एक नई सोच, एक नई धारा

शास्त्री नगर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने किया उद्घाटन

आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्री नगर में प्रशासनिक(कार्यालय) भवन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा जी के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ इस भवन का निर्माण मा सांसद महोदय की निधि से हुआ है। इस अवसर पर श्री अभय कुमार सामंत,वी नटराजन जी, श्याम किशोर प्रसाद सिन्हा, अरुण सिंह, तथा प्रबंध समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सर्वप्रथम राज्यसभा सांसद ने विद्यालय परिसर में अवस्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुषांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। विद्यालय की बहनों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। सांसद महोदय का स्वागत विद्यालय के घोष के भैया बहनों ने घोष वादन के साथ किया।

IMG 20230417 WA0003

भवन उद्घाटन के बाद भवन निरीक्षण तत्पश्चात मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश किया गया। आगत अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्री नगर की प्रारंभ से अब तक की विकास गाथा का वृत्त सचिव महोदय द्वारा प्रस्तुत किया गया। हमारे अभिभावक संघ के माननीय विभाग संघचालक श्री अभय सामंत जी द्वारा आशीर्वचन के उपरांत मुख्य अतिथि का उद्बोधन हुआ। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा धर्म माना । मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे कोरी स्लेट की तरह होते हैं ।उस पर जो लिख दिया जाए वह अमिट हो जाता है। अभिभावक एवं शिक्षक की भूमिका अहम होती है। माता पिता बच्चों को जन्म देते हैं लेकिन शिक्षक उस बालक को अच्छी शिक्षा एवं अच्छा संस्कार देकर देश का एक अच्छे नागरिक के रूप में निर्माण करता है। उन्होंने इसके लिए कई उदाहरण प्रस्तुत किए। विद्यालय के अध्यक्ष महोदय द्वारा आगत अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की दीदीजी श्वेता मेहता ने किया। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

IMG 20230417 WA0002


कार्यक्रम समापन के बाद राज्यसभा सांसद ने विद्यालय में स्थापित शिशु वाटिका( kindergarden), साइंस लैब एवं अटल टिंकरिंग लैब एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया गया। सांसद महोदय ने विद्यालय के आचार्य कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।उन्होंने सबको धन्यवाद देते हुए कहा “विद्यालय का विकास आप लोगों के कंधों पर है और आप ही इसे उत्कृष्ट बना सकते हैं।”

मानगो बाजार के मुकदमे में विकास सिंह की गिरफ्तारी पर लगी रोक

जमशेदपुर : विगत दिनों मानगो डिमना मुख्य सड़क के बीच बने फुटपाथ दुकान को तोड़ने के क्रम में मौके में मौजूद भाजपा नेता विकास सिंह के ऊपर दर्ज मुकदमे में आज जिला न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया। विगत दिनों बिना किसी सूचना के पचास वर्षों से जमे फुटपाथ दुकानदारों को अचानक हटाए जाने के क्रम में भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचकर आपत्ति जताई थी और दुकाने ना तोड़ने के लिए मौके में मौजूद अनुमंडला पदाधिकारी से निवेदन किया था।

bae905f04c099c6306afb3cbf6022a1b942440c322dffa9a7019c71ae5c9f3cd.0

मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निशांत कुमार के द्वारा विकास सिंह के ऊपर मानगो थाना में सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मामला उस समय सुर्खियों में तब आया जब मौके में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता भी मौजूद थे, लेकिन गुड्डू गुप्ता के ऊपर मुकदमा ना दर्ज कर केवल विकास सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में भी जिला प्रशासन की बहुत किरकिरी हुई थी। आज जिला न्यायालय ने विकास सिंह को मानगो बाजार तोड़ने में बाधा उत्पन्न करने वाले मुकदमे में गिरफ्तारी में रोक लगा दी। विकास सिंह के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने न्यायालय में बताया कि विकास सिंह के ऊपर जो धारा लगाई गई है, वह सरासर गलत है। विकास सिंह ने केवल दुकान नहीं तोड़ने का निवेदन मौके में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी को किया था। किसी प्रकार का बल का उपयोग विकास सिंह के द्वारा नहीं किया गया।

जेल में हिंदूवादी नेताओं से मिले आजसू प्रतिनिधिमंडल, पूर्व मंत्री सहिस ने कही ये बात..

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल कारा में आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने विगत दिनों कदमा स्थित शास्त्री नगर में हुई घटना में गिरफ्तार नेताओं से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साथ सदैव सहयोग करने की बात कही। उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने भाजपा नेता अभय सिंह, जनार्दन पांडेय, गोपी प्रमाणिक समेत अन्य लोगो से मुलाकात कर उनके साथ हुए ज्यादती पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में नेताओं को अपनी बात रखने और बोलने पर पाबंदी लगा रखा है। लोग अपनी भावनाओं को भी नहीं रख सकते हैं।

271a0bfc5928757a99b11b374d0b935bc9dcc946800d5f09a520b24055524079.0

अपने धर्म और सभ्यता के साथ खड़ा होना भी अपराध सा प्रतीत होता है और इन सारे विषयों पर सरकार की चुप्पी यह साबित करती है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है। सहिस ने कहा की आजसू पार्टी पूरे घटनाक्रम पर नजर गड़ाए हुए है और प्रशासन से पूरी घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने और निर्दोष को बेवजह परेशान नहीं करने की मांग करती है। मुलाकाती करने में आजसू प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रभारी प्रो रविशंकर मौर्या, मुन्ना सिंह ब्रजेश, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, इंद्र सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।

मानगो गुरुद्वारा के श्रवण क्षमता शिविर में 27 व्यक्तियों की हुई जांच

गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में चल रही स्वास्थ्य शिविर शृंखला के अगले चरण में रविवार को 27 लोगों की श्रवण क्षमता जांच की गई जिसमें सात व्यक्तियों में कम सुनने की शिकायत पायी गई।
श्रवण क्षमता (ऑडियोमेट्री) जांच शिविर का आयोजन मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा ‘ऑडियो जोन‘ संस्था के सहयोग से किया गया था। कम सुनने की शिकायत वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए विशेषज्ञ के परामर्श की व्यवस्था “ऑडियो जोन” संस्था द्वारा की जाएगी।

IMG 20230416 WA0016 2


ऑडियो जोन के तकनीकी विशेषज्ञ मनीष यादव, दिनेश महापात्रा तथा तेजस साहू ने सभी की जांच प्रक्रिया के बाद उचित परामर्श भी दिया। सेवा भावना के लिए तकनीकी विशेषज्ञ को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सरदार शैलेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सम्मानित भी किया।


मानगो गुरुद्वारा के सुखवंत सिंह सुखु, सुखदेव सिंह बिट्टू, कश्मीरा सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, हरदीप सिंह, रवीन्द्र सिंह एवं सन्नी सिंह के प्रयास से जांच शिविर सफल रहा।

सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को सरकार और प्रशासन ही संरक्षण दे रही है – बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी शनिवार शाम जमशेदपुर पहुंचे। स्थानीय पार्टी नेताओं से रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर प्रशासन की अनावश्यक सख्ती और शास्त्रीनगर उपद्रव मामले की जानकारी ली। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए मरांडी ने कहा कि सारे झगड़े और विवाद सिर्फ हिंदूओं के पर्व-त्योहार में ही क्यों होते हैं।

1681578372003

जमशेदपुर प्रशासन अनावश्यक रूप से लौहनगरी का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। शास्त्रीनगर की घटना के बाद जिस तरह पुलिस-प्रशासन की ओर से गिरफ्तारियां की जा रही है, वह अनुचित है। कोई गलत करता है या सौहार्द बिगड़ता है तो प्रशासन ऐसे लोगों को पकड़े, लेकिन ऐसे लोगों को सरकार और प्रशासन ही संरक्षण दे रही है। कोई अगर सड़क पर शांतिपूर्वक रामनवमी का जुलूस निकाल रहा है तो प्रशासन को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन जमशेदपुर प्रशासन ने अनावश्यक हस्तक्षेप किया और वर्षों पुरानी परंपराएं टूटी, इसके लिए सिर्फ प्रशासन ही जिम्मेदार है। प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, स्थानीय सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मौजूद थे।

मानगो गुरुद्वारा में लगाया गया स्वास्थ शिविर, आँख और दंत जाँच शिविर में 184 लोग हुए लाभान्वित

बैसाखी सह खालसा सृजन दिवस को समर्पित मानगो गुरुद्वारा परिसर में लगाये गये स्वास्थ शिविर में कुल मिलाकर 184 लोग लाभविन्त हुए। शनिवार को आँख जाँच में 120 जबकि दंत जाँच शिविर में 64 लोगों ने स्वास्थ लाभ लिया। इससे पूर्व शुक्रवार को भी 107 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया था।

IMG 20230415 WA0012


आज आँख जाँच में पूर्णिमा नेत्रालय के राजेश रॉय व उनकी सक्षम टीम ने आये लोगो की जांच की जिसमें 17 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पायी गई। मोतियाबिंद वाले मरीज़ों का 17 अप्रैल को शल्य चिकित्सा की जाएगी।

वहीं दंत जाँच शिविर में डॉ दमनदीप कौर की ओर से सेवा की गई जिसने 64 लोगों ने लाभ लिया। इस दौरान जाँच कराने आये लोगों में से ज़रूरतमंदों को टूथपेस्ट व दवाई भी दी गई। सीजीपीसी के प्रधान भागवान सिंह ने शिविर में उपस्थित होकर जाँच कराने आये लोगों का मनोबल बढ़ाया।

IMG 20230415 WA0011


मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू का कहना है कि मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी धार्मिक कार्यों के अलावा लोकोपकारी कार्यों के लिए भी दृढ़ संकल्पित है।
जाँच शिविर को सफल बनाने में जसवंत सिंह जस्सू के अलावा सुखवंत सिंह सुखु, गुरबचन सिंह, जगदीप सिंह गोल्डी, जसबीर सिंह, गुरमीत सिंह और वनित सिंह का सराहनीय योगदान दिया।

IMG 20230415 WA0010
दक्षिण ईचड़ा पंचायत के मुखिया को शो-कॉज, अधिकारियों ने कहा- विकास कार्यों को धरातल पर उतारें या पैसा वापस करें

मुसाबनी प्रखंड सभागार में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, बीडीओ श्रीमती सीमा कुमारी, सीओ श्री राजीव कुमार तथा जिला स्तर व प्रखंड के अन्य विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए । बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं में अधतन प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ मुख्य रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब पड़े चापाकल व जलमीनार की मरम्मती पर विशेष बल दिया गया । वैसे सभी ग्राम पंचायत जहां चापाकल या जलमीनार खराब पड़े हैं उनकी सूची तत्काल प्रखंड कार्यालय में जमा कराने का निदेश दिया गया । 15 वें वित्त की राशि कम खर्च करने पर दक्षिणी ईचड़ा पंचायत के मुखिया को शो कॉज किया गया। 15वें वित्त आयोग की योजना के क्रियान्वयन में दक्षिणी ईचड़ा पंचायत का काफी खराब प्रदर्शन है। अधिकारियों द्वारा पंचायत में क्रियान्वित कुल 106 योजना के बारे में पूछा गया तो मुखिया ने बताने में असमर्थता जताई। सभी योजना के बारे में पता कर तीन दिनों के अन्दर अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया अन्यथा पैसा वापस करने का निर्देश दिया गया। दक्षिण ईचड़ा पंचायत में 15 वें वित्त आयोग में कुल 106 योजना में से 44 योजना में कार्य चल रहा है। प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत लंबित आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

मनरेगा के सभी पुरानी योजनाओं को अप्रैल तक बंद करें

IMG 20230415 WA0009

मनरेगा योजना की समीक्षा में पाया गया कि आधार सिडिंग में 99 प्रतिशत उपलब्धि है। कुईलीसुता पंचायत में 45 इनएक्टिव लाभुक पाये गए । जॉब कार्ड, केवाईसी नहीं होना समेत अन्य बिंदुओं पर पंचायतवार गहन समीक्षा की गई। मनरेगा की सभी पुरानी योजनाओं को माह अप्रैल में अनिवार्य रूप से बंद कराने का निर्देश दिया गया। योजनाओं के अभिलेख में फोटो एवं जमीन कागजात अद्यतन नहीं करने वाले कर्मचारियों की लापरवाही पर शो कॉज जारी करने का निर्देश दिया गया। उत्तरी ईचड़ा पंचायत में मनरेगा योजना में कार्य नहीं होने पर पंचायत सचिव एवं मुखिया से जबाव मांगा गया कि किस परिस्थिति में पंचायत में कार्य नहीं हो रहा है। कृषि पदाधिकारी ने पंपसेट वितरण के लिए प्रखंड के योग्य लाभुकों से आवेदन की मांग की। उन्होने बताया कि 80 फीसदी सब्सिडी पर पंपसेट सरकार द्वारा दिया जा रहा है, योग्य लाभुक जल्द से जल्द आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करायें। साथ ही अन्य सभी विभागीय योजनाओं में भी अधतन प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

अभय सिंह के पक्ष उतरे क्षत्रिय संघ, मंत्री, टाटा स्टील और प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

जमशेदपुरः पिछले दिनों कदमा शास्त्री नगर में दो गुटों के हिंसा के बाद उस इलाके में धारा 144 लगा दी गई थी। उसी परिपेक्ष में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह सहित कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभय सिंह के गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं, साथ ही साथ अब क्षत्रिय संघ भी इस मैदान में आ गया है। उसी के तहत आज सभी दल के क्षत्रियों संघ ने एक बैठक काशीडीह दुर्गा मंदिर में की।

जिसमें क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू सिंह ने कहा है कि वास्तव में यह दो गुट या दो संप्रदाय का झगड़ा नहीं था, बल्कि पुलिस प्रशासन और टाटा स्टील के साथ स्थानीय विधायक सह मंत्री की मिली भगत से यह कार्य किया गया है। जब एक छोटी सी घटना और एक छोटे से स्थान पर हुई है और पुलिस ने उसे इतना विकराल रूप दिया है और धारा 144 लगा दी है। तब टाटा स्टील के सैकड़ों मजदूर वहां काम कैसे कर रहे हैं? सड़क का निर्माण अवैध अतिक्रमण हटाकर किस प्रकार कर रहे हैं?

विलय में लय की कमी, भाजपा का दिख रहा सौतेला व्यवहार

भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी और उस पर भाजपा की अब तक कि गतिविधियों पर सवालिया निशान खड़ी करती हुई ‘गौरव हिन्दुस्तानी’ की यह लेख

भारत की ही नहीं अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप जानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी का नारा ‘सबका साथ – सबका विकास’ और पार्टी के आलाकमान की बातें कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, इस बात पर जमशेदपुर महानगर की जिला कमेटी और कुछ हद तक प्रदेश कमेटी सवालिया निशान लगा रही। जो पार्टी अपने नेता के पक्ष में खुलकर सामने नहीं आ रही वह कार्यकर्ताओं को लेकर चलने वाली कितनी बड़ी पार्टी होगी यह विचारणीय है।
विगत दिनों कदमा में घटित सांप्रदायिक दंगों के मामले में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता अभय सिंह की गिरफ्तारी से लेकर अब तक किसी भी बड़े नेता का कार्यकर्ताओं को तो छोड़िए आम जनता को संतुष्ट करने वाला कोई भी बयान नहीं आया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास तो ऐसे चुप बैठे हैं जैसे दही जमी हुई हो और यह पहली बार नहीं है, रामनवमी के समय प्रशासन के नियमों के विरुद्ध भी जब आवाज़ उठा तब भी महाशय द्वारा एक बयान तक जारी नहीं हुआ। हिंदुत्व के नाम पर भाजपा को मतदान करने वाली जनता के लिए भी यह चिंतनीय है कि क्या भाजपा सच में हिंदुत्व की आवाज़ उठाने वाली राष्ट्रीय पार्टी है या सिर्फ कथनी ही है, क्योंकि हिंदुओं की आवाज़ उठाने वाले नेताओं के पक्ष में तो भाजपा मौन धारण की हुई रहती है और यह पहला मामला भी नहीं है।

AddText 04 15 04.09.34


सोचने वाली बात यह भी है कि विगत 1 साल पहले पटमदा डीएसपी द्वारा जब बोड़ाम मंडल के महामंत्री को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया था तब इसी भाजपा ने जनआक्रोश रैली निकाल कर थाना का घेराव किया था, तो अब ऐसी क्या बात हो गयी है कि भाजपा अपने इतने कदावर नेता के पक्ष में सिर्फ जुबानी फायरिंग कर रही है वो भी दबे ज़ुबान में। जब कि चर्चाओं का माहौल साफ तौर पर यह बयाँ कर रहा है कि अभय सिंह पर लगी धाराएं गलत है और अभय सिंह घटना के दिन कदमा तो छोड़िए उसके आस पास भी नहीं गए थे, तो फिर आखिर भाजपा कि कार्यशैली इस प्रकार क्यों है यह बात कार्यक्रताओं और जनता को समझ नहीं आ रही है।


गुटबाज़ी तो हर राजनीतिक पार्टी के अंदर है किंतु जमशेदपुर महानगर के जिला कमेटी सहित सम्पूर्ण झारखंड के भाजपा पार्टी का यह सौतेला व्यवहार कई सवाल खड़े कर रहे हैं। क्या जेवीएम से पहले की जो खट्टास थी वह अब भी बरकरार है? क्या जेवीएम के विलय के बाद भी अंदरूनी लय अभी तक नहीं बन पाई ? क्या 2024 के चुनाव में अपने अपने वर्चस्व को लेकर एक अंदरूनी राजनीति का खेला चल रहा है ? यदि यह सब है तो यह कहना कतई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि भाजपा का 2024 में वापस झारखंड के सत्ता पर काबिज़ होने का ख़्वाब चकनाचूर होने वाला है। आज अभय सिंह का मुद्दा हर चौराहे पर चाय पे चर्चा वाला मुद्दा बना हुआ है और पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय का खुलकर अभय सिंह के समर्थन में आने से राजनीतिक हवाएं अपना रुख बदल रही हैं। वहीं भाजपा के टुकड़े टुकड़े में अभय सिंह के समर्थन पर दीवाली में मिर्ची पटाखे की तरह फूटना बेअसर दिख रही है। यदि भाजपा अभय सिंह और हिन्दू नेताओं के पक्ष में खुलकर नहीं आती है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि 2024 में भाजपा को बुरी तरह से मुँह की खाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

झारखंड प्रदेश पान (तांति ) स्वांसी समाज ने मनाया अंबेडकर जयंती

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश पान (तांति ) स्वांसी समाज, जमशेदपुर के तत्वाधान में बिष्टूपुर में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गया। तदुपरांत उनके जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं व राष्ट्र को दिए गए उनके योगदान पर चर्चा की गई । दलितों के मसीहा मज़दूरों के तथा महिलाओं के तारणहार तथा संविधान के निर्माता के रूप में राष्ट्र उनका कृतज्ञ रहेगा और हम संविधान तथा उनके द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा कर अपना ऋण उतारने का प्रयास करते रहेंगे ।
उक्त बातों के समर्थन में श्री दामोदर दास, श्री महेश्वर दास, श्री याम दास, श्री दिलीप त्यागी, श्री ओम प्रकाश ताँति, श्री विपिन कुमार ,श्री निर्मल साहू, श्री द्वारका प्रसाद , श्री राजेन्द्र प्रसाद एवं उपस्थित अन्य सदस्यों ने सहमति जतायी।

IMG 20230415 WA0001
error: Content is protected !!