एक नई सोच, एक नई धारा

बोकारो : डीसी ऑफिस के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे सहारा के अभिकर्ता-जमाकर्ता, जमा राशि की शीघ्र भुगतान की माँग

बोकारो : सहारा में जमा राशि का भुगतान कराने की मांग को लेकर सहारा इंडिया के अभिकर्ता एवं जमाकर्ताओं ने आज बोकारो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय भूख हड़ताल कर उपायुक्त और एसपी को ज्ञापन सौंपा।

Screenshot 2023 0314 174603

सहारा इंडिया के अभिकर्ता एवं जमा कर्ता आज सुबह से ही बोकारो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे हैं और अपनी जमा राशि का जल्द से जल्द भुगतान कराये जाने की मांग कर रहे हैं। जमाकर्ताओं का कहना है कि राशि के मैच उलटी होने के बाद भी सहारा इंडिया के द्वारा उनके पैसों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनकी जमा राशि का भुगतान नहीं हो पाने से उनकी स्थिति दयनीय हो चली है। अपना पैसा होने के बाद भी दूसरों से कर्ज लेकर काम करना पड़ रहा है। भूख हड़ताल के माध्यम से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से प्राप्ति भुगतान की मांग की जा रही है।

सिख समुदाय ने टेल्को गुरुद्वारा में नया साल मनाया, सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित

जमशेदपुर : धर्म प्रचार अकाली दल के तत्वावधान में टेल्को गुरुद्वारा साहिब में सिख समुदाय ने मंगलवार को नानकशाही संवत 555 वां नया साल मनाया। यहां टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी सहित कई लोगों ने गुरु दरबार में हाजिरी भरी और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक सुख, समृद्धि, शांति एवम सद्भावना की कामना की। यहां श्रद्धा के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर भी ग्रहण किया।

IMG 20230314 WA0017

सौंदर्यकृत एसी दरबार संगत को समर्पित

इस मौके पर सौंदर्यकृत एसी दरबार साहिब संगत को समर्पित किया गया तथा गुरु दरबार में हाजिरी देने पहुंचे प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन जी, एडमिनिस्ट्रेशन हेड विवेकानंद सिंह को संगत एवं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
गुरुद्वारा कमेटी प्रधान एवं टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने इस अवसर पर संस्थापक जमशेदजी नुसरवानजी टाटा को श्रद्धा सुमन भेंट करते हुए कहा कि उन्होंने सभी धर्म, पंथ, समाज को जमीन भवन आवंटित कर संस्कृति परंपरा, पहचान को पल्लवित पुष्पित होने के अवसर दिए और उसी की सुखद अनुभूति गुरुद्वारा साहिब का यह दरबार एवं गुरु गोविंद सिंह उच्च विद्यालय दे रहे हैं। उनके अनुसार गुरु महाराज की कृपा एवं संगत के सहयोग से सारा काम पूरा हुआ है।

IMG 20230314 WA0018

देहु दरसु सुखदातिया मैं गल विचि लैहू मिलाई जीओ।।


गुरु दरबार में कीर्तन दरबार की शुरुआत बीबा तवलीन कौर के शब्द गायन से हुई, तरनतारन की बीबी रविंदर कौर एवं अमृतसर के भाई मनदीप सिंह के जत्थे ने कीर्तन गायन किया।
पंथ प्रचारक भाई जसविंदर सिंह जी सहूर ने नए साल के आगमन तथा चैत्र महीने की कथा की वही कविसर सुरजीत सिंह के जत्थे ने छठे गुरु हरगोविंदजी के विवाह प्रसंग को कविताओं के माध्यम से रखा।
इस मौके पर टेल्को टाउन विभाग के एडमिन हेड रजत सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, ज्वाइंट जनरल सेक्रेट्री हरदीप सिंह सैनी, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला, अकाली दल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव रविंद्र सिंह, रामकिशन सिंह, हरजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, रविंदर पाल सिंह, गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह सैनी, जत्थेदार कुलदीप सिंह बुग्गे, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर सहित टाटा मोटर्स यूनियन के कई कमेटी मेंबर, गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान, संगत ने हाजिरी भरी।

IMG 20230314 WA0019
तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला, त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के अनुपालन को लेकर किया गया उन्मुखीकरण

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मृत्युंजय धावड़िया, राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था ‘सीड्स’ के प्रतिनिधि रिंपल झा, डीसीपीओ डॉ चंचल कुमारी तथा अन्य मौजूद रहे। COTPA-2003 अधिनियम का कैसे जिले में प्रभावी रूप से क्रियावन्वयन किया जाये जिससे तंबाकू उत्पादों का प्रयोग नहीं करने को लेकर लोगों में जागरूकता आए इसपर विशेष रूप से चर्चा की गई । साथ ही त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल एवं तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्यों को COTPA-2003 अधिनियम के विभिन्न धाराओं में की जाने वाली कानूनी कार्रवाई के संबंध में उन्मुखीकरण किया गया ।

IMG 20230314 WA0014

तम्बाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी सहयोगी संस्था सोशियो इकोनॉमिक एण्ड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाईटी (सीड्स) के प्रतिनिधि ने राज्य सरकार एवं सीड्स के द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के सभी 24 जिलो में चलाए जा रहे तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत COTPA-2003 की विभिन्न धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। प्रतिभागियों को तंबाकू संबंधित उत्पादों पर रोक लगाने हेतु उठाए जाने वाले कदमों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

IMG 20230314 WA0013

एसडीएम धालभूम ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से न सिर्फ सेहत पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि आर्थिक नुकसान भी होता है । इस अभियान को सफल बनाने में हमें मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता हैं जिससे कि हम युवा व नशापान के आदि लोगों को इससे छुटकारा दिला सकें। उन्होने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कारर्वाई के साथ साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को भी तंबाकू का सेवन करने वालों को इसे छोड़ने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने की आवश्यकता है । त्रिस्तरीय उड़नदस्ता दल को प्रभावी कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा कि तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाए जाने के काफी अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। सभी स्तर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा है ।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा की

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

IMG 20230314 WA0004

यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने दोनो फ्लाईओवर के निर्माण के क्रम में यूटिलिटी शिफ्टिंग को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अभियंताओं से कहा कि अगर फ्लाईओवर को लेकर किसी तरह की तकनीकी अड़चन आ रही है तो उसका अविलंब समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि दोनों ही फ्लाईओवर का निर्माण तय समय तक हर हाल में हो जाना चाहिए। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाई ओवर निर्माण में आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है । इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना डाडेल और पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार मौजूद थे।

जमशेदपुर : फेल हुए 83 बच्चों को स्कूल ने दिया टीसी, परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर : साकची स्थित टैगोर सोसोईटी हाई स्कूल में मंगलवार को परीक्षा में 83 बच्चे फेल हो गए। बच्चों के परिजनों को परीक्षा परिणाम देने के साथ ही स्कूल से निकालते हुए टीसी दे दिया गया। परिजनों ने प्रबंधन से काफी गुहार लगाई कि उनके बच्चे को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए पर प्रबंधन ने उनकी एक ना सुनी और उन्हे स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इधर, स्कूल के बाहर परिजनों के आंसू छलक पड़े और उन्होंने स्कूल के बाहर ही हंगामा शुरु कर दिया। हंगामा होता देख स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया।

38fde203c27235334d99f8bee4fd365af2c80f5aae150d7c8dbf4b42b9fe213e.0

8वीं कक्षा के 83 विद्यार्थी शामिल

परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरी बकाया रहने पर रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने पूरी फीस जमा की तब जाकर रिपोर्ट कार्ड दिया गया है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन ने फेल हुए बच्चों को प्रमोट करने की भी गुहार लगाई पर प्रबंधन ने प्रमोट करने से मना कर दिया। इस दौरान 8वीं कक्षा के कुल 227 बच्चों में से 83 बच्चों को टीसी दी गई है।

परिजनों को पूर्व में दी गई थी सूचना

स्कूल की प्रिंसिपल मधुचंदा मजूमदार ने बताया कि जिन बच्चों को टीसी दिया गया है वे काफी कमजोर है। इसके पूर्व भी इन्हें चेतावनी दी गई थी कि सभी मन लगाकर पढ़ाई करे। इसके परिजनों को भी बुलाकर यह बताया गया था कि बच्चों पर ध्यान दे, अगर बच्चे फेल करेंगे तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा। अब परीक्षा में फेल होने के बाद परिजन प्रमोट करने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि राइट टू एजूकेशन के तहत 14 साल से कम उम्र के बच्चों को फेल नहीं करना है पर जितने भी बच्चे फेल हुए है सभी की उम्र 14 साल से ज्यादा है। प्रबंधन ने साफ तौर पर कह दिया है कि इस मामले में कमिटी के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में ही निर्णय लिया जाएगा की आगे क्या करना है।

चाकुलिया : प्रशासन ने छापामारी कर अवैध शराब ज़ब्त किये

चाकुलिया : सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बेहड़ा एवं चाकुलिया थाना अंतर्गत मटियाबांधी तथा रेंगढ़पहाड़ी में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी कर अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया। 03 अवैध शराब बिक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

1678776905534

जब्त शराब :-

  1. Kingsgold whisky 750ml (For sale in Arunachal pradesh only)- 18 पीस
  2. McDowells Rum 180ml (For sale in West Bengal only)-48 पीस
  3. Imperial Blue whisky 180ml- 02 पीस
    कुल विदेशी शराब- 21.75 लीटर
  4. Kingfisher beer 650ml (For sale in West Bengal only)- 15 पीस
  5. Heyward Beer 500ml (For sale in West Bengal only)- 7 पीस
    कुल बियर:-13.25 लीटर
  6. महुआ शराब- 60 लीटर
एचसीएल, राखा एवं चापड़ी माइंस बंद रहने का मामला संसद में उठा

सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को घाटशिला स्थित इंडियन काँपर काम्पलेक्स का मामला लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया. कहा कि मऊभंडार स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) एवं इंडियन कॉपर कॉप्लेक्स (आईसीसी) का प्लांट वर्ष 1932 से स्थापित है. लेकिन उक्त प्लांट पिछले 3 साल से बंद पड़ा हुआ है क्योंकि आईसीसी प्लांट में एचसीएल की ही मलाजखंड इकाई ने सप्लाई होने वाली ताम्र सांद्र अयस्क की आपूर्ति बंद कर दी है. साथ ही ताम्र सांद्र अयस्क सीधे बाजार में बेच रही है. सांद्र अयस्क की कमी के कारण आईसीसी स्मेल्टर बंद है.

सांसद ने संसद में कहा कि एचसीएल प्रबंधन प्लांट को बेचने का मन बना रही है जिसके कारण उक्त क्षेत्र के आसपास के निवासियों, कार्यरत मजदूरों एवं कामगारों में भारी आक्रोश है. कोरोना महामारी के बीच बीते डेढ़ साल से असंगठित क्षेत्र के हजारों मजदूर बेरोजगार हो चले हैं. जो चिंता का विषय है. वहीं उन्होंने मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र स्थित राखा कॉपर एवं चापड़ी माईस के बीते दो दशक से बंद रहने का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माईस को चालू कराने के लिए लीज पर 100 एकड़ भूमि उपलब्ध कराया था, ताकि बंद खदाने चालू हो और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके. कंपनी प्रबंधन के द्वारा फरवरी 2019 में भूमि पूजन भी किया गया था. लेकिन एचसीएल प्रबंधन द्वारा ढाई वर्ष बीतने के बाद भी माईस को खोलने हेतु निविदा की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई. सांसद ने केंद्र सरकार से उपरोक्त माइंस को अविलंब चालू कराने की मांग की.

कोल्हान इंटर कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण 800 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में

चाईबासा : कोल्हान के चालियामा में संचालित कोल्हान इंटर कॉलेज प्रबंधन के लापरवाही के किस्से इन दिनों काफी सुर्खियों में है। कोल्हान इंटर कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण लगभग 800 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार की गर्त में चला जायेगा। उक्त बातें भाजपा के काबू दत्ता ने कही।

c0ade3c46be35d595431312c8f45069bb0408044968751d5fe400c9802496caf.0

उन्होंने कहा कि कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला से सटे सरायकेला खरसावां स्थित कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा कॉलेज प्रबंधन के फर्जीवाड़े और लापरवाही के कारण इस वर्ष लगभग 800 विद्यार्थी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा, जैक और शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली से सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होने वाली है। कोल्हान इंटर कॉलेज चालियामा से कला, विज्ञान, कॉमर्स, संकाय से लगभग 800 विद्यार्थियों का इस वर्ष परीक्षा देने के लिए इस कॉलेज से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। लेकिन अब-तक परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं मिल पाया है। इससे परीक्षार्थी भयभीत है। अब संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

झारखंड पुलिस में इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अधिकारी बनेंगे डीएसपी

झारखंड पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रमोशन मिलेगा। डीएसपी रैंक में प्रोन्नति से पहले इन सभी इंस्पेक्टर को इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग दी जायेगी। सभी इंस्पेक्टरों को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में रविवार को योगदान देने का आदेश दिया गया है। झारखंड पुलिस के छह डीएसपी और 200 इंस्पेक्टरों का छह वीक का इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग अगले आदेश तक स्थगित कर

दर्जनों पीडीएस की अनुज्ञप्ति रद्द एवं सैकड़ों हुए निलंबित, राज्यभर में पीडीएस दुकानों का एक साथ हुआ औचक निरीक्षण

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य भर के जनवितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण जिला स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किया है। इस क्रम में लोहरदगा में 63, गिरिडीह 56, पाकुड़ 66, सरायकेला खरसावां में 39, हजारीबाग में 80, रामगढ़ में 46, देवघर में 40, धनबाद में 62, दुमका में 166, पलामू में 117, बोकारो में 78, गोड्डा में 94, साहेबगंज में 38, लातेहार में 36, सिमडेगा में 13, पश्चिमी सिंहभूम में 36, पूर्वी सिंहभूम में 55, गुमला में 53, रांची में 93, कोडरमा में 50, खूंटी में 51,चतरा में 65 जन वितरण प्रणाली दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यरूप से राशन कार्ड, वितरण, अनाज उठाव, कार्ड धारियों की संख्या, स्टॉक, मिलान पंजी एवं आधिकारिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
औचक निरीक्षण के क्रम में हजारीबाग में 3 पीडीएस की अनुज्ञप्ति रद्द करने एवं 17 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। लोहरदगा के 13 दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने एवं 19 पीडीएस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

7f84904030c3be901b1db13aea88e8eb1a802360119dd51b3a4f79d97cf0fbb7.0

सरायकेला- खरसावां में 5 दुकान को निलंबित एवं 22 दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। रांची में 14 दुकानों को कारण बताओ नोटिस निर्गत हुआ। पाकुड़ में एक दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द एवं नौ दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी। रामगढ़ में 6 दुकानों को निलंबित एवं 14 दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया। पलामू में 14 से एवं बोकारो में 56 पीडीएस दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

जबकि खूंटी में तीन दुकानों को निलंबित एवं चतरा में 6 दुकानों को निलंबित एवं 37 जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस तरह राज्य के सभी जिलों से राशन वितरण में अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ सरकार द्वारा कार्यवाई की गई। इसके अलावा, अधिकांश जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न भंडारण प्रबंधन, इन्वेंट्री प्रबंधन, आपूर्ति का समय पर वितरण, संबंधित सतर्कता समितियों से संबंधित सूचनाओं के उचित प्रदर्शन के संबंध में निर्देश जारी किए गए।

इसलिए मिला निर्देश

मुख्यमंत्री को राज्य में संचालित 25 हजार से अधिक जन वितरण प्रणाली की दुकान के संबंध में इस बात की जानकारी मिल रही थी कि सरकार द्वारा उपावंटित राशन सामग्री की मात्रा के अनुसार लाभुकों के बीच वितरण नहीं किया जाता है। साथ ही, दुकान के प्रमुख स्थान पर सूचना पट्ट पर अनुज्ञप्ति संख्या, अनुज्ञप्तिधारी का नाम एवं पता, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय,

विभिन्न श्रेणी के कार्डधारी की संख्या, विभिन्न श्रेणी के कार्डधारी के लिए राशन की मात्रा एवं दर, स्टॉक का वितरण आदि प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी आदेश का अनुपालन कई पीडीएस दुकानदारों द्वारा नहीं किया जाता है। इसकी बात की सत्यता जांचने एवं लाभुकों को तय मात्रा में खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करने हेतु औचक निरीक्षण का आदेश दिया गया।

error: Content is protected !!