एक नई सोच, एक नई धारा

n48246437216794075283175a2ba16fe62ff1c932558da08673f44d3e965ed055963afb1a51defac9560f49
नितिन गडकरी को मिली धमकी पुलिस ने किया बडा खुलासा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि जिस नंबर से गडकरी के ऑफिस में फोन आया था, वह नंबर एक इवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाली लड़की का निकला है.

जयेश पुजारी ने किया था नितिन गडकरी के ऑफिस में धमकी भरा कॉल

राहुल मदाने, डीसीपी नागपुर ने बताया, नितिन गडकरी के कार्यालय में जयेश पुजारी नाम के व्यक्ति ने तीन कॉल किये. जिस नंबर से उसने फोन कॉल किया था, वह नंबर एक महिला का निकला, जो मेंगलुरु की रहने वाली है. हमने उससे बात भी की, वह इवेंट मैनेजमेंट में काम करती है. उसका एक दोस्त जेल में है इसलिए हम जांच कर रहे हैं कि कॉल जयेश पूजारा ने किया है या उसके दोस्त ने किया था. जांच जारी है.

नितिन गडकरी के ऑफिस में फोन कर मांगे 10 करोड़ रुपये

राहुल मदाने, DCP नागपुर ने बताया, नितिन गडकरी के ऑफिस में जयेश पुजारा नामक व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी और कहा कि पिछली बार जो नहीं हुआ वो अब हो जाएगा, तब 100 करोड़ मांगे थे वो नहीं दिए, अब 10 करोड़ तो दे दो. हालांकि डीसीपी ने केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की धमकी देने की बात को खारिज कर दिया है.

गडकरी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज

नागपुर पुलिस की साइबर शाखा ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के संदर्भ वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी दत्तात्रेय जोशी ने व्हाट्सऐप पर प्रसारित पोस्ट में गडकरी का कुछ संदर्भ दिया. इसकी जानकारी मिलने पर गडकरी के कार्यालय ने ट्विटर के जरिए साइबर पुलिस से एक मामला दर्ज करने का आग्रह किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के कार्यालय के एक प्रतिनिधि ने बाद में नागपुर में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी और इन पोस्ट को प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जनवरी में भी आये थे तीन धमकी भरे कॉल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जनवरी में भी जान से मारने की धमकी दी गयी थी. 14 जनवरी को सुबह में दो कॉल आये थे, फिर दोपहर में एक कॉल किया गया था. उस समय भी जयेश पुजारी नाम के शख्स ने ही कॉल किया था. जो जेल में बंद है. उस मामले में सवाल उठाया गया था कि जेल के अंदर कैदी के पास मोबाइल कैसे पहुंचा.

n4821962141679375890215ad85c9ffbeb35b224bd041242f489a2ae8750f87153de682e014d65a80daff0d
झारखंड की 3 महिला मजदूर की पटना में ईंट से दब कर हुई मौत

झारखंड : गुमला जिले के सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली गांव की तीन महिला मजदूरों की पटना के एक ईंट भट्ठे में मौत हो गयी। भट्ठा से ईंट निकालने के दौरान महिला मजदूरों पर ईंट गिर गयी थी. इस दौरान चिमनी ब्लास्ट हुई। इसमें तीनों महिला मजदूर दब गयीं और मौत हो गयी। मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने ईंट भट्ठा मालिक पर पटना में ही शव दफनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। उन्होंने शव झारखंड लाने के लिए मदद की गुहार लगायी है।

n4821962141679375890215ad85c9ffbeb35b224bd041242f489a2ae8750f87153de682e014d65a80daff0d

लकेया की थीं तीनों महिला मजदूर

गुमला की तीन महिला मजदूरों की ईंट भट्ठे पर मौत हो गयी है। मृतकों में सिसई की सुगंती देवी पति मेघनाथ तुरी, घुरनी देवी पति प्रदेशिया तुरी व शीला देवी पति सुरेंद्र तुरी शामिल हैं। सभी सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली के रहने वाले थे। तीनों का शव अभी ईंट भट्ठा पर है। मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने बताया कि ईंट से दबकर उसकी मां व अन्य दो महिलाओं की मौत हो गयी है, परंतु शव को गुमला लाने नहीं दिया जा रहा है। भट्ठा मालिक दबाव डाल रहा है कि शव को पटना में ही दफना दो। उन्होंने प्रशासन से शव लाने की मांग की है।

मौत से शोक की लहर

मजदूर संघ सीएफटीयूआई के झारखंड प्रदेश सचिव जुमन खान ने बताया कि घटना दिन के 10 बजे की है। हादसे में सिसई की तीन महिलाओं की मौत हुई है, जबकि दूसरे क्षेत्र के और मजदूरों के मरने व घायल होने की सूचना है। ईंट भट्ठा मालिक से फोन पर बात हुई है। शव को भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है। इधर, जैसे ही लकेया गांव के लोगों को पता चला कि तीन महिला मजदूरों की मौत हो गयी है। ग्रामीणों में शोक की लहर है। सभी लोग शव के लाने का इंतजार कर रहे हैं।

27f488c7bc0e4beb6702e191f4fc5da515f66343dc5e6f98a395c6a291660c11.0
ओटीटी प्लेटफार्मों पर क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली : केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली-गलौज को लेकर पत्रकारों के सवाल पूछने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर होने की बात कही है. उन्होंने कहा, क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ओटीटी प्लेटफॉर्मों को क्रिएटिविटी के लिए आजादी मिली थी, गाली-गलौज के लिए या अश्लीलता के लिए नहीं.

अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से कहा “क्रिएटिविटी के नाम पर गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं जाएगी. ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर बढ़ते गाली-गलौज और अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है. अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की जरूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी विचार करेगा, क्योंकि इन प्लेटफॉर्मों को क्रिएटिविटी के लिए आजादी मिली थी, गाली गलौज के लिए, अश्लीलता के लिए नहीं. जब एक सीमा को कोई पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज, असभ्यता कतई स्वीकार नहीं हो सकती. इस पर जो भी जरूरी कार्रवाई करने की जरूरत होगी, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी.”अनुराग ठाकुर ने कहा, ”अभी तक जो प्रक्रिया है कि पहले लेवल पर प्रोड्यूसर को उन शिकायतों को दूर करना होता है. 90 92 प्रतिशत शिकायतें वही अपने बदलाव करके दूर करते हैं. उसके बाद उनके एसोसिएशन के लेवल पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है तो अधिकतर शिकायतें वहां दूर होती हैं. आगे के मामलों में जब सरकार के लेवल पर बात आती है, तो डिपार्टमेंटल कमेटी है. उसमें कड़ी कार्रवाई के जो भी नियम हैं उस हिसाब से हम लोग कार्रवाई करते हैं.”उन्होंने कहा कि, ”कहीं न कहीं शिकायतें पिछले कुछ समय में बढ़नी शुरू हुई हैं और डिपार्टमेंट इसको बड़ी गंभीरता के साथ ले रहा है. हम इसको लेकर कुछ बदलाव भी करना पड़ेगा तो बड़ी गंभीरता के साथ सोचेंगे.”

n48210698416793129026854505ab6ebacbef6fbebc2f85239acddef0fbd65c837a43c862829f37abcb89dc
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त गिरावट

आज हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में जबरदस्त गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 360 अंकों की गिरावट के साथ 57,628 पर तथा निफ्टी 117 प्वाइंट नुकसान के साथ 17,861 पर बंद हुआ।

बता दें, पिछले हफ्ते भी शेयर बाजार में निवेशकों के काफी पैसे डूब गए थे। अगर हम आज की बात करें तो निवेशकों को 2 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बता दें आज सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी के शेयरों में 100 अंकों की गिरावट देखने को मिली। फ़िलहाल शेयर बाज़ार में गिरावट और गहरा गई है, सेंसेक्स अब तक 742 अंक टूट चूका है, इससे पहले आज सुबह बाज़ार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 474.96 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 57,514.94 अंक पर आ गया।

सेंसेक्-30 के शेयर का ये है हाल

चारो तरफ लाल निशान में दिख रहे शेयर

इसके 25 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.10 अंक या 0.81 प्रतिशत के नुकसान के साथ 16,960.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की 30 में से 28 शेयर लाल निशान पर हैं। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 57,990 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50114 अंक की तेजी के साथ 17,100 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। जिनका असर आज बाजार में दिख सकता है। शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 384.57 अंक गिरकर 31,861.98 पर, एसएंडपी 500 43.64 अंक गिरकर 3,916.64 पर और नैस्डैक कंपोजिट 86.76 अंक गिरकर 11,630.51 पर बंद हुआ।

n4819792621679309028515fe6c9c159a5b0ebffb8289e688c4a0b2d5cbddf5cf583060f2db6cf6699474f2
कुमार विश्वास ने ठुकराया विधान परिषद की सदस्यता का प्रस्ताव

कवि कुमार विश्वास यूपी विधान परिषद का सदस्य नहीं बनना चाहते हैं. बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर कुमार विश्वास ने ठुकरा दिया है. विधान परिषद में मनोनीत कोटे की छह सीटों में लेखक, कवि, सांस्कृतिक कलाकार सहित अन्य क्षेत्र से लोगों को मनोनीत करने का प्रावधान है.

लेकिन 26 मई 2022 से इन सीटों पर मनोनयन अटका है. सूत्रों के मुताबिक कुमार विश्वास को एमएलसी नियुक्त करने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन वे प्रदेश की राजनीति नहीं करना चाहते हैं. उनकी दिलचस्पी राष्ट्रीय राजनीति में है. लिहाजा उन्होंने एमएलसी बनने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है. भाजपा में उनके कुछ करीबी मित्र उन्हें मनाने का प्रयास भी कर रहे हैं.

सीएम पर किताब लिखने वाले लेखक भी रेस में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर द मांक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर, द मांक हू ट्रांसफार्म उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पास्ट, प्रजेंट एंड फ्यूचर के लेखक शांतुनू गुप्ता का नाम भी एमएलसी के पैनल में है. पीएम मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा का नाम भी पैनल में है. ग्रेजुएट साकेत ने आईपीएस की नौकरी छोड़कर बैंक की नौकरी शुरू की थी. साकेत को पहले लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा भी रही है.

मालिनी अवस्थी समेत कई नाम
एमएलसी के लिए लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी का नाम भी पैनल में है. राजनीतिक क्षेत्र से भाजपा के कानपुर- बुंदलेखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, बृज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का नाम भी शामिल हैं. मनोनीत कोटे से एक दलित, एक महिला और एक पिछड़े वर्ग के नेता की नियुक्ति की जाएगी. पार्टी आगामी आम चुनाव के मद्देनजर जातीय संतुलन बैठाने के लिए मंथन कर रही है. कुछ नामों पर सहमति नहीं बनने से परिषद में सदस्यों का मनोनयन नहीं हो पा रहा है.

n482030144167930766233423d7a517defe63856362b1dad3a9db3e5ec6c4e695e80c8a1f2db3760aee2741
जापान के पीएम सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज (20 मार्च) दो दिवसीय भारत दौरे पर आ गए हैं. दिल्ली पहुंचते ही जापानी पीएम सबसे पहले राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

पीएम फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने राजघाट पर आगंतुक पुस्तिका पर अपने साइन किए और उन्हें महात्मा गांधी की जीवनी पर लिखी गई पुस्तकें भेंट की गई.

राजघाट से जापानी पीएम सीधे दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया. यहां दोनों पक्षों ने आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर पर चर्चा की. G7 और G20 के अपने-अपने प्रेसीडेंसी के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की.

PM बनते ही पहली विदेश यात्रा पर भारत आए थे फुमियो
फुमियो किशिदा अक्टूबर 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे. उनसे पहले योशीहिदे सुगा जापान के पीएम थे. फुमियो किशिदा ने प्रधानमंत्री बनते ही पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना था. वह 19 मार्च से 20 मार्च 2022 तक दो दिनों के लिए भारत दौरे पर आए थे. यहां पीएम मोदी के साथ उन्होंने 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लिया था.

दिसंबर 2015 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भारत की यात्रा की थी. तब से भारत और जापान की दोस्ती अपने उच्च पड़ाव पर पहुंचने लगी है. भारत और जापान के बीच दोस्ती का इतिहास लंबा है. जापान का भारत में निवेश आठ साल में दोगुना हो गया है. साल 2013 की तुलना में भारत में प्रत्यक्ष निवेश 2021 में दोगुना हो गया था. 2013 में प्रत्यक्ष निवेश 210 अरब येन था, जो 2021 में बढ़कर 410 अरब येन हो गया.

Indiaflag big
ब्रिटेन : पहले से कई गुना बड़ा तिरंगा लगा कर भारतीय दूतावास ने दिया खालिस्तानी समर्थकों को करारा जवाब

लंदन. खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों (Pro Khalistani Protestors) द्वारा रविवार दोपहर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को हटाने के बाद लंदन में भारतीय उच्चायोग ने एक बड़े तिरंगे के साथ जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को एक व्यापक रूप से प्रसारित सोशल मीडिया वीडियो में एक कट्टरपंथी सिख कार्यकर्ता से तिरंगा लेते हुए और खालिस्तानी ध्वज को उछालते हुए देखा गया था.न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि यह प्रयास विफल रहा. खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए हमले को रोक दिया गया था. इसके साथ ही तिरंगा अब ‘शानदार’ रूप से लहरा रहा है. एक खालिस्तानी बैनर जिसे पहली मंजिल की खिड़की के किनारे से एक प्रदर्शनकारी पकड़े हुए देखा गया था, को अधिकारी द्वारा फेंक दिया गया था. खालिस्तानी बैनर को पकड़े हुए वीडियो की अलगाववादी ताकतों द्वारा प्रशंसा की गई थी. लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने अलगाववादी खालिस्तानी झंडे लहराते हुए और खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए रविवार को नीचे खींच लिया. इस वीडियो सामने आने के बाद भारत में इसे लेकर आक्रोश फैल गया. सोशल मीडिया पर खालिस्तान समर्थक तत्वों के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय ध्वज को नीचे खींचने के वीडियो के बाद भारत ने रविवार रात ब्रिटिश उप उच्चायुक्त को तलब किया और पूरी तरह से ‘सुरक्षा की अनुपस्थिति’ पर स्पष्टीकरण मांगा. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़े शब्दों में दिए गए एक बयान में कहा कि भारत ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के लिए यूके सरकार की उदासीनता को ‘अस्वीकार्य’ पाता है. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि ‘ब्रिटिश सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए एक स्पष्टीकरण की मांग की गई थी जिसने इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी. उन्हें वियना कन्वेंशन के तहत यूके सरकार के बुनियादी दायित्वों के संबंध में याद दिलाया गया था.

n481974240167929964461365bc1da460db07f0f727fce1fd0be163030f0b134c5cc444353730e2ee445e34
डुमरी के युवक की सकुशल हुई वतन वापसी, चाबुक से पीटा जाता था सऊदी अरब में, पासपोर्ट भी जला दिया

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड के चकरबरई गांव का युवक खूबलाल महतो के सऊदी अरब से सकुशल वतन वापसी पर स्वजनों में खुशी का माहौल है। शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने प्रवासी मजदूर का पासपोर्ट सऊदी अरब में जला देने की बात को गंभीरता से लेते हुए कहा था कि सारे कागजात को अधिकृत अधिकारी को भेजते हुए दूतावास से बात कर वह जल्द खूबलाल की वतन वापसी को लेकर गंभीर थे। स्वजनों ने बताया कि खूबलाल शनिवार रात को घर पहुंचा। वायु मार्ग से वह दिल्ली पहुंचा। फिर वहां से ट्रेन से डुमरी आया।

पिछले साल सऊदी गया था खूबलाल

मंत्री ने दूतावास से संपर्क कर मजदूर की सकुशल वापसी में मदद की। स्वजनों का कहना था कि अब उसे मजदूरी के लिए विदेश नहीं भेजेंगे। उन्होंने देर रात खूबलाल की वतन वापसी की बात कही। इस पर स्वजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।

n481974240167929964461365bc1da460db07f0f727fce1fd0be163030f0b134c5cc444353730e2ee445e34

18 दिसंबर, 2022 को वह सऊदी अरब कमाने के लिए गया था। जाने के कुछ दिन बाद ही उसके मालिक का बेटा हैवान बन चाबुक से उसके साथ मारपीट करता था। तड़पता हुआ खूबलाल अपने स्वजनों को पाकिस्तान के मोबाइल से फोन करता था और बचा लेने की गुहार लगाता था।

हक का पैसा मांगने पर मालिक करता था पिटाई

फोन पर ही उसने बताया कि यहां के मालिक की ओर से उससे गुलामों की तरह पोकलेन मशीन से काम लिया जा रहा है और दो महीने का पैसा मांगने पर पिटाई की जाती है। मालिक के बेटे ने उसके कपड़े, मोबाइल व पासपोर्ट सभी जला दिए। यह खबर सुन परिवार वाले सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे। खूबलाल की पत्नी धनेश्वरी देवी ने बताया था कि दो महीने पहले बिहार के एजेंट के माध्यम से पैसा कर्ज लेकर और 70 हजार ठेकेदार को देकर उसके पति सऊदी अरब गए थे।

सरकार से वापसी की लगाई थी गुहार

पासपोर्ट जलाने की बात सुनकर खूबलाल के पिता नुनूचंद महतो, मां भगिया देवी, बेटी एंजल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार ने सरकार से पति कि सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी। उसे तीन माह का पेमेंट नहीं दिया गया था। बिहार के रहने वाले एक युवक ने उसे अपने साथ रखकर खाना खिलाया। प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले सिकंदर अली ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा है कि सरकार को राज्य में बड़े उद्योग लगाने चाहिए जिससे प्रवासी मजदूर अपने राज्य में ही कार्य कर सकें।

ded986a38cb53fcf61c222d3f955cf7048bb4785f933b1a6a5c2a4584ab1b190.0
आज से भारत दौरे पर जापान के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी संग ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा पर होगी चर्चा

दिल्ली : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। सोमवार को उनके आगमन से पहले सूत्रों ने बताया कि उनकी भारत यात्रा दोनों देशों को इस बात पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी कि कैसे जी20 (G20)जी7 (G7) समूह खाद्य -स्वास्थ्य सुरक्षा, ऊर्जा स्रोतों में बदलाव आर्थिक सुरक्षा जैसे अन्य कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के संदर्भ में मिलकर काम कर सकते हैं। भारत जापान वर्तमान में क्रमशः जी20 जी7 की अध्यक्षता कर रहे हैं। माना जा रहा है कि किशिदा अपने इस दौरे से महीने की शुरुआत में भारत में होने वाली जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की अनुपस्थिति की भरपाई कर रहे हैं।

ded986a38cb53fcf61c222d3f955cf7048bb4785f933b1a6a5c2a4584ab1b190.0

रूस-यूक्रेन मसले पर भी चर्चा

यूक्रेन का मुद्दा किशिदा के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के एजेंडे में फिर से प्रमुखता से शामिल होगा। इसके अलावा सुरक्षा रक्षा सहयोग बढ़ाने मुक्त, खुले समावेशी इंडो-पैसिफिक की दिशा में काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। किशिदा ने शनिवार को एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ की मेजबानी की, जिसमें दोनों नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के गिरफ्तारी वारंट का स्वागत किया। हालांकि भारत अमेरिका दोनों कोर्ट के सदस्य नहीं हैं आईसीसी वारंट के जी20 शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में पुतिन की भागीदारी की संभावना नहीं है। जी20 सम्मेलन की की मेजबानी भारत इस साल के अंत में करेगा।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर रहेगा ध्यान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘रक्षा सुरक्षा सहयोग हमारी विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक के रूप में उभरा है हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थिरता सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कारक है।’ उम्मीद है कि किशिदा जापान की मुक्त खुली भारत-प्रशांत नीति को विस्तार देने पर बात करेंगे। अधिकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच जापान में जनवरी 2023 में पहले फाइटर जेट अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ का सफल आयोजन एक मील का पत्थर था।

n4819048581679249816630630c5b7b8827d02f2279f6e02c32c0002b5e1a8c52fe7bd909e4743e2f7d99b4
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अमृतपाल सिंह को लिया हिरासत में

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार (19 मार्च) को हिरासत में ले लिया. अमृतपाल सिंह शाहकोट में था और सरेंडर करना चाहता था।

पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ शनिवार (18 मार्च) को बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. पुलिस ने अमृतपाल सिंह की कार का पीछा किया था, हालांकि वह भागने में सफल रहा था.

पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले ‘वारिस पंजाब दे’ (डब्ल्यूपीडी) के 112 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान राज्य भर में पुलिस और केंद्रीय बलों ने फ्लैग मार्च किया.

पुलिस ने हिरासत की खबर के बीच ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

अवैध हथियार मामले में अमृतपाल सिंह के खिलाफ FIR

पुलिस ने कहा कि अब तक .315 बोर की एक राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवॉल्वर और 373 कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने रविवार को बताया कि अवैध हथियार रखने के मामले में भी पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

गिरफ्तारी के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और शनिवार शाम से इंटरनेट बंद है. अधिकारी ने रविवार को बताया कि पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर निलंबन की अवधि सोमवार दोपहर तक बढ़ाई गई है.

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर क्या हैं आरोप?

अधिकारियों के मुताबिक, 24 फरवरी को अजनाला थाने पर हमले के लिए डब्ल्यूपीडी से जुड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पिछले महीने, अमृतपाल और उसके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराते हुए अवरोधकों को तोड़ दिया और अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाना में घुस गए. वे सभी अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग कर रहे थे.

इस घटना में एक पुलिस अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था, जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी. दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

error: Content is protected !!