एक नई सोच, एक नई धारा

जाने कैसा होगा आपका दिन-रविवार 4 फरवरी 2024

मेष राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आयेगा। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था। उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएं और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएं। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। जन्मदिन भूलने जैसी किसी छोटी-सी बात को लेकर जीवनसाथी से विवाद संभव है, लेकिन अन्ततः सब ठीक हो जायेगा। संभव है कि किसी बेहतरीन रेस्तरां में परिवार या मित्रों के साथ भोजन की योजना बने। हां, खर्चा थोड़ा अधिक हो सकता है।

वृष राशि
रचनात्मक काम आपको काफी सुकून देगा। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से लाभ होने की पूरी संभावना है। आपको अपनी एक-सी दिनचर्या से थोड़ी छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ सैर-सपाटा करने की आवश्यकता है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि
आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की ओर देखने का प्रयास करें, आशावादी बनने की ओर अग्रसर हो। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी/पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की खुशकिस्मती को शिद्दत से महसूस कर पायेंगे। इंटरनेट सर्फिंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

कर्क राशि
दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभायेंगे। सबकी परेशानियों पर गौर करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते काबू पाया जा सके। आपको अपने प्रिय को स्वयं के हालात समझाने में परेशानी महसूस होगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जायेंगी। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आयेंगी। जिसकी वजह से आप परेशानी अनुभव करेंगे।

IMG 20240102 WA0052 1

सिंह राशि
अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं होगा। कार्यालय के कामकाज में अधिक व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जायेंगे। आपका जीवनसाथी प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। यदि आपसे कोई बात करना चाहे और आपका मूड बात करने का न हो तो आपको शांति से उसे यह बात समझानी चाहिए।

कन्या राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। हालांकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जायेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपका महबूब आज आपको बड़ी खुबसूरती से कुछ अलग करके चौंका सकता है। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम साझा कर सकते हैं।

तुला राशि
बहुत अधिक रोमांच और दीवानगी की ऊंचाई आपके तंत्रिका-तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए अपने भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। प्यार, नजदीकी, मस्ती-मजा, जीवनसाथी के साथ यह एक रोमानी दिन रहेगा। माता-पिता को बिना बताए आज आप उनके पसंद की कोई डिश घर पर ला सकते हैं इससे घर में सकारात्मक माहौल बन जायेगा।

IMG 20230708 WA00574 1

वृश्चिक राशि
दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आयेगा। इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी प्रसन्नता पायेंगे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल व्यतीत कर सकेंगे। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में रमेगा जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है। ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

मकर राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। तनाव का दौर जारी रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे इसलिए आज उनपर आपका गुस्सा फूट सकता है।

IMG 20230802 WA00754 1

कुंभ राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। स्वयं तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। आज घर पर रहेंगे लेकिन घर की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं।

मीन राशि
भगवान ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग दिया है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। फूल देकर अपने प्यार को व्यक्त करें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। सावधान रहें, ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

अनवर हयात को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर रविंदर सिंह रिंकू ने दी बधाई
IMG 20240203 WA0004

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनवर हयात जी का पिछला कार्यकाल में काफी काम देखने को मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया है और उनका मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने अल्पसंख्यकों के योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया था और हमें उम्मीद है कि यह कार्य आगे और भी बेहतरीन तरीके से बनेगा।

IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20240102 WA0052 1
ईडी ने अरविंद केजरीवाल के नाम कोर्ट में दर्ज कराई एक और शिकायत
n58005569417069722012799a0f89f1f42700417ebfc0a22f6d3bb9646d80c80d684ef49d1d59e0be46c2c8

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शराब घोटाला मामले में ईडी दिल्ली कोर्ट पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक केजरीवाल के खिलाफ जो समन जारी किए गए थे, उनका अनुपालन न करने पर दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है. इस केस में सुनवाई 7 फरवरी को होगी. ईडी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पीएमएलए की धारा 50 के तहत जारी समन का अनुपालन नहीं किया गया है.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

बता दें कि लोकसेवक के आदेश का पालन न करने पर IPC की धारा 174 के तहत शिकायत दर्ज की गई है. ईडी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि धारा 50 के तहत पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष एक व्यक्ति की मौजूदगी जरूरी है.
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी एक के बाद एक 5 समन जारी कर चुकी है. लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं. दिल्ली के सीएम ने इस सभी समन को गैरकानूनी बताते हुए ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है.

n5800556941706972195883235a55e224acd73d8b801f9bcb793746e9fd57776bf114b6f3903340ca56c9a0
IMG 20230802 WA00754 1

वहीं, आम आदमी पार्टी ने ईडी के समन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि मोदीजी का मक़सद केजरीवाल को गिरफ़्तार करना हैं और ऐसा करके वो दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं. हम ये क़तई नहीं होने देंगे. अरविंद केजरीवाल ने भी X पर इस आरोप को दोहराते हुए कहा था कि पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोट चोरी किए. अब इसके ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रही जनता को जगह जगह दिल्ली भर में रोका जा रहा हैं.

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर सतबीर सिंह ने केंद्र सरकार और पीएम को कहा धन्यवाद
IMG 20240203 WA0002

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के खबर के बाद जमशेदपुर के भाजपा सिख नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी जी को बधाई देते हुए कहा कि यह हम कार्यकर्ताओं के लिए काफी गौरवान्वित पल है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052 1

2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब उनका जमशेदपुर आना हुआ था तब उनके साथ 2 दिन बिताने का सुअवसर मिला था। उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली, विचारधारा और सुबह से रात तक कार्य करने की उनकी ऊर्जा ने काफी प्रभावित किया था। उम्र के उस पड़ाव में भी जिस तरह से पार्टी के लिए वो समर्पित होकर पूरी ऊर्जा से वो कार्य कर रहें थे उससे पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को सीखना चाहिए। श्री लालकृष्ण आडवाणी जी हम युवा कार्यकर्ताओं के दिल मे बसते हैं और भारत सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
सीएम ऑफिस गुंडों का अड्डा’, बीजेपी नेता ने पुलिस स्टेशन में फायरिंग पर बरसे संजय राउत

मुंबई के नजदीक उल्हासनगर में भाजपा विधायक द्वारा पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता को गोली मारने के मामले पर राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने घटना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला।

बता दें गोलीबारी के आरोपी भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

‘मंत्रालय और सीएमओ में भी होंगी ऐसी घटनाएं…’

IMG 20240102 WA0052 1

उल्हासनगर में पुलिस स्टेशन में हुई गोलीबारी की घटना पर संजय राउत ने कहा ‘सीएम एकनाथ शिंदे के गृहनगर में गोलीबारी हुई है। विधायक ने खुलेआम कहा है कि शिंदे ने उन्हें गोली चलाने के लिए मजबूर कर दिया था…सीएम को इस्तीफा देना चाहिए। आज यह पुलिस स्टेशन में हो रहा है। जिस तरह से सीएमओ गुंडों का अड्डा बन गया है, मुझे डर है कि ऐसी घटनाएं मंत्रालय और सीएमओ में भी हो सकती हैं।

IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामला : घटना के पांच साल बाद परिजनों को मिला मुआवजा
n579931870170694941395931a90ae0485951fe79ffdff61cae516c2d5e3e3fe07d8804c1ad506a19712dd5

सरायकेला : सरायकेला जिले में हुए तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में पांच साल बाद परिजनों को मुआवजा मिला है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की अनुशंसा के बाद तबरेज आलम की पत्नी सहिस्ता परवीन को दो लाख का मुआवजा दिया गया. इससे संबंधित आदेश झारखंड गृह विभाग ने जारी कर दी है.

IMG 20240102 WA0052 1

तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामला 17 जून 2019 का है. तबरेज जमशेदपुर से अपने गांव वापस लौट रहा था. तभी सरायकेला इलाके के धातकीडीह गांव के कुछ लोगों ने उसे चोरी के आरोप में पकड़ लिया था. उसके बाद बिजली के खंबे में बांधकर उ,की पिटाई की थी. पुलिस ने तबरेज को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया था. जहां उसकी तबीयत बिगड़ गयी और 22 जून 2019 को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.

IMG 20230708 WA00574 1

सरायकेला कोर्ट ने इस मामले में बीते पांच जुलाई 2023 को 10 दोषियों को दस साल की सजा सुनायी. साथ ही सभी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सरायकेला सिविल कोर्ट के एडीजे-1 अमित शेखर की कोर्ट ने आईपीसी की धारा 304 के तहत दोषियों को सजा सुनायी. कोर्ट ने जिन 10 लोगों को दोषी करार दिया, उनमें भीम सिंह मुंडा, कमल महतो, मदन नायक, अतुल महाली, सुमंत महतो, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महाली और महेश महाली शामिल हैं.

IMG 20230802 WA00754 1
दुमका : जैसे सरकार बनेगी, करायेंगे जातिगत जनगणना – राहुल गांधी
n5799413321706948988697fe8e75fe02b71321ddb8ce19c334931eae4a7fcb666698a583118bc77348cfab

दुमका : राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दुमका में जारी है. यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने जातिगत जनगणना की मांग उठायी. कहा कि देश का एक्स रे होना चाहिए. सबको यह पता चलना चाहिए कि देश में कितने आदिवासी, कितने दलित, कितने पिछड़े, कितने सामान्य हैं और उनके पास कितना धन है. PM मोदी यह काम नहीं कराना चाहते. लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आयेगी, हम जातिगत जनगणना करायेंगे.

IMG 20240102 WA0052 1

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इससे पहले शुक्रवार को बंगाल से नासीपुर के रास्ते झारखंड के पाकुड़ में प्रवेश की थी. यहां नासीपुर मोड़ मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सबसे पहले झारखंड वासियों को बधाई दी और कहा कि आपलोगों ने लोकतंत्र को बचा लिया. आपने अपने वोट से जो सरकार चुनी थी, उसे भाजपा ने चुराने की कोशिश की, उखाड़ने की कोशिश की.

IMG 20230708 WA00574 1

लेकिन जनता के प्यार व भावना का सम्मान करते हुए उस साजिश के खिलाफ हमसब खड़े हो गये और उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इसी का नतीजा है कि नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज आपके सामने खड़े हैं. यह लड़ाई विचारधारा की है और इसे अंजाम तक पहुंचायेंगे. भाजपा के पास धन है, केंद्रीय एजेंसियां हैं. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती दी कि जितना दबाव डालना है, कोशिश करके देख लो, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. भाजपा और आरएसएस से हम डरने वाले नहीं हैं.

IMG 20230802 WA00754 1
पुलिस स्टेशन के अंदर बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को गोली मारी
n5798627001706947456122cc1a9a6ef1f0589809851e62e2d4e9d55e1139ab4b7c61f011465adeb6258c12

महाराष्ट्र : उल्हासनगर में शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी. गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई, जहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक को तुरंत हिरासत में ले लिया.

IMG 20240102 WA0052 1
IMG 20230708 WA00574 1

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हो गए. इसी दौरान दोनों गुटों में बहस तेज हो गई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर गोलियां बरसा दीं. इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल ले जाया गया.

IMG 20230802 WA00754 1
वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न
Screenshot 2024 0203 132508

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने आज एक बड़ा एलान किया है। सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी है।

IMG 20240102 WA0052 1

पीएम ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

पीएम बोले- आडवाणी ने जमीनी स्तर पर किया काम

IMG 20230708 WA00574 1

पीएम मोदी ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी का जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। मोदी ने कहा कि उनके संसदीय काम हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।

IMG 20230802 WA00754 1
इतने दिनों तक जांच नहीं हुई पूरी तो ईडी को लौटानी होगी प्रॉपर्टी
n5798357481706940423724a8d3034c0ae5e5c15de77af32ef8ba53e57ac61aacf2a9a1749d367ff5a64654

नई दिल्ली : पिछले कुछ सालों में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई में तेजी आई है. हालिया स्थिति की बात की जाए तो ईडी की कार्रवाई की खबरें बहुत आम हो गई हैं. इसी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि अगर ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जब्त की गई संपत्ति पर 365 दिनों के अंदर जांच नहीं करती है, तो उसे वापस कर दिया जाएगा. जस्टिस नवीन चावला की अदालत ने यह फैसला भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया.

क्या थी याचिका?

IMG 20240102 WA0052 1

याचिका में कहा गया था कि ईडी ने 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में कंपनी के कई डॉक्युमेंट्स, रिकॉर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स और 85 लाख रुपये से ज्यादा वैल्यू के सोने और हीरों की ज्वैलरी को जब्त कर लिया था. बीपीएसएल ने आरोप लगाया कि ईडी ने 365 दिनों से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद जांच पूरी नहीं की है और न ही इस मामले में कोई चार्जशीट दायर की है.

अदालत ने बताई ये बातें

IMG 20230708 WA00574 1

अदालत ने माना कि 365 दिनों से ज्यादा समय तक प्रॉपर्टी को जब्त रखना “गैर-कानूनी होगा.” यह संविधान के आर्टिकल 300A का उल्लंघन है, जो किसी भी व्यक्ति के संपत्ति को मनमानि तरीके से लेने से रोकता है.

अदालत ने ईडी को दिया आदेश

IMG 20230802 WA00754 1

अदालत ने आदेश दिया कि ईडी बीपीएसएल को उसकी जब्त की गई संपत्ति वापस कर दे. यह फैसला उन सभी लोगों के लिए जरूरी है जिनकी संपत्ति ईडी ने पीएमएलए के तहत जब्त की है. यह फैसला ईडी को मनमानी तरीके से लोगों की संपत्ति जब्त करने से रोकेगा और इसकी जांच टाइम लिमिट के अंदर पूरी करनी होगी.

error: Content is protected !!