एक नई सोच, एक नई धारा

शैलेंद्र सिंह कौम से माफी मांगे, सार्वजनिक मंच पर बोलने नहीं दिया जाए: कुलविंदर

जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान, राष्ट्रीय सिंह सभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं अधिवक्ता पत्रकार कुलविंदर सिंह ने शैलेंद्र सिंह को सिख कौम से माफी मांगने को कहा है और केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह से अपील की है कि जब तक उनका मामला निपट नहीं जाता, उन्हें सार्वजनिक मंच से बोलने नहीं दिया जाए। चापलूसी की भी हद है। अपनी करतूत से कौम और पंथ को शर्मिंदा किया है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

जुगसलाई वासी झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हाजी हिदायतुल्लाह खान को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। उनका सम्मान करना है तो उन्हें सिख रवायत मर्यादा भी बता देनी चाहिए थी। जनाब हिदायतुल्लाह खान ने चप्पल पहन रखी है और सिर भी नहीं ढका है और उसे गुरु नानक देव जी की तस्वीर भेंट कर रहे हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के पूर्व कार्यकारी प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह एवं स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार महेंद्र सिंह एवं गणमान्य सिख यहां दिख रहे हैं। पंथ की मर्यादा से खिलवाड़ करने का अधिकार इन लोगों को किसने दिया है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

कुलविंदर सिंह ने कहा कि यह मामला सीधे श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहब जत्थेदार जी को भेज रहा हूं। जहां वह इस पर फैसला करें कि जब पूर्व कार्यवाहक प्रधान जैसा शख्शियत यह करेगा तो आम सिख क्या करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह से अपील करता हूं जब तक इस मामले पर श्री अकाल तख्त साहब फैसला नहीं ले लेता उसे सार्वजनिक मंच से नहीं बोलने दिया जाए।

सुंदरनगर : इनकम टैक्स अफसर बनकर लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, अन्य के लिए छापेमारी जारी

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना अंतर्गत जोंड्रागोड़ा निवासी एम मेरी के घर में आयकर विभाग अधिकारी बन डकैती करने वाले चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. शनिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला के तितिरबेला निवासी अजय पूर्ति, पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर निवासी कांडे तिरिया, कमलेश तिरिया और मुसाबनी निवासी प्रमित पूर्ति शामिल है. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि घटना में कई लोग शामिल थे पर फिलहाल चार लोगों को ही गिरफ्तार किया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि डकैतों के पास सूचना थी कि एम मेरी के घर करोड़ों रुपए है. एक माह पूर्व से आरोपियों ने प्लानिंग शुरू की और अन्य लोगों को छापेमारी के लिए तैयार किया. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
629130185e0609d54e3dabedf7f4464a021e7269a76fc5903b20ae7c38272eb5.0

उन्होंने बकाया कि 24 सितंबर की सुबह सभी तीन कार पर सवार होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे पर उनके हाथ कुछ नही लगा. घटना को अंजाम देने के बाद सभी ने जिला छोड़ दिया और चाईबासा चले गए. कुछ राज्य के बाहर भी चले गए. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चार आरोपियों के अलावा भी कुछ और लोग शामिल है जिसकी गिरफ्तारी की जानी है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया गया है. (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

हालांकि, डकैती किए गए नकद और गहने अब तक नहीं बरामद किए गए है. सभी आरोपी फिल्म स्पेशल 26 से प्रेरित होकर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. सभी आयकर अधिकारी बनकर एम मेरी के घर पर घुसे और सबसे पहले घर का दरवाजा बंद करते हुए घर पर मौजूद एम मेरी से उसका मोबाइल ले लिया. एक महिला समेत तीन लोगों ने एम मेरी और उसकी बेटी को बंधक बना लिया और आधे घंटे तक घर में पैसों की तलाश करते रहे. अंत में जब्ती सूची बनाकर एम मेरी से साइन करवाया और फिर कार पर बैठकर फरार हो गए.

4.28 करोड़ की लागत से घाघीडीह समेत 4 जेलों का होगा जिर्णोद्धार, आदेश जारी

राँची : झारखंड के चार जेलों का 4.28 करोड़ की लागत से जिर्णोद्धार (मरम्मति का कार्य) होगा. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश कर दिया है. जिन जेलों में मरम्मति का कार्य किया जायेगा, उसमें जमशेदपुर का घाघीडीह जेल, चतरा जेल, खूंटी जेल और चाईबासा जेल शामिल हैं. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

इसकी जिम्मेदारी झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन रांची को सौंपी गयी है. गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेवारी संयुक्त रूप से संबंधित काराधीक्षक और एजेंसी की होगी. संबंधित एजेंसी उच्च गुणवत्ता युक्त मानक स्तर का कार्य सुनिश्चित करायेंगे. यह उनकी व्यक्तिगत जवाबदेही होगी. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर अथवा कार्य मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर संबंधित एजेंसी सीधे तौर पर इसके लिए उत्तरदायी होंगे. ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. संबंधित काराधीक्षक निरंतर योजनाओं की जांच करेंगे और अपनी देख-रेख में ससमय कार्य पूरा कराना सुनिश्चित करेंगे.

बारिश से दो मंजिला जर्जर घर ध्वस्त, सात बकरी और दो कुत्ते दब कर मरे
IMG 20230920 WA0008

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के मशरूम फैक्ट्री के पीछे शुक्रवार की रात्रि बारिश होने से दो मंजिला जर्जर घर ध्वस्त हो गया. यह घर अजय झुनझुनवाला का है. घर में रह रहे पूर्ण चंद्र नायक ने बताया कि शुक्रवार की रात वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ घर में बैठे थे. अचानक घर की कांच की खिड़कियां टूटने लगी. इस कारण वे सभी तुरंत घर के बाहर चले गए. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

उन्होंने कहा कि बाहर निकलने की वजह से वे सभी बाल-बाल बच गए. घर में आठ बकरियां थीं. इनमें से एक बकरी घर से बाहर निकल गयी. बाकी सभी दब कर मर गयीं.मलवे में दो कुत्ते भी दब कर मर गए. घर में रखे सामान भी दब कर नष्ट हो गए हैं. इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है. जानकारी मिलते ही वार्ड संख्या नौ के पूर्व वार्ड पार्षद असगर हुसैन वहां पहुुंचे. उन्होंने स्थिति की जानकारी ली.

IMG 20230802 WA00752
घाघीडीह : जेल की छत से कूद कर कैदी ने की आत्महत्या
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में शनिवार की सुबह विचाराधीन कैदी विश्वनाथ सोरेन ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. विश्वनाथ पर अपनी चाची नोवा सोरेन की हत्या का आरोप है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

घटना एमजीएम थाना क्षेत्र की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सूत्रों के अनुसार जेल के अंदर कुछ दबंगों द्वारा उसे अपने परिजनों से फोन पर बात नहीं करने दिया जा रहा था. इस कारण उसने आत्महत्या कर ली है. इस संबंध में जेल अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया.

IMG 20230802 WA00752
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
IMG 20230920 WA0008

नई दिल्ली : महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है. यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था. किसी भी विधेयक के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाता है ताकि वो कानून बन सके. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

इस कानून के लागू होने पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. बिल के संसद से पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि यह लैंगिक न्याय के लिए हमारे समय की सबसे परिवर्तनकारी क्रांति होगी.

IMG 20230802 WA00752
8वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, वीडियो वायरल

बीमारी का अब उम्र से ताल्लुक खत्म हो गया है, अब कब कौन से उम्र में कौन सी बीमारी जकड़ ले कहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन. पिछले कुछ दिनों में हार्ट अटैक के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. एक वक्त था, जब इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित लोग बुजुर्ग हुआ करते थे. लेकिन आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह समस्या अब न सिर्फ युवाओं, बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रही है. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

दिल के दौरे से जुड़ा एक ताजातरीन मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है. सूरत के स्कूल में पढ़ाई करते वक्त 8वीं क्लास की छात्रा को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोडादरा क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है. 12 साल की छात्रा क्लास में पढ़ाई कर रही थी. तभी एकाएक वह बेहोश होकर सीधा जमीन पर गिर पड़ी. जिसके बाद क्लास के बच्चों और खुद शिक्षक ने उसे होश में लाने की कोशिश की. हालांकि जब वह होश में नहीं आई तो स्कूल स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वायरल हो रहा घटना का वीडियो

AddText 09 19 03.49.44 1

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची को दिल का दौरा पड़ते देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिक्षक क्लास में पढ़ा रहा है और बच्ची सबसे आगे वाली सीट पर बैठी है. बच्ची पहले तो पढ़ाई करती हुई नजर आती है. हालांकि एकाएक वह जमीन की ओर झुकने लगती है और बेहोश होकर गिर जाती है. उसके गिरने के बाद क्लास में अफरा-तफरी मच जाती है. शिक्षक भी उसे होश में लाने में लग जाते हैं. जब वह होश में नहीं आती तो उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है. हालांकि इलाज मिलने से पहले ही बच्ची दम तोड़ देती है. यह घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

बेटी की अचानक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. उसकी क्लास के बच्चे और टीचर्स भी इस वाकये से काफी हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि 12 साल की बच्ची को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है और जांच चल रही है.

मानगो के समता नगर में दुर्गा पुजा के पंडाल का हुआ भूमि पूजन

जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित समता नगर में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का भूमि पुजन मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ। समता नगर में दूसरे वर्ष पूजा का आयोजन हो रहा है। समता नगर में पूजा होने से समता नगर में रहने वाले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। (जारी…)

IMG 20230929 WA0008
IMG 20230920 WA0008

पूजा कमेटी के महासचिव संदीप शर्मा ने बताया समता नगर में अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले रहते हैं। नजदीक में कहीं भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा नहीं होने के कारण लोगों को मां दुर्गा की आराधना करने में काफी दिक्कत होती थी। दूसरे स्थान पर पुजा करने हेतु जाने पर समतानगर के लोगों को महत्व नहीं दिया जाता था, इसीलिए बस्ती वासियों के सामूहिक प्रयास से समता नगर में ही दुर्गा पूजा का आयोजन पिछले वर्ष से किया गया था। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

पूरे समता नगर के निवासियों के द्वारा विगत एक महीना पूर्व ही से पूजा की तैयारी आरंभ कर दी गई है। खड़गपुर से ग्यारह सदस्यीय ढाकी बजाने वाले लोगों को आरक्षित किया गया है। तीनों दिन महा भोग का आयोजन किया जाएगा भूमि पूजन में मुख्य रूप उपस्थिति समता नगर दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक विकास सिंह ने बताया आपसी भाईचारे का अनूठा उदाहरण समता नगर में देखने को मिलता है। सभी लोग बढ़ चढ़कर दुर्गा पूजा के आयोजन में भाग ले रहे हैं। भूमि पूजन के उपरांत सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)

IMG 20230929 WA0007
IMG 20230802 WA00752

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विकास सिंह, पप्पू सिंह ,अध्यक्ष मनोज ठाकुर , महासचिव संदीप शर्मा , उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता , राजेश शर्मा , प्रेम कुमार शर्मा , योगेश्वर ठाकुर , राकेश लोधी , शिव कुमार ,बबलू साहू , राजा सिंह, धर्मेंद्र पांडे धर्मेंद्र पांडे, लालू पासवान, लक्ष्मण कुमार, अरविंद वर्मा, रघुनाथ गोप सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

ओला कैब छिनतई मामले में आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत की वजह से किया अपराध, देखें वीडियो

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत जनता बस्ती के पास ओला चालक के साथ मारपीट करने और वाहन छिनने के मामले में जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता। इस मामले में सोनारी परदेसिया पाड़ा निवासी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

गौरतलब हो कि जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक अपराधी ने बुधवार देर रात ओला चालक संजीत दीप से उसकी कार लूट ली और फरार हो गया. इस दौरान अपराधी ने संजीत पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया. घायल अवस्था में वह अपना इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस ने जांच शुरू की और लूटी हुई कार को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

मामले में पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. ग्रामीण सह सिटी एसपी ने बताया कि बिष्टुपुर से ओला कार की बुकिंग हुई थी. टीएमएच के पास एक और युवक कार में बैठा पर थोड़ी दूर जाकर वह उतार गया. एयरपोर्ट के पास पहुंचने के बाद आरोपी ने बारातल्ला छोड़ने को कहा. बारातल्ला पहुंचने पर 185 रुपए बिल हुआ जिसके बदले में युवक ने 200 रुपए दिया. 15 रुपए ऑनलाइन के माध्यम से वापस करने के दौरान ही युवक ने धारदार हथियार से हमला किया और पैसा समेत कार लूटकर भाग गया. शिकायत के दौरान पीड़ित ने मोबाइल नंबर भी दिया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को सिदगोड़ा में ट्रेस किया. पुलिस इसके पीछे भागी. इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा और अंत में उसे घेरकर पकड़ लिया. पुलिस ने पांच घंटे में ही एसआई पंकज कुमार सिंह और एसआई गौतम कुमार की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया।

IMG 20230802 WA00752
उलीडीह : भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रहे उपस्थित
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार की नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अरमेंद्र पासवान की गरिमय उपस्थित में आज अवनीश कुमार के संग सैंकड़ो युवाओं ने भाजयुमो का दामन थामा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा हमें युवाओं को जोड़कर चलना है। मोदी जी के कार्यों को हमें घर घर में जाकर उनके विकास योजनाओं का बताना है। ई डी गठबंधन जो बना हैं उसका असली चेहरा युवाओं को दिखाना है। झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जी ने गलती नहीं की तो ईडी के सवालों से भागने की क्या जरूरत है, ये सब युवाओं को बताना है। संगठन में हमें ईमानदार होकर काम करते रहना है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के मंत्री संभू चौधरी, जीतू गुप्ता, अनिल गुप्ता, मोती बिरवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!