफ ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारियों का भी एक दल शामिल था, जिन लोगों ने आकर उनका स्वागत किया। टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस साल अधिकतम 4 लाख 61 हजार 19 रुपये तक बोनस एकाउंट में भेजा गया। इस साल तय फार्मूला के तहत 298.82 करोड़ रुपये ही मिल रहा था। लेकिन यूनियन के प्रयास से अतिरिक्त 15.88 करोड़ रुपये मैनेजमेंट ने दिया, जिसके बाद कर्मचारियों को इस साल भी 20 फीसदी बोनस मिल गया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में 11676 कर्मचारियों को बोनस मिला, जिसके तहत जमशेदपुर में 186.51 करोड़ रुपये की राशि बांटी गयी। इस बार कर्मचारियों को औसत बोनस 1 लाख 59 हजार 738 रुपये मिला जबकि अधिकतम बोनस ओल्ड सीरीज के कर्मचारी को 4 लाख 61 हजार 19 रुपये मिला. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का अधिकतम बोनस 1 लाख 21 हजार 718 रुपये मिला जबकि न्यूनतम बोनस 42561 रुपये मिला।

IMG 20230912 WA0000 1
जमशेदपुर के सेलविला ने मचाया कोलकाता में धूम, ग्राहकों में दिखी खुशी
IMG 20230816 WA0005

जमशेदपुर : भालूबासा के जम्बू टावर में स्थित सेकेंड हैंड फोन एवं लैपटॉप की दुकान सेलविला ने वेस्ट बंगाल के कोलकाता में भी धूम मचा रखी है। सेलविला के कोलकाता ब्रांच में ग्राहकों का उत्साह देखने बन रहा है। सेकेंड हैंड फोन और लैपटॉप के उचित कीमत में मिलने और जीरो डाउन पेमेंट में फाइनांस हो जाने की सुविधा लोगों को यहाँ खींच ला रही है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

दीपेश नामक एक ग्राहक ने कहा कि हमारे यहाँ इस तरह का स्टोर का होना यूथ के लिए काफी फायदेमंद हैं। हमारे पसंद का फोन उचित कीमत पर यहाँ मिल जा रही है। जिस फोन के नए की कीमत को जानकर हम फोन लेने के बारे में नहीं सोच पाते वही फोन हमें यहाँ अच्छे कंडीशन में वारंटी के साथ मिल रहा है। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

वहीं लैपटॉप ले रही रुपाली नामक ग्राहक ने बताया कि एकदम नए कंडीशन जैसे लैपटॉप जिस दाम पर हमें यहाँ मिल रही है वह सपने कभी सपने में भी नहीं सोचे थे। साथ ही नए लैपटॉप लेते समय जैसे गिफ्ट मिलते हैं वैसे यहाँ भो मिल रहा है जिससे मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं अपने अभी फ्रेंड और रिलेटिव को फोन और लैपटॉप लेने के लिए एक बार इस शॉप को विजिट करने जरूर बोलूँगी। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

आपको बता दें कि सेकेंड हैंड मोबाइल और लैपटॉप खरीद बिक्री के लिए “सेलविला” ने जमशेदपुर में एक अलग पहचान बनाई हुई है और यही पहचान अब कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी बनाने की तैयारी है।

Screenshot 2023 0912 005822
गम्हरिया : पार्टी कार्यालय बनाने के नाम पर वन भूमि हथियाने के फिराक में भू माफिया

गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में भू माफियों ने वन विभाग की जमीन को कब्जा करने का नायाब तरीका इजाद किया है। आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों वन विभाग ने शांतिनगर में हो रहे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। उसके बाद अब भू-माफियों ने अपनी स्ट्रेटजी बदलते हुए राजनीतिक दल का कार्यालय बनाना शुरू कर दिया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि स्थानीय झामुमो नेता राजेश गोप के इशारे पर राजनीतिक सरपरस्ती में पार्टी कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर वन विभाग मौन है। बता दें कि उक्त कार्यालय की आड़ में जमीन माफिया वन विभाग की जमीन की फिर से बंदरबांट करेंगे। समय रहते इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो आनेवाले दिनों में पार्टी कार्यालय की आड़ में वन भूमि का बड़ा हिस्सा भूमाफिया डकार चुके होंगे।

AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230912 WA0004
भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन के कोल्हान पदाधिकारी उमेश नंदन का डेंगू से निधन, सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार

जमशेदपुर : भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन के नौजवान, कर्मठ कोल्हान के पुलिस प्रोटेक्शन पदाधिकारी उमेश नंदन का राँची के रिम्स में इलाज के दौरान रविवार को निधन हो गया था। जिसके बाद उनके शव को उनके जमशेदपुर स्थित निवास स्थान पर लाया गया और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन के कोल्हान उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उन्हें डेंगू हो गया था, जिसका इलाज राँची स्थित रिम्स अस्पताल में चल रहा था किन्तु रविवार को उनकी निधन की खबर हमें मिली। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर को जमशेदपुर लाया गया और ब्रह्मानंद अस्पताल में रखा गया। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004


सरबजीत सिंह ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि उमेश नंदन का इस तरह हम सबको छोड़ जाना न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि हमारी संस्था के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। इस दुःखद परिस्थिति में संस्था उमेश जी के परिवार के साथ खड़ी है और ईश्वर से कामना है कि उनके परिवार जनों को इस विकट परिस्थिति को सहने के साहस प्रदान करें।

AddText 08 02 01.40.24 1
n5367553781694458406534dfc7fdf558941fb0bb209213410924093e93c06f3f14d1657f7ed8b0e2e521aa
भारत-पाक मैच : 228 रनों वे भारी अंतर से जीत दर्ज की भारत ने, कुलदीप ने लिए 5 विकेट

एशिया कप 2023 : एशिया कप के सुपर-4 राउंड मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। भारत ने 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम 128 रन ही बना पाई। 8 विकेट गिरने के बाद बाकी दो बल्लेबाज बैटिंग के लिए नहीं उतरे। रउफ़ रविवार को चोटिल हो गए थे और सोमवार को नसीम चोट के कारण गेंदबाज़ी के दौरान मैदान से बाहर गए थे। (जारी…)

Screenshot 2023 0911 190438

पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई। टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया, तो कप्तान बाबर आजम को हार्दिक पांड्या ने पैवेलियन का रास्ता दिखाया। शार्दुल ठाकुर ने जमने की कोशिश कर रहे मोहम्मद रिजवान को सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर आउट कर दिया। उधर, कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के 5 विकेट चटकाये।

भारत की पारी

IMG 20230708 WA00571

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत कल के 24.1 ओवरों के बाद से अपनी पारी शुरु की। विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाते हुए बेखौफ बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 50 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रनों तक पहुंचा दिया। विराट कोहली ने 84 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 94 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके जमाए। ये विराट कोहली का 47वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में 13000 रन भी पूरे किये। वहीं केएल राहुल ने 100 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 106 गेंदों में 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 छक्के और 12 चौके जमाए।

रविवार का स्कोर

IMG 20230816 WA0004

इससे पहले रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान के साथ 147 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी थी। रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें उनके 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं शुभमन गिल ने 52 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। विराट कोहली और केएल राहुल नाबाद रहे। खेल रुकने तक राहुल ने 28 गेंदों में 17 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने 16 गेंदों में 8 रन बनाए।

टीम इंडिया: प्लेइंग XI

Screenshot 2023 0912 002626

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: प्लेइंग XI

AddText 08 02 01.40.24 1

फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

IMG 20230912 WA0002
गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव के विशेष समागम के साथ नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा संगत को होगा समर्पित

प्रबंधक कमिटी ने संगत से किया वादा पूरा किया: निशान सिंह

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा कोल्हान ही नहीं बल्कि पुरे झारखण्ड में सोलर बिजली से संचालित, केंद्रीकृत वातानुकुलन और अत्याधुनिक संगीत सयंत्र जैसे आधुनिक तकनीक से लैस राज्य का पहला धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बन गया है।
16 सितम्बर को गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव के विशेष समागम के साथ नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा संगत की सेवा में समर्पित किया जायेगा। सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने घोषणा करते हुए बताया कि साकची की सिख संगत को नवीनीकृत वातानुकुलित साकची गुरुद्वारा गुरु प्यारी संगत को समर्पित करेंगे।
निशान सिंह ने कहा कि यह बड़ा शुभ संयोग है कि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव पर विशेष समागम के शुभ अवसर पर सुसज्जित गुरुद्वारा साहिब संगत को समर्पित किया जा रहा है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि प्रकाशोत्सव का शुभारंभ 13 सितम्बर को एक शोभायात्रा निकाले जाने से होगा जिसे सिख स्त्री सत्संग सभा और सुखमनी जत्था की बीबीयां संचालित करेंगी उपरांत अखंड पाठ की आरम्भता की जायेगी जिसकी समाप्ति 15 सितम्बर को होगी। प्रेस वार्ता में सतनाम सिंह घुम्मन ने बताया कि 15 और 16 सितम्बर को दो-दिवसीय विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया जायेगा जहां दोपहर में दोनों दिन गुरु का अटूट लंगर बरताया जायेगा। जसबीर सिंह गाँधी और सतनाम सिंह सिद्धू के अनुसार दरबार साहिब, अमृतसर के कीर्तनीये हजूरी रागी जत्था भाई साहब भाई संदीप सिंह और भाई साहब भाई दिलजीत सिंह भोपालवाले अपने रसभरे कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे जबकि भाई साहब भाई भूपिंदर सिंह जोगी ढाढ़ी जत्था मोहाली संगत को धार्मिक बयार में मंत्रमुग्ध करेंगे। इनके अलावा साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी अमृतपाल सिंह मनन और सरदार करतार सिंह भी गुरु ग्रन्थ साहिब की महिमा का बखान संगत के बीच करेंगे। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

इस घोषणा से पूर्व सरदार निशान सिंह ने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) के सदस्यों और पदाधिकरियों के साथ बैठक कर होने जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया। सरदार निशान सिंह ने तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए। प्रेस वार्ता में प्रधान निशान सिंह के अलावा महासचिव परमजीत सिंह काले, जसबीर सिंह गाँधी, सतनाम सिंह घुम्मन, बलबीर सिंह, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह छिते, मनोहर सिंह नौजवान सभा के मनप्रीत सिंह और प्रितपाल सिंह उपस्थित थे।

साकची गुरुद्वारा के नये भवन के बारे में विशेष तथ्य:

AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230912 WA0000

साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया की नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा साहिब में नया पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र है। नया पालकी साहिब मकराना (राजस्थान) से लायी गयी उच्चकोटि के संगमरमर से बना है। साथ ही साथ पूरा गुरुद्वारा साहिब केंद्रीकृत वातानुकूलित होगा और इसमें अत्याधुनिक संगीत सयंत्र स्थापित किया जा रहा ताकि संगत गुरबाणी-कीर्तन के एक-एक शब्द को स्पष्ट रूप से सुन कर कीर्तन का आनंद ले सके। दोनों ओहदेदारों ने बताया कि साकची गुरुद्वारा में सोलर बिजली प्रणाली की भी स्थापना की गयी जो अपने आप में एक उपलब्धि है।

Screenshot 2023 0911 190438
टॉप बल्लेबाजों के बदौलत भारत 356 के साथ मजबूत स्थिति में, राहुल-कोहली का बेहतरीन शतक

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे 2023 एशिया कप के सुपर-4 राउंड के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद पाकिस्तान को 357 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के केएल राहुल और विराट कोहली ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. दोनों ने शानदार शतक जड़े. विराट और राहुल के शतकों की मदद से भारत ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

रोहित और गिल ने दी थी धमाकेदार शुरुआत

IMG 20230708 WA00571

रविवार को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी थी. दोनों ने पहले विकेटे के लिए 16.4 ओवर में 121 रन जोड़े. रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं गिल 52 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद लगातार बारिश की वजह से मैच रिजर्व डे में चला गया.

केएल राहुल और विराट कोहली ने जड़े शतक

IMG 20230816 WA0004

इसके बाद सोमवार को पहले केएल राहुल और विराट कोहली ने संयम के साथ शुरुआत की. सेट होने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. दोनों ने शतक जड़ आलोचकों को करारे जवाब दिए. विराट कोहली ने 94 गेंदों में 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 106 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 233 रनों की साझेदारी की. विराट के बल्ले से जहां 9 चौके और 3 छक्के निकले. वहीं राहुल ने 12 चौके और 2 छक्के लगाए.

AddText 08 02 01.40.24 1

वनडे में विराट कोहली का यह 47वां शतक है. वहीं वनडे में किंह कोहली के नाम 13 हजार रन भी हो गए हैं. कोहली अब वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं.

da615d588b6cbd2e9f9b78bdf75e9693e8aedc040a764fcb67ed8d41f46f0933.0
मनिफिट : लोगों के घरों में घुस रहा नाले का पानी, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया दौरा, कहा जल्द युद्ध स्तर पर साफ सफाई का कार्य होगा

जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र अंतर्गत मनिफिट आदर्श नगर समेत आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल है। पिछले दिनों बारिश होने से नालियां बजबजा रही हैं, जिससे नालियों का गंदा पानी लोगों के घर में आ गया है। वहीं, बदबू एवं जाम नालों के कारण यहां रहने वाले लोग कई परेशानियों का सामना करने को मजबूर हैं। जाम नालियां और फैली गंदगी से लोगों में मच्छरजनित संक्रामक रोगों की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

लोगों को हो रहे समस्या के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को आदर्श नगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान लोगों ने बताया कि पिछले तीन सालों से नाले की सफाई नही होने के कारण नाले गंदगी से पटी हुई है। बारिश के कारण नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में आ गया है। जिससे घर में रखे कई सामान खराब हो गए हैं। बारिश का पानी कम होने के बाद मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा हुआ है। जिसपर शासन- प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि जिम्मेदार इस समस्या पर गंभीर नहीं हैं और मौन साधे बैठे हैं। क्षेत्र में बजबजाती नाली के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है और लोगों के रात की नींद हराम हो गई है। फैल रही गंदगी और नालों की सफाई ना होने व मच्छरों के प्रकोप के चलते मच्छरजनित बीमारियों का भय बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसपर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर इसके निदान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ होगा। (जारी…)

3477bcc1c149d61ee1f841c3ba226a70499bf9065f5de97aeedac964c126af92.0
AddText 08 02 01.40.24 1

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, श्रीनिवास सिंह, राकेश रंजन, शशि कुमार, बच्चा दुबे, रवि यादव, ममता देवी, रघुवीर मिश्रा, जनार्दन पासवान, असीम सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!