एक नई सोच, एक नई धारा

रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की आ गयी डेट, इस दिन से दौड़ेगी ट्रेन

झारखंड और बिहार के लोगों का इंतजार खत्म हुआ। दोनों राज्यों के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

जी हां, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इस तारीख का ऐलान किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 25 अप्रैल से झारखंड (Jharkhand News) की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना के बीच देश की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत दौड़ने लगेगी.

रांची से सुबह 7:30 बजे खुलेगी रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन

रेलवे ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 अप्रैल 2023 से रांची से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी. सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन टाटीसिल्वे, बड़काकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया, जहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी. दूसरी तरफ, पटना से यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे रवाना होगी और जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बड़काकाना, टाटीसिल्वे के रास्ते रांची आयेगी. दिन में 1:45 बजे यह ट्रेन हटिया पहुंच जायेगी. अभी यह संभावित समय है.

पटना से जनशताब्दी के बाद खुलेगी वंदे भारत

बताया गया है कि यह ट्रेन पटना स्टेशन से जनशताब्दी के खुलने के बाद रवाना होगी. दिन में रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस की तरह ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी दोपहर 2:30 बजे हटिया से रवाना होगी और रात के करीब 9 बजे पटना पहुंच जायेगी. वंदे भारत ट्रेन में रांची से पटना के बीच कितना किराया देना होगा, इसके बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है. इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू किये जाने से पहले लोको पायलट और क्रू मेंबर्स का प्रशिक्षण जारी है.

प्राइमरी मेंटेनेंस रांची के हटिया यार्ड में होगी

भारतीय रेलवे के सूत्रों की मानें, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. यह भी बताया गया है कि ट्रेन का रख-रखाव पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर होगा. इसकी प्राइमरी मेंटेनेंस रांची के हटिया यार्ड में होगी. रेलवे के द्वारा दक्षिण मध्य रेल के अधिकारियों को ट्रेन के परिचालन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है. बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तारीख की घोषणा से रांची-पटना के बीच यात्रा करने वाले लोगों में उत्साह है. वहीं, रेलवे ने इसका परिचालन की युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी-सहारा खाते से राशि आवंटन की केंद्र की याचिका को किया स्वीकार, जानिये पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार की वह याचिका विचारार्थ स्वीकार कर ली जिसमें जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए सहारा समूह द्वारा बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा 24,000 करोड़ रुपये में से 5,000 करोड़ रुपये का आवंटन करने का अनुरोध किया है।

दरअसल केंद्र ने एक जनहित याचिका में यह आवेदन दिया था। जनहित याचिका पिनाकी पाणि मोहंती नाम के व्यक्ति ने दायर की थी और इसमें विभिन्न चिट फंड कंपनियों तथा सहारा क्रेडिट कंपनियों में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को इस राशि से भुगतान करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा कि सहारा समूह की सहकारी समितियों द्वारा ठगे गए जमाकर्ताओं के बीच इस राशि का वितरण किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी शीर्ष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी करेंगे।केंद्र ने यह राशि सेबी-सहारा सहारा-सेबी एस्क्रो खाते से देने की मांग की थी।

अंदर कोर्टरूम में दोषी करार होने पर रोने लगा माफिया अतीक, बाहर जूते की माला ले पहनाने पहुंचा युवक

माफिया से राजनेता बना अतीक अहमद मंगलवार (28 मार्च, 2023) को यूपी के प्रयागराज स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में जब दोषी करार दिया गया तब उसकी आंखों से आंसू निकल आए थे। कुछ टीवी मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि अहमद उस समय रोने लगा था और उसका भाई अशरफ भी फफक-फफक कर रो रहा था।

रोचक बात है कि इससे कुछ देर पहले कोर्ट के बाहर एक युवक अहमद को जूते- चप्पलें की माला पहनाने के लिए पहुंचा था। भीड़ के बीच जूते-चप्पलों की माला लेकर खड़े वरुण नाम के युवक ने मीडिया से कहा- अगर मैं अहमद को यह माला पहना देता हूं, तब पूरा पाल समाज और पूरी वकील कम्युनिटी को खुशी होगी। उसने वकील समुदाय के सदस्य की हत्या की थी।

बकौल वरुण, “वकीलों को यह जानकर खुशी होगी कि अतीक अपनी सजा (उमेश पाल किडनैपिंग केस में) सुनने के लिए जूतों की माला पहनकर आया है। ये उमेश पाल और राजू पाल के परिवार के लोगों के जूते-चप्पल हैं।” वहीं, कोर्टरूम के बाहर जब अतीक के भाई अशरफ को पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया गया, तब आक्रोशित वकील “फांसी दो-फांसी दो” के नारे लगा रहे थे।

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद और कथित गैंगस्टर अतीक की यूपी पुलिस की हिरासत के दौरान सुरक्षा की मांग वाली याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बेल एम. त्रिवेदी की बेंच ने जान को खतरा होने के अहमद के दावे पर उसे सुरक्षा के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करने की मंजूरी दी।

दरअसल, यूपी के प्रयागराज में 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा कर्मियों की दिनदहाड़े गोली मारकर 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी।

सरकार ने पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा बढ़ाई, 30 जून तक कर सकेंगे अब लिंक

केंद्र सरकार ने पैन से साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को बढ़ाने का एलान किया है. अब टैक्सपेयर्स 30 जून 2023 तक पैन को आधार के साथ लिंक कर सकेंगे।

जल्द ही इसके लेकर नोटिफिकेशन सरकार जारी करेगी।

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी प्रेस रिलिज में कहा गया है कि टैक्सपेयर्स को राहत देने के लिए पैन के साथ आधार को लिंक करने की डेडलाइन को 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2203 कर दिया गया है। इसके बाद टैक्सपेयर्स बगैर किसी परेशानी के पैन के साथ आधार को लिंक कर सकते हैं। इऩकम टैक्स के कानून 1961 के तहत एक जुलाई 2017 तक जिस भी व्यक्ति को पैन अलॉट किया गया है और आधार नंबर पाने का हकदार है उसे तय फीस का भुगतान कर टैक्स अथॉरिटी के साथ 31 मार्च 2023 तक आधार नंबर को साझा करना जरुरी था।

ऐसा ना करने पर एक अप्रैल 2023 से टैक्सपेयर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाती और ज्यादा जुर्माना देना पड़ता. लेकिन अब समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दिया गया है. इस नए डेडलाइन तक भी कोई पैन कार्ड धारक आधार को लिंक नहीं करता है तो पैन कार्ड अनऑपरेटिव हो जाएगा और उसे खामियाजा भी भुगतना होगा.

इस कार्रवाई के तहत ऐसे पैन वाले टैक्सपेयर्स को रिफंड नहीं दिया जाएगा. जिस अवधि तक पैन अनऑपरेटिव रहेगी उस अवधि के लिए रिफंड पर ब्याज नहीं दिया जाएगा. ऐसे टैक्सपेयर्स से ज्यादा टीडीएस और टीसीएस वसूला जाएगा. पैन के साथ आधार को लिंक करने और 1,000 रुपये के भुगतान किए जाने के बाद 30 दिनों में पैन फिर से ऑपरेटिव किया जाएगा.

जिन लोगों को पैन-आधार लिंक किए जाने से छूट मिली हुई है उनपर ये कार्रवाई नहीं की जाएगी और ना ये नतीजा भुगतना पड़ेगा. इस कैटगरी में वे लोग आते हैं जो खास राज्यों में रहते हैं, एक्ट के तहत नॉन रेसिडेंट हैं. साथ ही वे लोग जो भारतीय नागरिक नहीं हैं और बीते वर्ष तक 80 साल से ज्यादा आयु के हो चुके हैं.

वित्त मंत्रालय ने बताया कि अब तक 51 करोड़ पैन के साथ आधार को लिंक किया जा चुका है. पैन के साथ आधार को इस यूआरअल पर https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar लिंक किया जा सकता है.

BJP मुख्यालय का विस्तार: PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- कुछ पार्टियों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया। पीएम ने निर्माण कार्य में लगे लोगों से भी बात की।इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का पार्टी के प्रति प्यार, लगाव, समर्पण…यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीखने वाली बात है। ये हम सभी को अपने जीवन-शैली में उतारना और पार्टी के प्रति समर्पित रहना…ये हमें उनसे संस्कार मिला है।

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब भाजपा आती है तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार(2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास संवैधानिक संस्थाओं का मजबूत आधार है। इसलिए भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं। कार्रवाई करने पर एजेंसियों पर हमले हो रहे हैं। अदालतों पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पार्टियों ने ‘भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान’ शुरू किया है। सात दशक में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जब हम इतना करेंगे तो कुछ लोग परेशान होंगे और नाराज होंगे, लेकिन उनके (विपक्ष) झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों का भी सिर झुकाकर नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है। ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। हमारी पार्टी ने दो सीटों से 303 सीटों का सफर तय किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है। उसके बाद जो चुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। हम हताश नहीं हुए, हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया, तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। कर्नाटक में हमारी पार्टी नंबर वन है। परिवारवादी राजनीतिक दलों के बीच भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा भारत की सबसे भविष्यवादी पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है। BJP एक व्यवस्था है, BJP एक विचार है, BJP एक संगठन है, BJP एक आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि हमें भाजपा को एक ऐसी संस्था के रूप विकसित करना है जिसके पास अगले 10 साल-50 साल तक लक्ष्य निर्धारित हो। इसके लिए 3 बातें जरूरी है-अध्ययन, आधुनिकता और विश्वभर से अच्छी बातों को आत्मसात करने की शक्ति।

पीएम मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराने गए कांग्रेस नेता को एसआई ने किया मना, देखें वीडियो

भोपालः राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने समय समय पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वे आवेदन लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करने को कहा। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता वहां पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे।

n4837830241679817257903e5424cf34d8ec561e8021feef53cf30938acb13d12d64814cb40beebf0a6b86f

इसका वीडियो एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है। मनोज शुक्ला आवेदन देते हुए कहते हैं कि प्रकरण दर्ज करो, आवेदन लेने से काम नहीं चलेगा। पुलिस सब इंस्पेक्टर ऐसा करने से मना कर देता है। जिसपर कांग्रेस नेता पूछते हैं क्यों नहीं करोगे। थाने में मौजूद सब-इंस्पेक्टर कहता है हम मामला दर्ज नहीं करेंगे। जांच करेंगे। पुलिस और कांग्रेस नेता के बीच काफी नोकझोक होती है जिसके बाद मनोज शुक्ला गुंडागर्दी नहीं चलेगी के नारे लगाने लगते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा- कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आज भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन दिया।

गौरतलब है कि गुरुवार सूरत की अदालत द्वारा मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी पाए जाने और 2 साल की सजा के बाद सचिवालय ने कांग्रेस नेता की संसद सदस्यता शुक्रवार रद्द कर दी। इसको लेकर कई कांग्रेस नेताओं ने सरकार की आलोचना की और कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। राहुल गांधी को कई विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला है।

Screenshot 2023 0326 132438
प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन के दौरान 5 कांग्रेसी झुलसे

मध्यप्रदेश : कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों के द्वारा जंगी प्रदर्शन किया गया। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महेंद्र भवन चौक, पन्ना में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच हुई झूमाझपटी में पुतले के चीथड़े हो गए और 5 कांग्रेसी आग में झुलस गए।

n4837913761679814506576222e09fbb0f870c3bf46c796f2b472297088c50f8add7ba01273d20fa632602a

आग में झूलसने से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तंत्र प्रभाकर अवस्थी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय तिवारी, यूथ कांग्रेस नेता सौरभ पटेरिया, पार्षद दल के नेता रेहान मोहम्मद और अरविंद राय घायल हुए हैं। हालांकि किसी तरह फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान महेंद्र भवन चौक से अजयगढ़ चौक तक घंटों हंगामा चलता रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस के कई पदाधिकारी और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी भी शामिल रहे।

ओडिशा : पानी की जगह नलकूप से निकलने लगा सोना, प्रशासन ने किया सील

ओडिशा : कल्पना कीजिए पानी के लिए आपने बोरिंग करवाई हो और पानी की जगह उसमें से सोने के टुकड़े निकलने लगे। फिर आपका और वहां का माहौल क्या होगा। शायद आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आपको बता दें यह कोई कोरी कल्पना नहीं, हकीकत है। पश्चिम ओडिशा के बलांगीर जिला का खप्राखोल के छांचानबाहाली गांव में शनिवार को कुछ ऐसा ही हुआ। मोहम्मद जावेद नामक एक किसान ने सिंचाई के लिए लगभग महीने भर पहले नलकूप खोदवाया था। इस बीच शनिवार को जब वह मोटर पम्प की सहायता से पाइप में फंसी मिट्टी को निकालने की कोशिश करने लगा। पानी और मिट्टी के बदले उसमें से चमकता-दमकमा हुआ पत्थर के टुकड़े निकलने लगे। लोग पत्थर के इन टुकड़ों को कथित तौर पर सोना करार दे रहे हैं।

1679760950495

पहुंची प्रशासनिक अधिकारियों की टीम, नलकूप सील

बहरहाल, सोने जैसे पत्थर के टुकड़े निकलने की बात गांव से होते हुए पूरे जिले में फैल गई। ऐसी खबर सुनकर बीडीओ, तहसीलदार और थानेदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और नलकूप से निकले कथित सोने जैसे चमकते पत्थर के टुकड़ों को जब्त कर उसका नमूना जहां जांच के लिए भेज दिया, वहीं संबंधित इलाके को सील कर दिया। संबंधित अधिकारियों के अनुसार ओडिशा का यह क्षेत्र रत्नगर्भा है, परंतु सोने जैसे इस पदार्थ के बारे में कुछ भी बोलना अभी जल्दबाजी होगी। विशेषज्ञों से परामर्श लेने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहना उचित होगा।

f92c8d340aa89fa3133eaf0abc1505385e7a68328bd63ebab8915258e3316181.0

ग्रामीणों का दावा, असंभव कुछ भी नहीं

इधर, संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार यह क्षेत्र प्रसिद्ध गंधमार्दन पहाड़ी की तलहटी पर बसा है। यह इलाका न सिर्फ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से अटा पड़ा है, बल्कि पहाड़ी में कई तरह के धातु भी दबे हैं। उनका गांव इस पहाड़ी की तलहटी पर है, ऐसे में सोना निकलना असंभव नहीं। जरूरत है कि देश-विदेश के भूतत्ववेता इसका सर्वेक्षण करें।

देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश में होगा स्थापित – योगी आदित्यनाथ, देखें वीडियो

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के एक साल पूर्ण होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शनिवार को बताया कि देश का सबसे बड़ा रोबोटिक प्लांट उत्तर प्रदेश में स्थापित हो रहा है। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज न्यू ऐज हाइटेक मैन्युफैक्चरिंग का भी देश का एक नंबर एक राज्य के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा, देश में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग यूपी में हो रही है। देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर का बेस भी उत्तर प्रदेश बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल के रजिस्ट्रेशन वाला प्रदेश भी यूपी है। उन्होंने कहा कि ये सब दिखाता हैं कि यूपी असीम संभावनाओं वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा ऐसा तब संभव होता है जब डबल इंजन की सरकार हो, जनता के साथ बेहतर संवाद हो।

सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। यहां लोक भवन के सभागार में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ”छह वर्ष में तीन वर्ष वैश्विक महामारी से लड़ते व्यतीत हुए और उसी में से हमने राह भी निकाली।

Screenshot 2023 0325 213244

उत्तर प्रदेश ने अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। कहा जाता था कि उत्तर प्रदेश में विकास नहीं हो सकता, वह आज प्रधानमंत्री की प्रेरणा से नंबर एक की दौड़ में है और यह यात्रा को आगे बढ़ा रहा है।” उन्होंने कहा, ”छह वर्ष में जो परिवर्तन हुआ वह परिवर्तन नये उत्तर प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है। ये छह वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं।

पूर्ण बहुमत की सरकार और सरकार की स्थिरता भाजपा ने परस्पर समन्वय व संवाद से प्राप्त की।” विपक्षी दलों पर हमला करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ”उत्तर प्रदेश में परंपरागत जाति, मजहब, भ्रष्टाचार व परिवारवाद के नाम पर राजनीति हुआ करती थी, लेकिन उससे अलग हटकर प्रदेश की पहचान, उत्तर प्रदेश के अनुरूप असीम संभावना वाले प्रदेश के रूप में हो, उसके लिए हमारी पूरी टीम ने काम किया।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”यह वही उत्तर प्रदेश है जिसके बारे में सोच थी कि वहां तो परिवारवाद है, वहां तो भ्रष्टाचार है, वहां हर दूसरे-तीसरे दिन एक दंगा होता है।” उन्होंने दावा किया, ”छह वर्ष में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हुआ और अपने आधारभूत ढांचा को मजबूत किया।”

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ”अपने युवाओं के बारे में एक बेहतरीन सोच को आगे बढ़ाने वाले राज्‍य के रूप में उत्तर प्रदेश की पहचान हो रही है, जहां सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता तथा निजी क्षेत्र में ढेर सारी संभावना है।” इसके पहले आदित्‍यनाथ ने छह वर्ष के कार्यकाल पर एक पुस्तिका और ‘नई उड़ान-नई पहचान’ व ‘एक्‍सप्रेसवे प्रदेश’ शीर्षक से एक पोस्टर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व प्रदेश संगठन महासचिव धर्मपाल समेत कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोबारा पूर्ण बहुमत मिलने के बाद आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को मुख्‍यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ली थी। इसके पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद आदित्यनाथ के नेतृत्व में 19 मार्च 2017 को प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी।

मशहूर टीवी अभिनेत्री नीलू कोहली के पति का निधन, जाने कैसे हुई मृत्यु

मशहूर टीवी अभिनेत्री नीलू कोहली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया है। नीलू कोहली के पति ने शुक्रवार को अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से अभिनेत्री को गहरा सदमा लगा है।

कैसे हुई अभिनेत्री के पति की मौत?

जानकारी के मुताबिक, नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन बाथरूम में गिरने की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है कि हरमिंदर सिंह बिल्कुल ठीक थे। बीते दिन दोपहर के समय में वो गुरुद्वारे गए थे। गुरुद्वारे से लौटने के बाद जब वो बाथरूम गए तो वहां उनका पैर फिसल गया और वो गिर गए। बाथरूम में गिरने के बाद उनकी मौत हो गई।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिस समय अभिनेत्री के पति बाथरूम में फिसले, उस समय घर में केवल हाउस हेल्प ही मौजूद था। गुरुद्वारे से लौटने के बाद हरमिंदर सिंह बाथरूम गए थे, लेकिन जब वो बहुत देर तक बाहर नहीं निकले तो हेल्पर उन्हें चेक करने गया। तब हेल्पर को हरमिंदर बाथरूम के फ्लोर पर गिरे मिले। हॉस्पिटल ले जाने तक उनका निधन हो चुका था।

1679743362590

पति की मौत से सदमे में अभिनेत्री

नीलू कोहली की बेटी साहिबा ने ईटाइम्स संग बातचीत में बताया कि उनके पिता की मौत हादसे की वजह से अचानक हुई है। साहिबा ने बताया कि पिता की मौत के बाद से उनकी मां नीलू कोहली की हालत ठीक नहीं है। उन्हें बड़ा झटका लगा है।

दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं नीलू

नीलू कोहली की बात करें तो वो कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है। नीलू कोहली ने हाउसफुल 2, पटियाला हाउस समेत कई बॉलीवुड फिल्में की हैं। कुछ समय पहले उन्हें पीरियड ड्रामा फिल्म जोगी में देखा गया था। टीवी शोज में भी नीलू कोहली ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है। अभिनेत्री संगम, मेरे अंगने में, छोटी सरदारनी, मैडम सर जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
पति की मौत ने अभिनेत्री को तोड़ दिया है। परिवार और करीबी लोग उन्हें संभाल रहे हैं। अभिनेत्री के तमाम फैंस भी उन्हें हिम्मत और हौसला बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।

error: Content is protected !!