एक नई सोच, एक नई धारा

1681839378651
सुबह 6 बजे से खुलेगा अब जुबली पार्क का गेट – पवन अग्रवाल

जमशेदपुर : जुबिली पार्क के गेट को देरी से खोले जाने पर स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी के आलोक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला के उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में डीआरडीए के निदेशक सौरव सिन्हा को सौंपा गया। गर्मी के मद्देनजर सारे सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया गया है। परन्तु जुबिली पार्क का गेट अभी भी सुबह 7 बजे खोला जा रहा है। जिसके कारण बाग ए जमशेद गोलचक्कर के पास घंटो जाम की स्थिति रही। जिसके कारण आज काफी संख्या में बच्चे समय पर स्कूल नहीं जा सके।

1681839378651

बच्चों को हो रही समस्या के समाधान हेतु भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन के माध्यम से पार्क के गेट को सुबह 6 बजे खोलने की मांग की गई। उचित मांग के समाधान हेतू तत्काल सौरव सिन्हा ने जुस्को के वरीय महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा को बुधवार से जुबली पार्क का गेट सुबह 6 बजे खोलने का आदेश निर्गत किया। जिसके कारण अब बच्चों को सुबह स्कूल जाने में परेशानी नहीं होगी। भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

JAC
जमशेदपुर : झारखंड बंद को देखते हुए 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की परीक्षा स्थगित, जैक ने जारी किया नोटिस

कुड़मी समाज द्वारा अपनी मांगों को लेकर 19 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. जिसको देखते हुए सोमवार को झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) द्वारा 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की दोनों पाली की परीक्षा को स्थगित करने से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है. जैक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 20 अप्रैल को दो पाली में प्रथम पाली सुबह 10.45 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. जारी नोटिस में सभी प्रधानाध्यापक एवं परीक्षा केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि वो इस संबंध में 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के दौरान छात्रों को सूचित करें साथ ही स्कूल के ब्लैक बोर्ड और नोटिस बोर्ड में भी सूचना प्रकाशित करें ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो.

85a2091d5d7fb8a976f721e2230d4c0149996864fcc6a4f2110d9307fae293a2.0
सीसीएल कर्मी ने पेड़ से फाँसी लगाकर की आत्महत्या

कुजू : रामगढ़ जिला अंतर्गत कुजू ओपी क्षेत्र के बहेराटांड़ जाने वाले रास्ते के पास एक बरगद के पेड़ में फांसी लगाकर सीसीएल कर्मी ने आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव को रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, न्यू मंगरदाहा निवासी मुकेश गंझू (32 वर्ष) पिता बलकु गंझू सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कुजू में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। सोमवार को अपने घर से ड्यूटी की बात कह कर निकला था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने फंदे के सहारे पेड़ से लटके युवक का शव को देखा। तब इसकी जानकारी धीरे-धीरे परिजनों को मिली। परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव का शिनाख्त किया। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

d0f9bab6254605ffac116ef38d7ae509090f5e36d54de22f5b8845ff763220ae.0
20 कमरों का सीतारामडेरा आदिवासी उच्च विद्यालय 1.68 करोड़ की लागत से बनेगा

आदिवासी प्लस-टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय का नया भवन 1.68 लाख की लागत से बनेगा। विधायक सरयू राय ने स्कूल कैंपस में सोमवार को इसका शिलान्यास किया। नया स्कूल भवन 20 कमरों का होगा। वर्ष 2008-09 में स्कूल में 20 कमरों के निर्माण के लिए 1 करोड़ 30 लाख रूपये का आवंटन हुआ था। 11 साल तक कमरों का निर्माण नहीं हुआ और 20 मई 2019 को उक्त राशि वापस हो गई।

d0f9bab6254605ffac116ef38d7ae509090f5e36d54de22f5b8845ff763220ae.0

इसके बाद 10 जनवरी 2019 को भवन निर्माण विभाग ने स्कूल के पुराने भवन को कंडम घोषित कर अगस्त 2019 में उसे ध्वस्त कर दिया। स्कूल के विद्यार्थी 2019 से आजतक बगल के स्कूल में पढ़ने के लिये बाध्य हैं। सरयू राय ने नया भवन के लिए जनवरी 2021 में शिक्षा विभाग को पत्र लिखा। अगस्त 2021 में 1 करोड 68 लाख 38 हजार रूपये की स्वीकृत हुई। कमरों के निर्माण में देर होने का मामला विधानसभा के बजट सत्र में भी उठाया गया। शिलान्यास के मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, जिला अभियंता प्रभाकर, प्रधानाध्यापक छोटन लोहरा, विधायक प्रतिनिधि एसपी सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि चन्द्र शेखर मिश्रा, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, अजय सिन्हा, अमित शर्मा, मनोज सिंह उज्जैन, सुमित साहु एवं विवेक पांडेय मौजूद थे।

Picsart 23 04 18 18 03 39 744 scaled
भाजपा अध्यक्ष और 3 पूर्व सीएम सहित कईयों पर प्राथमिकी दर्ज, राँची पुलिस ने किया तलब

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची पुलिस ने में तलब किया है। इसको अब धुर्वा थाना में पेश होना होगा और पुलिस के सवालों का जवाब देना होगा। इन्हें 22 अप्रैल को दिन में 11 बजे धुर्वा थाना में पूछताछ के लिए हाजिर होना होगा। इनके खिलाफ 41A का नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, भाजपा के तरफ से तीन दिन पहले रांची सचिवालय का घेराव किया गया था। इस दौरान हिंसक झड़प की भी ख़बरें निकल कर सामने आई। भाजपा के तरफ से रांची स्थित धुर्वा गोल चक्कर पर जोरदार प्रदर्शन किया था। हालांकि,पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी इसके बाबजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद अब इसी को लेकर धुर्वा थाना के तरफ से कुल 41A नोटिस जारी कर उन्हें थाने में तलब किया गया है। इस लिस्ट में पूर्व सीएम समेत भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का नाम शामिल है।

Picsart 23 04 18 18 03 39 744

बताया जा रहा है कि, कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर धुर्वा थाना में झारखंड के 2 पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के अलावा, 5 सांसदों ( संजय सेठ, डॉ निशिकांत दुबे, समीर उरांव, सुनील कुमार सिंह, अर्जुन मुंडा), और विधायक अमित मंडल एवं विरंची नारायण सिंह समेत 41 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी। इसके साथ ही भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को भी तलब किया है।

आपको बताते चलें कि, किसी भी व्यक्ति को 41A का नोटिस उस वक्त जारी किया जाता है, जब पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी को लगता है कि वह व्यक्ति किसी मामले में अभियुक्त यानी आरोपी है। ऐसे में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाती है और इसके लिए यह नोटिस जारी किया जाता है।

438a16d416f0bdbf9ade4ea6644d75d5e9c24125de8460c0cf775b169529fd75.0
अभय सिंह और विहिप नेताओं से मिलने सरयू राय पहुँचे कारावास

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में जेल मे बंद भाजपा नेता अभय सिंह एवं तमाम विहिप के नेताओं से मिलने मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय घाघडीह केंद्रीय कारा पहुंचे।

438a16d416f0bdbf9ade4ea6644d75d5e9c24125de8460c0cf775b169529fd75.0

सभी से मिलने के बाद विधायक सरयू राय ने इस विषय में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जेल में बंद तमाम नेतागणों से उन्होंने मुलाक़ात कर पुरे घटनाक्रम को जाना। उन्होंने कहा की घटना के वक्त ये तमाम लोग वहां मौजूद नहीं थे, ऐसा नेताओं ने उन्हें बताया है। उन्होंने कहा की इस मामले में उनके स्तर पर भी एक जाँच समिति बनाई गई हैं, जो तमाम पहलूओं पर जाँच कर रही हैं और इसी के आधार पर आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।

386ebb843aea2b457a4f9438cbc4c0dbeb3776301362241e91a3135bff5544e2.0
गजराज सिंह चरण ने चक्रधरपुर रेल मंडल के नए सीनियर डीसीएम के रूप में संभाला पदभार

दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन चक्रधरपुर रेल मंडल के नए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) के रूप में मंगलवार को गजराज सिंह चरण ने अपना योगदान दिया। इससे पूर्व वह चक्रधरपुर डिवीजन में ही सीनियर डीओएम के रूप में महत्त्वपूर्ण पद पर अपनी सेवा दे चुके हैं। गजराज सिंह चरण ने आते ही सभी कर्मचारियों से मुलाकात की और सभी को अपने कार्यों के प्रति ईमानदार और कर्त्तव्यनिष्ठ होने का निर्देश दिया।

386ebb843aea2b457a4f9438cbc4c0dbeb3776301362241e91a3135bff5544e2.0

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने गर्मजोशी से पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया एवं भविष्य में गजराज सिंह चरण द्वारा उनके हर कार्यों में सहयोगी बने रहने की कामना की। गौरतलब हो कि इससे पूर्व रेल मंडल के सीनियर डीसीएम पद पर मनीष कुमार पाठक पदस्थापित थे। उन्हें प्रोन्नति देते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम का सचिव बनाया गया है।

1681796244440
सभी प्रखडों एवं शहरी क्षेत्र में एक बार फिर से लगेगा दिव्यांगता शिविर, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार सभी प्रखण्ड एवं शहरी क्षेत्र में दिव्यांगता शिविर का आयोजन एक बार फिर से किया जाएगा। 20 अप्रैल से 22 मई तक पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 04 बजे तक आयोजित होने जा रहे इस शिविर में दिव्यांगता जांच के अलावा योग्य लाभुकों का शत् प्रतिशत पेंशन स्वीकृति (मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना एवं HIV / AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन), स्वीकृत पेंशनधारियों का जिन्हें किसी कारणवश पेंशन भुगतान नहीं हो पा रहा है, का त्रुटि निराकरण से संबंधित आवेदनों का जांचोपरान्त नियमानुसार निष्पादन भी शिविर में किया जायेगा। स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना से आच्छादित करने हेतु पेंशन फॉर्म भी शिविर में भरा जायेगा।

शिविर में निम्नांकित विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी प्रतिनियुक्ति-

हड्डी रोग विशेषज्ञ, ई0एन0टी0 रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, नेत्ररोग विशेषज्ञ, ऑडियोलॉजिस्ट, क्लीनिकल साईक्लोजिस्ट
उपायुक्त द्वारा दिव्यांगता शिविर के सफल आयोजन हेतु सिविल सर्जन एवं अधीक्षक, एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को प्रस्तावित दिव्यांगता शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का निदेश दिया गया है।

दिव्यांगता शिविर की तिथि एवं स्थान निम्नवत है-

  1. 20.04.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पटमदा
  2. 21.04.2023- लोहिया भवन, बागबेड़ा
  3. 24.04.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोटका
  4. 26.04.2023- मानगो नगर निगम, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र
  5. 28.04.2023- अनुमण्डल स्वास्थ्य केन्द्र, घाटशिला
  6. 29.04.2023- सामुदायिक भवन, धातकीडीह
  7. 02.05.2023- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बोड़ाम
  8. 03.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जुगसलाई
  9. 04.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुसाबनी
  10. 08.05.2023- शहरी स्वास्थ्य केन्द्र भवन, बिरसानगर
  11. 09.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, डुमरिया
  12. 10.05.2023- सोनारी कागल नगर, सामुदायिक भवन
  13. 11.05.2023- पंचायत भवन, सिंहपुरा (गुड़ाबान्दा प्रखण्ड)
  14. 13.05.2023- सामुदायिक भवन, पारडीह
  15. 15.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहरागोड़ा
  16. 17.05.2023- शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, भालुबासा
  17. 18.05.2023- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चाकुलिया
  18. 20.05.2023- शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, राम जनम नगर, कदमा
  19. 22.05.2023 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, धालभूमगढ़
IMG 20230417 WA0003 1
शास्त्री नगर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने किया उद्घाटन

आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्री नगर में प्रशासनिक(कार्यालय) भवन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा जी के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ इस भवन का निर्माण मा सांसद महोदय की निधि से हुआ है। इस अवसर पर श्री अभय कुमार सामंत,वी नटराजन जी, श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, अरुण सिंह, तथा प्रबंध समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राज्यसभा सांसद ने विद्यालय परिसर में अवस्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुषांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। विद्यालय की बहनों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। सांसद महोदय का स्वागत विद्यालय के घोष के भैया बहनों ने घोष वादन के साथ किया।

IMG 20230417 WA0003

भवन उद्घाटन के बाद भवन निरीक्षण तत्पश्चात मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश किया गया। आगत अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्री नगर की प्रारंभ से अब तक की विकास गाथा का वृत्त सचिव महोदय द्वारा प्रस्तुत किया गया। हमारे अभिभावक संघ के माननीय विभाग संघचालक श्री अभय सामंत जी द्वारा आशीर्वचन के उपरांत मुख्य अतिथि का उद्बोधन हुआ। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा धर्म माना । मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे कोरी स्लेट की तरह होते हैं ।उस पर जो लिख दिया जाए वह अमिट हो जाता है। अभिभावक एवं शिक्षक की भूमिका अहम होती है। माता पिता बच्चों को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक उस बालक को अच्छी शिक्षा एवं अच्छा संस्कार देकर देश का एक अच्छे नागरिक के रूप में निर्माण करता है। उन्होंने इसके लिए कई उदाहरण प्रस्तुत किए। विद्यालय के अध्यक्ष महोदय द्वारा आगत अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की दीदीजी श्वेता मेहता ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

IMG 20230417 WA0002


कार्यक्रम समापन के बाद राज्यसभा सांसद ने विद्यालय में स्थापित शिशु वाटिका( kindergarden), साइंस लैब एवं अटल टिंकरिंग लैब एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया गया। सांसद महोदय ने विद्यालय के आचार्य कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।उन्होंने सबको धन्यवाद देते हुए कहा “विद्यालय का विकास आप लोगों के कंधों पर है और आप ही इसे उत्कृष्ट बना सकते हैं।”

bae905f04c099c6306afb3cbf6022a1b942440c322dffa9a7019c71ae5c9f3cd.0
मानगो बाजार के मुकदमे में विकास सिंह की गिरफ्तारी पर लगी रोक

जमशेदपुर : विगत दिनों मानगो डिमना मुख्य सड़क के बीच बने फुटपाथ दुकान को तोड़ने के क्रम में मौके में मौजूद भाजपा नेता विकास सिंह के ऊपर दर्ज मुकदमे में आज जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया। विगत दिनों बिना किसी सूचना के पचास वर्षों से जमे फुटपाथ दुकानदारों को अचानक हटाए जाने के क्रम में भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचकर आपत्ति जताई थी और दुकाने ना तोड़ने के लिए मौके में मौजूद अनुमंडला पदाधिकारी से निवेदन किया था।

bae905f04c099c6306afb3cbf6022a1b942440c322dffa9a7019c71ae5c9f3cd.0

मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार के द्वारा विकास सिंह के ऊपर मानगो थाना में सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मामला उस समय सुर्खियों में तब आया जब मौके में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता भी मौजूद थे, लेकिन गुड्डू गुप्ता के ऊपर मुकदमा ना दर्ज कर केवल विकास सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में भी जिला प्रशासन की बहुत किरकिरी हुई थी। आज जिला न्यायालय ने विकास सिंह को मानगो बाजार तोड़ने में बाधा उत्पन्न करने वाले मुकदमे में गिरफ्तारी में रोक लगा दी। विकास सिंह के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने न्यायालय में बताया कि विकास सिंह के ऊपर जो धारा लगाई गई है, वह सरासर गलत है। विकास सिंह ने केवल दुकान नहीं तोड़ने का निवेदन मौके में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी को किया था। किसी प्रकार का बल का उपयोग विकास सिंह के द्वारा नहीं किया गया।

error: Content is protected !!