एक नई सोच, एक नई धारा

शंभू चौधरी चुनावी मैडक, बन्ना गुप्ता का कोई समर्थक भी चुनाव लड़ ले तो उनसे अधिक वोट लायेगा – बंटी शर्मा

जमशेदपुर : सोनारी कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष बंटी शर्मा ने बयान जारी कर कहा है कि शंभू चौधरी द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार है। शंभू चौधरी अभी इतने बड़े नेता नहीं हुए हैं जिसका विरोध बन्ना गुप्ता जी अपने कार्यकर्ताओं से करवाएंगे। शंभू चौधरी अखबारों में जगह पाने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं।

IMG 20240309 WA0028

अगर बन्ना गुप्ता का एक मंडल अध्यक्ष या प्रतिनिधि भी चुनाव में नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल करके घर में सो भी जाए तो शंभू चौधरी से ज्यादा वोट लाने की क्षमता रखता है जो पिछले विधानसभा चुनाव में शंभू चौधरी लाए थे। शंभू चौधरी अपने कार्यक्रम में भाड़े के लोग लेकर आते है, उनमे से अधिकतम बच्चे है जिनके वोटर कार्ड भी नहीं है। पैसे खर्च कर और शराब की व्यवस्था करके भीड़ जुटाने वाले बरसाती मेढ़क है शंभू चौधरी, जिन्हे चुनाव के 6 महीने पहले जनता की समस्या दिखती है।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!