एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230514 WA0002
गुमला : दंपती की टांगी से काटकर हत्या, चचेरे भाई ने दिया घटना को अंजाम

गुमला : पालकोट थाना स्थित डहूपानी पंचायत के बाजरा गांव निवासी दंपती राजू खड़िया (45) व उसकी पत्नी आशा देवी (40) की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी है। चचेरे भाई लियुस खड़िया (55) ने दोनों को बेरहमी से काट डाला। हत्या करने के बाद लियुस गांव से फरार है। लियुस ने 30 साल पहले राजू की मां की भी हत्या कर दी थी, जिसके लिए वह जेल में था और अभी वह जमानत पर जेल से बाहर था। बताया जा रहा कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। घटना रविवार तड़के तीन बजे की है। सुबह में पालकोट पुलिस को सूचना मिलने पर एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी व थानेदार अनिल लिंडा दल-बल के साथ गांव पहुंचे। दंपती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि राजू खड़िया 26 सालों से चंडीगढ़ में रह रहा था। वह छह दिन पहले गांव आया था। राजू खड़िया व लियुस खड़िया के बीच गुरुवार को कुसुम के पेड़ में लाह काटने के दौरान झगड़ा हुआ था। इस दौरान लियुस खड़िया ने राजू को मारने के लिए दौड़ाया था। उस समय राजू ने भागकर जान बचायी थी।

मृतक की मां की भी हुई थी हत्या

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 30 वर्ष पूर्व राजू खड़िया की मां की भी लियुस खड़िया ने हत्या कर दी थी। उस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था। इसी डर से राजू खड़िया चंडीगढ़ में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। मृतक दंपती के तीन‌ बेटे व दो बेटी हैं। सभी गांव में ही रहते हैं।

b7610a5f98a54b9776c1796fd411fd78106d44e2e9e30bcdbed569eb079f53e0.0
खरखाई नदी में छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या, शव बरामद नहीं, जांच में जुटी पुलिस

सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज से खरखाई नदी में एक 19 वर्षीय युवक गौतम साधु ने छलांग लगा कर आत्महत्या की। आत्महत्या किए जाने का कारण नहीं पता चला है और युवक का शव भी अभी तक बरामद नहीं हो सका है। मिली जानकारी के अनुसार युवक आदित्यपुर भाटिया बस्ती का रहनेवाला है। सूचना मिलते ही परिवार वाले स्तंभ हो गए है। आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश में जुट गई है। शव अभी तक बरामद नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल टोल ब्रिज से बरामद किया गया है। परिवार वालों का कहना है कि शनिवार को युवक के दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसको लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। फिलहाल पुलिस युवक को ढूंढने में जुटी है। घटना के बाद आसपास के लोगों में मायूसी छा गई है। बताया जा रहा है कि युवक बेहद ही मिलनसार किस्म का था और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में किसी उधोग में कार्य कर रहा था। युवक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

dhf1b2cc91bc9941b085ade20b7b0a4565 349be0e0f19711edbaf7ee60995e28301684057819999121ab59892c5d5e7282a785edb975a6eba1d9a77198ef34571bb14d3178679f8
आखिर क्यों नशे की आदी हो रही युवा पीढ़ी

संसार में जब बच्चे का जन्म होता है तो माता-पिता खुशी से फूले नहीं समाते हैं और उनके अरमान इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि हम अपने बेटे या बेटी को बड़ा होकर एक अच्छी पदवी पर देखना चाहते हैं, लेकिन आज की युवा पीढ़ी मां-बाप को धोखा देकर उनके अरमानों को चकनाचूर करते हुए नशे को अपना साथी मान रही है। जो उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो ही रहा है। साथ में भविष्य भी अंधकार बनता जा रहा है। बचपन में मां-बाप अपने बच्चों को उंगली पकड़कर चलना सिखाते हैं, कंधों पर बिठाते हैं कई तरह की लोरियां सुनाते हैं लेकिन आज वही भविष्य माता-पिता के सपनों को चकनाचूर कर रहा है। 

भारत में नशे की लत युवाओं के बीच में इतनी बढ़ चुकी है जिसका अंदाजा आए दिन समाचार पत्रों में पढऩे को मिलता है कि युवाओं से नशीले पदार्थ पकड़े गए और कुछ नशे की लत के लिए पैसे न मिलने पर मां-बाप के ऊपर हमला कर दे रहे हैं।

जिसके कारण मां-बाप मृत्यु की आगोश में समा रहे हैं और वह नशे से चूर होते जा रहे हैं। 

यह नशा समाज के प्रत्येक वर्ग को खोखला कर रहा है,  लेकिन अकेली सरकारें कुछ नहीं कर सकती हैं जब तक जन-सहयोग समाज में नहीं मिलता है तब तक समाज नशा मुक्त नहीं हो सकता है। नशे के सौदागरों को समाज और पुलिस मिलकर समाप्त कर सकती है। जब तक समाज के बुद्धिजीवी लोग पुलिस और प्रशासन का सहयोग नहीं देंगे, तब तक यह नशा बढ़ता ही रहेगा।  आज देखने और सुनने को मिलता है कि स्कूल और कॉलेजों में पढऩे वाले छात्र भी नशे की चपेट में आ चुके हैं। यही नहीं कहीं-कहीं बड़े संस्थानों में तो लड़कियां भी इसकी चपेट से अछूती नहीं हैं। जो समाज के लिए बहुत बड़ा कलंक है। 

स्कूल और कॉलेजों के बाहर मादक पदार्थों को बेचने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन फिर भी देखने को मिलता है कि इसके सौदागर चोरी छुपे स्कूल या कॉलेजों के बच्चों को इस्तेमाल करके इस नशे की खेप को संस्थान और होस्टल तक पहुंचा रहे हैं जो एक गंभीर समस्या उभर रही है। नशे की लत एक ऐसी गंभीर और विनाशकारी समस्या है जिसने हमारे देश की युवा पीढ़ी को कठोर रूप से फंसा लिया है, आज अगर हम आंकड़े देखते हैं तो 17-20 की शुरूआत में अधिकांश किशोरों को अनैतिक पदार्थ के दुरुपयोग या नशे की लत के लिए गंभीरता से आदी पाया गया है। 

यहां तक कि गैर-कानूनी और गरीब बच्चे भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग व्यसन में शामिल हुए हैं। इसे भारतीय सरकार के सामने एक खतरनाक मुद्दे के रूप में सामने रखा गया है क्योंकि युवा पीढ़ी देश के भविष्य के लिए संभावित शक्ति है और यदि उनके वर्तमान जीवन इस तरह के व्यसनों के तहत डूब गए हैं तो देश का भविष्य निश्चित रूप से अंधेरे में बदल जाएगा। 

यह वास्तव में भारतीय समाज के लिए भी एक गंभीर मामला है, और इस मामले को समाज के लोगों के सामूहिक प्रयासों के साथ हल किया जाना चाहिए। समाज का वर्तमान परिदृश्य पहले के मुकाबले पूरी तरह से बदल गया है। अब शहरी क्षेत्रों में परिवार एकल हो रहे हैं। माता-पिता दोनों कामकाजी हैं इसलिए वे अपने बच्चों को गुणात्मक समय नहीं दे पा रहे हैं। 

नैतिक मूल्यों में महत्व और विश्वास परिवारों में भी कम हो गया है, बड़ों की उपेक्षा हो रही है, बच्चे ज्यादातर समय अपने घरों से बाहर किसी को सांझा करने और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए देखते हैं और यह भी कभी-कभी उन्हें गलत साथियों के समूह में शामिल करने के लिए प्रेरित करता है। परिवार के सदस्यों के बीच संचार, बातचीत, समझ धीरे-धीरे कम हो रही है और आधुनिक शिक्षा प्रणाली ने भी छात्रों पर बहुत दबाव डाला है, गरीब परिवारों में अत्यधिक गरीबी के कारण माता-पिता और बच्चे सभी आजीविका कमाने में लगे हुए हैं। शिक्षा प्राप्त करने के लिए पैसा और समय नहीं है और इस प्रकार अशिक्षा अनैतिक कार्यों और दोस्तों की बुरी संगत में शामिल होती है। 

प्रारंभिक अवस्था में किसी को यह एहसास नहीं हो सकता है कि नशीली दवाओं का उपयोग कब एक लत में बदल सकता है और जिस क्षण यह एक लत बन जाती है। बहुत देर हो चुकी होती है, इसलिए माता-पिता, बड़ों और दोस्तों को हमेशा सावधान और सतर्क रहना चाहिए। शायद सबसे गंभीर चिंता 14-15 वर्ष की आयु के युवाओं की भागीदारी है। रिपोर्ट स्थापित करती है कि शराब सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला साइकोएक्टिव पदार्थ है। इसके बाद भांग और ओपिओइड है। 

भांग के सर्वाधिक प्रचलन वाले राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, सिक्किम, छत्तीसगढ़ हैं। 10 अन्य चिकित्सा संस्थानों और 15 एन.जी.ओ. के नैटवर्क के सहयोग से देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय सर्वेक्षण किया गया था। भारत में नशीली दवाओं और मादक द्रव्यों के सेवन में शामिल 13 प्रतिशत से अधिक लोग 20 वर्ष से कम उम्र के हैं, जो किशोरों को लक्षित करने वाले सामुदायिक हस्तक्षेप और निवारक तंत्र को आगे बढ़ाने की आवश्यकता का सुझाव देते हैं।

98381d2d3262dc5cfc61472248730669bc99e7257ada078634f70f7a22f67a68.0
नाबालिग की अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र की रहनेवाली 17 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला शनिवार को सामने आया है। घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि नाबालिग लड़की के परिवार के लोगों को मामले को दबा देने का दबाव भी बना रही है। शनिवार को अचानक नाबालिग की हालत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले नाबालिग को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

घटना के बारे में परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी आबिद अली धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दोलकी गांव का रहने वाला है। वह लकड़ी का व्यापारी होने के साथ-साथ उंची पहुंच भी रखता है। रात के 2 बजे आबिद नाबालिग लड़की के घर पर पहुंचा था और उसे अगवा कर अपने घर लेकर चला गया। वहां पर उसने दुष्कर्म किया। परिवार के लोगों ने रात को जब बेटी को गायब पाया तब उसकी खोज-बीन करने लगे। इस बीच पता चला कि आबिद अली उसे अगवा कर अपने घर पर लेकर गया है।

घटना के बाद पंचायत तक भी मामला पहुंचा था। इसके बाद पंचायत भी बैठी लेकिन आरोपी और उसके परिवार के लोग नाबालिग लड़की को अपनाने के लिये तैयार नहीं हुए। बल्कि नाबालिग लड़की की हत्या तक कर देने की धमकी वे दे रहे हैं।
इधर जब नाबालिग को एमजीएम अस्पताल लाया गया तब भी पुलिस मामले को दबाने का काम कर रही है। परिवार के लोगों को साफ कह दिया है कि पत्रकारों तक मामला नहीं पहुंचना चाहिये। हम सुलह करवा देंगे। इधर परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिये। या तो आरोपी बालिग होने के बाद शादी कर ले या जेल की हवा खाये।

नाबालिग लड़की की बात करें तो वह गांव के ही सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है। इसके बाद गांव से स्कूल काफी दूर होने के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी है। घटना धालभूमगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।

n49924818416839819708252cf45e9bc335e13f38c431e4fe4b12e47583e1a3a24f186a7258290232ca949b
कोच्चि की समुद्री सीमा से पकड़ी गई 12000 करोड़ की हेरोइन, अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी

कोच्चि की समुद्री सीमा में बहुत बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़े गए हैं। ये अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन है जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारतीय नौसेना के साथ जॉइंट अंजाम दिया। NCB और भारतीय नौसेना के ऑपरेशन में 12000 करोड़ रुपये की हेरोइन पकड़ी है। हेरोइन की इतनी मात्रा अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी मानी जा रही है।

बता दें कि इससे पहले साल 2021 में जब्त की गई हेरोइन से जुड़े मुंद्रा बंदरगाह मादक पदार्थ बरामदगी मामले में NIA ने शुक्रवार को ही तीसरी चार्जशीट दाखिल की है। गौरतलब है कि साल 2021 में मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। इस मामले में अब तक कुल 42 व्यक्तियों और सात कंपनियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। शुरुआत में यह मामला 13 सितंबर, 2021 को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की गुजरात स्थित गांधीधाम इकाई द्वारा दर्ज किया गया था। यह खेप कथित तौर पर ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के रास्ते अफगानिस्तान से भारत में तस्करी कर लाई गई थी। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के अमृतसर निवासी पंकज वैद्य उर्फ अमित के खिलाफ अहमदाबाद स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया।

20230513 175343
फेक विज्ञापनों को लेकर सचिन तेंदुलकर ने साइबर सेल में दर्ज कराई एफआईआर

मुंबई : इंटरनेट पर चल रहे फेक विज्ञापनों में अपने नाम, फोटो और आवाज का इस्तेमाल होने से नाराज मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कराया है। सचिन तेंदुलकर द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि उनके नाम, इमेज और आवाज का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी की जा रही है। इसके बाद मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,465, और 500 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भारत और पूरी दुनिया में मशहूर हस्तियों ने इसी तरह के मामलों का सामना करना पड़ता है। इंटरनेट पर लोगों को धोखा देने के लिए फर्जी ढंग से बिजनेस को बढ़ाने के लिए उनकी तस्वीरों या आवाज का उपयोग किया जाता है। कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर के निजी सहायक को फेसबुक पर एक तेल कंपनी का एक विज्ञापन मिला। जिसने अपने प्रचार के लिए तेंदुलकर की तस्वीर का इस्तेमाल किया। जिसमें कहा गया था कि इस महान क्रिकेटर ने उनके प्रोडक्ट की सिफारिश की है और इसी तरह के विज्ञापन इंस्टाग्राम पर भी पाए गए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल द्वारा भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिनमें धोखाधड़ी और जालसाजी और आईटी अधिनियम से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

यह पहली बार नहीं है जब किसी ने अपने प्रोडक्ट के विज्ञापन के लिए सचिन तेंदुलकर की तस्वीर या आवाज का दुरुपयोग किया है या लोगों को ऑनलाइन धोखा दिया है। इससे पहले 2020 में भी तेंदुलकर की टीम ने एक बयान जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि वे उन कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जो उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, फोटो का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद तेंदुलकर ने विज्ञापनों में उनकी एक फर्जी तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए गोवा में एक कैसीनो के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

0c4d3a0378f0e33c8c2e7c655edbbd4f30b80c772454c9c90a92bbacae24e32d.0
एसएसपी ऑफिस से कुछ दूर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय जाने वाले मेन रोड पर अपराधियों ने गोलियां चला दी और भाग निकले। कदमा के रहने वाले वीर धनंजय को कमर में गोली लगी है वीर धनजय टाटा स्टील में सिक्योरिटी का काम करता है। वह मानगो से साकची की तरफ जा रहा था, इसी दौरान वीर धनंजय एसएसपी ऑफिस से कुछ दूरी पर अपराधियों की गोली का शिकार हो गया। गोली लगने के बाद वीर धनंजय खुद गाड़ी चलाकर टीएमएच अस्पताल पहुंचा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

d9901bd937fde44e97d2916fa65675cb55a7a0749b90e8c8194106349dd7b99d.0

यह घटना मानगो पुल की ओर से साकची की तरफ जाने वाले मेन रोड पर घटी है। यह वही इलाका है जहां पर पहले पुराना कोर्ट हुआ करता था। घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस वहां पहुंची लेकिन वहां से सारे अपराधी भाग निकले थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक के खोखा बरामद किया है। वहां कुछ चप्पल भी मिले हैं जिससे यह मालूम चलता है कि किसी को दौड़ाकर गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

0c2adf1a1f06c21bf800b6a0920b86ce57c2a4e18b186d6ba6a1c564f339a683.0
e0a617f94a4020d3af1332f4915fa590213edc3f8d23a82ed6160be0afe70a7a.0
साकची : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस में हुई छापेमारी, देखें वीडियो

जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत काशीडीह स्थित कांति गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। उपायुक्त विजया जाधव को मिली गुप्त सूचना पर एसडीओ पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कार्यपालक दण्डाधिकारी संतोष कुमार,सुमित कुमार,निशा कुमारी तथा साकची थाना की टीम शामिल थी। मौके से 6 युवतियां और 4 युवकों को पकड़ कर साकची थाना भेजा गया। पकड़े गए अधिकांश युवा बालिग हैं। दो लोगों का आईडी कार्ड नहीं बरामद हुआ जिसके लिए उनके अभिभावकों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। मौके से भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कुछ होटल वाले बिना आईडी प्रूफ लिए ही गेस्ट हाउस में ठहराते हैं।

4b61db051a2f38ce699efe44b3242a6dcab306e7ea548ebd5dd3a12266cc4099.0


उपायुक्त ने इस मामले में कहा कि गेस्ट हाउस के पास रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने सेक्स रैकेट चलाये जाने की शिकायत पहले भी की थी आज फिर इनपुट मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर एसडीओ के नेतृत्व में टीम भेजा गया जिसने रेड डालते हुए कुछ युवाओं को पकड़ा है,पूछताछ जारी है। गेस्ट हाउस का मालिक फरार है जबकि उसकी पत्नी को कस्टडी में लिया गया है। मामले में दोषियों को चिन्हित करते हुए इस रैकेट में शामिल सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है।
उपायुक्त ने जिले के सभी होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैध आईडी प्रूफ के किसी भी विजिटर को ठहरने नहीं दें और जांच के क्रम में ऐसा पाया गया तो दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

eb7ab54328509ce50df1dd0df8868f6b2ac3169ba68c252a0b01a3d21f910731.0
आदित्यपुर : युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी के रहने वाले युवक आदिल अंसारी पर बुधवार को चाकू से हमला किया गया है। हमलावरों ने आदिल पर चाकू से कई वार किए। इससे आदिल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि आदिल के शरीर पर चाकू से 3 वार किए गए हैं। आदिल सिविल का काम करता है। घायल अवस्था में ही वह ससुराल पहुंच गया था और फिर ससुराल के लोगों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0c6efeec13f1ead6ed5cda2ef2c8ec55c96e83fb158f7a65d006b7e964695355.0
शादी के दिन दूल्हे ने की दुल्हन की हत्या, गुमराह करने के बाद भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ से रिश्तों के कत्ल की खबर ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां एक दुल्हन की शादी के दिन हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने बल्कि उसके होने वाले दूल्हे ने की थी जो उसे पिछले तीन वर्षों से पागलों की तरह चाहता था। दरअसल इस शादी के लिए लड़के के घर वाले राजी नही थे, और लड़की उस पर शादी का दबाव लगातार डाल रही थी।इसी उधेड़बुन उसने अपनी प्रेमिका को मिलने बुलाने के बहाने जंगल में ले जाकर मार डाला। पुलिस को जांच के दौरान उस पर शक हुआ तो उससे सख्ती की तो थोड़े देर बहकाने के बाद वह टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार पुराना महानगर घोसियाना इलाके के रहने वाले संजय कुमार कश्यप की 22 वर्षीय बेटी कोमल की 4 मई को बिजली मिस्त्री राहुल नाम के शख्स से शादी होनी थी। राहुल मूलरूप से रायबरेली का है और वर्तमान में कुर्सी रोड पर किराए के मकान में रहता है। संजय ने चार मई की शाम को महानगर थाने में कोमल के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। इसमें राहुल भी शामिल था। सोमवार रात पुलिस ने उसको हिरासत में लिया था। सख्ती से पूछताछ करने के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे उसने जुबान खोली और पूरी वारदात कबूल ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि कोमल से उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग था। इस बारे में उसने अपने घरवालों को बताया तो वे शादी के लिए तैयार नहीं थे। उधर कोमल शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने हत्या की। अब पुलिस इस सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी के परिवारवालों की भूमिका की भी जांच कर रही है।पुलिस जांच में सामने आया कि शादी वाले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहुल ने कोमल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। कोमल घरवालों से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी। उसे बाइक से लेकर राहुल कुकरैल के जंगल पहुंचा, जहां ये दोनों पहले भी मिलते रहे थे। राहुल ने बताया कि बातचीत के दौरान उसने अचानक से हाथों से ही कोमल का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना के वक्त राहुल ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था, ताकि वह सर्विलांस में न पकड़ा जाए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर पर रह रहा था, ताकि शक न हो, लेकिन जब पुलिस ने उसके व कोमल के मोबाइल नंबर की लोकेशन व कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उस दिन सुबह जब कोमल घर से निकली थी तो उससे कुछ देर पहले राहुल का उसके पास कॉल आया था।घर पास से ही उसने कोमल को रिसीव किया था। दोनों की लोकेशन एक थी। यहीं से उस पर शक गहराया। पुलिस ने उस पर सख्ती की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन आखिर में सच उगल दिया।

error: Content is protected !!