एक नई सोच, एक नई धारा

n483675258167973697882937f92d98bf13029829ae92ba1f615fe36342a1a629c56b748502d2d764a18e4d
बिहार में दिनदहाड़े हत्या, आये थे बाप को मारने दिख गयी मासूम

आरा जिले में सुपारी किलिंग का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां बदमाश एक व्यक्ति की हत्या करने आए थे, लेकिन वह अपने घर में नहीं मिले तो बदमाशों ने जाते जाते उनकी बेटी को ही गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

यह वारदात आरा जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में भेलाई गांव की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अभी तक बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि बताया जा रहा है कि यह वारदात एक जमीनी विवाद के चलते अंजाम दी गई है.

पुलिस के मुताबिक मृत बच्ची की पहचान रोहतास जिले के कुंड गांव में रहने वाले कृष्णा सिंह की बेटी आराध्या (8) के रूप में हुई है. कृष्णा सिंह काफी समय पहले अपना गांव छोड़ कर आरा के भेलाई गांव आ गए थे और यहीं पर अपना घर बनाकर रह रहे थे. पुलिस की जांच में पता चला है कि रोहताश जिले में करीब 25 एकड़ जमीन को लेकर कृष्णा सिंह का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. इस विवाद में कृष्णा सिंह और उनके भाई पर पहले भी एक बार फायरिंग हो चुकी है.

इसमें उनके भाई की तो मौत हो गई थी, लेकिन खुद कृष्णा सिंह एक गोली लगने के बाद भी जिंदा बच गए थे. पुलिस के मुताबिक इसी मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने कृष्णा सिंह की हत्या की सुपारी दी थी. इसके बाद दो बदमाश शुक्रवार की दोपहर उनके भेलाई स्थित घर पहुंचे थे. यहां बदमाश धड़धड़ाते हुए उनके घर में घुसे और चारो तरफ तलाश किया, लेकिन जब कहीं उनका पता नहीं चला तो जाते जाते बदमाशों ने उनकी बेटी आराध्या पर गोली चला दी.

इससे मौके पर ही तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. वहीं परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. इसी क्रम पुलिस की एक टीम बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए रोहतास भी भेजी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक हत्यारोपियों की पहचान नहीं हो पायी है. फिलहाल इतनी ही जानकारी मिली है कि हत्यारोपी हॉयर किए गए थे. इसके लिए उन्हें सुपारी दी गई थी.

manish sisodia
मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया को राहत नहीं

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को राहत नहीं मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी।

दरअसल, सिसोदिया के वकील को इस जमानत याचिका पर ईडी की ओर से दाखिल किए गए जवाब पर अपना पक्ष रखना था लेकिन उन्होंने अदालत से ईडी के जवाब का अवलोकन करने के लिए कुछ समय दिए जाने की गुजारिश की, जिसे अदालत ने मान लिया।

मालूम हो कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली के कथित शराब घोटाले में पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सिसोदिया को जमानत नहीं मिल सकी है। सिसोदिया जेल में है। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने मामले पर सुनवाई इसलिए स्थगित कर दी क्योंकि सिसोदिया के वकील ने जमानत याचिका पर ईडी की ओर से दायर जवाब पर प्रतिक्रिया देने के लिए समय दिए जाने का अनुरोध किया। सिसोदिया के वकील ने अदालत से कहा कि उन्हें मामले पर विस्तार से दलीलें रखने के लिए कुछ समय चाहिए।

प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया सीबीआई के एक अन्य मामले में भी बंद हैं। सीबीआई ने आप नेता सिसोदिया को दिल्ली की नई आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। यह शराब नीति रद्द की जा चुकी है। अदालत ने शुक्रवार को कहा था कि वह सीबीआई के मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका पर अपना आदेश 31 मार्च को सुनाएगी।

देखना होगा कि 31 मार्च को सीबीआई मामले में सिसोदिया को अदालत से राहत मिलती है या नहीं। वैसे यदि सिसोदिया को सीबीआई मामले में 31 मार्च को जमानत मिल भी जाती है तो भी उन्हें पांच अप्रैल तक जेल में ही रहना होगा। ऐसा इसलिए राउज एवेन्यू कोर्ट कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई पांच अप्रैल तक के लिए टाल दी है। आम आदमी पार्टी सिसोदिया पर केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। सीएम केजरीवाल का कहना है कि ये लोग (केंद्र सरकार) हमें जेल में डाल दें फिर भी हमारे हौसले नहीं तोड़ पाएंगे।

2ac612dbfbed54bdf4124f19ddf4acb3c097ddc3c2d513b8624958ac7e3d6c1d.0
बिग ब्रेकिंग : राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द, जारी हुआ नोटिफिकेशन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है. उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वह केरल के वायनाड से सांसद हैं। एक दिन पहले गुजरात में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान को लेकर 2 साल की सजा सुनाई थी, साथ ही ऊपरी अदालत में चुनौती के लिए 30 दिनों की मोहलत भी दी थी।

2ac612dbfbed54bdf4124f19ddf4acb3c097ddc3c2d513b8624958ac7e3d6c1d.0

मामला 2019 का है, जब लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकता है।’ राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए थे।

n4830782441679640102925edc432794adb8d3c1db3d1f135ec9a01728f07f5663a4ed7fca44d1aa98d1589
माहिम के समुद्र तट पर बन रहे दरगाह पर चला बुल्डोजर, मुसलमानों में आक्रोश

मुम्बई: मुंबई में माहिम के तट पर अनधिकृत रूप से बनाई जा रही दरगाह जैसे ढांचे को प्रशासन ने आज गिरा दिया। मुंबई शहर के रेजिडेंट कलेक्टर सदानंद जाधव ने बताया कि ‘मजार’ और उसके आसपास का ढांचा राजस्व विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। उन्होंने बताया कि BMC और मुंबई पुलिस के कर्मियों की मदद से ढांचे को गिराने के लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जाधव ने बताया, “बीएमसी ने अवैध ढांचे को गिराने के लिए मशीनरी मुहैया कराई और मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी।”

n4830782441679640102925edc432794adb8d3c1db3d1f135ec9a01728f07f5663a4ed7fca44d1aa98d1589

कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने सुबह घटनास्थल का दौरा किया था, जिसके बाद ढांचा गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई। 12 से 13 मजदूर हाथो में हथौड़ा छेनी लेकर पुलिस बल के साथ दरगाह के पास पहुंचे। 2 बुलडोजर के साथ उन्होंने तोड़ने की करवाई शुरू की। रमजान शुरू हो रहा है ऐसे में शांति बनाए रखने के लिए किसी को भी समुद्री किनारे पर रुकने नहीं दिया गया और महज 1 घंटे में पुलिस बल की मदद से पूरा मलबा हटा दिया गया।

‘600 साल पुरानी दरगाह तोड़ी’

वहीं, इस घटना के बाद मुस्लिम समाज में गुस्सा है। दरगाह किनारे रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके भी घर तोड़ दिए गए हैं। उनका कहना है कि 600 साल पुरानी दरगाह तोड़ दी गई। महिमा दरगाह बाबा के उस्ताद थे। लोगों ने बताया कि यहां ख्वाजा खिजर अली सलाम उस्ताद की मजार थी। उनका दावा है कि मखदूम अली बाबा ( माहिम के दरगाह ) के उस्ताद थे। लोगों ने आरोप लगाया है कि ट्रस्टी फंड लेते थे, देख रेख की लेकिन उन्होंने भी करवाई नहीं रोकी और दरगाह को तोड़ दिया गया है।

राज ठाकरे ने अपने भाषण में उठाया था दरगाह का मुद्दा

बता दें कि कल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के चीफ राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क की अपनी रैली में अवैध दरगाह का मामला उठाया था। राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि अगर अवैध दरगाह को नहीं तोड़ा गया तो वो वहां पर गणपति मंदिर की स्थापना कर देंगे। राज ठाकरे की स्पीच के बाद आज सुबह से मुंबई का प्रशासन हरकत में आ गया है। सुबह से ही अफसरों की टीम माहिम दरगाह में मौजूद है।

Screenshot 2023 0324 111938
सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, इन चार स्थिति में रद्द हो जाएगी राशन कार्ड

राशन कार्ड रखने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार की तरफ से लाखों राशन कार्डधारकों को फ्री राशन की सुविधा दी जा रही है। सरकार ने ऐलान किया है कि इस साल भी यानी 2023 में भी राशन कार्डधारकों को फ्री राशन का फायदा मिलता रहेगा, लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि कई अपात्र लोग फ्री राशन का फायदा ले रहे हैं, ऐसे लोगों पर बड़ी कार्रवाई करेगी।

Screenshot 2023 0324 111938

खुद रद्द करवा दें राशन कार्ड

इसके ल‍िए सरकार की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है क‍ि ऐसे लोग खुद अपना राशन कार्ड न‍िरस्‍त करा लें। राशन कार्ड न‍िरस्‍त नहीं कराया तो सत्यापन के बाद खाद्य विभाग की टीम इसे रद्द कर देगी। ऐसे लोगों के ख‍िलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।

जानें क्या है सरकार का नियम?

यद‍ि क‍िसी कार्ड धारक के पास खुद की आय से अर्ज‍ित 100 वर्ग मीटर का प्‍लाट/ फ्लैट या मकान, चार पहिया गाड़ी / ट्रैक्टर, शस्त्र लाइसेंस, गांव में दो लाख और शहर में तीन लाख सालाना से अधिक पार‍िवार‍िक आय है तो ऐसे लोगों को अपना राशन कार्ड तहसील और डीएसओ कार्यालय में सरेंडर करना होगा।

सरकार करेगी कानूनी कार्रवाई

सरकार के न‍ियमानुसार यद‍ि राशन कार्ड धारक कार्ड को सरेंडर नहीं करता है तो ऐसे लोगों का कार्ड जांच के बाद रद्द कर द‍िया जाएगा। साथ ही उस परिवार के ख‍िलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों से जब से वह राशन ले रहा है, तब से राशन की वसूली भी की जाएगी।

n482764492167949645491279532850431e826ec1f9cceeeba2e30f65b824cb824f34bf0a4d6e67a8b582e6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपेश किया 6G विजन डॉक्यूमेंट

भले ही आपके फोन में 4G या 5G ढंग से काम ना कर रहा हो, लेकिन देश 6G की तरफ बढ़ रहा है. भारत में 5G पिछले साल के आखिर में लॉन्च हो गया था और अब बारी 6G की है. 5G लॉन्चिंग में भले ही देश में देरी हुई, लेकिन 6G को लेकर तैयारी अभी से शुरू हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट पेश किया है. इसके साथ ही उन्होंने 6G रिसर्च और डेवलपमेंट टेस्ट बेड लॉन्च किया है.

देश में 6G टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने और एडॉप्टेशन में ये डॉक्यूमेंट मददगार होंगे. 5G लॉन्च के वक्त भी PM मोदी ने 6G को लेकर तैयारी शुरू करने की बात कही थी. आइए जानते हैं 6G के विजन डॉक्यूमेंट से जुड़ी कुछ खास बातें.

6G विजन डॉक्यूमेंट पेश करते हुए PM मोदी ने कहा, ‘ये Decade भारत का Tech-ade है. भारत का टेलीकॉम और डिजिटल मॉडल स्मूथ है, सिक्योर है, ट्रांसपैरेंट है, ट्रस्टेड और टेस्टेड है.’ पीएम मोदी ने ITU (इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन) एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर के उद्घाटन के मौके पर ये बातें कही हैं.

किसने तैयार किया है 6G विजन डॉक्यूमेंट?

भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट को टेक्नोलॉजी इनोवेशन ग्रुप ने 6G पर तैयार किया है. इस ग्रुप की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई थी. इस ग्रुप में विभिन्न मिनिस्ट्री व डिपार्टमेंट, रिसर्च और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूशन, एकेडमिक, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और इंडस्ट्री के लोग शामिल हैं. इस ग्रुप का काम भारत में 6G लॉन्च के रोडमैप को तैयार करना है.

टेस्ट बेड का क्या है फायदा?

6G विजन डॉक्यूमेंट के साथ ही पीएम मोदी ने 6G टेस्ट बेड भी लॉन्च किया है. इसकी मदद से इंडस्ट्री, एकेडमिक इंस्टीट्यूट्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स विकसित हो रही टेक्नोलॉजी को टेस्ट कर सकेंगे.

क्या है सरकार का कहना?

सरकार का कहना है कि भारत 6G विजन डॉक्यूमेंट और 6G टेस्ट बेड देश को इनोवेशन इनेबल करने, कैपेसिटी बिल्ड करने और तेजी से नई टेक्नोलॉजी को एडॉप्ट करने में मदद करेंगे.

2022 में ही 6G विजन का दिया था संकेत

पिछले साल अगस्त में PM मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के खत्म होने पर कहा था कि सरकार 6G लॉन्च की तैयारी में जुट गई है, जो इस दशक के अंत तक लॉन्च हो जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने युवाओं और इनोवेटर्स को इस मौके का फायदा उठाने के लिए कहा और नए सॉल्यूशन्स खोजने की अपील की थी.

पिछले साल लॉन्च हुई थी 5G सर्विस

भारत में 5G सर्विस पिछले साल 1 अक्टूबर को लॉन्च हुई थी. डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन को 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में 1.50 लाख करोड़ रुपये की बोली मिली थी.

n482778946167948426962896d61272cc483cc0f43574d4b1726e52f24a84eb105d0f115c07f6b83ad4dcfb
तमिलनाडु : पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, 6 की मौत

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में कुरुविमलाई गांव में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है। कांचीपुरम जिले के कलेक्टर एम आरथी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पुलिस जांच जारी है।

n482704676167947321334999347645bfd52b0853fb3ba690bc67d2390b7ed56c91c4aa261cec67c383117a
वोटर कार्ड को आधार से लिंक कराने की तारीख बढ़ी, देखिए कब है आख़िरी तारीख

केंद्र सरकार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2023 से बढ़ाकर 31 मार्च 2024 कर दी गई है। इसके साथ ही यूजर्स 31 मार्च 2024 तक अपने आधार को वोटर आईडी से ऑनलाइन या एसएमएस के जरिए लिंक कर सकते हैं।

n482704676167947321334999347645bfd52b0853fb3ba690bc67d2390b7ed56c91c4aa261cec67c383117a

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने कहा, “लिंकिंग प्रक्रिया प्रकृति में अनिवार्य नहीं है, लेकिन एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र में या एक से अधिक बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक ही व्यक्ति के नाम के पंजीकरण की पहचान करने में मदद करती है।” दिसंबर 2021 में लोकसभा में चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने को अधिकृत किया गया था।

-राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-पोर्टल में लॉग इन करें।
-“मतदाता सूची में खोजें” विकल्प पर जाएं।
-विवरण भरें और फिर आधार संख्या दर्ज करें।
-उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण के उद्देश्य से पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक ओटीपी प्राप्त करेंगे।
-ओटीपी दर्ज करें। इससे आपका वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

179171 bi pti
आरबीआई का बैंकों को निर्देश, सालाना क्लोजिंग के लिए 31 मार्च तक खुली रखें शाखाएं

वित्त वर्ष 2022-23 अपने अंतिम चरण में आ गया है और केवल 9 दिन बाद ये वित्त वर्ष हमें अलविदा कह देगा. सरकारी विभागो, मंत्रालयों सहित देश के अधिकांश दफ्तरों, संस्थानों आदि में सालाना क्लोजिंग की तैयारियों को फाइनल रूप दिया जा रहा है.

बैंकों के लिए वित्त वर्ष की समाप्ति साल के सबसे बड़े इवेंट में से एक होती है. इस साल भी देश के सरकारी, गैर सरकारी, निजी और को-ऑपरेटिव बैंक जैसे बैंकिग संस्थानों में जोरशोर से कामकाज चल रहा है. अब इसी कड़ी में देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई की ओर से बड़ी खबर आई है.

RBI ने दिया बैंकों को निर्देश

वित्तवर्ष 2022-23 के लिए 31 मार्च के लिए निर्धारित खातों की वार्षिक समाप्ति (सालाना क्लोजिंग) के साथ, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों को बड़ा निर्देश दिया है. आरबीआई ने कहा है कि वे अपनी शाखाओं को उपर्युक्त तिथि तक काम के घंटों तक खुला रखें. मंगलवार को सभी एजेंसी बैंकों को लिखे पत्र में आरबीआई ने कहा कि 2022-23 के लिए एजेंसी बैंकों द्वारा किए गए सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब उसी वित्तवर्ष के भीतर होना चाहिए.

RBI की ओर से पत्र में क्या लिखा गया है

केंद्रीय बैंक के पत्र में कहा गया है, “सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च, 2023 को सामान्य कामकाजी घंटों तक सरकारी लेनदेन से संबंधित काउंटर लेनदेन के लिए अपनी नामित शाखाओं को खुला रखना चाहिए.” इसने आगे कहा कि नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) सिस्टम के माध्यम से लेनदेन 31 मार्च, 2023 की रात 12 बजे तक जारी रहेगा. साथ ही, 31 मार्च को सरकारी चेकों के संग्रह के लिए विशेष समाशोधन आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए आरबीआई का भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग (डीपीएसएस) आवश्यक निर्देश जारी करेगा.

31 मार्च की रिपोर्टिग विंडो 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक खुले- आरबीआई

आरबीआई ने अपने निर्देश में कहा है, जीएसटी या टीआईएन 2.0 ई-रिसिप्ट्स लगेज फाइल अपलोड करने सहित केंद्र और राज्य सरकार के लेनदेन की जानकारी आरबीआई को देने के संबंध में 31 मार्च की रिपोर्टिग विंडो 1 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक खुली रखी जाएगी.

1679427102557
दिल्ली- एनसीआर समेत 5 राज्यों में भूकम्प के आये तेज झटके

दिल्ली- एनसीआर में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली में एक महीने में तीसरी बार झटके महसूस हुए। उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार में भी झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 5.5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में रहा। भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Screenshot 2023 0322 005959

भूकंप के झटके लगने पर लोग घबराहट में घरों से बाहर निकल गए। बताय जाता है कि भूकंप के झटके कई सेकंड तक महसूस किए गए। एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लोग घरों से बाहर की ओर दौड़े। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप के कारण जिला चंबा में फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान होने का समाचार नहीं है।

Screenshot 2023 0322 005927

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 के आसपास रही। इसका केंद्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर माना जा रहा है। सोमवार सुबह करीब 8 बजकर 8 मिनट पर भूकंप का एक जोरदार झटका महसूस किया गया। झटके महज 2 सेकेंड के लिए महसूस किए गए। इतना जरूर है कि इस भूकंप को सबसे अधिक उन लोगों ने महसूस किया, जो घरों की दूसरी या तीसरी मंजिल पर रहते हैं।

error: Content is protected !!