एक नई सोच, एक नई धारा

खड़गे के ‘कुत्ता’ वाले बयान पर भाजपा ने काटा बवाल,बूथ एजेंट को कुत्ता बनाकर टेस्ट लेने वाली पार्टी…

n580008722170701158202557fa33d8ed174f1351c4ca555153ffc668a29f2772865fdefe9f0466fca5c805

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान बूथ एजेंटकी तुलना कुत्ते से कर दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जमकर निशाना साधा है।

भाजपा के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने मल्लिकार्जुन खड़गे की ये वीडयो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘जिस पार्टी का अध्यक्ष अपने संगठन की सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी “बूथ एजेंट” को “कुत्ता” बनाकर उसका टेस्ट लेना चाहता है तो उस पार्टी की दुर्गति होनी तय ही है।

कार्यक्रम के दौरान जब मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण दे रहे थे तो कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। तभी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये नारेबाजी मत करो। ये जोश इलेक्शन के समय दिखाना, अभी नहीं। वही भाजपा पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा, “मोदी जी बोलते है मैंने ये बनवाया वो बनवाया है। अरे भाई ये सिर्फ 10 साल में नहीं बना है। मोदी जी जो गारंटी की बात करते है वो गारंटी है 20 करोड़ नौकरी ना देना। 15 लाख नहीं दिया जिसका वादा किया था।

IMG 20240102 WA0052 1


झूठो का सरदार ना बोले तो क्या बोले फिर?”

उन्होंने कहा कि युवाओं को धोखा, किसानों को धोखा, महिलाओं को धोखा। पीएम मोदी ने सबका सत्यानाश कर दिया। और ये हमको सिखाते हैं। हमारे नेताओ ने कितने बड़े – बड़े काम किया। डैम, IIT, IIM, ISRO ये सब किसने बनवाए? तुम लोग पूजा-पाठ दिखावे के लिए करते हो। हम लोग अध्यात्म के लिए करते हैं।

IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
error: Content is protected !!