अरूण सिंह बनाये गये जमशेदपुर के चार विधानसभा पूर्वी, पश्चिमी, पोटका, जुगसलाई के चुनाव प्रभारी
आज दिनांक 27 अक्तूबर को तुलसी भवन में आयोजित विहिप जमशेदपुर महानगर की बैठक संपन्न हुई।आप को वृदित हो कि 23 अक्टूबर को रांची मे हुए विश्व हिन्दू परिषद की झारखंड प्राँत कार्यकारिणी बैठक मे आगामी विधानसभा चुनाव क्षेत्रों के लिए विहिप के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को 100 % मतदान के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया , जमशेदपुर के पूर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई और पोटका विधानसभा के लिए विहिप के विभाग सहमंत्री अरूण सिंह जी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया , जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता जी और जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दे गयी
तुलसी भवन मे 100 % हिंदू समाज के मतदान को सफल बनाने के लिए चार विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं संग महत्वपूर्ण बैठक की गई और विभाग सहमंत्री अरूण सिंह जी ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्र मे बडे स्तर पर विहिप के सैकडों कार्यकर्तागण मतदाता जागरूकता अभियान चलाने सड़क पर उतरेगी , प्रत्येक बस्ती मे मौजूद अपने कार्यकर्ता घर घर जाकर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे , राज्य मे हिंदू समाज के साथ खडा होने वाले राजनीतिक दल की सरकार बने और हिंदू समाज की रक्षा हो सके सभी इस विचार के साथ झारखंड के हित मे वोट करे ऐसा करना सभी सनातन समाज का कर्तव्य है , विहिप शुरू से जो कहता आया है आज सभी कह रहे है कि बंटोगे तो कटोगे, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश मे हिंदूओं का सफाया हो गया भारत को तोडने के लिए हिंदूओं को जाति मे बांटा जा रहा है , जमशेदपुर के सभी हिंदू समाज एकजुट होकर इससे ऊपर उठकर राज्य हित मे मतदान करे और झारखंड को रोंहिंग्या और बांग्लादेशी मुक्त बनाये, समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर एक बडी शक्ति बनकर कार्य करने की जरूरत है , हिंदू विरोधी मानसिकता वाली सरकार को उखाड कर फेंकना है,इसके लिए हमारे कार्यकर्तागण संघर्ष करते रहेंगे , आगामी नवम्बर माह मे जमशेदपुर बजरंगदल के नेतृत्व मे रक्तदान शिविर, संस्कार सप्ताह, शौर्य दिवस और त्रिशूल दीक्षा को बडे पैमाने पर करने का लक्ष्य लिया गया , बैठक मे बारीडीह, मानगो और जुगसलाई से कई नये कार्यकरता विहिप जमशेदपुर से जुडे जिन्हे प्रखंड मे घोषणा कर नई जिम्मेदारी दी गई, बैठक मे प्रांत, विभाग, जिला और प्रखंड के कई सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित रहे
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को अपने नामांकन पत्र को भव्य रूप से दाखिल किया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सरयू राय, पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा, जुगसलाई विधानसभा सीट से आजसू प्रत्याशी रामचंद्र सहिस, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, श्रवण कुमार एवं मदन सैनी, छत्तीसगढ़ की विधायक एवं जमशेदपुर लोकसभा क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा, पूर्व विधायक मेनका सरदार जैसे प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने नामांकन समारोह को और भी खास बना दिया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने भालूबासा स्थित शीतला मंदिर और सिदगोड़ा के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कहा कि आपकी बहन, बेटी और सेविका के रूप में जनता के सामने उनके आशीर्वाद और स्नेह के साथ एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लेकर आई है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति जो क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं, वे न केवल महिलाओं के सम्मान को बढ़ाते हैं बल्कि हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजनीति में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल है। मुझे भाजपा की ओर से टिकट मिलना भी इसी विश्वास और संकल्प का प्रमाण है, जिसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। जमशेदपुर पूर्वी की देवतुल्य जनता ने मुझे जिस अपार स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन से नवाज़ा है, वह मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा है। आपका यह प्रेम और विश्वास मेरी ताकत है। अब मेरी आप सभी से विनम्र अपील है कि इस आशीर्वाद को अपने आशीर्वाद रूपी मतों के रूप में मुझे प्रदान करें। यह मेरे लिए सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का पवित्र संकल्प है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेरे ससुर रघुवर दास जी ने 25 वर्षों तक आपके विश्वास और आशीर्वाद से पुर्वी क्षेत्र की सेवा की है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना, उनकी सेवा की विरासत को सहेजना और इस क्षेत्र के सपनों को साकार करना अब मेरी प्राथमिकता है।
पूर्णिमा साहू ने कहा कि बीते पाँच वर्षों में जमशेदपुर सहित पूरे राज्य भर के विकास कार्यों में जो ठहराव आया है, उसे देखकर मुझे भी गहरी चिंता और पीड़ा हुई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था, नशामुक्ति, अवैध घुसपैठ और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जो काम रुक गया है, उसे फिर से नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ाने मेरा उद्देश्य है। मैं एक महिला होने के नाते, नारी शक्ति की ताकत को भली-भांति समझती हूँ। इसके लिए मैं महिला की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आपकी सेवा करने को तैयार हूँ।
इससे पहले, एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलों के अध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का विशाल हुजूम उमड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा एवं महिला कार्यकर्त्ता ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और रंग-बिरंगी झांकियों के साथ इस नामांकन समारोह को उत्सव का रूप देने में जुटे थे। सुबह 11 बजे, पूर्णिमा साहू ने जोश और उल्लास से भरे कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर आशीर्वाद लेते हुए नामांकन जुलूस की अगुवाई की। पूर्णिमा साहू, खुली जीप में सवार होकर अपने हजारों समर्थकों के बीच उत्साह से भरी हुई थीं। कार्यकर्ता “भारत माता की जय”, “जय श्री राम” और “भाजपा जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों के साथ उपायुक्त कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। इस पूरे जुलूस के दौरान सड़कों के दोनों ओर और आसपास की इमारतों पर खड़ी जनता भी पूरे जोश से पूर्णिमा साहू का समर्थन और आशीर्वाद देती नजर आई। पूर्णिमा साहू ने दोनों हाथ जोड़कर अपने समर्थकों और जनता का आभार प्रकट किया। जुलूस के दौरान दर्जनों स्थानों पर समाजिक संगठनों एवं स्थानीय निवासियों के द्वारा पुष्पवर्षा एवं तिलक लगाकर पूर्णिमा साहू को शुभकामनाएं व्यक्त की गई। नामांकन जुलूस के दौरान वातावरण पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगा हुआ था। पार्टी के झंडों से सजी सड़कें और जुलूस में बजते देशभक्ति और पार्टी के गीतों ने माहौल को और भी उत्साहजनक बना दिया। कार्यकर्ताओं की इतनी भारी भीड़ थी कि सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो रही थी, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और संयम का परिचय देते हुए सड़कों पर चलने वाले लोगों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित कर उनका सहयोग किया।
नामांकन जुलूस में नारी शक्ति का दिखा अभूतपूर्व उत्साह: महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ के संग विभिन्न मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा यादव, बिमला साहू, संजना साहू, उर्मिला दास, मधु तांती, शीलू साहू, रूपा देवी और रुक्मिणी देवी खुली जीप में प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के साथ खड़ी होकर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही थीं। जुलूस में महिलाओं की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की, जिससे नारी शक्ति की सशक्त भूमिका का स्पष्ट संदेश दिखाई पड़ रहा था।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, ब्रम्हदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, भरत सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी, निर्भय सिंह, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, महेंद्र यादव, अखिलेश चौधरी, सुरेश शर्मा, पप्पू उपाध्याय, जीवन साहू, बबलू गोप, विकास शर्मा, युवराज सिंह, सूरज सिंह, संतोष ठाकुर, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपक झा, पप्पू मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, रूबी झा, हेमंत सिंह, धीरज पासवान, बोलटू सरकार, जितेंद्र मिश्रा, रॉकी सिंह, राजेश सिंह पप्पू, अभिमन्यु सिंह, कुमार अभिषेक, ममता कपूर, सरस्वती साहू, गणेश बिहारी, गौतम प्रसाद, चिंटू सिंह, बलबीर मंडल, मुन्ना खान, दशरथ शुक्ला, छक्कन चौधरी, मोंटी अग्रवाल, पुष्पेंद्र मिश्रा, मुकेश मिश्रा, सुधा यादव, बिमला साहू, संजना साहू, उर्मिला दास, मधु तांती, शीलू साहू, रूपा देवी, अमिश अग्रवाल, नवजोत सोहेल, बिनोद झा, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सन्नी संघी, इंदरजीत सिंह, बच्चा बाबू, रंजीत गुप्ता, रंजीत सिंह, प्रेमप्रकाश दुबे, विवेक झा, ऋषव सिंह, मिनी सिंह, मीणा सिन्हा, मुस्कान गोराई, मीरा सिंह, चंद्रकांता सिंह, ममता सिंह, रंजीता खैरा, रबिन्द्र घोष समेत हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।
कांग्रेस नेता अजय कुमार ने बुधवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अपनी बहू पूर्णिमा दास के समर्थन चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार से आग्रह किया कि ‘संविधान के उल्लंघन’ के मामले में वह उचित कदम उठाएं. कुमार खुद कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने निर्वाचन आयोग को भेजे शिकायती पत्र को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया. कांग्रेस की कार्य समिति के सदस्य कुमार का दावा है कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर होते हुए रघुवर दास अपनी बहू के लिए चुनाव प्रचार करते हुए देखे गए जो संविधान का उल्लंघन है.
कुमार ने ‘एक्स’ के अपने पोस्ट में कहा, ‘ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी बहू पूर्णिमा दास के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं. रघुवर दास का राज्यपाल पद पर रहते हुए स्वयं को चुनाव प्रचार में शामिल करना संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है. संवैधानिक पद और उसकी जिम्मेदारियों की यह घोर उपेक्षा पूरी तरह से अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा, ‘‘पहले भी राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे लोगों ने सक्रिय राजनीति में दोबारा शामिल होने के लिए इस्तीफा दिया है. लेकिन क्या राज्यपाल जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को संवैधानिक पद पर रहते हुए सक्रिय राजनीति में भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए?. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 23 नवंबर को होगी.
जमशेदपुर:-जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्णिमा साहू गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पूर्णिमा साहू के नामांकन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। पूर्णिमा साहू के नामांकन समारोह में भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के भी नेतागण मौजूद रहेंगे। वहीं, नामांकन से पूर्व एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में पुर्वी विधानसभा अंतर्गत सातों मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्रित होंगे। एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह 9 बजे से वरीय नेताओं, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो जाएगा। एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से कार्यकर्ताओं का हुजूम एग्रिको गोलचक्कर के रास्ते भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचेगी। जहां सुबह 10 बजे शीतला माता का पूजन एवं आशीर्वाद लेने के पश्चात प्रत्याशी पूर्णिमा साहू शुभ विजय मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री संजीव सिंह ने बताया कि पूर्णिमा साहू के नामांकन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रीय रूप से लगे हैं। नामांकन के साथ ही भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की विजय यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यह नामांकन समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आगामी चुनावी जीत की दिशा में हमारा पहला कदम होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी की गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से नामांकन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।
राउरकेला:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती व जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर 15 नवंबर को राउरकेला में बिरसा मुंडा की 150 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास करेंगे। साथ ही बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री शहीद माधो सिंह पाकेट खर्च छात्रवृति योजना की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही एक लाख अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के अकाउंट में राशि हस्तांतरित हो जाएगी। प्रधानमंत्री उसी दिन एफआरए पोर्टल के अलावा 450 सीट वाले 29 आश्रम स्कूल के विकास कार्य की शुरुआत करेंगे।
पांच आदिवासी प्रतिभाओं को भी सम्मानित करेंगे पीएम
पीएम कटक एससीबी, संबलपुर भीमसार, बारीपादा एमसीएच में तीन उत्कर्ष केंद्रों का लोकार्पण करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले येपांच आदिवासी प्रतिभाओं को भी सम्मानित करेंगे। केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने यह जानकारी दी है। बताया कि बिरसा मुंडा एथलेटिक स्टेडियम में वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
सुबह 11 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेंगे नरेन्द्र मोदी
पीएम सुबह 11 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेंगे। यहां से विशेष हेलीकाफ्टर से साढ़े 11 बजे राउरकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से ही भुवनेश्वर में निर्मित होने वाले जनजाति भाषा तथा संस्कृति संस्थान, ओडिया अस्मिता केंद्र, राज्य आदिवासी म्यूजियम की आधारशिला रखेंगे। दोपहर 12.30 बजे तक बिरसा मुंडा स्टेडियम में रहने के बाद वे झारसुगुड़ा से फिर नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
जमशेदपुर : झारखंड बीजेपी में एक बड़ी खबर आई है. भाजपा भाजपा में अमरप्रीत सिंह काले की फिर से इंट्री हो गई है. अमरप्रीत सिंह काले को ना ही सिर्फ भाजपा में शामिल किया गया है बल्कि उनको भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त कर दिया गया है. बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता बीएल संतोष मंगलवार को रांची के दौरे पर आए थे. उनके दौरे के दौरान ही अमरप्रीत सिंह काले की जॉइनिंग बीजेपी में कर दी गई है. अब इसके बाद उनको प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त कर दिया गया है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू के हस्ताक्षर से उनको प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करने का पत्र भी जारी कर दिया गया है.
इस तरह भारतीय जनता पार्टी से कभी निष्कासित किए गए अमरप्रीत सिंह काले तो फिर से पूरे सम्मान के साथ पार्टी ने वापस बुला लिया है. आपको बता दे कि श्री काले को भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के चुनाव में कथित तौर पर पार्टी विरोधी काम करने के लिए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. लेकिन अब भाजपा ने अपनी गलती को सुधार ली है और अमरप्रीत सिंह काले को फिर से भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले भी अमरप्रीत सिंह काले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं.
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा के बागी उम्मीदवार के तौर पर विकास सिंह ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया. मानगो के डिमना चौक से बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर हजारों की संख्या लोगों ने जुलूस की शक्ल में साकची के आमबगान मैदान कूच किया. कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर और साकची के समर्थक सीधे आम बगान मैदान पहुंचे थे. मानगो गोलचक्कर में स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण कर भाजपा नेता विकास सिंह मानगो पुल के पास स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा में माल्यार्पण कर सीधे आम बागान पहुंचे. आम बागान मैदान में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि असली भाजपाई वें हैं. उन्होंने 25 वर्षों से लगातार भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है.
कभी भी अपने निजी स्वार्थ और कुर्सी के लिए पार्टी के प्रधानमंत्री को डिटर्जेंट और गृह मंत्री को लॉन्ड्री नहीं कहा है. विकास सिंह ने कहा कि उनकी लड़ाई सीधे-सीधे वर्तमान विधायक बन्ना गुप्ता से है. विकास सिंह ने कहा कि 2019 में बन्ना गुप्ता विधायक बनके मंत्री बन गए और उन्होंने अनगिनत अनैतिक कार्य किया. कोविड-19 के कार्यकाल के आपदा को अवसर बनाते हुए ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की पैसे से बहरागोड़ा में 170 एकड़ में आलीशान फार्म हाउस बनाया हैं. मानगो में फुटपाथ की दुकानदारों को अपने निजी स्वार्थ के लिए सड़क पर ला दिया. परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए विधायक बन्ना गुप्ता ने भाई, भतीजा, पत्नी और बेटे को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का मिनी मंत्री बनाने का कार्य किया. मंत्री ने महिला के साथ खुलेआम अश्लीलता फैलाई और मामला जब प्रकाश में आया तो उसे दबाने के लिए एफएसएल जांच के लिए रांची भेज, कहलवा दिया की राज्य सरकार की मशीन खराब है. कदमा में टाटा स्टील की जमीन में बने आम लोगों के रास्ता को अवरोध कर उसमें अपना निशाना मकान बना लिया. नील सरोवर तालाब की घेराबंदी करके भाई को करोड़ों रुपए का जमीन अलॉट करवा दिया है.
विकास सिंह ने कहा कि बन्ना गुप्ता लोकतंत्र की हत्या करके राजा जैसा बर्ताव अपने मतदाता से करते हैं. विकास सिंह लगातार पांच वर्षों से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ हमलावर हुए उनके कई गलत कार्यों को आम जनता के सामने लाया जिसके कारण में कई बार खामियाजा भी भुगतना पड़ा. दर्जनों मुकदमा भाजपा नेता विकास सिंह को पर प्रशासन ने बन्ना गुप्ता के दबाव पर किया. विकास सिंह ने कहा कि लोगों के मूलभूत सुविधा पानी बिजली के दिशा में उन्होंने कोई भी कार्य नहीं किया जो लोग जय श्री राम का नारा लगाकर हिंदूवादी काम करते हैं. उन्हें जेल में डालवाने का काम बन्ना गुप्ता ने करवाया है. विकास सिंह ने कहा कि पूरे 5 वर्षों तक कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गुर्गे उन्हें मां बहन की भद्दी भद्दी गलियां नहीं दिया हो.
विकास सिंह ने कहा कि सरयू राय का कहना है कि उनके पास नाम है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री रघुवर दास को चुनाव हराया है और बन्ना गुप्ता का कहना है कि उनके पास दाम है. उन्होंने कोविड 19 में अनगिनत दौलत कमाई है. विकास सिंह का कहना है कि वह नाम और दाम में नहीं बल्कि अपने काम की बाल में चुनाव लड़ रहे हैं. उनका चुनाव जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की जनता के साथ-साथ बाबा वैद्यनाथ लड़ रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के 25 साल लोगों की सेवा में न्योछावर किया है. विकास सिंह ने कहा कि लोग अफवाह फैला रहे हैं कि विकास सिंह नामांकन वापस ले लेगा लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है. विकास सिंह ने कहा कि चुनाव हारे अथवा जीते जनता के बीच लगातार बने रहेंगे क्योंकि उनकी जन्मभूमि,कर्म भूमि, धर्म भूमि और मरण भूमि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा है. विकास सिंह द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल लोग हजारों की संख्या में नामांकन जुलूस में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया.
झारखंड के पूर्व आइपीएस सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसके लिए उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को त्याग पत्र भेजा है. उन्होंने बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व से ही भाजपा से जुड़े थे, लेकिन उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिलने से उन्होंने अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व डीआइजी ने कहा कि भाजपा के टिकट बंटवारे में जिस तरह से परिवारवाद हावी रहा है, यह दर्शाता है कि भाजपा अपने नीतियों एवं विचारों से और संघ के मूल्यों एवं आदर्शों के बिल्कुल विपरीत कार्य कर रही है. उन्होंने विवश होकर भाजपा से इस्तीफा दिया है. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सलाम किया है, जिन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुस्तकों में लिखी आदर्शों एवं मूल्यों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के पद से इस्तीफा देकर उन्हें आइना दिखाने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि भाजपा कि यह सोच कि भाजपा का चिन्ह जिन्हें भी दिया जाएगा वह चुनाव में विजयी होगा, यह गलत है. लोकतंत्र की असली मालिक जनता है, जनता के इच्छाओं के अनुरूप आप टिकट नहीं देंगे, तो जनता जीता देगी यह कहना मुश्किल है. वहीं 2019 में मुख्यमंत्री ने चुनाव हारा है. वे एक आइपीसी अधिकारी रहे है और 32 साल तक उन्होंने निसपक्षता एवं निडरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है. 6 जिलों में एसपी रहने के दौरान वे कई बार मूल्यों एवं आदर्शो को बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय अपने कार्यकाल के दौरान लिए थे, जिससे उनके आलाकमान खुश नहीं रहे होंगे, फिर भी उन्होंने सही कार्यों को किया. राजनीति में आने से पूर्व कई बार उगली उन पर उठी है, इसका सामना करते हुए उन्होंने उन्होंने भाजपा का दामन थामा, लेकिन अंत में उन्हें टिकट नहीं मिलने पर वे इस्तीफा दे रहे है. वहीं उन्होंने कहा कि वे कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे और विधानसभा चुनाव में अगर कोई भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता जो भाजपा छोड़कर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हो, अगर वे बुलाते है तो पूर्व डीआईजी उनका समर्थन जरूर करेंगे.
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला की स्थिति बनती नजर आ रही है. इस कड़ी में जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार शिवशंकर सिंह ने बुधवार को अपना पर्चा दाखिल कर दिया. शिवशंकर सिंह अपने आवास से निकले और पूरी भीड़ के साथ डीसी ऑफिस तक पहुंचे. पहली बार चुनाव लड़ रहे शिवशंकर सिंह भाजपा के ही नेता रहे है. ऐसे में शिवशंकर सिंह को उम्मीद थी कि उनको टिकट मिल जायेगा, लेकिन उनकी जगह भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को टिकट दे दिया. इसके बाद उन्होंने घोषणा की है कि वे आम जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए चुनाव मैदान में है.
शिवशंकर सिंह ने बुधवार को नामांकन करने के लिए निकले तो कई स्थानों पर उनका काफिला निकला. खुली जीप में वे अपने दल बल के साथ पहुंचे. उनका जोरदार अभिनंदन किया गया. काफी संख्या में महिलाओं से लेकर पुरुष तक इसमें शामिल थे. इन लोगों ने जमकर नारेबाजी की और शिवशंकर सिंह के पक्ष में नारेबाजी की. एसडीएम ऑफिस में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. शिवशंकर सिंह ने कहा है कि वे आम जनता के बीच रहेंगे और आम जनता के लिए काम करेंगे. वे करीब 30 साल से जनसेवा करते आये है. इस सेवा को वे अनवरत जारी रखते हुए काम करेंगे.
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024का आगाज हो चुका है. आज से चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो रही है. प्रखर पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता आज 49 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फाॅर्म खरीदेंगी. अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने यह जानकारी दी है.
बता दें कि इस साल की जनवरी में ही अन्नी अमृता ने प्रेस वार्ता कर घोषणा कर दी थी कि वह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से बतौर निर्दलीय पत्रकार चुनाव लड़ेंगी.अन्नी अमृता झारखंड के प्रखर और मुखर पत्रकारों में से एक हैं जो अपना बेबाक पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं.पत्रकारिता के माध्यम से वह पिछले दो दशकों से जनसेवा में जुटी हैं. ईटीवी बिहार/झारखंड में वे वर्षों बतौर कोल्हान ब्यूरो हेड सह चीफ रिपोर्टर अपनी सेवा दे चुकी हैं. एक साल उन्होंने न्यूज 11 में भी बतौर ब्यूरो हेड काम किया है. बदलते समय के साथ उन्होंने वेब पत्रकारिता में कदम रखते हुए द न्यूज पोस्ट और शार्प भारत के साथ काम किया और आजकल वे बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क डाॅट काॅम से जुड़ी हुई हैं.
सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर है जोरदार उपस्थिति
अपनी बेबाक और ईमानदार पत्रकारिता के लिए जानी जानेवाली अन्नी अमृता ट्विटर पर खासा सक्रिय हैं और ज्यादातर मामलों का निपटारा वे उसके माध्यम से करवा देती हैं. जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए वे ट्विटर पर मामलों को रखती हैं जिनका समाधान होता है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनकी उपस्थिति है .
“बदलाव की बहार, बेटी है इस बार, क्या आप हैं तैयार” नारे के साथ वे चुनावी समर में कूदने जा रही हैं. महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और अन्य मापदंडों पर जमशेदपुर पश्चिम के वृहद और व्यापक विकास के इरादे के साथ उन्होंने चुनाव लड़ने का पहला कदम बढ़ाया है. अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे दो दशकों से इस क्षेत्र में आवाज उठाकर कई विकास कार्य करवा चुकी हैं. उनकी खबरों का संज्ञान लेकर ही क्षेत्र में सड़कें बनीं और जलापूर्ति योजना परवान चढी.
वे क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. पिछले दिनों अन्नी अमृता की पहल पर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित खुदा बख्श काॅलोनी के क्राॅस रोड-3 की सड़क मानगो नगर निगम की ओर से बनवाई गई जिससे वहां के लोग काफी खुश हैं. बीस सालों से वहां सड़क नहीं थी. यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और बडी संख्या में लोग अन्नी अमृता को एक बेहतर विकल्प के रुप में देख रहे हैं. बता दें कि पिछले दो दशकों से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बारी बारी से कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता और सरयू राय रहे हैं.