एक नई सोच, एक नई धारा

आंख और नाक, इंसान जैसी काया; गगनयान से पहले किसे अंतरिक्ष में भेज रहा इसरो

चंद्रयान-3 की अपार सफलता के बाद इसरो दुनिया के दिग्गज अंतरिक्ष एजेसियों में अपना नाम सुनहरे अंकों में दर्ज करवा चुका है। चांद पर फतह हासिल करने के बाद इसरो की अंतरिक्ष उड़ान अभी और ऊंची जाने को तैयार है।

सूर्य मिशन के बाद अब गगनयान मिशन की तैयारी चल रही है। यह भारत का पहला मानवयुक्त मिशन होगा। लेकिन, इससे पहले इसरो एक महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी पूरी कर चुका है। इंसान जैसी काया और आंख-नाक वाली इस महिला रोबोट का गगनयान से पहले अंतरिक्ष में जाना मिशन के लिए बहुत जरूरी है। इस साल की तिमाही तक इसके अंतरिक्ष में उड़ान भरने की उम्मीद है। इसरो इसे गगनयान से पहले सबसे अहम कदम मानकर चल रहा है। खुद इसरो चीफ एस सोमनाथ कह चुके हैं कि 2024 गगनयान की तैयारियों का वर्ष है।

भारत की महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्रा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन से पहले अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी। भारत का गगनयान मिशन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाला देश का पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान है, जो 2025 में लॉन्च किया जाना है। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि व्योममित्र मिशन इस साल की तीसरी तिमाही के लिए निर्धारित है।

IMG 20240102 WA00521

व्योममित्र क्या है
भारतीय महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्री व्योममित्र का नाम संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बनाया गया है। व्योम का अर्थ है अंतरिक्ष। और दूसरा है मित्र। सरल शब्दों में समझें तो व्योममित्र वह जो आम इंसानों के बजाय अंतरिक्ष को ज्यादा बेहतर तरीके से जानता है। इसलिए इसका नाम अंतरिक्ष मित्र है।

गगनयान मिशन से क्या लिंक
गगनयान मिशन के लिए व्योममित्र की बेहद अहम भूमिका है। यह अंतरिक्ष में हर तरह के मानव कार्यों का अनुकरण करेगी। ये अंतरिक्ष में पर्यावरण नियंत्रण और जीवन समर्थन प्रणाली के साथ भी काम करेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, रोबोट अंतरिक्ष यात्री गगनयान मिशन के मॉड्यूल मापदंडों की निगरानी कर सकता है, उसे अलर्ट जारी कर सकता है और जीवन-समर्थन संचालन को अंजाम दे सकता है। यह छह पैनलों को संचालित करने और प्रश्नों का जवाब देने जैसे कार्य भी कर आसानी से सकता है।

IMG 20230708 WA00575

गगनयान से पहले टेस्टिंग
गौरतलब है कि 2025 में गगनयान मिशन के प्रक्षेपण से पहले, पहला परीक्षण वाहन उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को पूरा किया गया था। इसका उद्देश्य क्रू एस्केप सिस्टम और पैराशूट सिस्टम की योग्यता को परखना था। प्रक्षेपण यान की मानव रेटिंग पूरी हो गई है। सभी प्रणोदन चरण योग्य हैं, और सभी तैयारियां हो चुकी हैं।

IMG 20230802 WA00755
आरबीआई के प्रतिबंधों के बाद CAIT की व्यापारियों को सलाह, पेटीएम के बजाय दूसरे प्लेटफॉर्म करें इस्तेमाल

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने व्यापारियों को अपने कारोबार से संबंधित लेनदेन के लिए पेटीएम के बजाय दूसरे प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर होने की सलाह की है। यानी व्यापारी पेटीएम के बजाय किसी और प्लेटफॉर्म को यूज करें।

पेटीएम वॉलेट और बैंक ऑपरेशन पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पर प्रतिबंधों के बाद कैट की ओर से यह सलाह दी गई है। कैट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रिजर्व बैंक द्वारा हाल में पेटीएम पर लगाये बैन को लेकर देश भर में व्यापारियों को अपने पैसे की सुरक्षा के लिए अन्य प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहिए।

आ सकती है दिक्कत

कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी, विक्रेता, हॉकर और महिलाएं पेटीएम के माध्यम से लेन-देन कर रहे हैं। आरबीआई के बैन से इन लोगों को वित्तीय तौर पर दिक्कत आ सकती है।

IMG 20240102 WA00521

क्यों लगा पेटीएम पर बैन

सूत्रों का कहना है कि मनी लांड्रिंग की चिंता और लोकप्रिय वॉलेट पेटीएम और इसकी कम चर्चित बैंकिंग यूनिट के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के चलते रिजर्व बैंक ने विजय शर्मा की अगुवाई वाली कंपनियों पर यह प्रतिबंध लगाए हैं। केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) को और जमा लेने समेत अधिकांश गतिविधियों को फिलहाल रोकने के लिए कहा है।

पेटीएम का शेयर गिरा

आरबीआई के बैन से पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट आ रही है। बीते हफ्ते पेटीएम का शेयर 36 फीसदी गिरा। इससे कंपनी की मार्केट कैपिटल 30,931.59 करोड़ रु ही बची है।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
फ्लोर टेस्ट से पहले इस विधायक ने समर्थन देने से किया इनकार
n579227864170675493456962de0935c96e459bc78da400d6445cd48ee6bcf9ec6fd9bbb7bdea48d0bd0aef

राज्य के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोमवार को विधानसभा में बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे। एक ओर विधायकों को अपने पाले में करने को लेकर जोड़-तोड़ किया जा रहा है तो उधर जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने घोषणा कर डाली है कि वे चंपई सरकार को समर्थन नहीं करेंगे। वे विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान तटस्थ रहेंगे।

IMG 20240102 WA00521

सरयू राय ने यह भी कहा कि सत्तापक्ष अथवा विपक्ष किसी ने उनसे अपने पक्ष में मतदान के लिए संपर्क भी नहीं किया है। ऐसी स्थिति में गुण-दोष के आधार पर आगे वे सरकार के बारे में राय बनाएंगे। अभी नए सीएम बने हैं। उनके कामकाज को देखना होगा। उनकी रचनात्मक भूमिका सदन में होगी। उन्होंने आशा जताई कि चंपई सोरेन पुरानी राह को बदलेंगे। बड़ी और समानांतर लकीर खीचेंगे।

चंपई सोरेन अपनी अलग लकीर खींचे- सरयू राय

IMG 20230708 WA00575

यह पूछे जाने पर कि चंपई सोरेन का कहना है कि हेमंत सोरेन ने विकास की लंबी लकीर खींची है, सरयू राय ने कहा कि वे अपनी अलग लकीर खींचे। वे सरकार के पक्ष में वोट नहीं करेगे। उनकी किसी को जरूरत भी नहीं है। हेमंत सोरेन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्होंने जान-बूझकर मक्खी निगला। वैसे लोगों को आपने आसपास बनाए रखा, जो हानिकारिक साबित हुए। ऐसा भी नहीं है कि उन्हें सचेत नहीं किया गया। उनका कृत्य पांव पर कुल्हाड़ी नहीं, कुल्हाड़ी पर पांव मारना सीखा है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरयू राय ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से पराजित किया था।

राज्य हित में निर्णय लेंगे- अमित यादव

IMG 20230802 WA00755

बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि उनका वोट राज्य हित में होगा। सरकार के विपक्ष में वोट करेंगे। साथी विधायकों से भी इस संबंध में विमर्श करेंगे।

ईडी अब हेमन्त सोरेन के खिलाफ बनाएगी सबूत – सिब्बल
n580272556170705415689610c8f512334ece1e388afac0b9b9f0febba3af253b343d941e3ad6b573871841

झारखंड : वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा रविवार को परोक्ष रूप से केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब ईडी हेमंत के खिलाफ सबूत ‘बनाएगी’। झारखंड राजस्व विभाग के एक उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की गिरफ्तारी उसी दिशा में एक कदम थी। भानु प्रताप को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। सिब्बल ने कहा कि ईडी 5 फरवरी को भानु प्रताप को रिमांड पर लेगी और फिर उनसे हेमंत सोरेन के खिलाफ बयान दिलवाएगी। भानु प्रताप पहले से ही अपराधी हैं, लेकिन ईडी उनसे हेमंत के खिलाफ पुष्टि कराएगी।

IMG 20240102 WA00521

सुप्रीम कोर्ट में सोरेन का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि वे (केंद्र) भानु प्रताप को पहले ही गिरफ्तार कर सकते थे, लेकिन वे हर उस राज्य में सरकार को अस्थिर करने का काम कर रहे हैं, जहां सीएम विपक्षी नेता हैं। सिब्बल ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कौन से मामले उसके पास आने चाहिए और कौन से नहीं…

IMG 20230708 WA00575

हेमंत सोरेन के खिलाफ आगे क्या होगा? इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि अब क्या होगा कि हिरासत में रहते हुए हेमंत सोरेन पर 10 और मामले लाद दिए जाएंगे। वे सभी मामले बनाए गए हैं। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि हेमंत सोरेन जल्द ही जेल से बाहर न आएं और लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकें। हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति से भाजपा को फायदा होगा।

सिब्बल ने कहा कि मेरे मुवक्किल हेमंत सोरेन भानु प्रताप प्रसाद को जानते तक नहीं हैं, जबकि ईडी ने कहा कि भानु प्रताप के फोन चैट से संकेत मिलता है कि हेमंत सोरेन को भूमि अधिग्रहण से अवैध लाभ मिला। ईडी ने कहा कि भानु प्रताप ने जमीन के कुछ टुकड़ों का सत्यापन किया जो अवैध रूप से हेमंत सोरेन द्वारा अधिग्रहित किए गए थे।

IMG 20230802 WA00755

गौरतलब है कि भानु प्रताप प्रसाद पहले से ही एक अलग जमीन घोटाले में जेल में थे लेकिन अब ईडी ने उन्हें कथित तौर पर हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी के मुताबिक, भानु प्रताप जमीन सौदे में हेमंत सोरेन के भरोसेमंद सहयोगी थे। बता दें कि झारखंड की राजनीति में तब उथल-पुथल मच गई थी जब घंटों पूछताछ के बाद ईडी ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले कि ईडी उन्हें हिरासत में लेती, उन्होंने इस्तीफा दे दिया और अगले मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन के नाम की घोषणा कर दी गई थी।

विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर समिति ने किया अयोध्या श्रीराम मंदिर प्रभू श्रीराम के अलौकिक दर्शन
IMG 20240204 WA0005

जमशेदपुर : अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद आस्था स्पेशल से अयोध्या पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल और संघ के सभी अधिकारी भव्य मंदिर और श्रीराम लला व हनुमान गढी के अलौकिक दर्शन किये।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575

दिव्य अलौकिक दर्शन हेतू विहिप प्रांत से शंकर राव, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मंत्री चंद्रिका भगत, सहमंत्री भोला लोहार, उपाध्यक्ष गोपी राव, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रचार प्रसार प्रमुख उत्तम कुमार दास, सामाजिक समरसता चंदन दास, धर्म प्रसार प्रमुख एम साई दी, सह प्रमुख विवेक सिंह, कदमा उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, संघ के विभाग के संजय सिंह जी संग विभाग व जिला और विभाग के कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

IMG 20230802 WA00755
अरविंद केजरीवाल का दावा, उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है, कहा- झुकने वाला नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनका यह बयान आम आदमी पार्टी के विधायक खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के बीच आया है।

आप सुप्रीमो ने दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल की आधारशिला रखने के बाद कहा, “वे हमारे खिलाफ कोई भी साजिश रच सकते हैं। मैं भी दृढ़ हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। वे मुझसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं, तो वे मुझे अकेला छोड़ने जा रहे हैं। लेकिन मैंने कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा, मैं भाजपा में कभी शामिल नहीं होऊंगा, बिल्कुल भी नहीं।”

कार्यक्रम में अपने भाषण में, केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाला केंद्र राष्ट्रीय बजट का केवल 4 प्रतिशत स्कूलों और अस्पतालों पर खर्च करता है, जबकि दिल्ली सरकार हर साल अपने बजट का 40 प्रतिशत इन पर खर्च करती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल में बंद अपने आप सहयोगियों मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन का भी जिक्र किया।

IMG 20240102 WA0052 1

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज सभी एजेंसियां हमारे पीछे पड़ी हैं। मनीष सिसौदिया की गलती यह है कि वह अच्छे स्कूल बना रहे थे। सत्येन्द्र जैन की गलती यह है कि वह अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवा रहे थे। अगर मनीष सिसौदिया स्कूल के बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए काम नहीं कर रहे होते, तो वह ऐसा नहीं कर पाते। गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने हर तरह की साजिश रची, लेकिन हमें रोक नहीं सके।”

अरविंद केजरीवाल की यह टिप्पणी रविवार को दिल्ली पुलिस द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त के दावों के संबंध में नोटिस देने के लिए आप मंत्री आतिशी के घर जाने के कुछ घंटों बाद आई। आप ने दावा किया है कि भगवा पार्टी ने पूर्व विधायकों में से सात को तोड़ने का प्रयास किया। हालाँकि, आतिशी घर पर नहीं थीं, इसलिए नोटिस दिल्ली शिक्षा मंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) को मिला। आतिशी को सोमवार (5 फरवरी) तक नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।

IMG 20230708 WA00574 1

अवैध शिकार के दावों के सिलसिले में अरविंद केजरीवाल को भी नोटिस दिया गया था। शनिवार को, पांच घंटे के नाटक के बाद, दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने मुख्यमंत्री को नोटिस दिया, जिसमें उनसे अवैध शिकार के दावों की जांच के संबंध में तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया। पुलिस ने अरविंद केजरीवाल से आरोपों की जांच में शामिल होने और उन आप विधायकों के नाम उजागर करने को कहा है जिनसे कथित तौर पर भाजपा ने संपर्क किया था।

IMG 20230802 WA00754 1
बाबा धाम के दर्शन पहुंचे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल; भाजपा सांसद बोले- ‘आस्था पर ऐसी चोट…’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के दौरान शनिवार को झारखंड के देवघर में स्थित बैद्यनाथ धाम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे।

अब मंदिर के अंदर से राहुल का पूजा करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को BJP सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है और उनकी पूजा पद्धति पर सवाल उठाया है।

राहुल गांधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर राहुल को ट्रोल भी कर रहे हैं। वीडियो में राहुल बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा करते नजर आ रहे हैं। वो शिवलिंग पर पूजा की साम्रागी को अर्पित करने बजाया फेंकते नजर आ रहे हैं।

IMG 20240102 WA0052 1

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर उठाया सवाल

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह पूजा है या पूजा की सामग्री फेंकी जा रही है ।बाबा बैद्यनाथ जी का ऐसा अपमान एक गैर हिंदू ही कर सकता है। इस वीडियो को देखकर यह लगता है कि राहुल गांधी जी को पूजा पद्धति,संस्कृति व आस्था से कोई मतलब नहीं है,बाबा का शिवलिंग मात्र एक चौकी या प्लेटफ़ॉर्म है। आस्था पर ऐसी चोट असहनीय व अकल्पनीय है।

राहुल गांधी फिर हुए ट्रोल

वहीं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो शेयर कर आम लोग भी राहुल को ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ढोंगी पहूंच गया मंदिर में ढोंग करने गधे को पता नहीं कैसे कीजाती है शिव की पूजा जल कहा चढ़ाना है दूध कहा चढ़ाना अर्पित करने योग्य वस्तुओं को चढ़ा नहीं फेंक रहा है और कहते हैं राहुल गांधी जनेऊ धारी है, मौसमी हिंदू ।

राहुल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे

इससे पहले जब शनिवार को राहुल मंदिर से पूजा कर बाहर निकले थे तो उनके सामने मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगे थे। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने राहुल के सामने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का भी नारा लगाया। सांसद राहुल गांधी ने गुलाबी रंग की धोती पहनकर बैधनाथ धाम में रुद्राभिषेक किया।

IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
खड़गे के ‘कुत्ता’ वाले बयान पर भाजपा ने काटा बवाल,बूथ एजेंट को कुत्ता बनाकर टेस्ट लेने वाली पार्टी…

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान बूथ एजेंटकी तुलना कुत्ते से कर दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जमकर निशाना साधा है।

भाजपा के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने मल्लिकार्जुन खड़गे की ये वीडयो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘जिस पार्टी का अध्यक्ष अपने संगठन की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी “बूथ एजेंट” को “कुत्ता” बनाकर उसका टेस्ट लेना चाहता है तो उस पार्टी की दुर्गति होनी तय ही है।

कार्यक्रम के दौरान जब मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण दे रहे थे तो कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। तभी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये नारेबाजी मत करो। ये जोश इलेक्शन के समय दिखाना, अभी नहीं। वही भाजपा पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा, “मोदी जी बोलते है मैंने ये बनवाया वो बनवाया है। अरे भाई ये सिर्फ 10 साल में नहीं बना है। मोदी जी जो गारंटी की बात करते है वो गारंटी है 20 करोड़ नौकरी ना देना। 15 लाख नहीं दिया जिसका वादा किया था।

IMG 20240102 WA0052 1


झूठो का सरदार ना बोले तो क्या बोले फिर?”

उन्होंने कहा कि युवाओं को धोखा, किसानों को धोखा, महिलाओं को धोखा। पीएम मोदी ने सबका सत्यानाश कर दिया। और ये हमको सिखाते हैं। हमारे नेताओ ने कितने बड़े – बड़े काम किया। डैम, IIT, IIM, ISRO ये सब किसने बनवाए? तुम लोग पूजा-पाठ दिखावे के लिए करते हो। हम लोग अध्यात्म के लिए करते हैं।

IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
खरगे ने साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- धोखा दिया और सबका सत्यानाश किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नई दिल्ली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर युवाओं, महिलाओं किसानों और गरीबों को धोखा देने का आरोप लगाया और दावा किया कि भले ही ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया गया हो, लेकिन ‘सबका सत्यानाश’ किया गया है।

उन्होंने यहां ‘न्याय संकल्प सम्मेलन’ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वो न्याय के लिए लड़ाई में राहुल गांधी का साथ दें। खरगे ने यह दावा भी किया कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी, क्योंकि सभी विधायक डटकर खड़े रहे।

IMG 20240102 WA0052 1

: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले, RSS के हाथों की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं PM

उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग (भाजपा) कहते हैं कि भाजपा सिद्धांत वाली पार्टी है। यह किस तरह का सिद्धांत है। जिस आदमी को ये लोग पहले भ्रष्ट कहते हैं और जेल में डालते हैं, जब वही भाजपा में शामिल हो जाता है तो क्लीन हो जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पास एक बहुत बड़ी वॉशिंग मशीन है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा भावनात्मक कार्ड और धार्मिक कार्ड खेलती है।

IMG 20230708 WA00574 1

: जो प्रधानमंत्री के साथ नहीं गया, वह जेल जाएगा : मल्लिकार्जुन खरगे

सबका सत्यानाश कर दिया : खरगे ने दावा किया कि मोदी जी का नारा था- सबका साथ, सबका विकास लेकिन उन्होंने सबका सत्यानाश कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 21 दिन से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है। राहुल गांधीजी इस यात्रा में ‘न्याय के 5 स्तंभ’ लेकर निकले हैं। राहुल गांधीजी जनता के हक के लिए लड़ रहे हैं। हर कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश आना चाहिए कि यह लड़ाई किसी एक के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है। उन्होंने दावा किया कि अगर आप इस लड़ाई में कांग्रेस का साथ नहीं देंगे तो आप प्रधानमंत्री मोदी के गुलाम हो जाएंगे।

: अगर नरेंद्र मोदी फिर पीएम बने तो यह देश का आखिरी चुनाव होगा, मल्लिकार्जुन खरगे का दावा

सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली : खरगे का कहना था कि आज हर अख़बार में ‘मोदी की गारंटी’ लिखा रहता है। मोदीजी की गांरटी थी- हर साल 2 करोड़ नौकरियां, लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपए, लेकिन मोदीजी ने कुछ भी नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया। खरगे के मुताबिक कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि आज देश के सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं। प्रधानमंत्री मोदी नौकरियां इसलिए नहीं दे रहे हैं, क्योंकि इसमें आरक्षण से एससी, एसटी और ओबीसी के लोग आएंगे।

IMG 20230802 WA00754 1
योगी आदित्यनाथ X पर फॉलोवर्स के मामले में बने भारत के नंबर-1

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर उपस्थिति लगातार बढ़ रही है, जिससे जनता के बीच उनकी लोकप्रियता मजबूत हो रही है. एक्स प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में देशभर के मुख्यमंत्रियों के बीच शीर्ष स्थान और भारतीय राजनेताओं के बीच तीसरा स्थान हासिल किया है.

हाल ही में, योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत एक्स अकाउंट (@myogiadityanath) ने 27.4 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है.

राजनेताओं के पर्सनल एक्स अकाउंट के मामले में वह अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पीछे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीछे छोड़ दिया है. केजरीवाल के एक्स पर 27.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं. योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया रीच राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसी प्रमुख राजनीतिक हस्तियों से कहीं बहुत ज्यादा है. राहुल के एक्स पर 24.8 मिलियन और अखिलेश के 19.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. पर्सनल अकाउंट के अलावा, योगी आदित्यनाथ का पर्सनल ऑफिसियल (@myogioffice) भी काफी लोकप्रिय है, जिसके फॉलोअर्स की संख्या 10 मिलियन से अधिक है.

IMG 20240102 WA0052 1

जनवरी 2019 में शुरू हुआ यह एक्स अकाउंट देश में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाला पर्सनल ऑफिसल अकाउंट बन गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्णायक नेतृत्व और प्रभावशाली फैसलों ने न केवल उन्हें जनता के बीच काफी लोकप्रिय बनाया है, बल्कि अन्य राज्य सरकारों को भी अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है, जिसे ‘योगी मॉडल’ के रूप में जाना जाता है. हाल ही में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को वैश्विक प्रशंसा मिली, जो योगी आदित्यनाथ के सराहनीय नेतृत्व को दर्शाता है.

IMG 20230708 WA00574 1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर भारत के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले नेता हैं. एक्स पर उनके 95.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं. उनके बाद गृह मंत्री अमित शाह का नंबर आता है, जिनके 34.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 24 और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 13.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 5.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वहीं एक अन्य केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ​12.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

IMG 20230802 WA00754 1
error: Content is protected !!