एक नई सोच, एक नई धारा

सुबह 6 बजे से खुलेगा अब जुबली पार्क का गेट – पवन अग्रवाल

1681839378651

जमशेदपुर : जुबिली पार्क के गेट को देरी से खोले जाने पर स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी के आलोक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला के उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में डीआरडीए के निदेशक सौरव सिन्हा को सौंपा गया। गर्मी के मद्देनजर सारे सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के समय मे परिवर्तन किया गया है। परन्तु जुबिली पार्क का गेट अभी भी सुबह 7 बजे खोला जा रहा है। जिसके कारण बाग ए जमशेद गोलचक्कर के पास घंटो जाम की स्थिति रही। जिसके कारण आज काफी संख्या में बच्चे समय पर स्कूल नहीं जा सके।

1681839378651

बच्चों को हो रही समस्या के समाधान हेतु भाजपा नेता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन के माध्यम से पार्क के गेट को सुबह 6 बजे खोलने की मांग की गई। उचित मांग के समाधान हेतू तत्काल सौरव सिन्हा ने जुस्को के वरीय महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा को बुधवार से जुबली पार्क का गेट सुबह 6 बजे खोलने का आदेश निर्गत किया। जिसके कारण अब बच्चों को सुबह स्कूल जाने में परेशानी नहीं होगी। भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!