एक नई सोच, एक नई धारा

3fe5839fe2dcdc4740f3d682155cbd099eb5556d8005bfd8ddbf7c65f9bff323.0
पौते की चाहत में दादी ने को पौती की हत्या, गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तोड़गढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई यहां एक महिला ने पोते की चाह में दस माह की पोती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी महिला ने मासूम के शव को छत की पानी की टंकी में डाल दिया। वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके अपहरण की झूठी खबर लोगों के बीच फैलाकर पुलिस से खोजने की शिकायत भी कर आई। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 को 10 महीने की बच्ची “मिष्टी” को मारकर लाश पानी की टंकी में डाल दिया गया। थाना निकुम्भ पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या में प्रकरण दर्जकर थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सिंह उप निरीक्षक ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतका मिष्टी की दादी आलाखेड़ी थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ निवासी 60 वर्षीय लीला पत्नी भंवरलाल मेनारिया ने पोते (लड़के) की चाहत में अपनी पोती को मार दिया और सबूतों को नष्ट करने के लिए अपने जेठ के बेटे 42 वर्षीय अर्जुन पुत्र सोहन लाल गोदीपुत्र राधाकिशन मेनारिया को बता साक्ष्य नष्ट करवाए। मामले में दोनों आरोपियों लीला मेनारिया और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी। जानकारी के अनुसार, बच्ची की दादी और ताऊ ने बच्ची के अपहरण की झूठी अफवाह भी फैला दी, जिससे लोगों का ध्यान उनकी और से हट जाये। हत्या के साक्ष्य मिटाने में शामिल ताऊ ने ही बच्ची की हत्या का मुकदमा थाना निकुम्भ पर दर्ज कराया। मृतका बच्ची का पिता दुबई में हलवाई का काम करता था, जिसके तीन पुत्रियां थी। पौत्र की चाह में ही दादी ने की पोती की हत्या।

n4976048541683537027533f2e1a452581b07c6e5ba9e63c9f32dfabc04e1bb7ffeb3a04d0c0efc6154160a
गुजरात : भाजपा उपाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। वलसाड़ जिला बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेष पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शैलेष पटेल आज सुबह गाड़ी से जा रहे थे, उसी वक्त गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
शैलेष पटेल वापी के कोचरवा गांव के रहने वाले थे और इस वारदात को आज सुबह अंजाम दिया गया। अज्ञात लोगों ने उन्हें पहले गोली मारी और फिर फरार हो गए। हमलावरों ने उनको तीन गोली मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

761c9b94b7eec53a5c35888fb1f0728587f1739aa4be4bfe5d1403ef3798e52d.0
टीएमएच में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बागान की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म कई महीने पहले हुआ। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी को प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मां ने उसे शुक्रवार को टीएमएच में भर्ती कराया। जहां किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। टीएमएच में बच्चा पैदा होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस किशोरी के रामदेव बागान स्थित घर गई। वहां उसकी मां से पूछताछ की। लेकिन उसकी मां कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। उसका कहना है कि उसे नहीं पता कि किसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस रविवार को मामले की जांच में जुट गई है। रविवार को किशोरी की मां का बयान लिया गया है। पुलिस के लिए यह एक बड़ा मामला है कि परिजन जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद उसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना है। पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

54ed94154f3e16ed933fe2ff65383db5f3c1dd42ed7d049a98d1063ea1ae2021.0
जमशेदपुर : कैवर्त लिट्टी से लेकर गंगा रीजेंसी तक थाली में परोसा जा रहा ज़हर, कार्रवाई की हो रही तैयारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के अभिहित अधिकारी-सह- अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा के निदेशानुसार खाद्य पदार्थों को लेकर चलाये गए जांच अभियान में कुछ व्यवसायियों के खाद्य पदार्थों के नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हरहरगुटू स्थिति राहुल साव के मसाला फैक्ट्री से मसाला एवं मिलावट के सैंपल का नमूना, मेसर्स डगआउट साकची से पनीर, मंसर्स गंगा रिजेंसी न्यू बाराद्वारी का पनीर, मेसर्स सुरेन्द्र कैवर्त फुड पार्क, मानगो गोलचक्कर से घी का नमूना लेजर जांच के लिए रांची भेजा गया था।

राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में राहुल साव के मसाला फैक्ट्री में विनिर्माण हल्दी पाऊडर में चावल का स्टार्च, मिक्स मसाला पाउडर में मिलावटी रंग, मिक्स मसाला में चावल की भूसी, मिलावटी हल्दी के लिए तथा राव खड़गपुर मसाला में जहरीले रंग पाया गया है तथा हरे मसालों के लिए गैर खाद्य रंग मिलावट की पुष्टि हुई है। साथ ही लिट्टी बेचने वाले मेसर्स सुरेन्द्र केवट, साकची गोलचक्कर का घी मिलावट एवं असुरक्षित पाया गया। मेसर्स गंगा रिजेंसी, न्यू बाराद्वारी, साकची का पनीर का नमूना रद्दी पाया गया है। जमशेदपुर के साकची स्थित मेसर्स डगआउट का पनीर का नमूना ठीक पाया गया। उक्त मिलावट करने वाले सभी खाद्य व्यवसायवेता पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अमितिगम 2006 के तहत विधी सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

c1d694114ec71570b138525240fd20a89abab2db031a0ddbd29c9426aaec29bd.0
टाइगर मोबाइल के जवान सलमान ने 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को दबोचा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित आहार होटल के पीछे गली में टाइगर मोबाइल के जवानों ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को पकड़ा। युवक की तलाशी लेने के बाद उसके पास से कुल 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। टाइगर मोबाइल के जवानों ने युवक को पकड़कर साकची पुलिस के हवाले कर दिया। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को टाइगर मोबाइल का जवान सलमान अपनी ड्यूटी पर था।

IMG 20230505 WA0000

उसी दौरान उसे फोन आया कि कुछ युवक आहार होटल के पीछे वाली गली में अड्डेबाजी कर रहे हैं। सूचना पाकर सलमान उक्त स्थल पर पहुंचा तो सभी उसे देखकर भागने लगे। सलमान ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने के बाद उसकी जेब से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

a70fa16f02293ecd0e2ce8a884df006b4084e0bab40410bc95f9e238667709ae.0
उलीडीह : ऑटो चालक मनोज राय की पीटकर हत्या, घटना की तहकीकात में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत पारसनगर के ऑटो चालक मनोज राय की को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना गुरुवार देर रात की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मनोज के शव को एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ऑटो में मनोज गिरा हुआ पाया गया था। इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया।

परिजनों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे जिसके बाद पुलिस ने सभी लोगों को समझाकर शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मनोज राय ऑटो चला कर अपना गुजर बसर करता था गुरुवार को मनोज अपने घर से ऑटो चलाने गया था जिसके बाद काफी समय बाद वापस न आने पर घर वालो ने मनोज को फोन किया तो फोन किसी महिला ने उठाया और महिला ने बताया की मनोज के साथ मारपीट हो गयी है आपलोग जल्दी आ जाइये। जिसके बाद मनोज का फोन बंद हो गया। फिलहाल पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

160170f15557f76df5a057e1c663fc7de39d22630c2372dc2254c333f3bcb842.0
मृतक मनोज राय के परिजनों ने थाना में किया प्रदर्शन, भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस पर साधा निशाना

जमशेदपुर : मानगो पारस नगर के रहने वाले मनोज राय के परिजनों एवं बस्तीवासियों ने उलीडीह थाना में प्रदर्शन कर कहा कि मनोज राय की हत्या की गई है, उसके शरीर के चारों और गहरे जख्म के निशान हैं। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मनोज राय का शव लेकर उलीडीह थाना के पदाधिकारी पोस्टमार्टम में जाकर कहा कि मनोज राय का देहांत शराब पीने से हो गया है इस पर परिजन भड़क गए और कहा कि आप गलत बात कर रहे हैं। मनोज के शरीर के जख्म बता रहे हैं की शराब पीने से नहीं पिटाई से हुई है मनोज की मौत।

मृतक मनोज राय की पत्नी सोनी देवी ने बताया कल रात मोबाइल में मनोज से बात हुई थी उसके बाद लगातार उसका मोबाइल बंद आ रहा था, वें बिल्कुल ठीक थे उसकी हत्या अवैध शराब भट्टी के बाहर पीट-पीटकर कर दी गई है और पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है। परिजनों ने मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया और कहा कि मनोज की हत्या हुई है और पुलिस मामले को गलत दिशा में ले कर जा रही है।

विकास सिंह ने थाना में प्रदर्शन कर रहे परिजनों का समर्थन करते हुए कहा कि मनोज राय की पत्नी ने जो लिखित देगी वही माना जाएगा पूर्व में पुलिस के द्वारा लिखा गया कोई भी दस्तावेज को हम लोग नहीं मानेंगे। मृतक मनोज राय का मोबाइल भी बरामद नहीं किया गया। मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि उलीडीह थाना के सरंक्षण में अवैध शराब का होलसेल मंडी बना हुआ हैं पूरे जिले में यहीं से अवैध शराब की सप्लाई होती है। पुलिस अवैध शराब के कारोबार में कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसलिए मामला की लीपापोती करना चाहती हैं, विकास सिंह ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करने के लिए जिला प्रशासन को कहा।

c002492b047add717e88753102405f0b63a914753f968c8ae230ee1afc13c5b9.0
सीतारामडेरा : शौच करने गयी महिला से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुरुवार की रात महिला की मेडिकल जांच एमजीएम अस्पताल में कराई। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छाया नगर का रहने वाला सौरभ कुमार फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। बताते हैं कि महिला जब शौच के लिए गई थी तो उसे शौचालय के पास से ही आरोपी ने उठा लिया और दुष्कर्म किया। महिला की बेटी जब उसे बचाने आई तो उस पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद महिला अपने घर पहुंची और घरवालों को जानकारी दी। मामले की शिकायत लेकर जब घरवाले सौरभ के घर गए तो सौरभ के परिवार के लोगों ने पीड़ित महिला के घरवालों से मारपीट भी की। इसके बाद महिला सीतारामडेरा थाना पहुंची। जहां से उसे मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

n496446058168320555730033bcab0d7bfda3735c0cb3a908b7f85cce635d717e3f373d01a16d6adb33c1d3
भाजपा नेता के बेटे समेत 5 आरोपियों को बाइक चोरी मामले में भेजा गया जेल

धनबाद : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में आये दिन होने वाली मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल जब्त कर 5 आरोपियों को कांड संख्या 92/23 के तहत गुरुवार 4 मई को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि नुनुकडीह जीतपुर निवासी सपन बावरी के बंद आवास से तीन चोरी का मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा के पीछे से चार मोटरसाइकिल बरामद की। धनबाद हाउसिंग कॉलोनी में बिजय महतो के घर से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में पांच आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई है, जिसमें राहुल कुमार, नेहाल वर्मा, विजय महतो, अभिषेक पासवान, गौरव सिंह शामिल हैं। विजय को छोड़ कर सभी आरोपी जामाडोबा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिसमें एक भाजपा नेता सुजीत सिंह का पुत्र गौरव सिंह भी शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि जोड़ापोखर क्षेत्र के जेलगोड़ा स्टेडियम के पास से चार मोटरसाइकिल चोरी हुई है, वहीं भागा क्षेत्र से दो, भौंरा से एक मोटरसाइकिल की चोरी हुई हैं। चोरी की मोटरसाइकिल के मालिक को बुलाया गया है, ताकि चेचिस नम्बर से मिलान किया जा सके।

9022de1d22c5792d28aa3fd47d7b9b1b8e6841921f9b21ecec987764c694383b.0
आदित्यपुर : पुलिस ने ड्रग पेडलर भाई -बहन को किया गिरफ्तार, नगद एवं ब्राउन शुगर बरामद

आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में हुए मोहम्मद साबिर हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे अपराधी इमदाद खान उर्फ बाबू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी के साथ एक महिला ड्रग पेडलर आसमा परवीन को भी गिरफ्तार किया है जो फरार अपराधी की बहन है। आरोपी भाई-बहन मिलकर ब्राउन शुगर का गोरख धंधा कर रहे थे।

मामले का खुलासा करते हुए आदित्यपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि 3 माह पूर्व ब्राउन शुगर गोरखधंधे में वर्चस्व को लेकर मोहम्मद साबिर की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में शामिल अपराधी का दिन खान, उसका भाई सद्दाम खान समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि मामले में शामिल आरोपी इमरान खान उर्फ बाबू फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत गोलमुरी में एक किराए के मकान में रह रहा है, जहां से वह ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी दल का गठन करते हुए अपराधी इमरान खान उर्फ बाबू को गोलमुरी से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि पहले सद्दाम खान के साथ मिलकर वह गांव सुबह का कारोबार कर रहा था, लेकिन सद्दाम के जेल जाने के बाद वह अपनी बहन आसमा परवीन के साथ मिलकर ब्राउन शुगर कारोबार चला रहा था। पुलिस ने आरोपी इमदाद के निशानदेही पर इसकी बहन महिला ड्रग पेडलर आसमा परवीन को जमशेदपुर के धाकड़ी से गिरफ्तार किया है।

ड्रग पेडलर भाई-बहन के पास से 3.20 लाख नगद समेत 62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने फरार अपराधी इमदाद खान को गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती स्थित उसके घर से 2.60 लाख नगद और इसकी बहन आसमा परवीन के घर से 60 हज़ार नगद जो ब्राउन शुगर बेचकर रखे गए थे, बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने इन दोनों के पास से 62 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

4dab45afdc512bf4b558e91eb0a209ced581a8cb8ed43455ca16da62d762d183.0

ब्राउन शुगर का सप्लायर मोगला पुलिस गिरफ्त से बाहर

पुलिस अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार आरोपी भाई- बहन ने बताया कि इन्हें मोगला नामक व्यक्ति ब्राउन शुगर उपलब्ध कराता था। मोगला पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद से ब्राउन शुगर की खेप लाकर बेचने देता था। इधर पुलिस के गिरफ्त से सप्लायर मोगला अब भी बाहर है। जिसके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की बात कही गई है।

error: Content is protected !!