एक नई सोच, एक नई धारा

जुगसलाई में गोलीबारी, एक सख्श गंभीर रूप से घायल, टी एम एच में भर्ती

जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित मिल्लत नगर में शुक्रवार देर शाम अचानक गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. अज्ञात अपराधियों ने ज़ाफ़र अली नामक युवक पर घात लगाकर तीन गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल ज़ाफर को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है.

1001940203

घायल ज़ाफ़र के साथी ने बताया कि ज़ाफ़र अली गोलमुरी बाजार में चिकन शॉप चलाता है. शुक्रवार की शाम वह अपने साथी के साथ किसी कार्यवश मिल्लत नगर स्थित जुगसलाई फाटक की ओर गया था. इसी दौरान अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली लगते ही वहां हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना जुगसलाई थाना पुलिस को दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिस्थितियों का मुआयना किया और रक्त के धब्बों तथा फायरिंग के खोखे को बरामद किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. साथ ही इलाके में गश्त तेज कर दी गई है.

प्राथमिक जांच में घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमला किसी आपसी विवाद, पुरानी रंजिश या किसी आपराधिक गिरोह की साजिश का परिणाम है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है.

इस घटना के बाद मिल्लत नगर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा.

जुगसलाई विकास समिति ने पेश की मानवता की मिसाल
1001939645

जुगसलाई विकास समिति ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार और सेवा की मिसाल पेश की है। हर वर्ष की भांति इस बार भी छठ महापर्व के अवसर पर समिति की ओर से लोकर वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम नया बाजार फिरंगी चौक में संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।

समाजसेवी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि छठ पर्व लोक आस्था का पर्व है — यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना को भी सशक्त बनाता है।

इस अवसर पर उमाशंकर परिहार, सत्यनारायण अग्रवाल, शशि राय, प्रवीण तिवारी, विकास प्रसाद, पप्पू साहू, कुनाल साह, अमित सिंह, संतोष सिन्हा, ज्योति मिश्रा और अजय पांडे सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी समाजसेवियों ने लोगों से स्वच्छता, अनुशासन और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

तीसरी धारा के लिए — जुगसलाई से विशेष संवाददाता अंकित सिन्हा की रिपोर्ट।

छठ महापर्व के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

Jamshedpur: छठ महापर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 से 28 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी।

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, छठ घाटों की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय श्रद्धालुओं की भीड़ और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।

1001939673

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि वाहन चालक प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, आम नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे घाटों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएँ और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें।

छठ पर्व के दौरान शहर के सभी प्रमुख घाटों — सोनारी, भुइयांडीह, कदमा, साकची और जुगसलाई — पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

तीसरी धारा के लिए — जमशेदपुर से विशेष रिपोर्ट अंकित सिन्हा द्वारा

आदित्यपुर: छठ पर्व से पहले आदित्यपुर खरकाई घाट में श्रीनाथ कॉलेज के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान

आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए आदित्यपुर के खरकाई नदी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया. यह अभियान श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के शिक्षकों के मार्गदर्शन में बी.एड. के छात्र- छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया.

1001938847

सुबह से ही कॉलेज के छात्र- छात्राएं सफाई सामग्री, झाड़ू, फावड़ा और कचरा बैग लेकर घाट पहुंचे और पूरे परिसर की सफाई में जुट गए. उन्होंने घाट किनारे फैले प्लास्टिक, पत्ते, गंदगी और फेंके गए पूजा सामग्री को इकट्ठा कर स्वच्छता का संदेश दिया

1001938848

छात्रों ने बताया कि छठ पूजा सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने का पर्व है. इसलिए इसकी पवित्रता बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. सफाई अभियान के दौरान छात्र- छात्राओं ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. उन्होंने घाट पर प्लास्टिक के उपयोग से बचने और जैविक सामग्री के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील की.

1001938849

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर संकल्प लिया कि आने वाले समय में ऐसे सामाजिक अभियानों को और भी व्यापक रूप में चलाया जाएगा, ताकि आदित्यपुर क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बने.

परसुडीह में लाखों की चोरी, जनता में दहशत का माहौल

परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदुमपुर रोड नंबर 2 लाइन में रहने वाले मोहम्मद हलिम खान उर्फ राजू के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर खिड़की की जाली तोड़कर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखे बक्से को तोड़ डाला. इसमें रखे करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और लगभग 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.

1001938804

शुक्रवार तड़के जब गृहस्वामी मोहम्मद हलिम की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर लाइन किनारे उनकी टूटी हुई पेटी पड़ी हुई है और आसपास कई सामान बिखरे पड़े हैं. पेटी खोलकर देखने पर पता चला कि उसमें रखे सभी कीमती जेवर और नकदी गायब हैं. मोहम्मद हलिम के बेटे मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि चोरी गए जेवर उनकी दादी समेत परिवार के सदस्यों के थे, जबकि नकद राशि उनके पिता की वर्षों की मेहनत से जमा की गई पूंजी थी. घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है.

चोरी की जानकारी मिलते ही मोहम्मद हलिम ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी. देखते ही देखते घटना की खबर इलाके में फैल गई और लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त न के बराबर होती है, जिसके कारण चोरों के हौसले बढ़े हैं. लोगों ने रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

आंध्र प्रदेश में चलती बस में लगी आग, कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बस में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा कल्लूर मंडल में चिन्नाटेकुर के पास हैदराबाद-बेंगलुरू हाईवे पर हुआ. यह बस बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थी, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं. कुछ देर में ही पूरी बस जलकर राख हो गई.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे. लगभग 12 यात्री आपातकालीन निकास द्वार तोड़कर मामूली चोटों के साथ बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए और बाद में उनकी मौत हो गई. हालांकि, मरने वालों की संख्या के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

1001938756

घटना के बाद राज्य सरकार में परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इतने सारे लोगों की जान जाना वाकई दिल दहला देने वाला है. परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को घायलों को कुरनूल अस्पताल पहुंचाने और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने परिवहन और बचाव दलों को दुर्घटनास्थल पर तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के भी निर्देश दिए.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है. मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे.”

पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, “कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुई दुखद बस आग दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है. मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायलों और प्रभावित लोगों को सभी जरूरी सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए.”

गोलमुरी में अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा होने से बचा

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत साकची से गोलमुरी जाने वाले मार्ग पर एनएमएल क्वार्टर के पास शुक्रवार की सुबह करीब 5:00 बजे एक लोडेड ट्रेलर (NL01L 9511) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया. घटना के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण किसी प्रकार की बड़ी अनहोनी नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति हताहत हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेलर तेज रफ्तार में था, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर डिवाइडर पर जा चढ़ा.

1001937440

हादसे की जानकारी मिलते ही गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया. घटना से कुछ समय के लिए राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन शीघ्र कार्रवाई के कारण लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

1001937441
छठ व्रतधारियों के लिए निःशुल्क वितरण होगा सूप और प्रसाद

छठ महापर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से मानगों में छठ व्रतधारीयों के बीच नि:शुल्क फल और सुप का वितरण किया जाएगा । संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया 26 अक्टूबर दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक छठ व्रतधारीयो के बीच निशुल्क फल और सूप के साथ-साथ पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा । इसके लिए संघ में जुड़े लोगों के द्वारा क्षेत्र में कूपन का वितरण किया जा रहा है कूपन के आधार में लोगों को सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी ।

1001935727

विकास सिंह ने कहा की वैसे श्रद्धालु जो छठ कर रहे हैं उन्हें संघ की ओर से इतना प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा कि वें आसानी से छठ कर ले। विकास सिंह ने कहा कि बाबा बैधनाथ सेवा संघ का मुख्य कार्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ-साथ धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मानगो डिमना मेन रोड़ स्थित हीरा होटल के समीप स्थित दुर्गा पूजा मैदान में महा खड़ना के दिन यानी 26 अक्टूबर दिन रविवार को 10:00 बजे प्रातः से निःशुल्क फल का वितरण आरंभ होगा ।

श्री श्री महाकालेश्वर समिति द्वारा छठ पूजा के लिए छठ घाट की सफाई

श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति के द्वारा छठ व्रत धारीयों के सुविधा के लिए छठ घाट साफ सफाई का काम तेजी से चल रहा है दुर्गा पूजा के विसर्जन के दिन से ही साफ सफाई का काम शुरू कर दिया गया है युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य चल रहा है। सबसे बड़ी परेशानी और चुनौती सभी जगह से आकर छठ घाट पर मिलने वाले नाले से होती है क्योंकि नाले का कचरा नदी में फैल जाता है उसके साथ ही प्लास्टिक एवं और कपड़े व गंदगी फैल जाते हैं जिसको साफ करने में ही बहुत परेशानी होती है और नाले की भी कटाई लगभग 1 किलोमीटर दूर तक करके नाले को दूसरे तरफ घुमाया जाता है।

1001935692

इस बार भी नदी तट पर प्रकाश हेतु 25 बिजली के टावर लगाए जाएंगे एवं 24 की संख्या में चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे अस्थाई शौचालय की व्यवस्था रहेगी वर्त्तधारियों के आने वाले पूरे रास्तों पर कालीन बिछाया जाएगा एवं सुबह वर्तधारियों के लिए सामाजिक संस्थाओ के सहयोग से हलवा, चना, चाय, बिस्कुट, पकौड़ी नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी।

1001935701

पूरे छठ घाट समेत रास्तो पर विद्युत् सज्जा फूल के तोरण द्वार एवम छठ घाट की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी व्रतधारियों की सुविधा के लिए प्रशासन के द्वारा बात करके एंबुलेंस डॉक्टर के टीम एवं सभी कार्यकर्ता हर समय तत्पर रहेंगे दूध, गंगाजल, आम के दातुन अगरबती की निशुल्क व्यवस्था भी की जा रही है।

1001935695

छठ घाट का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरन महतो जी एवं समाजसेवीं आस्तिक महतो जी समेत समाजसेवीयो के द्वारा दिनाक 27/10/25 को संध्या 3:00 बजे किया जाएगा। जो बुजुर्ग चलने मे असमर्थ होंगे उनको समिति के द्वारा लाने ले जाने की वयवस्था भी की जायेगी।समिति के सदस्य संरक्षक विजय सिंह पप्पू, अध्यक्ष वीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव पप्पू सिंह, उपाध्यक्ष नारायण सिंह, विजन सिंह, संतोष दुबे, जयंत सिंह डब्बू, मनोज शर्मा, राजीव सिन्हा, संजय सिंह, विमल शर्मा, श्याम गुप्ता,गिरधारी शर्मा जी, विशाल, रवि, छोटू सहित कार्यकर्ता लगे है

1001935704
जुगसलाई विकास समिति ने एक बार फिर साबित किया है कि समाजसेवा सिर्फ़ शब्द नहीं, एक ज़िम्मेदारी है

हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ महापर्व के अवसर पर समिति द्वारा लोकर वितरण कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और सेवा भाव के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नया बाजार फिरंगी चौक में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजसेवी मौजूद रहे।

समिति के प्रमुख समाजसेवी नीरज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि छठ पर्व लोकआस्था का प्रतीक है और समिति का उद्देश्य है कि हर ज़रूरतमंद तक सेवा पहुंचे।

1001935263

इस अवसर पर उमाशंकर परिहार, सत्यनारायण अग्रवाल, शशि राय, प्रवीण तिवारी, विकास प्रसाद, पप्पू साहू, कुनाल साह, अमित सिंह, संतोष सिन्हा, ज्योति मिश्रा और अजय पांडे सहित कई प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में कहा — “छठ केवल पूजा नहीं, एक संस्कृति है, जो हमें एकता, स्वच्छता और समर्पण का संदेश देती है।”

तीसरी धारा के लिए — जुगसलाई से रिपोर्ट अंकित सिन्हा द्वारा

error: Content is protected !!