एक नई सोच, एक नई धारा

चांडिल डैम में चमत्कार प्रकट हुए भगवान शिव, जलस्तर घटने से दिखाई दी प्राचीन मूर्ति

चांडिल डैम से भगवान शिव की 200 किलो वजनी विशाल प्रतिमा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है

तीसरी धारा के संवाददाता अंकित सिन्हा को मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय मछुआरों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी बताई जा रही है। कहा जाता है कि चांडिल डैम के निर्माण से पहले यहां एक प्राचीन शिव मंदिर था, जो डैम के जलाशय के अंदर जलमग्न हो गया था। वर्षों बाद, जलस्तर घटने के कारण यह मूर्ति पहली बार पूरी तरह बाहर दिखाई दी है। मूर्ति के दर्शन होते ही लोगों में गहरा उत्साह और आस्था का वातावरण बन गया।

1001941352




शिवभक्तों का मानना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि ईश्वरीय संकेत है। कई श्रद्धालु इसे “भोलेनाथ का आशीर्वाद” बताते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। आसपास के गांवों से महिलाएं और बुजुर्ग भी कलश और दूध लेकर पूजा करने पहुंच रहे हैं। कुछ भक्तों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा अद्भुत दृश्य पहले कभी नहीं देखा।

डैम प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं स्थानीय पुजारी और समाजसेवियों ने इस स्थल को अस्थायी रूप से तीर्थस्थल घोषित कर पूजा की व्यवस्था शुरू कर दी है।

इतिहासकारों का मानना है कि इस क्षेत्र में कई प्राचीन मंदिर और मूर्तियाँ मौजूद थीं, जो डैम बनने के बाद पानी के नीचे चली गईं। अब जब शिवमूर्ति जलस्तर घटने से सामने आई है, तो यह पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण खोज मानी जा रही है।

सरजमदा सेंटर चौक झामुमो कार्यालय से पूजन सामग्री का वितरण

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने सरजमदा सेंटर चौक स्थित झामुमो कार्यालय में छठ व्रतियों के बीच लौकी, गन्ना, गागर, गाजर, नारियल समेत पूजन सामग्री का वितरण किया।

1001940909

इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता हर साल की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

1001940912

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दीं और पर्व को शांतिपूर्ण व सफल बनाने की अपील की।

download 5
जमशेदपुर में एक घंटे के भीतर दोबारा फायरिंग — जुगसलाई के बाद अब गोलमुरी में भी चली गोली, सतपाल सिंह उर्फ़ सागर गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर में शुक्रवार की शाम शहर एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। जुगसलाई में हुई फायरिंग की घटना के महज एक घंटे बाद गोलमुरी थाना क्षेत्र में भी गोली चलने की खबर सामने आई है। इस घटना में सतपाल सिंह उर्फ़ सागर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सागर अपने घर के पास खड़ा था, तभी अचानक बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल सागर को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लगातार दो फायरिंग की घटनाओं से शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद — महज एक घंटे में दो फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिल व्यू कॉलोनी की पानी टंकी का ढक्कन खुला, कई वर्षों से गंदे पानी पीने को मजबूर है कॉलोनी के निवासी- विकास सिंह

मानगो जलापूर्ति योजना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी स्थित पानी टंकी के रिजर्वर टैंक का ढक्कन कई वर्षों से खुला हुआ है कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति की सूचना पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह देर रात मौके में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने दूरभाष में बताया कि छठ महापर्व का नहाए खाए है ऐसे में गंदा पानी का लोग कैसे पर्व में उपयोग करेंगे।

1001940417

मौके में पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने देखा कि एक नहीं कुल चार बड़े-बड़े स्लैब नहीं लगाए गए हैं जिसके कारण पक्षी, जानवर की गंदगी के साथ साथ हवा से कचरे का अंबार सीधे रिजर्व टैंक में समा जा रहा है और रिजर्वर के पानी को सीधे टंकी में पंप के सहारे चढ़ा कर लोगों को पानी की सप्लाई की जा रही है विकास सिंह ने कहा यह सीधे-सीधे विभाग की बड़ी लापरवाही है जो देखने में तो छोटा लग रहा है लेकिन एक गंभीर मामला है इससे न केवल बड़ी घटना घट सकती है बल्कि महामारी फैलने की आशंका है

विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ध्यान आकर्षित कराते हुए तस्वीर साझा करके इसे दुरुस्त करने की मांग की है विकास सिंह ने कहा की दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त यूनियन के महामंत्री रहे के के सिंह ने उनके संज्ञान में मामला को लाया है।

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में नामांकन के बाद 136 सीटें रिक्त

राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में पहली काउंसिलिंग से नामांकन के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए शनिवार को फिर से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा दूसरी काउंसिलिंग के तहत सीटों का औपबंधिक आवंटन कर दिया गया है.

1001940663

आवंटित सीटों के विरुद्ध अभ्यर्थियों को 31 अक्टूबर तक नामांकन करा लेने का निर्देश दिया गया है. गौरतलब है कि पहली काउंसिलिंग के बाद संस्थानों में बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह गई है. अधिकतर सीटें निजी संस्थानों में रिक्त हैं. सबसे अधिक 148 सीटें देवसंघा इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज में रिक्त है.

इसके बाद जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 136 सीटें रिक्त है. वहीं पर्षद द्वारा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश पर दूसरी काउंसिलिंग के बाद रिक्त रहनेवाली सीटों के विरुद्ध नामांकन के लिए तीसरी एवं चौथी काउंसिलिंग की तिथियां भी घोषित कर दी गई है. तीसरी और चौथी काउंसिलिंग की प्रकिया क्रमशः 3 एवं 16 नवंबर से शुरू की जायेगी.

तैलिक साहू महासभा ने छठ व्रतधारियों के बीच बांटी निःशुल्क लौकी

जमशेदपुर। शुक्रवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) के समीप छठ व्रतधारियों के लिए 600 किलो निःशुल्क लौकी का वितरण किया गया। साथ ही बागबेड़ा थाना अध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में बागबेड़ा गणेश नगर मैदान, भुइयांडीह नंद नगर क्षेत्रीय अध्यक्ष सागर साहू, बाबूडीह क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित साहू एवं कल्याण नगर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण साहू के नेतृत्व में स्थानीय बस्तियों में घर-घर जाकर निःशुल्क लौकी वितरण किया गया।

1001940480

इस संबंध में जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि कल यानि की शनिवार को निःशुल्क सूप वितरण किया जायेगा। सभी कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, चंद्रिका प्रसाद, महासचिव पप्पू साव, सुरेंद्र शर्मा महिला जिला अध्यक्ष पूजा साहू, शैलेंद्र कुमार, गौतम साहू, सरवन साहू, आलोक रंजन, पिंटू साव, हर्ष गुप्ता, मनोज साव, विद्यानंद गुप्ता आदि उपस्थित थे।

बिहार आ रही ट्रेन में लगी भीषण आग, ट्रेन की बोगी जलकर हुई खाक, मौके पर मची भगदड़

एक बड़े ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। बिहार के सहरसा आ रही जनसेवा एक्सप्रेस में भीषण आग लग गयी। आग में एक बोगी पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। घटना सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के पास की है। हालांकि रेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग का कारण इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन जब सोनवर्षा कचहरी स्टेशन के पास पहुंची, तभी एक बोगी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते धुआं पूरी बोगी में फैल गया और यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों ने तत्काल चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

1001940386

इधर, जैसे ही ट्रेन रुकी, यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, लेकिन रेलवे स्टाफ और स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने स्थिति को संभाल लिया। आग की सूचना मिलते ही सोनवर्षा कचहरी स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मियों ने फायर सेफ्टी टीम को सूचित किया और कुछ ही मिनटों में दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया।

घटना में एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि बाकी डिब्बे सुरक्षित रहे। सौभाग्य से किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यात्रियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और उन्हें पानी एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।रेल प्रशासन ने बताया कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आग से प्रभावित बोगी को अलग कर दिया गया और बाकी ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। इसके बाद जनसेवा एक्सप्रेस तय समय से कुछ देरी से सहरसा स्टेशन पहुंची।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि घटना के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन रेलवे कर्मियों की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कई यात्रियों ने रेलवे की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।

भाजपा नेता को दिनदहाड़े घर के सामने मारी गयी गोली, पुलिस ने जांच की शुरू….

विधानसभा चुनाव के बीच एक बड़ी घटना की खबर आ रही है। भाजपा नेता को दिन दहाड़े गोली मार दी गयी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच मेंजुट गयी है। घटना बिहार के भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली की बतायी जा रही है। भाजपा नेता विवेकानंद प्रसाद उर्फ बबलू यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई।

इस हमले में बबलू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला पुराने विवाद का बदला था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, बबलू यादव अपने घर की छत पर टहल रहे थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

आरोप है कि सूरज तांती, जो सुर्खिकल इलाके का रहने वाला है, अपने 2-3 साथियों के साथ हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और बबलू यादव को निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली भाजपा नेता के पेट में जा लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। परिवार और आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

1001940349

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि हमला पूरी तरह योजनाबद्ध था और हमलावर बबलू यादव की दिनचर्या पर नजर रख रहे थे।

पुलिस के अनुसार, घटना का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले इलाके के एक फल दुकानदार देवानंद और सूरज तांती के बीच झगड़ा हुआ था। इस विवाद की जानकारी भाजपा नेता बबलू यादव ने बरारी थाना पुलिस को दी थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद देवानंद को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी बात से नाराज सूरज तांती ने बदला लेने की ठान ली और आज दिनदहाड़े यह हमला कर दिया।

घटना की पूरी वीडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावर सूरज तांती और उसके साथियों की पहचान कर ली है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

भागलपुर के एसएसपी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। यह हमला पूरी तरह से आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा है।”

निर्वाचन आयोग की घाटशिला उपचुनाव पर सख्त निगरानी

जमशेदपुर / घाटशिला: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर अब सख्त निगरानी रखी जाएगी। निर्वाचन आयोग ने तीन चरणों में प्रत्याशियों के खर्च की जांच करने का आदेश जारी किया है।

1001940337

पहले चरण में नामांकन के बाद से मतदान तक के खर्च का लेखा-जोखा,
दूसरे चरण में मतदान के बाद से परिणाम घोषणा तक के खर्च का मूल्यांकन,
और तीसरे चरण में अंतिम रूप से सभी दस्तावेजों और रसीदों की जांच की जाएगी।

इसके लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है, जिसमें आयकर विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल रहेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रत्याशी द्वारा तय सीमा से अधिक खर्च पाया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घाटशिला उपचुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों पर प्रशासन की पैनी नज़र बनी हुई है।

तीसरी धारा के लिए अंकित सिन्हा की रिपोर्ट

गोविंदपुर में चार अपराधी देशी हथियार के साथ गिरफ्तार

गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार देर रात पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से एक देशी पिस्टल, 7.65 एमएम की जिंदा गोली, 8 एमएम गोली और एक खोखा बरामद हुआ है. यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर गया रोड के पास लया रोड की दाहिनी ओर स्थित जंगल में छापेमारी की. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी जंगल में इकट्ठा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष दल गठित किया गया. टीम ने जैसे ही जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, चार संदिग्ध युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक अभियुक्त के पास से गोली मिली, जबकि झाड़ियों में छिपाकर रखी गई देशी पिस्टल भी बरामद की गई, जिसमें से जिंदा गोली और खोखा अनलोड किया गया.

1001940271

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रोहित लोहार उर्फ गॉड बाबा (22), गौरव गोस्वामी (24), सन्नी सिंह उर्फ श्रेष्ठ सिंह (25) और हिमांशु कुमार उर्फ किड्डू (23) के रूप में हुई है. पूछताछ में उन्होंने बताया कि हथियार उन्हें रिकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा ने दिया था. सौरभ अमरनाथ गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है और चोरी, रंगदारी, छिनतई, फायरिंग तथा हत्या के मामलों में जेल जा चुका है. उसने पुलिस दबाव के कारण हथियार जंगल में छिपाकर रखने और नई आपराधिक योजना बनाने के लिए अपने साथियों को भेजा था.

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनके खिलाफ गोविंदपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में संभावित गंभीर वारदात टल गई और स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

error: Content is protected !!