एक नई सोच, एक नई धारा

e834cefed4184d9627bc4c4fa6799f87ffef086cc0fb29e8d88f2d686641c73e.0
पद्मभूषण संगीत सरताज उस्ताद राशिद खान का निधन, छाया मातम
n57272796417048036695687fb30bf02ec28a3b1ddf9f37446e34351cd5330d278b182d883cfd2edf88e7aa

संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया है. वो 55 वर्ष के थे. जानकारी के मुताबिक, उनका इलाज कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में 22 नवंबर से चल रहा था. उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को आज रात के लिए कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा. गायक का अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा. (जारी…)

IMG 20240108 WA0051

उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था. उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं जताई हैं. ममता बनर्जी का कहना है कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा. यहां उनके चाहनेवाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तरप्रदेश के बदायूं में हुआ था. वो रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे. वो इस घराने के फाउंडर उस्ताद इनायत हुसैन खान थे, जो राशिद के परदादा हुआ करते थे. अपने संगीत की कला के लिए उन्हें साल 2006 में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था. कहा जाता है कि जाने-माने पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को ‘भारतीय संगीत का भविष्य’ बताया था. (जारी…)

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753

बचपन में उस्ताद राशिद खान को संगीत में थोड़ी बहुत दिलचस्पी थी. उन्हें निसार हुसैन खान और गुलाम मुस्तफा खान से गाने की ट्रेनिंग मिली थी. 11 साल की उम्र में उस्ताद राशिद खान ने अपना पहला कॉन्सर्ट किया था. 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था. उन्हें अपने गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था. बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी.

n57184695217045590656776a5a222c43f418fc45f082b02f6d89e0d4bb631cf626b7e895e1d599353eeb0a
रील बनाने के चक्कर में गई 4 लोगों की जान
n57184695217045590656776a5a222c43f418fc45f082b02f6d89e0d4bb631cf626b7e895e1d599353eeb0a

जैसलमेर : सांगड़ थाना इलाके के देवीकोट कस्बे के पास में हुए जबर्दस्त सड़क हादसे में मां-बेटों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार युवक शराब की गिलासें हाथों में लेकर गानो पर झूमते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील बना रहे थे. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

उसी दौरान यह हादसा हो गया. हादसे में कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी पिकअप से अनार खरीद रहे मां-बेटे की की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में इलाज के दौरान कार सवार दो अन्य युवकों ने भी दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुआ. वहां सफेद कलर की एक तेज रफ्तार कार जैसलमेर के आकल गांव से बाड़मेर की तरफ जा रही थी. पुलिस को सूचना मिलने पर उसने देवीकोट तिराहे से पहले कार को रुकवाने के प्रयास किया. लेकिन कार सवार युवकों ने उसे रोका नहीं और नाकाबंदी तोड़कर बाड़मेर की तरफ भाग गए. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान कार की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी. देवीकोट कस्बे की मुख्य सड़क पर ही तेज रफ्तार कार ने वहां खड़ी पिकअप को टक्कर मारी और वहां से अनार खरीद रहे नेपाली मां-बेटे को टक्कर मारकर उड़ा दिया. पिकअप गाड़ी से भिड़ने के बाद कार करीब 20 फिट आगे स्लिप होकर रुक गई. इससे मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दोनों नेपाल के रहने वाले थे. हादसे की शिकार हुई मेनकला (34) पत्नी भीमबहादुर और उसका बेट मनीष 11 साल का था. हादसे में कार सवार सभी युवक बुरी तरह से घायल हो गए. सभी घायलों और मृतकों को जैलसमेर जवाहिर अस्पताल लाया गया. वहां कार सवार घायल युवक रोशन खां (21) निवासी आकल और एक अन्य युवक भवानी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. (जारी…)

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753

हादसे की शिकार हुई मेनकला अपने पति भीम बहादुर के साथ 3 साल पहले ही देवीकोट कस्बे में रहने आई थी. ये परिवार चाउमीन का ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है. वहीं अनार से भरी पिकअप गाड़ी में बैठे 2 नाबालिग बच्चों को भी चोटें आई हैं. हालांकि दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं. कार सवार राजू सिंह सिसोदिया और लीलू सिंह चौहान निवासी आकल का इलाज चल रहा है. हादसे से कुछ ही देर पहले कार सवार युवकों ने गाड़ी में शराब पी और उसका वीडियो भी बनाया. वीडियो बनाने वाले युवक ने उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड भी किया था. लेकिन कुछ ही देर बाद वीडियो बनाने वाले रोशन की हादसे में मौत हो गई.

Screenshot 2024 0105 002808
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की दो एनसीसी कैडेट का चयन दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ
Screenshot 2024 0105 002741

जमशेदपुर : राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 2024 के गणतंत्र दिवस शिविर में कुल 2,274 कैडेट्स हिस्सा लेंगे, जिनमें देशभर से 907 लड़कियों की अधिकतम भागीदारी रहेगी. एक महीने तक चलने वाले इस शिविर में जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट्स अनमोल परी मिश्रा एवं काजल शर्मा का चयन इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित होनेवाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ है. कैडेट अनमोल परी मिश्रा का चयन बेस्ट कैडेट के लिए हुआ है तो वहीं कैडेट काजल शर्मा का चयन कर्तव्य पथ के लिए हुआ है. अनमोल परी मिश्रा बिहार और झारखंड राज्य से अकेली महिला कैडेट हैं जिनका चयन बेस्ट कैडेट के लिए हुआ है. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को राष्ट्र की समृद्ध परंपराओं से परिचित कराना और कैडेट्स को मूल्यगत प्रणाली से सशक्त बनाना है. यह शिविर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है और सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान एवं कार्यक्रमों के माध्यम से विविधता में एकता को भी विस्तार देता है. कुलपति डॉ गुप्ता ने 37 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा और विश्वविद्यालय की एनसीसी की केयर टेकर ऑफिसर प्रीति को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके अभूतपूर्ण योगदान के कारण आज हमारे विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंच सकी हैं. कुलपति ने कैडेट्स काजल शर्मा एवं अनमोल परी मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
n57118795217043572498394a1bd43fac708ce8e39102edf80aa0ad4d8865c24aaed9f36d21deec2d0b60ab
एनसीपी नेता के शर्मनाक बयान, भगवान राम को बताया मांसाहार, भाजपा ने दर्ज कराई प्राथमिकी

महाराष्ट्र : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी नेता राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर लगातार विवादित और शर्मनाक बयान दे रहे हैं।

इस क्रम में अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है कि “भगवान राम मांसाहारी थे”। NCP के शरद पवार गुट से आने वाले आव्हाड ने बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी में एक कार्यक्रम में यह विवादित टिप्पणी की।BJP हरियाणा के सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव द्वारा X पर साझा की गई एक क्लिप में, आव्हाड को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भगवान राम क्षत्रिय थे और वे मांस खाते हैं। उन्होंने आगे कहा, “भारत की 80 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है। वे भगवान राम के भी भक्त हैं।” (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

वायरल वीडियो में NCP नेता कह रहे हैं कि भगवान राम ने अपने 14 साल के वनवास के दौरान जंगल में रहे। जंगल में उन्होंने जानवरों का शिकार किया, क्योंकि वहां शाकाहारी भोजन मिलना मुश्किल था। भगवान राम को मांसाहारी बताने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार करते हुए पूछा है कि क्या आव्हाड त्रेतायुग में देखने गए थे? (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

आव्हाड ने हिंदू महाकाव्य रामायण में भगवान राम द्वारा जंगलों में बिताए गए 14 वर्षों का जिक्र करते हुए कहा, “भगवान राम हम बहुजनों के हैं। वह जानवरों का शिकार करते हैं और खाते (मांस) थे। वह एक बहुजन हैं। जब आप लोग हम सबको शाकाहारी बनाने जाते हैं, तो हम राम के आदर्शों पर चलते हैं और आज हम मटन खाते हैं। यही राम का आदर्श है। राम शाकाहारी नहीं थे, मांसाहारी थे।” (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

भाजपा नेता राम कदम ने भगवान राम को “मांसाहारी” बताने वाले बयान के लिए NCP-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई। राम कदम ने कहा, “…पुलिस ने हमें आश्वस्त किया है कि वीडियो फुटेज की जांच करके उनके (जितेंद्र आव्हाड) खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी… ये प्रभु राम चंद्र जी के दिए गए आदर्शों पर चलने वाली सरकार है… महाराष्ट्र की भूमि पर हम किसी को भी देवी-देवताओं का अपमान नहीं करने देंगे…” (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

कदम ने कहा कि क्या हो गया है इन्हें? एक ओर शरद पवार की चुप्पी, दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की चुप्पी… परिवार को कैसे राजनीति में लाएं उन्हें(उद्धव ठाकरे) बस इसी बात की पड़ी है… ये सोची समझी राजनीति है… बार-बार हिंदू समाज का मजाक उड़ाओ और किसी एक संप्रदाय को खुश करो।” एक दिन पहले बीजेपी विधायक राम कदम ने 22 जनवरी को रामलला अभिषेक समारोह के दिन महाराष्ट्र सरकार से शराब और मांस पर एक दिन का बैन लगाने का आग्रह किया था।

16a5e7fe8e0828a231056dcbdecd467fcbce33e6ab43984117f6a22d3c2bfca4.0
रेलवे चलाने जा रही 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, देखें कहाँ से कहाँ तक और कब चलेगी
16a5e7fe8e0828a231056dcbdecd467fcbce33e6ab43984117f6a22d3c2bfca4.0

जमशेदपुर : यात्रियों की भीड़ के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे जोन झारखंड व बंगाल की तीन जोड़ी ट्रेनों में स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इससे सोमवार को हटिया एवं संतरागाछी स्टेशन से स्पेशल ट्रेन का आदेश हुआ है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

रेलवे के अनुसार हटिया से दुर्ग के लिए स्पेशल ट्रेन 28 मार्च और दुर्ग से हटिया की ट्रेन 29 मार्च को रवाना होगी। वहीं, संतरागाछी व तांब्ररम के बीच 30 जनवरी और 1 फरवरी को दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। ताकि अन्य ट्रेनों के वेटिंग टिकट यात्रियों को सीट मिल सके।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
4fc6cc604a436183a049732a235fbdd096dcfb6a3c081fe5045bc9f694b78f7e.0
आज होगा “स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023” के ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन, प्रधानमंत्री करेंगे छात्रों से संवाद
4fc6cc604a436183a049732a235fbdd096dcfb6a3c081fe5045bc9f694b78f7e.0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 दिसंबर 2023 को रात 9:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों के साथ बातचीत करेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जो छात्रों को सरकार, मंत्रालयों, विभागों, उद्योगों और अन्य संगठनों की गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

एसआईएच को दुनिया के सबसे बड़े खुले नवाचार मॉडल के रूप में प्रशंसित किया गया है और यह छात्रों के बीच उत्पाद नवाचार और समस्या-समाधान की संस्कृति विकसित करता है। उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए एसआईएच 2017 से हर साल दो प्रारूपों यानी एसआईएच सॉफ्टवेयर और एसआईएच हार्डवेयर संस्करणों में आयोजित किया जाता है। पिछले साल 2022 में, स्कूल स्तर पर नवाचार और समस्या-समाधान दृष्टिकोण की संस्कृति का निर्माण करने के लिए स्कूली छात्रों के लिए स्मार्ट इंडिया हैकथॉन – जूनियर की भी शुरुआत की गई थी।

ग्रैंड फिनाले 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है

IMG 20230625 WA00001

इस साल स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का ग्रैंड फिनाले 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। एसआईएच 2023 में, 44,000 टीमों से 50,000 से अधिक विचार प्राप्त हुए, जो पहले एसआईएच की तुलना में लगभग सात गुना वृद्धि को दर्शाता है।
2017 में लॉन्च होने के बाद से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का दायरा हर गुजरते साल के साथ बढ़ता जा रहा है। भाग लेने वाले छात्रों और समस्या विवरण प्रदाता संगठनों के बीच बढ़ा हुआ उत्साह पिछले कुछ वर्षों में उनकी बढ़ती भागीदारी में देखा जा सकता है। हर साल एसआईएच लाखों छात्रों को प्रभावित कर रहा है और उन्हें वास्तविक दुनिया की समस्या-समाधान में अपनी शैक्षिक सीख का परीक्षण करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। यह नवाचार और उद्यमिता के प्रति उनकी रुचि को भी संरेखित करता है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

इसमें देश भर के 48 नोडल केंद्रों पर आयोजित होने वाले ग्रैंड फिनाले में 12,000 से अधिक प्रतिभागी और 2500 से अधिक सलाहकार/मार्गदर्शक भाग लेंगे। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्मार्ट शिक्षा, आपदा प्रबंधन, रोबोटिक्स और ड्रोन, विरासत और संस्कृति सहित विभिन्न विषयों पर समाधान प्रदान करने के लिए इस वर्ष ग्रैंड फिनाले के लिए कुल 1282 टीमों का चयन किया गया है।
मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन होगा। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन – हार्डवेयर संस्करण के लिए मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को एक नोडल केंद्र के रूप में चुना गया था।

n5660641921702794233500dc58f27e61002991b30ec93725dc2510cc4160dea7c3421dd25e91609c8d79ac
बिग ब्रेकिंग : सोलर कम्पनी में धमाके से 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
n5660641921702794233500dc58f27e61002991b30ec93725dc2510cc4160dea7c3421dd25e91609c8d79ac

नागपुर : महाराष्ट्र नागपुर में एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है। पुलिस ने कहा कि रविवार को हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि विस्फोट सुबह नौ बजे बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर यूनिट में हुआ। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

यह कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट आज सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब विस्फोटकों को पैक करने का काम चल रहा था। विस्फोट काफी तीव्र था और वहां मौजूद कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई। सोलर एक्सप्लोसिव के मुख्य दरवाजे के सामने बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन इकट्ठा हो गए हैं।

IMG 20230802 WA00753
Picsart 23 12 16 11 55 23 997 scaled
रेलवे ने बदले फैसले, नहीं बंद रहेगी जलियांवाला बाग ट्रेन
8c3aa9a00558135c06a22c2e47a364de476a6579993ebb27ab8616702f2b10d8.0

जमशेदपुर : पंजाब यूपी हरियाणा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन पुन चलती रहेगी। कुहासे के कारण इसका परिचालन बंद कर दिया गया था।इस आशय का आदेश शुक्रवार 15 दिसंबर को दक्षिणी पूर्वी रेलवे, गार्डन रीच कोलकाता के असिस्टेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजर कौशिक मुखर्जी ने जारी कर दिया है।इसकी प्रति सम्बन्धित डीआरएम, असिस्टेंट डीआरएम, कमर्शियल कंट्रोल मैनेजर एवं अन्य को भेज दी गई है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

रेलवे विभाग ने कुहासा का उल्लेख करते हुए 18103 टाटा अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन 4 दिसंबर 2023 से लेकर 28 फरवरी 2024 और 18104 अमृतसर टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2023 से लेकर 1 मार्च 2024 तक बंद करने का फैसला लिया था। रेलवे विभाग के फैसले के खिलाफ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कैबिनेट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी एवं जमशेदपुर सांसद श्री बिद्युत वरण महतो को ट्रेन को नही बंद करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा था। रेलवे मंत्री जी ने कहा था कि मैं इस पर जरूर विचार करूगा और ट्रेन को दोबारा फिर चलाएंगे। (जारी…)

IMG 20230802 WA00753

ट्रेन को फिर से परिचालन करने की अनुमति देने के लिए रेलवे मंत्री, जमशेदपुर सांसद श्री विद्युत वरण महतो, रेलवे बोर्ड के चेयरपर्सन, रेलवे विभाग के संबंध पदाधिकारी के प्रति भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मण्डल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने आभार व्यक्त किया। जलियांवाला बाग ट्रेन का परिचालन पुन शुरू करने से जमशेदपुर के कई यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा एवम फायदेमंद रहेगी रहेगी।

9720067fe2bfa8491f373d20926964c51d323fecace0084e1ff6e4547c9c86fa.0
फिर बढ़े गैस सिलेंडरों के दाम, जाने नई रेट क्या हुई
9720067fe2bfa8491f373d20926964c51d323fecace0084e1ff6e4547c9c86fa.0

दिल्ली : दिसंबर के पहले दिन मंहगाई बम फूटा है क्योंकि आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुआ है। अब इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई है। यानी कि 1 दिसंबर 2023 से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रु खर्च करने होंगे जबकि कल तक इसकी कीमत 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थी। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

हालांकि राहत की बात ये है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे और घरेलू गैस की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ था। नवंबर में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 101.50 रु महंगा हुआ था।

चारों महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट निम्मलिखित है

IMG 20230625 WA00001

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये है।
कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1908.00 रुपये है।
मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1749.00 रुपये है।
चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1968.50 रुपये है।

लगातार बढ़ रहे हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

IMG 20230802 WA00753

ये लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। नवंबर से पहले अक्टूबर में भी सिलेंडर के रेट 209 रु बढ़ाए गए थे। आपको बता दें कि एलपीजी की कीमत ऐसे समय में बढ़ी है, जब हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और इनके चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। मालूम हो कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं। अगस्त में सिलेंडर के दाम 100 रु किए गए थे लेकिन उसके बाद से ये लगातार बढ़ ही रहे हैं लेकिम घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर रहने से लोगों को फिलहाल के लिए थोड़ी राहत जरूर है।

177e2357ce2eb91c439a83da3cb8e86f83e0cb25bce110bc8462e1429dc6c17f.0
अब इस देश ने भी दी भारत को वीजा फ्री यात्रा की अनुमति, तीसरा एशियाई देश बना

मलेशिया : देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए पर्यटन में बढ़ोतरी एक अहम कदम होता है। इसी कड़ी में मलेशिया ने एक बड़ा एलान किया है। मलेशिया ने रविवार को कहा कि वह 1 दिसंबर से भारत के आगंतुकों को 30 दिनों की वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति देगा। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि यही नियम चीनी नागरिकों के लिए भी लागू है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

श्रीलंका और थाईलैंड के बाद मलेशिया भारतीय नागरिकों को वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति देने वाला तीसरा एशियाई देश है। वर्तमान में, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, तुर्की और जॉर्डन के यात्रियों को देश में वीजा छूट का आनंद मिलता है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय और चीनी नागरिकों के लिए वीजा छूट सुरक्षा मंजूरी के अधीन होगी। उन्होंने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड और हिंसा के जोखिम वाले लोगों को वीजा नहीं मिलेगा। (जारी…)

AddText 11 27 11.47.17 1

अनवर ने कहा कि गृह मंत्री सैफुद्दीन नसुशन इस्माइल जल्द ही वीजा छूट पर विवरण की घोषणा करेंगे। बता दें कि 24 नवंबर को, चीन ने 1 दिसंबर, 2023 से 30 नवंबर, 2024 तक मलेशियाई लोगों के लिए 15-दिवसीय वीजा-फ्री नीति की घोषणा की। चीनी सरकार को धन्यवाद देते हुए, अनवर ने कहा ‘अगले साल, मलेशिया चीन के साथ राजनयिक संबंधों के 50 साल का जश्न मनाएगा।’ (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

गौरतलब है कि यह घोषणा आसियान-भारत मीडिया एक्सचेंज प्रोग्राम 2023 के मद्देनजर आई, जहां मलेशिया के उच्चायुक्त बीएन रेड्डी ने कहा कि मलेशिया के साथ भारत का रिश्ता ‘बहुत कीमती’ था। उन्होंने कहा, ‘यह एक ऐसा रिश्ता है जो निकटता, प्रवासी संपर्क और इस बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी को साकार करने की दोनों सरकारों की इच्छा को देखते हुए क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’

IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!