एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर : जन वितरण प्रणाली दुकान पर उपायुक्त की कड़ी नजर, शिकायत करें, तत्काल होगी कार्रवाई
f85b59645bbbc57b471eeab6a312b09ba560d67ae5a01949f03d4c93f700e683.0

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव द्वारा जिलावासियों से निवेदन किया गया है कि आपके किसी भी जनवितरण प्रणाली दुकान संबंधी शिकायत हो जैसे अनाज कम देना, कई बार अंगूठे का निशान लेना, स्टॉक कम लाना, दुकान बंद पाया जाना, नियमित रूप से दुकान नहीं खोलना, अनाज की गुणवत्ता में कमी होना, आम जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत, पीडीएस संचालक ने अपने पास लाभुक का राशन कार्ड रख लिया हो या कालाबाजारी की आशंका है, तो तत्काल प्रशासन को इसकी शिकायत कर सकते हैं। ताकि पीडीएस दुकान के निरीक्षण के दौरान इसकी जांच की जाए तथा जांचोपरांत शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । उपायुक्त ने अपील किया कि उक्त की सूचना सबसे पहले अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें या जिला आपूर्ति पदाधिकारी से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।

राँची : संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा का शव मिला ब्लू पॉन्ड से, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया रिम्स

रांची :ब्लू पॉन्ड में डूबी संत जेवियर्स कॉलेज की छात्रा का शव बरामद किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। गुरुवार को पैर फिसलने से छात्रा ब्लू पॉन्ड में डूब गई थी। संत जेवियर्स कॉलेज की स्नातक की छात्रा दीप्ति प्रकाश गुरुवार को ब्लू पॉन्ड में डूब गई थी। घटना के बाद दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। कल पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा को ब्लू पॉन्ड से निकालने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन कल शाम तक उसे नहीं निकाला जा सका। आज सुबह मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच कर सर्च अभियान की एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अंत में छात्रा का शव पॉन्ड से बाहर निकाली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।

n47897728216785233888939fc1c9465c00381cf85a7b78b0edff459b669b5da549534c04d87a85de0e1676

जानकारी के अनुसार तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसरिंग स्थित ब्लू पॉइंट खदान में पैर फिसलने से युवती के डूबने का मामला आया था। बिहार के भागलपुर की रहने वाली दीप्ति रांची के कांटाटोली इलाके में एक मकान में रह कर पढ़ाई कर रही थी। मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई । जानकारी के अनुसार युवती अपने दोस्तों के साथ ब्लू पाउंड घूमने गई थी। इसी दौरान दीप्ति पैर फिसलने से खदान में गिर गई। मामले को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चला कर छात्रा का शव निकाल लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

हाता : बस की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल

हाता : जमशेदपुर से सटे कोवाली थाना अंतर्गत हाता- हल्दीपोखर मुख्य मार्ग पर अहले सुबह के सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. घटना सुबह 9 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर गितिलता निवासी रवि गोप और जितेन भगत हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार से लौट रहा था. तभी सामने से आ रही एक बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

1678520848822

इस घटना में रवि की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि जितेन गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, बस चालक बस को लेकर फरार हो रहा था पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. लोगों ने घायल जितेन को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाते ही पोटका थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा और कोवाली थाना प्रभारी रंजीत उरांव घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया है।

नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड में बड़ा हादसा, इलाज़ के दौरान मजदूर की मौत

सरायकेला- खरसावां : सरायकेला- खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड में शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे 32 वर्षीय डुमरा निवासी कंपनी के स्थाई कर्मी राजू मंडल को ट्रक खाली करने के उपरांत दूसरे ट्रक द्वारा बैक करते समय पीछे से ठोकर मार दी।

8bfe4861c67cf74f5af56bda1fdb45dde0cba15b84a603c000924e872e98b736.0

ठोकर लगने से उसके सिर पर चोटे आई. जिससे ब्लडिंग होना चालू हो गया और वह वहीं पर गिर गया. जिसकी सूचना तत्काल कामगारों ने प्रबंधन को दी. वहीं प्रबंधक ने तत्काल कंपनी की गाड़ी से आनन -फानन में घायल अवस्था में राजू मंडल को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया एवं इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी गई. उधर टीएमच में चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया।

धनबाद: कबाड़ में तब्दील हुई नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कार, आक्रोशित बंगाली समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

धनबाद: तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, इस नारे को सुनते ही आज भी युवाओं के जहन में देशभक्ति का जोश भर जाता है। लेकिन देशभक्ति की प्रेरणा देने वाले महान क्रांतिकारी देशभक्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की निशानियों का उपहास हो रहा है। बीसीसीएल की अनदेखी से उनकी ऐतिहासिक कार कबाड़ बन गयी है। धनबाद से नेताजी का पुराना नाता है। धनबाद के गोमो स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन में वे अंतिम बार 17 जनवरी 1941 को देखे गये थे।

n4787099561678371000368028cb0700e49ff727bc1357e711e8b3bdb9d472173869cfcb5f6d68410ca9009

बीसीसीएल की उदासीनता के कारण नेताजी सुभाषचंद्र बोस की कार कबाड़ में तब्दील हो गई है। इस कार्यशैली से बंगाली समाज के लोगों में आक्रोश है। जिसके बाद उन्होंने नेताजी की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी है। धनबाद से नेताजी की पुराना नाता है, अंतिम बार उन्हें गोमो रेलवे स्टेशन पर देखा गया था।

बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी टीके लाहिड़ी कार को ओडिशा से धनबाद लेकर आए थे। उनकी सोच थी कि नेताजी की इस निशानी को लोग देखकर गौरव का अनुभव करेंगे। परंतु ऐसा नहीं हो रहा है, इससे बंगाली समाज के लोग बीबीसीएल के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे हैं। समाज के लोगों ने कहा कि कोई कैसे इस तरह से हमारे महापुरुषों का अपमान कर सकता है। इसे लेकर बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता से कार की बेहतर देखरेख को लेकर मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की चीजों और उनकी विरासत को सहेज कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

अगले 2 – 3 घंटे में हो सकती है राँची समेत कई जिलों में बारिश

झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। होली के दिन बारिश होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला है। ऐसे में बीते बुधवार से ही राज्य के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की घटनाएं सामने आ रही है।

n47872755416783703898019969aded6e3691da2186440219fb31c0640155a6a95bd33fa6c8031a4e75c2ba

बता दें कि चतरा, पूर्वी सिंघभूम, गढ़वा, पलामु, रांची सहित कुछ जिलों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश की संभावना जतायी जा रही है। इसी के साथ मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो सकते है। कल रांची समेत कई जिलों में सुबह-सुबह बूंदाबांदी हुई, तेज हवाएं भी चलीं, जिससे तापमान 4.8 डिग्री लुढ़क गया। होली के दिन हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम केंद्र ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है।

Screenshot 2023 0309 192939
राँची : बस से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

झारखंड की राजधानी रांची में बस से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। लोअर बाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में उक्त व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस को शव के पास एक आधार कार्ड मिला जिसके आधार पर मृतक की पहचान खूंटी जिला निवासी रतन टोपनो के रूप में हुई है। रतन की मौत किसी साजिश का नतीजा है या यह स्वाभाविक मौत है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। खादगढ़ा टीओपी मंटू सिंह छानबीन में जुटे हैं।

n47856997416783690144215b5a5f7a737af6e797c41b0fa66883d5976f53c4e8d86905484729754a5b3769

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार को खादगढ़ा बस स्टैंड में आरजू नाम की बस में रतन का शव मिला। बस कोलकात से रांची के बीच चलती है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बारीडीह में बरामद की गयी लाश की हुई पहचान
28ce0462 dd4d 4834 8e02 8e74375fb01d 1658746868464

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह भोजपुर कॉलोनी के पुलिया के नीचे से होली के दिन बरामद किये गये शव की पहचान हो गयी है। मृतक सुनील गोप है, जिसकी उम्र 44 साल बतायी जा रही है. वह हाईवे पर स्थित पोखारी का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सुनील गोप अपने रिश्तेदार के घर गा था. वहां से लौटते वक्त बुधवार को देर हो जाने के कारण उसे नदी के उस पार जाने के लिए नाव नहीं मिली. नाव नहीं मिलने के कारण वह नदी को तैरकर पार करने की कोशिश की, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. वह कुली का काम करता था. पोखारी के एक साथी के साथ ही वह गया था. नदी में चट्टान ज्यादा होने के कारण वह चट्टान सेटकरा गया, जिससे उसको चोटें आयी है, ऐसी संभावना जतायी जा रही है. हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जमशेदपुर में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों संग की बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में आगामी 14 मार्च से मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुरू होगी. इसको लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय सभागार में उपायुक्त विजया जाधव ने सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बता दें कि इस साल माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 72 केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें 26 हजार 2 सौ 37 बच्चे परीक्षा देंगे. जबकि इंटरमीडिएट के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 24 हजार 7 सौ 02 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा संपन्न होगी, जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न होगी. इसके लिए दोनों कुल 101 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए.

झारखंड की 3 महिलाओं को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, इस बेहतरीन कार्य के लिए दिया गया सम्मान

झारखंड: विश्व भर में कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को झारखंड की तीन महिलाओं को जलापूर्ति पाइपलाइनों के नेटवर्क को बनाए रखने, उनके गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पानी के संरक्षण के प्रयासों के लिए सम्मानित किया है।

Screenshot 2023 0309 110327

पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी का नाम शामिल

राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीन महिलाओं में से दो महिला कोडरमा जिले से है वहीं, एक महिला रांची की है। बता दें कि इसमें कोडरमा के मरकछो प्रखंड के अरकोसा गांव की पूजा देवी और कझीटांड़ की पार्वती देवी और रांची के कांके प्रखण्ड की पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी का नाम शामिल है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान और 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को चिह्नित करने के लिए विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया।

गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयासों के लिए सम्मानित

जहां पूजा देवी को उनके गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के प्रयासों के लिए ‘स्वच्छ भारत अभियान’ श्रेणी में सम्मानित किया गया, वहीं पार्वती देवी को उनके जल संरक्षण अभियानों के लिए ‘कैच द रेन’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मुन्नी देवी को उनके गांव में पाइपलाइनों के संचालन और रखरखाव के लिए ‘स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। अपने काम के बारे में बताते हुए, पूजा ने कहा, “लोगों को प्लास्टिक को ना कहने के लिए राजी करना आसान नहीं था और मुझे ग्रामीणों को अपनी दिनचर्या से पूरी तरह से प्लास्टिक से दूर रहने के लिए मनाने में छह साल लग गए।”

पानी के संरक्षण के लिए छोटे चेक डैम बनाए गए

इस बीच, जल संरक्षण के प्रयासों के लिए सम्मानित पार्वती देवी ने कहा कि पानी के संरक्षण के लिए उनके सह-ग्रामीणों की मदद से छोटे चेक डैम बनाए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि अभियान के बाद, बारिश का पानी हमारे खेतों में जमा हो जाता है और पानी की बर्बादी नहीं होती है। मेरे गांव के लोग अब इतने चिंतित और जागरूक हैं कि उन्होंने बाहर निकलने वाले पानी को इकट्ठा करने के लिए हैंडपंपों और कुओं के पास गड्ढे बना दिए हैं ताकि बर्बादी न हो।

error: Content is protected !!