
मेष
आर्थिक लाभ के अवसर बढे़ंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं के सकारात्मक परिणाम बनेंगे। करियर व्यापार बढ़ा हुआ रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन पाएंगे। वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे। उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे। विभिन्न विषय पक्ष में रहेंगे। रीति नीति पर अमल रखेंगे।तर्कशील बने रहेंगे। योजनाएं उम्मीद के अनुरूप रहेंगी। उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के प्रयास बनाए रखेंगे। विविध मामले पक्ष में बने रहेंगे। मित्रों का साथ रहेगा। साख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 1 2 और 9
शुभ रंग : चमकीला लाल
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें।अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। पहल व तेजी बनाए रखें।
वृष
भाग्यबल और प्रबंधन का संयोग बड़ी सफलता का कारक बन सकता है। नवीन विषयों में तेजी लाएंगे। पैतृक कार्यों में शामिल रहेंगे। सभी का सहयोग बनाए रखेंगे। कारोबार अच्छा रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। संपर्क बढ़ाएंगे। बड़प्पन से काम लेंगे। पेशेवर संबंध संवरेंगे। शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। इच्छित सफलताएं बनी रहेंगी। तैयारी एवं कौशल के साथ आगे बढ़ेंगे। बड़ी सोच रखेंगे। वरिष्ठों व मित्रों का साथ बना रहेगा। निजी कार्यों को बल मिलेगा।
शुभ अंक : 1 और 2
शुभ रंग : गेरुआ
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। व्यवस्था संवारें।
मिथुन
दोपहर से समय भाग्यबल बढ़ाने वाला रहेगा। आस्था विश्वास बनाए रखेंगे। धन समृद्धि को बल मिलेगा। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। संपर्कों का लाभ उठाएंगे। संबंधियों से तालमेल रहेगा। अनुभवियों से सलाह लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से बचेंगे। अनुशासन रखेंगे। निंरतरता पर ध्यान देंगे। बड़प्पन बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत गतिविधियां बढे़ंगी। करीबियों पर भरोसा बढ़ाएंगे। धर्म कार्यों में रुचि लेंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। दीर्घकालिक योजनाओं में बेहतर रहेंगे।
शुभ अंक : 1 2 और 5
शुभ रंग : पीच
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवे दान करें, तीर्थ जाएं। पुण्यार्जन बढ़ाएं।
कर्क
महत्व के कार्यों को दोपहर तक पूरा कर लेने का प्रयास रखें। स्वास्थ्य संकेतों को अनदेखा न करें। परिवार का साथ विश्वास बना रहेगा। अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे। सहयोग की भावना रखें। रुटीन पर फोकस बढ़ाएं। तैयारी पर ध्यान दें। भेंटवार्ता के लिए समय लें। चर्चा संवाद मेंं सजग रहेंगे। अनुशासन बनाए रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे। धैर्य से कार्य करेंगे। व्यवस्था के प्रयासों में सतर्क रहेंगे। वाणी व्यवहार सरल रहेगा। ठगों और अपरिचितों से दूर रहें।
शुभ अंक : 1 2 और 7
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। सहजता रखें।
सिंह
मेहनत से अपनी जगह बनाए रखने की कोशिश रहेगी। दोपहर से समय अधिक अनुकूल होगा। लोगों को जोड़ने की कोशिश रहेगी। व्यापार में सहजता सजगता रखेंगे। साझीदारी के मामलों में प्रभावशाली रहेंगे। उद्योग कार्यों में सक्रियता आएगी। भूमि भवन के मामलों में गति आएगी। विभिन्न प्रयास संवरेंगे। करीबी सतर्कता बढ़ाएंगे। नेतृत्व के प्रयासों को बल मिलेगा। चहुंओर सुधार बना रहेगा। जोखिम के कार्यों को टालेंगे। खानपान सात्विक रखेंगे। संकोच हटेगा।
शुभ अंक : 1 2 और 7
शुभ रंग : गहरा गुलाबी
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें, अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। समता रखें।
कन्या
मन के मामलों में बेहतर बने रहेंगे। दोपहर तक महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास रखेंगे। विपक्षियों को पीछे धकेलने की कोशिश रहेगी। कर्मठता और सेवाभाव पर जोर रहेगा। स्वास्थ्यगत अवरोधों पर ध्यान देंगे। सहयोगियों और समकक्षों की बात सुनेंगे। जिम्मेदारों का सहयोग मिलेगा। कला कौशल से जगह बनाए रखेंगे। तर्क बहस से बचेंगे। आवश्यक कार्यों में स्पष्टता लाएंगे। सक्रियता रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। पेशेवर प्रदर्शन में आगे रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे। लेनदेन में सावधान रहेंगे।
शुभ अंक : 1 2 और 5
शुभ रंग : अंजीर के समान
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। सेवाभाव रखें।
तुला
स्वार्थ संकीर्णता से उूपर उठकर कार्य करेंगे। समय दोपहर से अधिक प्रभावशाली और सकारात्मक होगा। श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। उमंग उत्साह से भरे रहेंंगे। बड़ों से सलाह बनाए रखेंगे। व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे। प्रतिस्पर्धा और भेंटवार्ता में स्पष्ट रहेंगे। सुलह सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास रखेंगे। महत्वपूर्ण मामले बनेंगे। रचनात्मकता बनाए रहेंगे। जीत का भाव रहेगा।
शुभ अंक : 2 5 और 6
शुभ रंग : पीतल के समान
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। अध्ययन अनुपालन बढ़ाएं।
वृश्चिक
वाणिज्यिक विषयों को दोपहर तक पूरा करने पर बल दें। घर में सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। भवन वाहन के मामलों में गति आएगी। परिवार में ऊर्जा उत्साह बनाए रखेंगे। महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे। चर्चा संवाद प्रभावी रहेंगे। जिद अहंकार से बचें। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं। सलाह पर ध्यान दें। संबंधों में शुभता का संचार रखेंगे। संकीर्णता एवं स्वार्थ का त्याग करेंगे। कामकाजी सक्रियता दिखाएंगे। पेशेवर वार्ता में स्पष्टता बनाए रहेंगे, विनम्र रहें।
शुभ अंक : 1 2 3 और 9
शुभ रंग : चेरी कलर
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं अर्पित करें। सूखे फल मेवों का दान व प्रयोग बढ़ाएं। बहस विवाद से बचें।
धनु
अनुकूलन का स्तर बढ़त पर बना रहेगा। अपनों के सहयोग और साहस पराक्रम से चहुंओर प्रभाव बनाए रखेंगे। शुभ संदेशों का आदान प्रदान बढ़ेगा। परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे। यात्रा के अवसर बनेंगे। आस्था बढ़ेगी। संपर्क संचार का क्षेत्र बड़ा होगा। भाईचारे को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण आर्थिक मामले गति लेंगे। सामाजिकता एवं सहकारिता बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। इच्छित सूचना की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में प्रभावी रहेंगे। बंधुजनों से संबंध मजबूत होंगे
शुभ अंक : 1 2 3 और 9
शुभ रंग : गोल्डन
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान व प्रयोग करें। आलस्य से बचें।
मकर
चहुंओर अनुकूल वातावरण रहेगा। बहुमुखी प्रतिभा प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। पेशेवर एवं रचनात्मक गतिविधियां बढ़ेंगी। व्यक्तिगत कार्यों में तेजी बढ़ाएंगे। इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक वाणिज्यिक लाभ अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। धनधान्य बढ़त पर रहेगा। आस्था संस्कार पर जोर रखेंगे। भव्यता और साज सज्जा पर जोर रहेगा। जीवन स्तर संवरेगा। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। स्वजनों का आगमन होगा, सम्मान बढ़ेगा।
शुभ अंक : 2 8 और 9
शुभ रंग : रस्ट कलर
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों एवं अन्नादि का दान करें। मीठा बोलें।
कुंभ
दोपहर से समय में तेज सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। कामकाज में सक्रियता और लोकप्रियता बढ़ेगी। चहुंओर अनुकूलन रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवहार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। लक्ष्यों को पूरा करेंगे। व्यापार में सहजता रहेगी। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। आधुनिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। नवीन मामले पक्ष में बनेंगे। सौदे समझौते गति लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। परिवार का साथ सहयोग रहेगा। जिम्मेदारी निभाएंगे। सक्रियता से जगह बनाएंगे।
शुभ अंक : 1 2 4 और 8
शुभ रंग : मूनलाइट
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान करें। सामंजस्य बनाए रहें।
मीन
कामकाज संबंधी आवश्यक मामलो को दोपहर तक पूरा कर लें। स्मार्ट वर्क बनाए रखें। दूर देश के संबंध बेहतर होंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। आर्थिक निवेश के प्रयास बेहरत बनेगे। कामकाज संवार पर रहेंगे। न्यायिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे। न्यायिक मामलों में सक्रियता रहेगी। खानपान बेहतर बनाए रखेंगे। योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे। विस्तार के मामले गति लेंगे। खर्च पर नियंत्रण कठिन रहेगा। वाणिज्यिक विषयों में सजगता बनाए रहेंगे। अनुबंधों में जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे।
शुभ अंक : 1 2 3 और 9
शुभ रंग : बादामी
आज का उपाय : भगवान भास्कर की पूजा वंदना करें। अर्घ्यं दें। सूखे फल मेवों का दान व प्रयोग करें। मितभाषी रहें।