एक नई सोच, एक नई धारा

लंगर हाल का निर्माण कार्य शुरू, अरदास करके ढलाई का काम किया गया आरम्भ

आज गुरुद्वारा साहब गोरी शंकर रोड में लंगर घर की ढलाई का कार्य गुरु महाराज के समक्ष बाबा सोहन सिंह जी द्वारा अरदास कर प्रारंभ किया गया यह ढ़लाई का कार्य अर्जुन सिंह वालिया के सौजन्य से किया जा रहा है इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह मुख्य सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला सतबीर सिंह सोमू सुखदेव सिंह बिट्टू जसवंत सिंह जसो सुजीत सिंह चंचल सिंह भाटिया जसपाल सिंह जस्सी समेत कई लोग शामिल थे

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह लाडी द्वारा प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह गांधी कार्यवाहक प्रधान सुरेंद्र सिंह महासचिव हरदीप सिंह चनिया कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह लाडी परमजीत सिंह पम्मा स्कूल के प्रमुख रतन सिंह स्वर्ण सिंह जुगनू सिंह समेत नौजवान सभा एवं सीख स्त्री सत्संग सभा के सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ

रण क्षेत्र बनी इस्पात एक्सप्रेस, मारपीट के बाद चलती ट्रेन से दो यात्रियों को फेंका

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलमंडल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। 12872 टिटलागढ़- हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस का जनरल कोच कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यात्रियों के बीच शुरू हुई हल्की बहस पहले मारपीट में तब्दील हुई, फिर देखते ही देखते यात्रियों ने दो यात्रियों को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। फिर क्या हुआ, आगे पढ़ें…।

मालगाड़ी की चपेट में आने से गई एक की जान, दूसरा जिंदगी और मौत से कर रहा संघर्ष

टोकलो थाना अंतर्गत भरनिया गांव निवासी घायल 21 वर्षीय यात्री दुल्लू सरदार के हवाले से पुलिस ने बताया कि दुल्लू इस्पात एक्सप्रेस के जनरल कोच के गेट के समीप वाश बेसिन के पास बैठ कर झारसुगड़ा से चक्रधरपुर आ रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर कुछ यात्रियों ने एक व्यक्ति को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इससे पहले कि लोग कुछ समझते और बीच बचाव करते उसे कोच से बाहर फ़ेक दिया। चूंकि दुल्लू गेट पर ही बैठा था, ट्रेन से बाहर गिर रहे यात्री का हाथ उसने पकड़ लिया। यह देख यात्रियों ने उसपर भी लात-घुसे की बरसात शुरू कर दी। फिर धक्का दे दिया, इससे दोनों नीचे गिर पड़े। इस बीच वह यात्री अप लाइन पर आ रही एक मालगाडी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर दुल्लू को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसे 10 टांके लगे हैं, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मृतक कौन, नहीं हो सकी है पहचान

बताया जा रहा है कि घटना चक्रधरपुर और लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच स्थित मुरहातु गांव के समीप घटी। इधर, जहां एक ओर मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, वहीं घटना की सही जानकारी भी नहीं मिल सकी है। चक्रधरपुर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह हुड़दंग कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी – गुँजन यादव

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर ने सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों के प्रदर्शन को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास बताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो के आवास पर केंद्रीय बजट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हेतु प्रेस-वार्ता बुलाई गई थी। परंतु प्रेस-वार्ता के मध्य में चंद कांग्रेसी इसमें विघ्न डालने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है। परंतु रविवार को कांग्रेस के इस कथित प्रदर्शन की जानकारी ना सांसद कार्यालय, ना ही जिला प्रशासन एवं ना ही लोकतंत्र के सजग प्रहरी मीडिया को थी। गुंजन यादव ने कहा कि बिस्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में चल रहे प्रेस-वार्ता के मुद्दे को चंद कांग्रेसियों ने अपने प्रदर्शन की ओर मोड़कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का कुत्सित प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वास्तव में सांसद विद्युत महतो से मिलकर अपनी बातों को रखना था तो उन्हें इस प्रकार की अभद्रता नही करनी चाहिए थी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने विरोध में जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद विद्युत वरण महतो के लिए अपशब्दों एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया उसे किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जा सकता है। गुंजन यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता का ऐसा आचरण कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी।

फिर बदला मौसम का मिजाज, झारखंड के इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

सामान्य रूप से मार्च-अप्रैल के महीने में बदलते मौसम का हमारी सेहत पर तो प्रभाव पड़ता ही है, कृषि क्षेत्र भी इससे प्रभावित होता है। झारखंड में मौसम का मिजाज कब बदले, यह कौन सी करवट ले ले, कुछ नहीं कहा जा सकता। मौसम विज्ञानी अनुमान लगाते हैं। रांची मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार झारखंड में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

चलेंगी तेज हवाएं, रहिए सावधान

मौसम विभाग के अनुसार, एक से दो दिनों में बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, जामताड़ा और गिरिडीह में तेज हवाओं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने इन छह जिलों के लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है।

खेतों में किसानों को जाने से किया मना

किसानों को खेतों में नहीं जाने से मना किया गया है। राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग , खूंटी, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़, गिरीडीह, गोड्डा) में 12 मार्च को गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 12, 13 और 14 मार्च को राज्य में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। 15 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे वर्षा की संभावना है।

चाईबासा : चाईबासा में 251 स्थानों पर विश्व हिन्दू परिषद श्री राम जन्म उत्सव मनाएंगी

चक्रधरपुर, बंदगाव: पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव के करंजो प्रकल्प में विहिप की जिला पदाधिकारी की बैठक हुई. जिसमे मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संघठन मंत्री देवी सिंह उपस्थित थे. बैठक में आगामी 21 मई से 31 मई तक पूरे झारखण्ड प्रांत की विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की प्रांत कार्येकर्ता अभ्यास वर्ग करेंगे.


जिसमे पूरे झारखण्ड के विहिप, बजरंग दल कार्येकर्ता अभ्यास वर्ग में भाग लेंगे . श्री देवी रविवार को वर्ग स्थल का निरिक्षण किया और कार्येकर्ताओ के साथ वर्ग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान की भी चर्चा की गई. उन्होंने संगठन विस्तार और हर गाँव में सत्संग करने का भी निर्देश दिया. आगामी कार्येकर्म श्री रामोत्सव , श्री हनुमान उत्सव भी हर गाँव में मनाने का निर्देश दिए. इस बैठक मे प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सच्चिदानंद, जिला मंत्री गोनू जायसवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख कुंज बिहारी मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख शशि गुप्ता, जिला गौ रक्षा प्रमुख सरवन ठाकुर, जिला बजरंग दल सह संयोजक रितेश शर्मा, जिला बजरंग दल सह सयोजक समीर पाल, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख भास्कर, दिलीप मिश्रा, प्रमोद महापात्र, ग्रामीण प्रखंड सयोजक अंसु सिंहदेव, विशाल बर्मन उपस्थित थे.

एच3एन2 इंफ्लूएंजा : नए वायरस का झारखंड में बढ़ा खतरा, डॉक्टर ने सावधानी बरतने की अपील की

कोरोना वायरस से अभी पूरी तरह पीछा भी नहीं छूटा है कि इसी बीच राज्य में नये वायरस एच3एन2 इंफ्लूएंजा का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ और लैब संचालकों की मानें, तो पिछले कुछ दिनों से इस वायरस से पीड़ित मरीज बढ़े हैं। हर दिन एक या दो मरीजों के सैंपल में एच3एन2 इंफ्लूएंजा की पुष्टि हो रही है। हालांकि यह वायरस बच्चों, किशोर और युवाओं के लिए उतना खतरनाक नहीं माना जा रहा है, लेकिन बीमार लोगों और बुजुर्गों के लिए यह घातक हो सकता है। चिंता की बात इसलिए भी बढ़ गयी है, क्योंकि देश में इस वायरस से दो लोगों की मौत हो गयी है। ऐसे में सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है।

n4794990481678603692895149769a7ab6a8c37c707774f89c9ed6aea80c648549e44f1b5b891b5e902b1bf

एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस का लक्षण मौसमी बीमारी की तरह ही हैं। इसमें बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक से पानी गिरना, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और थकान जैसे ही लक्षण दिखायी देते है। रिम्स के फिजिशियन डॉ विद्यापति ने बताया कि एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस की गंभीरता के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है, लेकिन कोमोरबिडिटी (गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग) और बुजुर्गों को सावधान रहना चाहिए। मेडिसिन ओपीडी में 200 से 250 मरीज आ रहे हैं, जिसमें मौसमी बीमारी के 25 से 30 फीसदी मरीज है। एच3एन2 इंफ्लूएंजा की पुष्टि जांच के बाद ही की जा सकती है। इसकी चपेट में आनेवालों में खांसी ज्यादा दिनों तक रह रही है। वहीं, बुखार और अन्य समस्याएं कुछ दिन में ठीक हो जा रही हैं। सतर्कता बरतना इसलिए जरूरी है कि वायरस फेफड़ा तक नहीं पहुंचे, क्योंकि इसी के बाद यह घातक हो जाता है।

सदर अस्पताल में भी इंफ्लुएंजा के मरीज बढ़े

सदर अस्पताल में भी इंफ्लुएंजा के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। विगत 15 दिनों में मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा पहुंच गयी है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय कुमार झा ने बताया कि संक्रमण से बचाव जरूरी है। बिना सलाह के एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं करें। अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क कर ही दवा लें। मास्क पहनने से खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।

रिम्स में मशीन है, पर जांच किट नहीं

रिम्स में वायरस की जांच के लिए आरटीपीसीआर और जीनोम मशीन है, लेकिन वर्तमान समय में एच3एन2 इंफ्लूएंजा की जांच के लिए किट नहीं है। किट नहीं होने से गंभीर मरीजों में इंफ्लूएंजा का लक्षण होते हुए भी इसकी जांच नहीं की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग से कोई आदेश नहीं मिला है। किट उपलब्ध होने पर जांच की जायेगी। इधर, निजी अस्पताल में जांच का खर्च 1,400 से 4,500 रुपये तक है। 4,500 रुपये में एच3एन2 इंफ्लूएंजा के साथ-साथ स्वाइन फ्लू की जांच भी एक साथ होती है।

डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग ने किया है आगाह

डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य मंत्रालय ने एच3एन2 इंफ्लूएंजा को लेकर आगाह किया है। इससे संबंधित आदेश और गाइडलाइन जारी की गयी है। आइएमए ने भी सभी राज्य के डॉक्टरों को सतर्कता बरतने और अपने स्तर से व्यवस्था रखने का निर्देश दिया है। मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कमजोर इम्युनिटी और बीमार लोगों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इससे संक्रमण के फैलाव का खतरा भी है।

इन गाइडलाइन का पालन आवश्यक

◆ कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
◆ मास्क का उपयोग करें और उसे पहनकर ही बाहर निकलें।
◆ सामान्य फ्लू होनेवाले व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
◆ सर्दी और खांसी होने पर मास्क का उपयोग करें।
◆ जितना संभव हो, सामाजिक दूरी का पालन करें।
◆ ज्यादा जरूरत होने पर ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाये।
◆ लगातार हाथों की सफाई करें और सैनेटाइज करते रहें।
◆ शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें।
◆ छींकते या खांसते समय मुंह और नाक को ढंक लेना चाहिए।

एच3एन2 इंफ्लूएंजा के लक्षण

◆ बुखार
◆ खांसी
◆ गले में खराश
◆ नाक से पानी गिरना
◆ शरीर और सिर में दर्द
◆ ठंड लगना और थकान
◆ सामान्य वायरस में भी आराम करें.
◆ पौष्टिक खाना को डायट में शामिल करें

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

मत घबरायें, नहीं है जानलेवा

लैब में प्रतिदिन एक से दो सैंपल में एच3एन2 इंफ्लूएंजा की पुष्टि हो रही है। दो महीना में 50 से 55 में इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह उतना जानलेवा नहीं है। इसमें बीमारी ठीक होने में 12 से 15 दिनों का समय लग रहा है। बुजुर्ग और कोमोरबिडिटी वाले मरीजों का विशेष ख्याल रखना है।

-डॉ पूजा सहाय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट

जमशेदपुर : अभय सिंह और निर्भय सिंह का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के धनबाद प्रभारी अभय सिंह एवं उनके छोटे भाई निर्भय सिंह का जन्मदिन आज काशीडीह स्थित उनके कार्यलय में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ अंग वस्त्र और गुलदस्ते देकर बधाईयां एवं मंगलकामना दी।

Screenshot 2023 0312 000946

अभय सिंह और निर्भय सिंह ने इस अवसर को यादगार और खुशनुमा बनाने के साथ साथ प्यार भरे शुभकामनाओं के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

IMG 20230312 WA0004

इस मौके पर भाजपा के रविंद्र सिंह रिंकू, भूषण दीक्षित, पप्पू सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, ओमी सिंह, श्वेता कुमारी, अरविंदर कौर, समर बहादुर सिंह, गुड्डू सिंह, बंटी सिंह, साकेत भारद्वाज, रोहित कुमार, गिरधारी सिंह, निर्मल दीक्षित, हेमंत साहू एवं शिबू सिंह समेत कई गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20230312 WA0008
हिन्दू नववर्ष यात्रा के लिए हुआ ध्वज पूजन, डिमना से निकालने की तैयारी

जमशेदपुर : हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नववर्ष यात्रा के निमित शनिवार को हिंदू नववर्ष यात्रा द्वारा जमशेदपुर के मानगो डिमना एमजीएम कॉलेज मैदान मे ध्वज पूजन कार्यक्रम किया गया. इसमें हिंदुओ के पवित्र भगवा ध्वज की पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा के वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ संपन्न किया गया. साथ ही साथ हिंदू नववर्ष यात्रा के सभी सदस्य आज से ही नगर सज्जा के लिए जोर शोर से लग जाएंगे. विगत वर्षो से समिति भगवा ध्वज से बने लड़ी को लगभग 10 किलोमीटर तक लगते आ रही है. हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि भगवा ध्वज हिंदू संस्कृति और धर्म का साक्षात प्रतिक है, प्रत्येक वर्ष हिंदू नववर्ष के कुछ दिन पूर्व भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ध्वज का पूजन किया जाता है.

हिंदू नववर्ष यात्रा के अध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने इस अवसर पर शहरवासियों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे बढ़-चढ़कर शोभा यात्रा मे भाग ले और युवाओ से आह्वान किया की चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पूर्व संध्या पर हिंदू नववर्ष यात्रा के लिए तैयार रहे. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने युवाओ मे उत्साह भरते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया. कार्यक्रम मे दशरथ चौबे, उमेश शर्मा, सुनील यादव, दीपनारायण मिश्रा, विपिन तिवारी, राम अवधेश चौबे, सरबजीत तिवारी, शंभु त्रिवेदी, राजीव सिंह, रविंद्र सिंह, राहुल हिंदू, दीपक भदानी, आकाश महतो, जित्तु गुप्ता, राजेश गुप्ता, सनातनी अमित , जटाशंकर जी, मनोज शर्मा, अमरेंदर पासवान, उमेश साव, विनोद राय, छोटन मिश्रा, दीपक गुप्ता, मिट्ठू चौधरी, सुमन झा, संजू सिंह, विकास सिंह, गुड्डू सिंह, दीपक झा, शशि सिंह, रितेश झा, रवि जम्बूद्वीप, प्रकाश मिश्रा, राकेश रजक, चिंटू जी, राजू झा,देव जी, आयुष, प्रिंस मिश्रा, अजीत ठाकुर, दिलीप पासवान, नीरज, राहुल आदि लोग मौजूद थे.

तिरंगे और शहीदों के सम्मान में निकलेगा 23 मार्च को भव्य तिरंगा यात्रा, “नमन” द्वारा तैयारी प्रारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर की संस्था नमन 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालेगी. इस आयोजन हेतु नमन द्वारा साकची कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. तिरंगे और शहीदों के सम्मान में निकलने वाली इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की कोशिश है. आयोजक अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार का आयोजन अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगा जिसमें हज़ारों लोग शिरकत करेंगे. ‘नमन’ संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह कार्यक्रम सामूहिक सहभागिता और लौहनगरी के लोगों का अपने शहीदों के प्रति अप्रतिम लगाव को दर्शाता है जो यह बताने के लिए काफी है कि देश की एकता और अखंडता के ऊपर जब भी प्रश्न खड़े किए जाएंगे नगर उसका मुंहतोड़ जवाब देने को एक साथ उठ खड़ा होगा. श्री काले ने इस यात्रा की पृष्ठभूमि पर चर्चा करते हुए कहा कि 2016 में देश को खंडित करने का सपने देखने वाली नापाक शक्तियां जब सिर उठा रही थी और देश का सबसे प्रतिष्ठित एक विश्वविद्यालय जेएनयू इसका केंद्र बन रहा था तब उनके नारे भारत तेरे टुकड़े होंगे का जवाब देने के लिए हाथ में डंडा और उसके शीर्ष पर तिरंगा थामे जमशेदपुर की जनता इसी ऐतिहासिक मैदान में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उदघोष के साथ जवाब देने को निकल पड़ी थी. इस बैठक का धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संरक्षक बृजभूषण सिंह द्वारा किया गया. इस मौक़े पर कई प्रमुख स्थानीय व्यवसायियों ने अपने विचार भी व्यक्त किये. मुख्य रूप से उपस्थित राजा सिंह, सोनू बिंद्रा , शिबू बर्मन, खजान सिंह, संतोष मुनका, जितेंद्र सिंह चावला, रामकेवल मिश्रा, धनुर्धर त्रिपाठी, गुरचरण सिंह, अगंत सिंह, जसवंत सिंह भोमा, अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, कैप्टन सिंह, अजय राय, शेखर सिंह, राजेश वोरा, महेंद्र सिंह, सोनू सचदेवा, राजू, अमृक सिंह मीख्खे, अमरदीप सिंह, तेजपाल सिंह, भीम कुमार, प्रीतम, राजीव सिंह, मनमोहन सिंह, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह, जसवीर सिंह, अभिषेक मूनका, प्रशांत अग्रवाल, मोहित मूनका, इंदरजीत सिंह, मनोज मिश्रा, धनजी पांडे, पंकज कुमार वर्मा, बाउजीत सिंह, रामधन मिश्रा, रसपाल सिंह, रविंदर सिंह, मनोज तिवारी, गुरमीत सचदेव, विजय सिंह, बलराज हना, नरेंद्र सिंह, मंटू गांधी, बिनू सचदेव , मनोज अरोड़ा , दिलीप सचदेवा, हरजीत सिंह, कश्मीर सिंह, केके शुक्ला, एल सिंह, देवेंद्रर सिंह एवं अन्य कई गणमान्य गण उपस्थित रहे.

मैट्रिक – इंटर परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू, चास एवं बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किया आदेश

बोकारो :- मैट्रिक व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों पर धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है। अनुमंडल पदाधिकारियों का आदेश 14 मार्च की पूर्वाहन 08 बजे से लागू होगा,जो पांच अप्रैल (परीक्षा की समाप्ति) तक प्रभावी रहेगा।

IMG 20230311 WA0011

आदेश में बताया गया कि उक्त अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षार्थियों तथा शिक्षकों को छोड़कर पांच या पांच से अधिक की संख्या में लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। हरवे-हथियार के साथ चलने पर भी पाबंदी रहेगी। लाउडस्पीकर का भी प्रयोग नहीं किया जाएगा। सभा, बैठक या फिर प्रदर्शन पर भी रोक रहेगी। आदेश का उल्लंघन करनेवालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

उल्लेखनीय हो कि, जिले में मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 25,135 है। जबकि, इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 21228 है। जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 66 केंद्र एवं इंटर परीक्षा के लिए 42 केंद्र बनाया गया है।

error: Content is protected !!