एक नई सोच, एक नई धारा

n5927120941710787016555b2fd7df9defecaaa1211f594ce9cf59d86884c35bed46a243b656b9487440d5d
कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने के अगले दिन एनकाउंटर में मारा गया गैंगेस्टर राणा
n5927120941710787016555b2fd7df9defecaaa1211f594ce9cf59d86884c35bed46a243b656b9487440d5d

पंजाब : पंजाब के मुकेरियां के पास मंसूरपुर में रविवार को पुलिस कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने वाले गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के पुराना भंगाला गांव के पास गोली लगी है। पुलिस को पुराना भंगाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खेतों में उसकी लोकेशन मिली थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो गोलीबारी हुई और राणा की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत हो गई।

IMG 20240309 WA0028 1

रविवार को पंजाब में शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी के तहत मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में गैंगस्टर के घर पर हथियार बरामद करने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर ने फायरिंग कर दी थी। इस फायरिंग में सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि गैंगस्टर मौके से फरार हो गया था।
मुकेरियां के डीएसपी विपिन कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ को अवैध हथियार की सूचना मिली थी, जिसके बाद मनसूरपुर में छापा मारा गया। गैंगस्टर सुखविंदर राणा ने पुलिस जाब्ते को आते देखकर फायरिंग कर दी।

IMG 20240309 WA0027 1

इस दौरान सीने में गोली लगने से सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मुकेरियां के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के दौरान अमृतपाल सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, गैंगस्टर के घर पर हुई फायरिंग के बीच जब तक पुलिस ने मोर्चा संभाला, तब तक आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था।

छावनी में बदला था गांव मंसूरपुर

IMG 20240309 WA0026 1

पुलिस ने बताया कि गांव मंसूरपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी सुखविंदर राणा पर पहले भी हत्या के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद ही छापा मारा था, लेकिन आरोपी एक पुलिसकर्मी को सीने में गोली मारकर फरार हो गया था। अब आरोपी ढेर हो गया है।

25 हजार रुपये का रखा था इनाम

सुखविंदर राणा पर पहले से हत्या के दो मामले दर्ज थे। वारदात के बाद एक और मामला दर्ज कर बाकी रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपी की फोटो जारी करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।

n5921093861710582198372dcc5a75c18f1cb6871ebed1f240a47e0cd33f93754106e180f59a9d8f0e4cb2c
इंतजार को घड़ी खत्म, इस दिन डाले जाएंगे मतदान, जाने पूरी खबर
n59209738817105872962578d18c9c8a505d918a75af3efad1a43a400b356291c30a1e97a7bdd7c36256c9f

लोकसभा चुनाव 2024 :इंतजार की घड़ी अब समाप्त हुई। विज्ञान भवन में दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता कर भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा पर राजभर ने कहा -हम इस घोषणा का स्वागत करते हैं।

IMG 20240309 WA0028

7 चरणों में होगा चुनाव, पहला चरण 19 अप्रैल को, 4 जून को होगी मतगणना

IMG 20240309 WA0027

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा।

पहला चरण 19 अप्रैल को मतदान होगा। पहले चरण में 21 राज्यों में चुनाव होंगे।

दूसरा चरण 26 अप्रैल को मतदान होगा।

तीसरा चरण 7 मई को मतदान होगा।

चौथा चरण 13 मई को मतदान होगा।

5वें चरण का मतदान 20 मई को होगा।

छठें चरण का मतदान 25 मई को होगा।

7वें चरण का मतदान 1 जून को होगा।

चार जून को मतगणना होगी।

राजनीतिक दलों को बताना होगा, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को टिकट क्यों दिया- मुख्य चुनाव आयुक्त

IMG 20240309 WA0026

प्रेस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 85 साल से ज्यादा उम्र के सभी मतदाता या दिव्यांग मतदाता के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें। बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हमारे सामने चुनाव कराने को लेकर 4 चुनौतियां हैं। बाहुबल का इस्तेमाल, धनबल, झूठी खबर और एमसीसी का उल्लंघन। हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, ऐसे में चुनाव के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी। राजनीतिक दल को यह बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।

n59142255217104059385761b4c97b00cb8acd90d4bdbced05fd86a21e5b0d37fa32a0b9ea48f8e930f31e1
कांग्रेस अध्यक्ष का छलका दर्द, कहा – केंद्र ने खाता किया फ्रीज़
n59142255217104059385761b4c97b00cb8acd90d4bdbced05fd86a21e5b0d37fa32a0b9ea48f8e930f31e1

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में अब कुछ हफ्ते ही शेष बचे हैं और उससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के बदहाली के संकेत दिए हैं। खरगे ने संकेत दिया कि पार्टी धन की कमी का सामना कर रही है और आरोप लगाया कि जिन बैंक खातों में लोगों द्वारा दान किया गया पैसा रखा गया था, उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने फ्रीज कर दिया है।

लोगों से की खास अपील

IMG 20240309 WA0028

खड़गे ने कहा कि आयकर विभाग की ओर से पार्टी पर जुर्माना लगाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए, खड़गे ने लोगों से देश में संविधान और लोकतंत्र को “बचाने” के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में एक साथ मजबूती से खड़े होने और उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

भाजपा पर साधा निशाना

IMG 20240309 WA0027

यह कहते हुए कि चुनाव में सभी को समान अवसर मिलना चाहिए, खड़गे ने भाजपा पर कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने और आयकर के माध्यम से पार्टी पर भारी जुर्माना लगाने का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि भाजपा खुद चुनावी बांड के माध्यम से मिले हजारों करोड़ रुपये का खुलासा करने के लिए तैयार नहीं हैं।

चुनावी बांड का सच बताए भाजपा

IMG 20240309 WA0026

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह हमारी पार्टी का पैसा था जो आम लोगों ने दान में दिया था। उन्होंने कहा कि इसे भाजपा की केंद्र सरकार ने फ्रीज कर दिया है और हमारे पास अब खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि भाजपा चुनावी बांड के बारे में खुलासा नहीं कर रही हैं, क्योंकि उसे डर सता रहा है।

पिछला चुनाव में मिली थी हार

खरगे ने यह भी दावा किया कि कालाबुरागी (गुलबर्गा) के लोग इस बार कांग्रेस को जिताएंगे। बता दें कि 2019 के चुनाव में खरगे को यहां से भाजपा के उमेश जाधव ने 95,452 वोटों के अंतर से हराया था। कई दशकों के राजनीतिक जीवन में यह खरगे की पहली चुनावी हार थी।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के प्रबंधन और इंडिया ब्लॉक के साथ समन्वय की भूमिका निभाने वाले खरगे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते हैं और इसके बजाय, पार्टी उनके दामाद राधाकृष्ण डोड्डामणि को मैदान में उतार सकती है।

n5894132341709814137796022b99f302115ad6010dea89b2139643da9741d550556cfb32f70229f87208be 1
पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने वाले नाजिम कौन? जानिए इनकी सफलता की कहानी
n5894132341709814137796022b99f302115ad6010dea89b2139643da9741d550556cfb32f70229f87208be 1

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार घाटी के दौरे पर गए थे। उन्होंने श्रीनगर में जनसभा को संबोधित कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। पाकिस्तान झूठ फैला रहा था कि धारा 370 हटने से कश्मीरी लोग दुखी हैं, लेकिन मोदी की रैली से यह गलत साबित हो गई। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक कश्मीरी युवक की सेल्फी की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन हैं कश्मीरी के युवक नाजिम?

कौन हैं नाजिम

IMG 20240102 WA00522

कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले नाजिम मधुमक्खी पालते हैं। उनके परिजन चाहते थे कि नाजिम इंजीनियर बने या फिर डॉक्टर, लेकिन उन्होंने मधुमक्खी पालन किया। उसने इसकी शुरुआत सिर्फ दो बॉक्स से की और आज उनके पास 200 बॉक्स हो गए हैं। आज स्थिति यह है कि नाजिम कश्मीरी शहद एक हजार रुपये प्रति किलो में बेच रहे हैं।

नाजिम के शहद की बढ़ी मांग

IMG 20230708 WA00576

नाजिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बिजनेस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले वे बोतल में भरकर शहद बेचते थे, लेकिन अब वे ऑनलाइन कश्मीरी शहद बेच रहे हैं। वेबसाइट की मदद से उनके शहद की डिमांड बढ़ गई है।

नाजिम ने पीएम मोदी से की थी सेल्फी की डिमांड

नाजिम ने पीएम मोदी से बातचीत करते हुए उनसे सेल्फी की डिमांड की। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद एसपीजी के लोगों को बोल दूंगा कि आपको मेरे पास लेकर आए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद एसपीजी के लोग नाजिम को लेकर पीएम मोदी के पास ले गए। इसके बाद नाजिम ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली।

पीएम मोदी ने एक्स पर नाजिम की सेल्फी को किया शेयर

IMG 20230802 WA00756

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर नाजिम की सेल्फी को पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त नाजिम के साथ एक यादगार सेल्फी। मैं उसके अच्छे कार्य से काफी प्रभावित हूं। उन्होंने सार्वजनिक बैठक में एक सेल्फी की विनती की थी। उनसे मिलकर काफी खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।

c79683f6de28bce32a75cb890ea9fffd1ac2b66cc5333c54eb0d52088d1e9122.0
47 हजार करोड़ के काम में हेराफेरी पकड़ी गयी, पीएचईडी में 1100 से ज्यादा टेंडर रद्द
c79683f6de28bce32a75cb890ea9fffd1ac2b66cc5333c54eb0d52088d1e9122.0

पटना : बिहार में नीतीश कुमार औऱ बीजेपी की नयी सरकार बनने के बाद राजद के मंत्रियों के समय हुए फैसलों की जांच करने का निर्देश जारी किया गया था. उसके बाद उन विभागों की समीक्षा जारी है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज पीएचईडी विभाग की समीक्षा के बाद राजद के दौर में हुए 1100 से ज्यादा टेंडर को रद्द करने का निर्देश दिया है. गावों में नल का जल पहुंचाने के लिए हुए इन टेंडरों में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गयी है.

IMG 20240102 WA00522

डिप्टी सीएम औऱ पीएचईडी विभाग विजय कुमार सिन्हा ने आज विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें गावों में नल का जल पहुंचाने की योजना की खास तौर पर जांच पड़ताल की गयी. दरअसल नल-जल योजना का काम पहले पंचायतों के जिम्मे था, लेकिन गड़बड़ी की काफी शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने सारा काम पीएचईडी विभाग को सौंप दिया था.

IMG 20230708 WA00576

बता दें कि राजद जब सरकार में थी तो ललित यादव इस विभाग के मंत्री हुआ करते थे. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने वैसे तमाम टेंडरों की समीक्षा की है जो पहले की सरकार में की गयी थी. उऩ्होंने बताया कि नल-जल योजना के तहत पूर्व की सरकार में करीब 47 हजार करोड़ रूपये के काम के लिए टेंडर मांगे गये थे. इनमें से बड़ी संख्या में सिंगल टेंडर औऱ मैनेज करके दो टेंडर वाले काम सामने आये हैं. कई और टेंडर में गडबडी पकड़ी गयी है. इसके बाद गड़बड़ी वाले सारे टेंडर को रद्द करने का निर्देश जारी किया गया है.

IMG 20230802 WA00756

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की ओर से फैसला लिया गया था कि गांवों में लगे सारे पंप में इंटरनेट बेस्ड चिप लगाया जाये. इससे सरकार को ये खबर मिलती रहती कि कौन सा पंप कितने देर चलाया गया है. लेकिन पूर्व की सरकार ने ऐसे चिप नहीं लगवाये. अब सारे पंप हाउस में ऐसे चिप लगाने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में पंप चलाने में हो रही सारी गड़बड़ी का हिसाब-किताब सरकार के पास रहेगा.

डिप्टी सीएम ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वे टेंडर रद्द करने के साथ ही तत्काल फिर से टेंडर निकालें. ताकि गर्मी आने से पहले गांवों का एक भी पंप बंद ना रहे और लोगों के बीच पानी का संकट न हो. सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी चालू करने का फैसला लिया है जो सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहेगा. यहां किसी भी गांव के लोग कॉल कर नल-जल योजना की शिकायत कर सकते हैं.

9d5ab5d29373a04c6838de1e11412b70201e180ffd6a90846a5e51e888e33414.0
राजद विधायक किरण देवी के घर समेत 3 जगहों पर ईडी का छापा
9d5ab5d29373a04c6838de1e11412b70201e180ffd6a90846a5e51e888e33414.0

आरा : राजद विधायक किरण देवी और पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के घर पर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने रेड मारी है. इसके अलावा दो अन्य जगहों पर भी ईडी की टीम तलाशी ले रही है. बालू ठेका में गड़बड़ी और लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में केंद्रीय एजेंसी ने यह कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम किरण देवी और अरुण यादव गड़हनी थाना के अगिआंव स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है.

IMG 20240102 WA00522

बीते साल मई में सीबीआई ने भी की थी छापेमारी

IMG 20230708 WA00576

बता दें कि सीबीआई ने 16 मई 2023 को किरण देवी और उनके पति अरूण यादव के पैतृक आवास अगिआंव (आरा) पहुंचकर तलाशी ली थी. इसी को लेकर सीबीआई की टीम जनवरी में भी किरण देवी के घर पहुंची थी और उनको नोटिस थमाया था. जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार यादव बालू के बड़े कारोबारी हैं. इसके जरिये उन्होंने पटना में काफी संपत्ति बनायी है. कहा जा रहा है कि अरूण यादव ने लालू परिवार को भी कई फ्लैट तोहफे में दिये हैं. इसी की जांच सीबीआई की टीम कर रही है.

IMG 20230802 WA00756

किरण देवी संदेश विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं और उनके पति अरुण यादव की छवि एक बाहुबली के रूप में है. किरण देवी लालू यादव के करीबी विधायकों में एक मानी जाती हैं. अरुण यादव भी राजद सुप्रीमो लालू यादव के काफी करीबी रहे हैं. उनका लालू परिवार से संबंध काफी अच्छा रहा है. अरुण यादव दो साल पहले नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फंसे थे और उन्हें सरेंडर करना पड़ा था. हांलाकि साक्ष्य के आभाव की वजह से उन्हें कोर्ट ने राहत देकर बरी कर दिया था.

n5860279461708780227199b450f934fbdc3869e1c738afef635cceae0cffb5d6f340fac795e255d0075971
हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड दिल्ली से उत्तराखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार
n5860279461708780227199b450f934fbdc3869e1c738afef635cceae0cffb5d6f340fac795e255d0075971

देहरादून : आठ फरवरी को हुई हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस के हाथ लग गया है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है।

IMG 20240102 WA00522

जिस जगह नगर निगम व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक के ही कब्जे में थी। उस समय हुए पथराव और आगजनी में नगर निगम की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है।

IMG 20230708 WA00576

नगर निगम ने इसकी भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। अब तहसील के जरिये वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात दिन का नोटिस दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

ये हुआ था नुकसान

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार बुलडोजर, ट्रैक्टर, यूटिलिट वाहन, गारबेज टिप्पर, बोलेरे वाहन, ट्राली समेत तमाम तरह के उपकरण नष्ट हो गए थे।

IMG 20230802 WA00756
c0ae0fcd8c305098da0d4a095ac4f6721885635b0f0d23ff2f6d34e2b0372927.0
भारतीय दंड संहिता की जगह लेने वाले नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से होंगे लागू
c0ae0fcd8c305098da0d4a095ac4f6721885635b0f0d23ff2f6d34e2b0372927.0

नई दिल्ली : भारत में तीन नए आपराधिक कानून 1 जुलाई से लागू होंगे और देश के औपनिवेशिक युग के कानूनों की जगह लेंगे। केंद्र सरकार ने शनिवार (24 फरवरी) को एक गजट अधिसूचना के माध्यम से नए आपराधिक कानून को लागू करने की घोषणा की। बता दें कि तीन नए आपराधिक कानून देश के औपनिवेशिक युग के कानूनों की जगह लेंगे। सरकार ने शनिवार को एक गजट अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय (II) संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (II) संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य (II) विधेयक, 2023 औपनिवेशिक काल के 1860 की भारतीय दंड संहिता, 1973 की आपराधिक प्रक्रिया संहिता (CPRC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 की जगह लेंगे। तीनों कानूनों को संसद ने मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद बीते साल दिसंबर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन पर अपनी सहमति दे दी थी।

IMG 20230802 WA00756
6c47df19b9e7bb9d429a176f7e68a4987f7298361e6f814fadb0969286f5b741.0
इग्नू में 29 फरवरी तक होगा नामांकन
6c47df19b9e7bb9d429a176f7e68a4987f7298361e6f814fadb0969286f5b741.0

नई दिल्ली : इग्नू जनवरी 2024 शैक्षिक सत्र के नामांकन की तिथि अब 29 फरवरी तक विस्तृत कर दी गई है। उक्त जानकारी इग्नू के को-ऑर्डिनेटर डॉ. ब्रजेश कुमार ने दी। डॉ. ब्रजेश ने बताया कि पूर्व में यह तिथि 15 फवरी थी। अब इसे 29 फरवरी किया गया है। इससे वैसे छात्र जो सत्र में नामांकन नहीं करा पाए हैं, उन्हें एक अवसर मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्यार्थी नामांकन कराएं। इसके तहत एमएससी के विज्ञान विभाग में भौतिकी, रसायन शास्त्र, जंतू विज्ञान, बायो कैमेस्ट्री का भी नामांकन शुरू है।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
b2200c912ad3801fa8131417cfb4fc64a78258ae8d47dc4bfdaa613d5d72fd57
गुरुद्वारा हेमकुंड के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव से की भेंट,10 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट
b2200c912ad3801fa8131417cfb4fc64a78258ae8d47dc4bfdaa613d5d72fd57

उत्तराखंड : चमोली जिला स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट की। साथ ही उन्हें पवित्र श्री हेमकुंड साहिब के कपाट यानी यात्रा शुरू होने के बारे में जानकारी दी।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575

इस दौरान नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव रतूड़ी को बताया कि गुरुद्वारा ट्रस्ट 25 मई से तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ करेगा और 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषणा की है। इस पर राज्य सरकार ने अपनी सहमति दी। मुख्य सचिव ने ट्रस्ट के अध्यक्ष से कहा कि प्रशासन की ओर से इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!