जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने सरजमदा सेंटर चौक स्थित झामुमो कार्यालय में छठ व्रतियों के बीच लौकी, गन्ना, गागर, गाजर, नारियल समेत पूजन सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता हर साल की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दीं और पर्व को शांतिपूर्ण व सफल बनाने की अपील की।











