एक नई सोच, एक नई धारा

वर्षों से टूटे पानी टंकी ढक्कन को विकास सिंह के पहल पर उपायुक्त ने करवाया मरम्मत।

हिल व्यू कॉलोनीवासियों को अब मिलेगा शुद्ध पानी -विकास सिंह
मानगो पेयजल आपूर्ति योजना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में बने पानी टंकी के रिजर्वर का ढक्कन कई वर्षों से टूटे रहने के कारण हिल व्यू कॉलोनी वासियों को गंदा और प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही थी स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह से किया।

1001943668

शिकायत मिलने पर मौके में जाकर विकास सिंह ने यथा स्थिति से अवगत होते हुए खुले टंकी का फोटो पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को भेजकर मामले की गंभीरता से अवगत कराया था विकास सिंह को उपायुक्त ने उसी समय आश्वासत कर दिया था कि जल्द काम करा दिया जाएगा आज सुबह से ही मजदूर उपायुक्त के निर्देश में काम में लगे और जितने रिजर्व के ढक्कन टूटे हुए थे सभी को मरम्मत कर दिया गया । विकास सिंह ने जनहित के मामले में बिना देर किए संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को धन्यवाद दिया ।

1001943674
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

विराट कोहली वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और सीरीज के अंतिम वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की और दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केवल महान बल्लेबाज और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ही आगे हैं।

1001943705

कोहली ने वनडे में 293 इनिंग्स में 14235 रन के साथ संगकारा को पीछे छोड़ा और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। तेंदुलकर ने 452 इनिंग्स में 18426 रन बनाए हैं और इस सूची में पहले स्थान पर हैं। संगकारा ने 380 इनिंग्स में 14234 रन बनाए हैं। वहीं रिकी पोंटिंग 365 इनिंग्स में 13704 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर सनथ जयसूर्या हैं जिन्होंने 433 इनिंग्स में 13430 रन बनाए हैं।

वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

18,426 – सचिन तेंदुलकर (452 ​​पारियां) 14,235* – विराट कोहली (293 पारियां) 14,234 – कुमार संगकारा (380 पारियां) 13,704 – रिकी पोंटिंग (365 पारियां) 13,430 – सनथ जयसूर्या (433 पारियां)

4d084268396bebc36b3dc8a1c647482ea7fc2834cbd990a21941bf4ce2d76ceb.0
मशहूर बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह नहीं रहे, इस बीमारी से थे पीड़ित

1983 की कॉमेडी फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ और टीवी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में अपनी भूमिकाओं के लिए फेमस सतीश शाह के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है.

हास्य कलाकार सतीश शाह के निधन पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया, “सतीश शाह की दोपहर में तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया. वह किडनी से संबंधित बीमारी से पीड़ित थे. उनका पार्थिव शरीर हिंदुजा अस्पताल में है. उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा. वह एक बेहतरीन अभिनेता और इंसान थे. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं. यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है.”

1001943221

किडनी से जुड़ी बीमारी से थे पीड़ित

मशहूर अभिनेता सतीश शाह किडनी से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे. हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. 30 से ज्यादा वर्षों से सतीश शाह के निजी सहायक रहे रमेश कडातला ने बताया कि अभिनेता का दोपहर के समय बांद्रा पूर्वी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. कडातला ने कहा, ”ऐसा लगता है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ, हालांकि हम उनकी मौत के कारणों के बारे में डॉक्टर की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.”

सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में शोक

फेमस एक्टर सतीश शाह के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

कई यादगार बॉलीवुड फिल्मों में भी सतीश शाह ने किया था काम

सतीश शाह बॉलीवुड की गई यादगार फिल्मों में भी काम कर चुके थे. उनकी फिल्मोग्राफी में ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी लोकप्रिय हिट फिल्में भी शामिल हैं.

सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड में शोक

फेमस एक्टर सतीश शाह के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

कई यादगार बॉलीवुड फिल्मों में भी सतीश शाह ने किया था काम

सतीश शाह बॉलीवुड की गई यादगार फिल्मों में भी काम कर चुके थे. उनकी फिल्मोग्राफी में ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी लोकप्रिय हिट फिल्में भी शामिल हैं.

बागबेड़ा महानगर विकास समिति 25 अक्टूबर को सैकडों छठ व्रत धारीयों के बीच नि:शुल्क सूप, फल, लोकी एवं पूजा सामग्री का वितरण किया सुबोध झा
1001943624

जमशेदपुर 25 अक्टूबर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में‌, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागबेड़ा के विभिन्न स्थानों पर लोक आस्था के महा सूर्य षष्ठी व्रत छठ पर्व के शुभ अवसर पर ‌ पूजा सामग्री का वितरण किया गया सुबोध झा ने कहा आज 40 वर्षों से छठ पर्व मैं सेवा स्वरूप असहाय निर्धन परिवारों के बीच हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भी कैलाश धाम मंदिर प्रांगण शीतला माता मंदिर के पास बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 निवास स्थान पर अलग-अलग टोली के रूप में आए गांधीनगर, बजरंग टेकरी, नया बस्ती रामनगर और बागबेड़ा कॉलोनी से आए हुए छठ व्रत धारियों के बीच प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य षष्ठी व्रत छठ पर्व पर जो व्रतधारी छठ पूजा करना चाहते हैं और असमर्थ है वैसे सैकड़ो व्रतधारियों के बीच निःशुल्क सूप, नारियल, गागल, सेब, केला, गन्ना एवं पूजा सामग्री लौकी का वितरण दिनांक 25 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से बागबेड़ा महानगर विकास समिति के प्रबुद्ध समाजसेवी कार्तिक झा,सौरभ कुमार, मिट्ठू कुमार, गौरव कुमार, यश अग्रहरि, के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में आए छठ व्रतधारीयो को कैलाश धाम मंदिर प्रांगण बागबेड़ा कोलोनी रोड नंबर 1 शीतला माता मंदिर पर वितरण किया गया।।

आज के कार्यक्रम में सुबोध झा के साथ सेवा प्रदान करने वाले में प्रमुख रूप से बड़े भैया टीआरएफ मजदूर यूनियन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी संजय झा, मिट्ठू कुमार, सौरभ कुमार, गौरव कुमार,कार्तिक झा,यश अग्रहरि एवं समिति के महिला मोर्चा की संयोजक पवित्रा पांडे, रितु देवी, मनोज सिंह समिति के संयोजक विनोद राम, रामदुलारे चौबे, सुनील झा, वंश कुमार, आलोक कुमार, सौरभ पाठक, सौरभ शुक्ला, मनीष कुमार, पूर्णिमा रजक, सुमित्रा देवी, सत्येंद्र प्रसाद, सुमित कुमार डांगी, दीपक डांगी, राजू शर्मा, कौशल्य शर्मा, एवं सैकड़ो समिति के सदस्य शामिल थे और सभी सदस्यों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।।

1001943627
राजद को झटका महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष भाजपा में गईं, दिलीप जायसवाल ने किया स्वागत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में चंद दिन शेष रह गए हैं। उससे पहले महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी की कद्दावर नेता और महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यङ प्रतिमा कुशवाहा ने पाला बदल लिया है।

1001943243

वे भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) में शामिल हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सदस्यता दिलाई। प्रतिमा ने लालू की पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि राजद में ग्रासरूट कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जाता। वहां परिवारवाद और भाई भतीजावाद हावी है। कांग्रेस पार्टी भी इसमें पीछे नहीं है। उनके नेता भी नेतृत्व के व्यवहार से निराश हैं।

प्रतिमा कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव नौकरी देने की बात भले ही करते हैं लेकिन इसके लिए जमीन भी ले लेते हैं। राजद में सारे आरक्षण परिवार के लोगों के लिए होते हैं। महिलाओं को असलियत में आरक्षण तो एनडीए सरकार ने दिया है। लालू यादव की पार्टी के भीतर काफी असंतोष है।

इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि प्रतिमा जी के साथ राजद में न्याय नहीं हुआ। सक्षम महिला होने के बावजूद उनको उचित सम्मान नहीं दिया गया। लालू यादव के परिवार से कुछ बचे तब तो बाहर के कार्यकर्ताओं को कुछ मिले। लालू यादव बेटे तेजस्वी यादव को सीएम बनाना चाहते हैं। इसके लिए किसी का हक मारने के लिए तैयार हैं। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होगा क्योंकि बिहार की जनता उन लोगों को पहचान चुकी है।

प्रतिमा कुशवाहा के पार्टी छोड़ने से राजद की महिला विंग का बड़ा नुकसान हुआ है। एक समर्थ नेतृत्वकर्ता राजद के हाथ से निकल गया है। 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान से पहले राजद को झटका लग गया है।

सोनारी-कदमा लिंक रोड पर अनियंत्रित कार ने मचाई अफरा-तफरी, कई घायल

शनिवार सुबह करीब छह बजे सोनारी-कदमा लिंक रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे टहल रहे लोगों और खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक महिला घायल हुई, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. जानकारी के अनुसार, कार एक पुलिसकर्मी चला रहा था.

प्रत्यक्षदर्शी संगीता कुमारी ने बताया कि रोज की तरह लोग सड़क किनारे टहल रहे थे और योग कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और फुटपाथ पर चढ़ गई. इससे एक महिला गिरकर घायल हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग कार के पास जमा हो गए.

1001943189

हादसे की जानकारी मिलते ही कदमा थाना की टीम मौके पर पहुंची. घायल महिला को पुलिस ने अपने वाहन से नजदीकी अस्पताल ले जाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया.

स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेरकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. सूचना पर कदमा थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग पर टहलने और योग करने आते हैं. ऐसे में तेज रफ्तार वाहन गंभीर हादसों का कारण बन सकते हैं. उन्होंने प्रशासन से इस रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की.

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों ने कहा कि बिना उनकी गलती के उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. कदमा पुलिस ने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

ce868509f4f3a9de792e7f85aca348d246f0ecee2283988f1b9e75a0d9f6f976.0
गोलमुरी गोलीकांड ने लिया नया मोड़, सीसीटीवी ने खोला सच, घायल सागर सिंह खुद अपराध के घेरे में कैद

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्यूलाडूगरी में हुए फायरिंग कांड में नया मोड़ आया सामने आया है। एक घायल व्यक्ति जिसका नाम सागर सिंह है, जो गोली लगने से घायल हुआ है. उसका सीसीटीवी में अपराधी रवि खेड़ा के घर पर अपने साथी के साथ गोली चालन का वीडियो सामने आया है. जो घायल को खुद सवालों के घेरे में खड़ा करता है. सीसीटीवी के अनुसार बताया जा रहा है कि सागर सिंह पहले अपने साथी के साथ रवि खेड़ा के घर पहुंचा था, जहां उसने और उसके साथी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। घटना के अनुसार, रवि खेड़ा के घर के बाहर दो युवकों ने दरवाजा खटखटाया और जब विरोध हुआ तो हाथापाई और उसकी बाद गोली चली।

घायल ही निकला हमलावर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शहर में 2 घंटे के भीतर दो थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है. और वहीं आमजन के मन में पुलिस सक्रियता पर चर्चा चल रही है। एक तरफ लोक आस्था का सहापर्व छठ और दूसरी तरफ बदमाशों का आतंक खैर पुलिस ने घटना के बाद से भी जांच में जोर शोर से जुट चुकी है। और आगे की करवाई में लग गई है।

घटना का सार

सागर सिंह और उसका साथी रवि खेड़ा के घर पहुंचे।

दरवाजा खटखटाने पर विवाद हुआ, जिसके बाद हाथापाई और फायरिंग हुई।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घायल सागर सिंह खुद इस घटना में मुख्य संदिग्ध बन चुका है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश और छानबीन जारी है।

शहर में 2 घंटे के अंदर दो थाना क्षेत्रों में फायरिंग की घटनाओं ने पुलिस को चुनौती दी है।

पुलिस ने जांच और सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं।

सीनी रेल पंपु तालाब छठ घाट की साफ-सफाई में जूटा छठ पूजा समिति

सीनी: सीनी रेल पंपु तालाब छठ घाट बनवाने एवं साफ-सफाई सीनी छठ पूजा समिति द्वारा किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मोतीलाल रजक, सचिव प्रदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1001942190

समिति के सदस्यों ने कहा कि छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग, सुसज्जित हेतु पंचायत के द्वारा बीते वर्ष पचास हजार रुपए राशि देने की बात हुई थी लेकिन कोई सहयोग नहीं मिली, न पंचायत प्रतिनिध, न विधायक, सांसद से भी कोई सहयोग नहीं मिली। छठ पूजा को शांति रूप से मनाने एवं मुख्य रूप से सहयोग प्रदान करने में प्रदीप कुमार ठाकुर, अमित कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, सूरज साव, रवि गुप्ता, विकास साव, शेखर, मोतीलाल इत्यादि का योगदान रहा है।

1001942192
झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम के रिश्ते पर दिल्ली के नेता ने दी सफाई, बिहार सीट बंटवारे का ठीकारा फोड़ा राजद पर

बिहार विधानसभा में झामुमो को सीट नहीं मिलने पर झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी तेज है. राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने इस पर दुख जताया और राजद और कांग्रेस पर सम्मान न देने का आरोप लगाया.

हालांकि उन्होंने मुख्य रूप से इसके लिए राजद को दोषी ठहराया. मीडिया में कांग्रेस और झामुमो के गठबंधन पर दरार को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी है. लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा इस पर अपनी जुदा राय रखते हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जून खड़गे के कार्यालय प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा का कहना है कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस-झामुमो का रिश्ता काफी परिपक्व है. दरअसल वे तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली से झारखंड आये हैं. इस दौरान वे शुक्रवार को रामगढ़ के प्रभात खबर कार्यालय में आए और बिहार चुनाव पर कांग्रेस की रणनीति व चर्चाओं पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में झामुमो को गठबंधन में सीट नहीं मिलने की जानकारी से वे बहुत दु:खी और असहज हैं. देशभर में महागठबंधन की एकजुटता प्रदर्शित करने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन का हमेशा भागीदार व प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

1001941745

सवाल: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में झामुमो को सीट नहीं मिलने और झामुमो की नाराजगी पर क्या कहना है?

जबाव :- झारखंड में महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस और झामुमो मजबूत रिश्ते में है. बिहार के परिपेक्ष्य में झामुमो की नाराजगी जाहिर करना उचित है. बिहार में राजद महागठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीट समझौते पर निर्णय ले रही थी. कांग्रेस पिछले चुनाव की तुलना में कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पिछली बार 70 सीट की जगह इस बार 61 सीट पर उम्मीदवार हैं. उसमें भी 52 सीटों पर सीधे चुनावी मैदान में हैं जबकि नौ पर महागठबंधन के दल फ्रेंडली चुनाव लड़ रहे हैं. इस तरह 18 सीट कांग्रेस के कम हैं. कांग्रेस पार्टी सीटों को लेकर राजद के साथ खुद ही तालमेल बिठाने को लेकर नामांकन के अंतिम क्षण तक परेशान रही है. कांग्रेस अपने उम्मीद्वारों को टिकट सिंबल नामांकन के एक-दो दिन पहले तक दिया है. बिहार में महागठबंधन के साथ हिस्सेदारी की जबावदेही राजद के पास था.

सवाल: झारखंड में महागठबंधन कितना मजबूत है?

जबाव :- झारखंड में महागठबंधन की सरकार काफी मजबूत स्थिति में है. नेतृत्वकर्ता हेमंत सोरेन टीम लीडर की तरह अपनी भूमिका निभा रहे हैं. चुनाव के समय भी झामुमो ने कांग्रेस, राजद, वामदल के साथ सीटों पर समझौता करने में दक्षता व दूरदर्शिता दिखाया था.

सवाल: क्या आप कांग्रेस पार्टी में अनुशासन की कमी मानते हैं?

जबाव : लोकतांत्रिक व्यवस्था में अनुशासन चाबुक मारकर स्थापित नहीं किया जा सकता. कांग्रेस पार्टी के अंदर बयान-बाजी की आजादी है. लेकिन आखिर में हमारे केंद्रीय नेता के दिशा निर्देश और बयान का पालन सभी लोग करते हैं.

सवाल: कांग्रेस पार्टी में मुद्दों की राजनीति और लहर बनाने में सफलता के बावजूद टिकट बंटवारें में विवाद क्यों हो रहा है?

जबाव : कांग्रेस पार्टी ऐसे उम्मीद्वारों का चयन करती है, जो सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सामने आते हैं. इसमें से कई उम्मीदवार संगठन और विचारधारा में शामिल नहीं रहे होते हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट जीतने का है. तो पार्टी ऐसे उम्मीदवारों पर भी दांव लगाती है. ऐसे में कुछ विवाद तो सामने आते ही हैं. जिसका पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति समय रहते समाधान करती है.

सवाल : झारखंड सरकार की किन उपलब्धियों को आप बताना चाहेंगे?

जबाव : मईयां सम्मान योजना, कृषि व स्वास्थ्य योजना समेत सभी मंत्रालयों की उपलब्धियां झारखंड के सालगिराह के अवसर पर सामने लाया जायेगा. लेकिन झारखंड राज्य में शांति, खुशहाली व सौहार्दपूर्ण वातारण का माहौल है. भाजपा शासित राज्यों की तरह अराजकता, अशांति और आपसी भेदभाव से जिस तरह जनता परेशान है, वह झारखंड में नहीं है.

सवाल : क्या डबल इंजन की सरकार विकास का पैमाना तय करती है?

जबाव : बिहार में पिछले 20 वर्षों से डबल इंजन की सरकार है. वहां पलायन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और नये औद्योगिक इकाई की स्थापना नहीं हुई है. केंद्र की सरकार राज्यों को अनुदान देने में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहे हैं. केंद्र द्वारा विपक्षी दल शासित राज्यों की सरकार को सहयोग देना तो दूर की बात है, उल्टा उन्हें परेशान किया जाता है. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है

झारखंड शराब घोटाले में ACB का ऐक्शन, 2 IAS अधिकारियों को भेजा नोटिस

झारखंड में प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए हुए शराब घोटाला मामले में एसीबी ने राज्य में उत्पाद सचिव रह चुके दो आईएएस अधिकारियों मनोज कुमार और मुकेश कुमार को नोटिस भेजा है। मामले में जांच एजेंसी ने एफआईआर दर्ज होने के बाद पहले भी दोनों को नोटिस भेजा था।

झारखंड के शराब घोटाले में एसीबी ने पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि विनय चौबे की भूमिका पूरे घोटाले में केंद्रीय रही। उनके कार्यकाल में न एमजीआर की समीक्षा हुई न गारंटी की राशि वसूलने की कोशिश हुई। तब तक सरकार को 38 करोड़ का नुकसान हो चुका था। बाद में मनोज कुमार, मुकेश कुमार उत्पाद सचिव बने पर प्लेसमेंट एजेंसियों से वसूली नहीं हुई। यह इस बात का साफ संकेत है कि निजी कंपनियों को जानबूझकर फायदा पहुंचाया गया।

आलमगीर के पीएस की पत्नी समेत आठ और पर चार्जशीट

ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर में कमीशनखोरी से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी ने चौथी पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इसमें ठेकेदार, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोगी और उनके परिवार के लोगों को आरोपी बनाया गया। इसमें पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल की पत्नी रीता लाल का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या 22 हो गई है।

1001941737

दरअसल, ईडी की यह जांच एसीबी जमशेदपुर द्वारा दर्ज एक प्रिडिकेट ऑफेंस पर आधारित है। नवंबर 2019 में विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरेश वर्मा को रिश्वत लेते पकड़ा गया था, तब विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े ठिकानों से ₹2.67 करोड़ कैश मिले थे। जांच में सामने आया था कि ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम कथित तौर पर निविदाओं पर एक निश्चित कमीशन लेते थे। यह कमीशन उनके निजी सचिव संजीव लाल और उनके सहयोगियों द्वारा वसूला जाता था। सिंडिकेट से जुड़े ठिकानों की तलाशी में ₹37 करोड़ से अधिक कैश मिले थे। इस अवैध नकदी से बाद में दिल्ली स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और एंट्री ऑपरेटरों के एक नेटवर्क के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की गई और इसका उपयोग कई महंगी संपत्तियां खरीदने में किया गया।

किसकी क्या रही है भूमिका

ठेकेदार राजेश कुमार और उनकी कंपनियों ने ₹1.88 करोड़ की रिश्वत व कमीशन के रूप में दो लग्जरी वाहन देने की बात कबूली। वहीं ठेकेदार राधामोहन साहू ने ₹39 लाख कैश और एक लग्जरी वाहन रिश्वत में देने की बात कबूली है। ये तीनों वाहन वीरेंद्र राम के कब्जे से मिले थे। वीरेंद्र राम के सहयोगी अतिकुल रहमान के परिसर से ₹4.40 लाख कैश मिले थे। वहीं बिचौलिए का काम करने वाले ठेकेदार राजीव कुमार सिंह के आवास से ₹2.13 करोड़ मिले थे। राजीव कुमार सिंह ने लगभग ₹15 करोड़ की कमीशन राशि जुटाने और संभालने की बात स्वीकार की है। संजीव लाल की पत्नी रीता लाल पर दागी धन को वैध आय के रूप में पेश करने का आरोप लगाया गया है।

error: Content is protected !!