एक नई सोच, एक नई धारा

n4861256061680417618878f84b4998869cc6e1bc9f60eaa4982a68ae23500f123dc0a5d316181dbc8aa909
वंदे भारत ट्रेन पर बच्ची ने सुनाई कविता, तो गदगद हुए पीएम मोदी, दिया आशीर्वाद

आखिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्स्प्रेस ने रफ्तार पकड़ ही ली. रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान पीएम मोदी उस वक्त गदगद हो गए, जब एक स्कूली छात्रा ने उन्हें वंदे भारत पर कविता सुनाई. पूरी कविता सुनने के बाद पीएम मोदी ने बच्ची के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद भी दिया.

गौरतलब है कि शहर के अलग-अगल स्कूलों के बच्चों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने का मौका मिला. उनसे पीएम मोदी ने चर्चा भी की. उन्होंने बच्चों से कई मुद्दों पर बात की. ट्रेन के बारे में भी बच्चों ने उन्हें बताया. बच्चों ने उन्हें कहा कि वंदे भारत ने देश को नई पहचान दी है. इसमें सफर करने वाले को गौरव महसूस हो रहा है. इस तरह की ट्रेन देश में पहले कभी नहीं चली. पीएम मोदी ने बच्चों की बातों को गौर से सुना और उन्हें आशीर्वाद दिया. एक स्कूली बच्ची ने वंदे भारत पर भी कविता भी लिखी है. यह कविता उसने पीएम मोदी को सुनाई तो वे बहुत खुश हुए.

बच्ची ने सुनाई ये कविता

चलने वाला, चलाने वाले सारे करें इस पर अभिमान,

देश की उन्नति में फूंक दी है वंदे भारत ने एक नई जान,

केवल और केवल रेल नहीं, मॉडर्न इंडिया है इसकी पहचान,

देश की उन्नति में फूंक दी है वंदे भारत ने एक नई जान.

हफ्ते में 6 दिन चलेगी वंदे भारत

ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस को शनिवार को नहीं चलाया जाएगा. वंदे भारत की खास बात यह है कि यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है. इसे बनाने में हर तरह की आधुनिक सुविधा का ख्याल रखा गया है. इसमें 16 कोच हैं. इनमें 1128 यात्रियों के बैठने की सुविधा है. वंदे भारत ट्रेन के भीतर जीपीएस इंफोर्मेशन सिस्टम, सुरक्षा का लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं. इसके अलावा इस एक्सप्रेस में दो ऐसे कोच हैं जिससे पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकती है. ट्रेन के डिब्बों में गार्ड और लोकोपायलट से बात करने की सुविधा भी है.

west bengal bjp leader raju jha shot dead by unidentified miscreants in purba bardhaman
बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की ह्त्या, कई राउंड फायरिंग कर हमलावर हुए फरार

पश्चिम बंगाल के पूरब बर्धमान जिले में शनिवार शाम एक कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर के भाजपा नेता व कारोबारी राजू झा कोलकाता जा रहे थे, जब शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया।

पुलिस के मुताबिक, राजू झा दुकान के बाहर अपनी एसयूवी में बैठे थे, तभी एक कार में सवार होकर दो व्यक्ति पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। एक आरोपी ने रॉड से उनकी एसयूवी कार के शीशे तोड़ दिए, जबकि दूसरे ने उनपर तोबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की। हमले में झा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, वारदात की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि होटल व्यवसाय से जुड़े झा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें कोयला तस्करी मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

n4860365981680417261144bb5a60eb556faa79991ec9bd08f6c58419e423d8cffc08e60c526edc2203f0d3
दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट, 4 पर हत्या का मामला

दिल्ली कंझावला केस के बारे में हम सभी जानते हैं. इस केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. दरअसल नये साल के अवसर पर दिल्ली की अंजलि को कार ने टक्कर मार दी थी. जिस समय यह हादसा हुआ वह अपने स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी. इसी दौरान उसकी स्कूटी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद भी कार रुकी नहीं थी. कार ने टक्कर मारने के बाद उसे सुल्तानपुरी से लेकर कंझावला तक घसीटा. कार से घसीटे जाने की वजह से अंजलि की मौत हो गयी थी इसी केस को लेकर अब एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शामिल 7 आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों का चार्जशीट दाखिल कर लिया है.

सात आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों का चार्जशीट दाखिल

दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया. उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी की सुबह सुल्तानपुरी से कंझावला तक एक कार के नीचे फंसकर घिसटने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी. चार्जशीट के अनुसार सात आरोपियों में से चार- अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल- पर हत्या का आरोप लगाया गया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने चार्जशीट पर विचार करने के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है. पुलिस ने 2 जनवरी को इस मामले में दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था.

दीपक खन्ना की जमानत याचिका खारिज

कोर्ट ने दो अन्य आरोपियों आशुतोष भारद्वाज और अंकुश को पहले जमानत दे दी थी. एक सत्र कोर्ट ने दीपक खन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. अन्य पांच आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जिसने उनकी न्यायिक हिरासत 13 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दी. पुलिस के अनुसार, सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और जांच पूरी होने के बाद करीब 117 गवाहों के साथ 800 पन्नों का एक चार्जशीट तैयार किया गया. पुलिस ने कहा- जांच के दौरान एकत्रित की गयी सामग्री और सबूतों के आधार पर आरोपियों पर अभियोग चलाने के लिए पर्याप्त सामग्री है. चार्जशीट के अनुसार, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल पर हत्या का आरोप लगाया गया है. आशुतोष और अमित खन्ना पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें कहा गया है कि सभी आरोपियों पर आपराधिक षडयंत्र, सबूत नष्ट करने, अपराधी को पनाह देने, साझा मंशा और झूठी सूचना देने के आरोप लगाए गए हैं

पुलिस को 90 दिन के भीतर दाखिल करना होता है चार्जशीट

दिल्ली पुलिस ने अमित खन्ना पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों की जान या निजी सुरक्षा खतरे में डालकर क्षति पहुंचाने के अतिरिक्त आरोप लगाए हैं. दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) के तहत पुलिस को 90 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करना होता है. पुलिस ने इस समय सीमा में चार्जशीट दाखिल किया है. दिल्ली पुलिस ने हाल में मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) लगायी थी. उसने पहले गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था. गौरतलब है कि अंजलि सिंह (20) की नए साल के दिन तब मौत हो गई थी, जब उसकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और स्कूटी के कार में फंसने के बाद वह उसके साथ घिसटती चली गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

99d60367a06cb62bdc2083478f49acdcdcf623e39afb12ea37f91d84e1e11189.0
विश्व में फिर छाए पीएम मोदी, अप्रूवल रेटिंग में दुनिया की महाशक्तियों को पछाड़ा

दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति भले ही अमेरिका हो, लेकिन जब बात सबसे ताकतवर नेता की आती है तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई टिकता नजर नहीं आता है। मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी की गई ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से टॉप किया है। पीएम मोदी को 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। वहीं, 61 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

मॉर्निंग कंसल्ट की इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज हैं। उन्हें 55 फीसदी की ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग मिली है। वहीं, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 49 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग मिली है। मेलोनी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हुई हैं। ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग की लिस्ट में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को जॉर्जिया मेलोनी की तरह ही 49 फीसदी की रेटिंग मिली है।

20230402 114603

महाशक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन को मिला 6वां स्थान

विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति कहलाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग की लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं। बाइडेन को केवल 41 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग मिली है। वहीं, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को 39 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ सातवें नंबर पर रखा गया है। 10वें नंबर पर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक हैं। उनकी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग 34 फीसदी है। स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज को 38 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है और वो इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं।

अमेरिकन कंपनी है मॉर्निंग कंसल्ट

पीएम नरेंद्र मोदी को ग्लोबल लीडर्स के बीच सबसे ताकतवर बताने वाली मॉर्निंग कंसल्ट एक अमेरिकन कंपनी है। ये कंपनी 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने वाले साल में ही शुरू हुई थी। इस कंपनी का काम वैश्विक स्तर पर डेटा इंटेलीजेंस का है। मॉर्निंग कंसल्ट को सबसे तेज ग्रोथ करने वाली टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी माना जाता है।

n4861284421680414191530032655ea92b044f7bfa1a895bca143f12cc8dc882fb8939bdeaa2ba95e2200f1
ISRO की एक और उपलब्धि, रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल RLV LEX को ATR से किया संचालित, देखें वीडियो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार सुबह ‘रियूजेबल लॉन्च व्हीकल ऑटोनॉमस लैंडिंग मिशन’ (आरएलवी लेक्स) का सफलतापूर्वक संचालन किया। परीक्षण 2 अप्रैल की तड़के कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज (एटीआर) में आयोजित किया गया था।

इसरो ने अंतरिक्ष यान की स्वायत्त लैंडिंग सफलतापूर्वक हासिल की

आरएलवी ने भारतीय वायु सेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा भारतीय समयानुसार सुबह 7:10 बजे अंडरस्लंग लोड के रूप में उड़ान भरी और 4.5 किमी की ऊंचाई तक उड़ान भरी। आरवी के मिशन मैनेजमेंट कंप्यूटर कमांड के आधार पर एक बार पूर्व निर्धारित पिलबॉक्स पैरामीटर प्राप्त हो जाने के बाद, आरवी को मध्य हवा में 4.6 किमी की डाउन रेंज में छोड़ा गया था। रिलीज की स्थिति में स्थिति, वेग, ऊंचाई और बॉडी रेट आदि को कवर करने वाले 10 पैरामीटर शामिल थे। RLY की रिलीज स्वायत्त थी। RLY ने तब एकीकृत नेविगेशन, मार्गदर्शन और नियंत्रण प्रणाली का उपयोग करके दृष्टिकोण और लैंडिंग युद्धाभ्यास किया और 7:40 AM IST पर पट्टी पर AlK पर एक स्वायत्त लैंडिंग पूरी की। इसके साथ ही इसरो ने अंतरिक्ष यान की स्वायत्त लैंडिंग सफलतापूर्वक हासिल की।

2016 में हुई थी मिशन की शुरुआत

इसरो इस पर काफी लंबे समय से काम कर रहा है कि कम लागत में कैसे अच्छी तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस दिशा में यह वाकई एक बड़ा कदम है। इसरो प्रमुख सोमनाथ ने भी कहा था कि आने वाले दिनों में इसरो अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ा कामयाबी हासिल करेगा। वह अधिक से अधिक अनुसंधान और उसके डेवलपमेंट पर ध्यान देगा। बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने पहले RLV-TD HEX-01 मिशन की शुरुआत 2016 में की थी। वहीं, RLV LEX की शुरुआत 2019 में हुई थी।

रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल मेड इन इंडिया

जैसा कि इसके नाम- रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (फिर से इस्तेमाल में आने वाला वाहन) से इसकी खासियत जाहिर है, यह एक ऑर्बिटल री-एंट्री व्हीकल (ORV) (पृथ्वी की कक्षा में फिर से प्रवेश करने वाला वाहन) है। यह पूरी तरह से स्वदेशी है। माना जा रहा है कि इस वाहन यानी यान के सभी परीक्षण सफल रहने पर इसके जरिये सैटेलाइट लॉन्च करने और दुश्मनों के सैटेलाइट को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट करने का काम किया जा सकेगा।

RLV LEX की खासियत

इस यान के जरिये डायरेक्टेड एनर्जी वेपन (DEW) (उर्जा किरण से लक्ष्यों को भेदने वाले हथियार) चलाए जा सकेंगे। यह यान अंतरिक्ष से यह काम कर पाएगा यानी के दुश्मनों के लिए यह एक आफत की भूमिका में होगा। इसकी सफलता से युद्ध के तरीके में भी बदलाव आएगा, ऐसी संभावना जताई जा रही है। इसरो ने 2030 तक आरएलवी प्रोजेक्ट को सफल बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

926c4de08c400832eaee2617d73193a3e1f1f4a6737af4ed970d10d27c9b849c.0
मोहम्मद रूमान अशरफ़ के बिहार बोर्ड में टॉप करने के बाद, कांग्रेस नेत्री ने ट्वीट कर अंधभक्तों पर कसा तंज

बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे 31 मार्च को जारी कर दिए गए। बोर्ड की परीक्षा में शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल के मोहम्मद रूमान अशरफ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। अशरफ ने 500 में से 489 नंबर प्राप्त किए। इसको लेकर कांग्रेस की नेत्री अलका लांबा ने ट्वीट किया। जिस पर लोग कई तरह के रिएक्शन देने लगे।

अलका लांबा ने किया ऐसा ट्वीट

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बिहार में अशरफ के टॉप करने पर ट्वीट किया, ‘ यानी अब पंचर लगाने का काम अंधभक्त करेंगे। राम – राम।’ अलका लांबा केश ट्वीट करते ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ लोगों ने उनकी बातों का समर्थन किया तो वहीं ज्यादातर लोगों ने उनको ट्रोल करते हुए भाषा की मर्यादा ना लांघने की बात कही।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

रमन भारद्वाज नाम के एक ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं कि पंचर तो आपका दिमाग हो गया है। गलत भाषा का इस्तेमाल आपके लिए आम हो गया है। अलका लांबा जी, समय का चक्र जिस दिन घूम जाएगा। उसी दिन आप का घमंड खत्म हो जाएगा। बलजीत सिंह नाम के एक यूजर ने कहा, ‘आप किसी पर निशाना साधने के चक्कर में किसी एक धर्म की बेइज्जती कर रही हैं। पंचर पुत्र कहने वालों और आप में क्या अंतर रह गया?’

Screenshot 2023 0401 212949
जेल से बाहर आते सिद्धू ने सरकार पर किया वार, कहा- राहुल गांधी एक क्रांति है

नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला जेल से बाहर आ गए हैं। इस दौरान सिद्धू के समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिली। जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने गरजते हुए कहा कि आज के समय लोकतंत्र बेड़ियों में है, लोकतंत्र नाम की चीज नहीं रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात सी.एम. मान भी सुन रहे हैं तो ये उनके लिए भी है। पंजाब में राष्ट्रपति राज लाने की कोशिश की जा रही है।

राहुल गांधी की तारीफ करते हुए सिद्धू ने कहा कि जब भी तानाशाही इस देश में हुई तब एक क्रांति आई, आज उस क्रांति का नाम राहुल गांधी है जिसने सरकार की जड़े हिला दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को कमजोर करके कोई सरकार तगड़ी नहीं हो सकती है। अपनी खामिया छुपाने के लिए माहौल खराब किया जाता है फिर कहा जाता है सब शान्त कर दिया गया है। सिद्धू ने कहा कि जो पंजाब को तबाह करेगा वह खुद तबाह हो जाएगा।

Screenshot 2023 0401 212949

सिद्धू ने आगे कहा कि पंजाब में खौफ फैलाया जा रहा है। वोटों की पोलराइजेशन के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह आज जेल से इसलिए देर से बाहर आए क्योंकि सरकार ने तो पूरी कोशिश की थी कि सब मीडिया वाले चले जाएं, कांग्रेस के वर्कर हार मान कर वापस चल जाएं। लेकिन कांग्रेस के वर्कर हारने वाले नहीं है। अभी भारी संख्या में कांग्रेस वर्कर इस समय मौजूद हैं।
उन्होंने कहा सी.एम. मान पर निशाना साधते हुए कि 36 हजार हरे पैन के साथ आते ही पक्के, अब क्या हो गया है। जब बिजली फ्री देने की बात कही तो लोगों को कहा था कि 25 हाजर करोड़ रुपए का कर्जा लेने की बात कही, ये कर्जा कौन देगा। सिद्धू ने सी.एम. को याद दिलाया कि मान ने पूर्व सी.एम. चन्नी से बी.एस.एफ को लेकर सवाल खड़े किए थे। सिद्धू न कहा कि अब मैं पूछ रहा हूं सभी बार्डरों पर बी.एस.एफ. खड़ी है। 30-40 किलोमीटर बी.एस.एफ. खड़ी है। पंजाब सरकार के साथ-साथ सेंटर की सरकार भी लॉ एंड ऑर्डर के लिए जिम्मेदार है।

केजरीवाल व सी.एम. मान पर तंज कसते हुए कहा कि कहां गए वह 50 हजार करोड़ रुपए। दोनों कहते थे कि 20 हजार करोड़ रुपए रेता से निकालेंगे। आज भी रेता ठेकेदारों के लिए खुले हैं। कांग्रेस के समय 37 सौ रुपए सैंकड़ा थी आज 12 हाजर रुपए सैंकड़ा पहुंच गई है। पंजाब का विकास ठप्प पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय 16 हजार करोड़ रुपए कर्जा चढ़ता था अब पंजाब पर 25 हजार करोड़ रुपए कर्जा चढ़ गया है। सिद्धू ने कहा कि कानून व्यावस्था के बारे में दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के घर पर जाकर बोलेंगे। इस दौरान उन्होंने अमृतपाल मामले पर कोई जवाब नहीं दिया।

n4852319981680178056617dda9e50b3c953999579e6878939152d7b10d1723d0de67548e5ec9f76c8f1048
रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, हवन करते वक्त धंसी बावड़ी की छत, 13 की मौत-19 को बचाया

मध्य प्रदेश के इंदौर में जूनी थाना क्षेत्र के बेलेश्वर मंदिर में गुरुवार की दोपहर में बड़ा हादसा हो गया.

हवन और पूजा के दौरान अचानक मंदिर की बावड़ी पर छत धंस गई. हादसे में 13 की मौत हो गई है, जबकि 19 लोगों को निकाला गया है. अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. ये जानकारी इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की तरफ से दी गई है.

पुलिस और एसडीआईआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में सभी फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि मंदिर में गुरुवार की सुबह हवन पूजन का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के काफी लोग मौजूद थे.

अचानक हादसा होने की वजह से इनमें से किसी को भी बचकर निकलने का मौका तक नहीं मिला. जानकारी के मुताबिक मंदिर में हर साल राम नवमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है. इस बार भी इस मौके पर यज्ञ हो रहा था. बताया जा रहा है कि इसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए.

ऐसे में मंदिर की इमारत इतने लोगों के वजन को झेल नहीं पायी. हादसे की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे के बाद डीएम और कमिश्नर से फोन पर बात की और जल्द से जल्द फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के निर्देश दिए. डीएम इंदौर ने मुख्यमंत्री को मौके पर चल रहे राहत कार्य की जानकारी दी. बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं

n48523583416801634203672fd8be8e087efdfcd864e4fb9ab2b8e40ccbdc752fbaabc5b0b2e20c885aa5b1
रामनवमी के मौके में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत धँसी, 25 लोग गिरे

मध्य प्रदेश : इंदौर में राम नवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से कम से कम 25 लोगों के उसमें गिरने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी।

n48523583416801634203672fd8be8e087efdfcd864e4fb9ab2b8e40ccbdc752fbaabc5b0b2e20c885aa5b1

ख़बर के मुताबिक हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अब तक पांच लोगों को निकाला जा चुका है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर कर दिया गया है। एंबुलेंस भी पहुंच गई है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जो लोग बाउडी में गिरे हैं, उनकी स्थिति कैसी है। उन्हें रस्सी से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

n4850345901680113940191afbd8adfce14b30e19e48f7bec2a72c34d8489f5309961f5bac2c8d4e28f0d9b
हेलमेट चेकिंग के दौरान भाग रहे युवक को एएसआई ने ओवरटेक कर मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार : रास्ते पर रेग्युलर पुलिस चेकिंग देख हम क्या सोचते हैं? अगर हेलमेट नहीं पहना हो तो सबसे पहले उसे पहनते हैं। फिर ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे कागज पास में है कि नहीं यह सोचते हैं। अगर हेलमेट ही ना हो, या ध्यान आए कि ड्राइविंग लाइसेंस तो घर पर है, तो हम चालान के डर से गाड़ी घुमाकर वापस लौट लेते हैं। इस कोशिश में अक्सर पुलिस पीछा भी करती है। लेकिन बिहार के जहानाबाद में तो पुलिस ने रेग्युलर चेकिंग से भाग रहे एक युवक को गोली ही मार दी।

घटना मंगलवार 28 मार्च को जहानाबाद के अनंतपुर में हुई। पीड़ित का नाम सुधीर है। उनके पिता रवींद्र यादव का आरोप है कि पुलिस ने उनके बेटे को बकायदा ओवरटेक करके गोली मारी है। आजतक से जुड़े आदित्य वैभव की रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र यादव ने बताया-

n4850345901680113940191afbd8adfce14b30e19e48f7bec2a72c34d8489f5309961f5bac2c8d4e28f0d9b

“हमारा लड़का बाजार जा रहा था। वो घर से निकला, अनंतपुर पहुंचा तो पुलिस को देखा। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, वो डर गया। भागना चाहा तो पुलिस ने ओवरटेक करके गोली मार दी।”

वहीं दैनिक भास्कर से बातचीत में सुधीर की मां ने बताया-

“बेटे को एक हजार रुपये देकर प्रसाद लाने के लिए भेजा था। बेटा बाजार गया था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। जिसकी वजह से पुलिस ने उसे गोली मार दी। मेरा इकलौता बेटा है।”
घटना के वक्त अनंतपुर में हो रही रेग्युलर चेकिंग में शामिल एएसआई मुमताज अहमद पर सुधीर को गोली मारने का आरोप है। उन्होंने सुधीर को भागता देख उनका पीछा किया। उसी दौरान उन्हें गोली मार दी।

गोली खाकर भी 2 किमी तक चलाई बाइक

दैनिक भास्कर के मुताबिक गोली लगने के बाद भी सुधीर नहीं रुके। वो लगभग 2 किलोमीटर बाइक भगाते रहे। वो गांव के पास पहुंच गए, तब जाकर गिरे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है और अगले 72 घंटे उनके लिए क्रिटिकल हैं।

पुलिस की टीम सस्पेंड

घटना के बाद परिवार की शिकायत पर ASI मुमताज मुहम्मद पर हत्या की कोशिश के आरोप के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अहमद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं जहानाबाद के SP दीपक रंजन ने चेकिंग कर रही पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है। दीपक रंजन ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है। आगे की कार्रवाई जांच टीम की रिपोर्ट आन के बाद होगी।
जहानाबाद के डीएम रिची पांडेय ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद एसपी के मार्गदर्शन में जांच शुरू करवा दी गई है।

error: Content is protected !!