एक नई सोच, एक नई धारा

n5989486721712718034981054e06fde120d7578435e749b0c1bd1b758359e20a88fb1d2a168bf338619a8c
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, खदान में बस गिरने से 12 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.

मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई. बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे. बस खाई में गिरने से अब तक 12 लोगों की जान चली गई. इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरतं मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया. देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा.

IMG 20240309 WA0028 2

दुर्ग हादसे पर पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की. वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस हादसे की गंभीरता से दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी. वहीं घायलों ने डिप्टी सीएम को बताया कि खाई में गिरने वाली बस की एक भी लाइट नहीं जल रही थी. वहीं रास्ते के दोनों तरफ गड्ढा था. बता दें कि 15 घायलों का इलाज रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

दुर्ग में हुआ हादसा दुखद-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है, इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

खादान में बस गिरने से 12 लोगों की मौत

मजदूरों से भरी बस खादान में गिरने से यह भीषण हादसा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे की है. खपरी गांव के पास पहुंची बस अचानक नियंत्रण होकर 40 फुट गहरे मुरम खदान में गिर गई. पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया. खदान से बस को निकालने की भी कोशिश जारी है.

IMG 20240309 WA0027 2

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घटनास्थल में अंधेरा होने के कारण शुरू में बचाव कार्य में परेशानी हुई. कुछ देर बाद राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला.उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है.

घायलों का AIIMS में चल रहा इलाज

दुर्ग जिले की कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई है और 14 अन्य घायल हुए हैं. घायलों में से 12 को रायपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है.चौधरी ने बताया कि मामले की दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद उद्योग प्रबंधन से बात की गई है. प्रबंधन की ओर से हादसे में पीड़ित लोगों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा की जाएगी. उद्योग से परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने पर पर भी चर्चा की गई है.

IMG 20240309 WA0026 2
n5985997121712592766973054351b85115762b605da97f013410b4b8fe47772608ec4c5959442e5779f613
अरविंद केजरीवाल को कल मिलेगी रिहाई ? उच्च न्यायालय में कल होगी सुनवाई
n5985997121712592766973054351b85115762b605da97f013410b4b8fe47772608ec4c5959442e5779f613

दिल्ली : मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए 9 अप्रैल की तारीख बहुत अहम है क्‍योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री को न्‍यायिक हिरासत से राहत मिलेगी या उन्‍हें अभी कुछ दिन और जेल में ही रहना पड़ेगा इस पर दिल्‍ली हाई कोर्ट मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे अपना फैसला सुनाएगी।

IMG 20240309 WA0028 2

बता दें सीएम केजरीवाल ने केंद्रीय एजेंसी ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि यह लोकतंत्र, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की मूल संरचना का ‘उल्लंघन’ है।
ईडी ने सीएम केजरीवाल की इस याचिका का विरोध करते हुए दलील दी थी केजरीवाल आगामी चुनावों के आधार पर गिरफ्तारी से “छूट” का दावा नहीं कर सकते क्योंकि कानून उन पर और “आम आदमी” पर समान रूप से लागू होता है।

IMG 20240309 WA0027 2

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था, जब उच्च न्यायालय ने उन्हें संघीय धन शोधन रोधी एजेंसी द्वारा दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट द्वारा केजरीवाल की ईडी को दी गई न्‍यायिक हिरासत की अवधि समाप्‍त होने से पहले केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें 1 अप्रैल को मामले में केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

गौरतलब है कि ये मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान ईडी ने गिरफ्तारी को आगामी आम चुनाव से जोड़ने के केजरीवाल के आरोप को खारिज कर दिया था।

IMG 20240309 WA0026 2

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने ईडी की ओर से पेश होते हुए अदालत में दलील दी थी कि अपराधियों और विचाराधीन कैदियों को यह कहने का अधिकार नहीं हैं कि हम अपरा करेंगे और अरेस्‍ट नहीं किए जाएंगे क्‍योंकि चुनाव आ गए हैं। ईडी के वकील ने कहा था ये पूरी तरह से हास्‍यस्‍पद है। इससे अपराधियों को खुलेआम घूमने का लाइसेंस मिल जाएगा। अगर किसी आम आदमी ने अपराध किया है तो उसे सलाखों के पीछे जाना होगा लेकिन क्‍योंकि केजरीवाल एक मुख्‍यमंत्री हैं इसलिए आपको अरेस्‍ट नहीं किया जा सकता?

हाईकोर्ट में ईडी की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील देते समय ये भी कहा था कि आप कितना भी हंगामा करें लेकिन यह स्‍पष्‍ठ है कि घोटाला हुआ है और जनता के साथ-साथ सरकारी खजाने को भी पैसे से वंचित किया गया है।

3d163c9f0ff33816032830ba768e0e40af275779ab740fcaa7accff1154a5a39.0
तिहाड़ भेजे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप ने किया पलटवार
3d163c9f0ff33816032830ba768e0e40af275779ab740fcaa7accff1154a5a39.0

नई दिल्ली : आबकारी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. केजरीवाल को अब तिहाड़ जेल शिफ्ट किया जा रहा है. जहां उनको जेल नंबर-2 में रखा जाएगा. तिहाड़ में इस तरह की कुल 16 जेल हैं. इसमें 9 जेल तो तिहाड़ में ही मौजूद हैं जबकि 1 जेल रोहिणी और 6 जेल मंडोली में हैं. रोहिणी और मंडोली की जेलें भी तिहाड़ के अधीन आती हैं.

IMG 20240330 WA0000
IMG 20240309 WA0028 2

आबकारी मामले में ही जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की जेल नंबर 1 में जबकि के.कविथा को महिला जेल नंबर 6 में और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जेल नंबर 5 में रखा गया है. जेल नंबर 6 तिहाड़ में है जबकि जेल नंबर 16 मंडोली में है. जेल भेजे जाने से पहले सारे कैदियों का जेल में ही मेडिकल होता है. मेडिकल की यह सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल का मेडिकल भी तिहाड़ जेल में ही होगा. यहां पर दो मुख्य अस्पताल भी मौजूद हैं.

जेल में शिफ्ट करने से पहले होगा मेडिकल जांच

IMG 20240309 WA0027 2

बताया जा रहा है कि केजरीवाल का मेडिकल एक डॉक्टर और उनकी टीम करेगी. जिसमें बीपी, शुगर चेक करेंगे, बाकी मेडिकल हिस्ट्री पूछा जाएगा. केजरीवाल की पूरी मेडिकल रिपोर्ट जेल रिकार्ड में रखी जाएगी. मेडिकल जांच पूरी होने के बाद केजरीवाल को जेल नंबर 2 में शिफ्ट कर दिया जाएगा. मेडिकल जांच की इस पूरी प्रक्रिया में कई घंटे का समय लगता है.

आबकारी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने केजरीवाल को पेश करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट में कई हैरान करने वाले दावे भी किए. ईडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछताछ के दौरान बताया कि विजय नायर मुझे रिपोर्ट नहीं करता था, बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था.

आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार

IMG 20240309 WA0026 2

इस पर आम आदमी पार्टी के नेता जैस्मिन शाह ने पलटवार करते हुए ईडी की इस दलील पर सवाल उठाया. जैस्मिन शाह ने कहा कि जब विजय नायर को हिरासत में लिया गया था तब भी उन्होंने यही कहा था कि मैं मुख्यमंत्री को रिपोर्ट नहीं करता, मैं आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता हूं.

जैस्मिन शाह ने आगे कहा कि अब सवाल उठता है कि ED ने डेढ़-दो साल बाद उस बयान को क्यों उठाया जो लिखित में उसके पास है? हमारे इन दो वरिष्ठ नेताओं आतिशी और सौरभ का नाम जो दिल्ली सरकार में मंत्री हैं, किस लिए लिया गया यह समझ में आ गया है. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने से पार्टी बंद नहीं होगी.

n59594341817117796210832af08ae5be4d57f2997718fe7eef0bb5d27a587d856f3957949ca7b7a66acd28
दो पूर्व प्रधानमंत्री सहित अन्य हस्तियों को मिला भारत रत्न
n59594341817117796210832af08ae5be4d57f2997718fe7eef0bb5d27a587d856f3957949ca7b7a66acd28
IMG 20240330 WA0000

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इनके साथ भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। (खबरें जल्द अपडेट होगी)

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
n5956228661711699321249bd2f9efc1e468399ba86694db01639b8d0de9e1e7ab88d72a2f28f362525fa16
बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा, RJD 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट 5 सीटों पर लड़ेगी
n5956228661711699321249bd2f9efc1e468399ba86694db01639b8d0de9e1e7ab88d72a2f28f362525fa16
IMG 20240309 WA0028 2

पटना बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की। आरजेडी पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। किशनगंज और पटना साहिब समेत 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी और 5 सीटों पर अन्य।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
06cdf0242dce6d2d0a22bc67ef025c2f0547cc6238a45769eafb10544d186ee2.0
जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए – अखिलेश यादव
06cdf0242dce6d2d0a22bc67ef025c2f0547cc6238a45769eafb10544d186ee2.0

लखनऊ : मुख़्तार अंसारी के मौत के बाद जहाँ उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है, वहीं एक तबका बेहद खुश और एक तबका बेहद दुखी नज़र आ रहा है। चुनाव के इस माहौल में आरोप प्रत्यारोप चल रहा है और मुख़्तार अंसारी की मौत मौजूदा सरकार पर विपक्ष के हमले का रास्ता खोल कर रख दिया है। समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके मुख़्तार अंसारी के मौत के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

उन्होंने अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) में ट्वीट के माध्यम से कहा कि “हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। सरकारों पर निम्नलिखित हालातों में से किसी भी हालात में, किसी बंधक या क़ैदी की मृत्यु होना, न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा:
थाने में बंद रहने के दौरान, जेल के अंदर आपसी झगड़े में, जेल के अंदर बीमार होने पर, न्यायालय ले जाते समय, अस्पताल ले जाते समय, अस्पताल में इलाज के दौरान, झूठी मुठभेड़ दिखाकर, झूठी आत्महत्या दिखाकर, किसी दुर्घटना में हताहत दिखाकर

IMG 20240309 WA0026 2

ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जाँच होनी चाहिए। सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपनाती है वो पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी हैं।
जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं। उत्तर प्रदेश “सरकारी अराजकता” के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ये यूपी में क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है।

n5955426801711645425129d680a39aeb3f73b0071de675d2fe7b9047d71289b1de43e4b1944c9590fe3bd8
बिग ब्रेकिंग : माफ़िया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
n5955426801711645425129d680a39aeb3f73b0071de675d2fe7b9047d71289b1de43e4b1944c9590fe3bd8

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 9 डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही थी. माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर से पुष्टि का इंतजार है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

इसी बीच, मऊ और गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बढ़ाई गई है. बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं. माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए हैं.

IMG 20240309 WA0026 2
AddText 03 28 09.14.15
5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, 4 चार दिन से थी लापता, आरोपी दूसरे राज्य से गिरफ्तार
AddText 03 28 09.14.15

दिल्ली : जहाँ आज के समय में लड़कियों को किसी से कम नहीं माना जाता है और लड़कियों को मजबूत बनाने में सरकार के साथ साथ समाज भी लगा है, वहीं कुछ ऐसे दरिंदे भी रहते हैं जो अपनी वासना को बुझाने के लिए लड़की, बुजुर्ग या बच्ची में अंतर नहीं करते। ऐसा ही एक कुकृत्य दिल्ली के बवाना इलाके में घटित हुआ। 24 मार्च की शाम एक बच्ची लापता हो गई थी. बच्ची के पिता ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे में बच्ची एक आदमी के साथ दिखाई दी. इसके बाद पुलिस ने उस शख्स की खोजबीन शुरू की. संदिग्ध को पश्चिम बंगाल के आसनसोल जाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर फैक्ट्री में शव को छिपा दिया।

24 मार्च को लापता हुई थी बच्ची

IMG 20240309 WA0028 2

बवाना थाना के पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार 24 मार्च को रात 10 बजे बवाना पुलिस थाने में पांच साल की बच्ची के अपहरण को लेकर एक फोन कॉल आया था. इसके बाद बच्ची की अभिभावक के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई. बच्ची के पिता बवाना में ही एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. बच्ची दिन में उसके साथ ही थी. बच्ची के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी को अंतिम बार शाम 5 बजे देखा।

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली बच्ची

IMG 20240309 WA0027 2

बच्ची के पिता ने बताया था कि उनलोगों ने उसे काफी खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला. इसके बाद बच्ची के माता-पिता के साथ पुलिस के जवान उसकी खोज में निकल गए. रात भर तलाशी के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया. बच्ची जहां अंतिम बार दिखी थी, वहां भी काफी खोजबीन की गई. वहां स्थित फैक्ट्रियां भी होली के कारण बंद थी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध के साथ दिखी मासूम

25 की सुबह बच्ची के गुम होने वाले जगह के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बच्ची किसी आदमी के साथ जाती दिखी.जब यह फुटेज गुम हुई बच्ची के पेरेंट्स को दिखाई गई, तो उनलोगों ने अपनी बेटी और उस आदमी को भी पहचान लिया. उसका नाम तोतन है. वह बवाना में ही एक फैक्ट्री में काम करता था।

दिल्ली से भाग गया था संदिग्ध

IMG 20240309 WA0026 2

जब फैक्ट्री की तलाशी ली गई तो वहां 3-4 मजदूर मिले. वेलोग उस शख्स तोतन को जानते थे. उनलोगों ने बताया कि तोतन अभी पूर्वा एक्सप्रेस पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गया है. वहां से वह हावड़ा जाएगा. इसके बाद एक टीम तुरंत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भेज दी गई. जब तक पुलिस वहां पहुंची ट्रेन खुल चुकी थी।

दिल्ली पुलिस की टीम ने आसनसोल से संदिग्ध को पकड़ा

इसके बाद 26 मार्च को एक टीम कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई. वहां से पुलिस टीम आसनसोल के लिए ट्रेन से रवाना हो गई. आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पुलिस पूर्वा एक्सप्रेस के आने का इंतजार करती रही. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, पुलिस ने तोतन को खोजना शुरू कर दिया। कुछ देर में टीम ने उसकी पहचान कर ली और उसे धर दबोचा।

आरोपी की निशानदेही पर मिला बच्ची का शव

दिल्ली पुलिस की टीम संदिग्ध आरोपी को वापस दिल्ली ले आई. यहां पूछताछ में उसने बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या की बात कबूल कर ली. उसने बताया कि उसने बच्ची को 24 मार्च की देर शाम ही रेप के बाद मार डाला था और फैक्ट्री में छिपा कर रख दिया था। उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया गया. इसके बाद एफएसएल टीम को क्राइम सीन पर बुलाया गया। घटनास्थल से बच्ची के शव के साथ एक ईंट और ब्लेड बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

n5952692181711569087039e234dd821292cf5e4c6585dfcb65111f7fa9016e7228760620a0b249b3371380
झारखंड के 3 सीट सहित कुल 14 नामों के साथ कांग्रेस ने की आठवीं सूची जारी
Screenshot 2024 0328 011923

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है. बुधवार (27 मार्च, 2024) की देर रात आई इस लिस्ट में कुल 14 नाम है. ये उम्मीदवार कुल चार राज्यों से हैं, जिनमें झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.

IMG 20240309 WA0028 1

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मध्य प्रदेश की गुना सीट से राव यादवेंद्र सिंह को मौका दिया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.

INC की छठी सूची में थे ये सारे नाम, देखिए

IMG 20240309 WA0027 1

कांग्रेस ने इससे एक दिन पहले 26 मार्च, 2024 को ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ (सीईसी) की मीटिंग में आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की सातवीं सूची जारी की थी, जिसमें पांच नाम थे. चार नाम छत्तीसगढ़ से थे, जबकि एक नाम तमिलनाडु से था. छत्तीसगढ़ के सरगुजा (एसटी) से शशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से डॉ.मेन देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर (एसटी) से बीरेश ठाकुर को मौका दिया गया है, जबकि तमिलनाडु की माइलादुथुरई सीट से आर सुधा को उम्मीदवार बनाया गया है.

नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से कांग्रेस ने किसे उतारा?

Screenshot 2024 0328 011837

कांग्रेस ने इससे पहले यूपी के नौ उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिनके तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फिर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. चौथी सूची के तहत उन्हें वाराणसी से टिकट दिया गया है. 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, जबकि चार जून 2024 को नतीजे आएंगे.

IMG 20240309 WA0026 1
n59399060417111317712780f02e09d9f533b4dc03b6d09ecfccc29cb47fdc8aed894095f10afa2aba8fdf1
मॉस्को में बड़ा आतंकी हमला, 15 की मौत, 35 से ज्यादा घायल
n59399060417111317712780f02e09d9f533b4dc03b6d09ecfccc29cb47fdc8aed894095f10afa2aba8fdf1

मॉस्को : रुस की राजधानी मॉस्को से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के एक शॉपिंग मॉल में आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि वर्दी पहने हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं.

जैसे जैसे अपडेट मिलती है, खबर अपडेट की जाएगी।

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!