एक नई सोच, एक नई धारा

भाजपा ने जारी की लिस्ट, झारखंड की 11 लोस सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानिये कौन कहां से लड़ेंगे…

61NhcYZYawL. AC UF350350 QL80

बीजेपी लोकसभा उम्मीदवारों की पहले चरण की सूची जारी हुई. 16 राज्य 2 केंद्र शासित प्रदेश की 195 लोकसभा सीटों की घोषणा हुई. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 34 केंद्रीय मंत्री का नाम भी इस लिस्ट में है. 28 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं. 18 अनसूचित जाति के उम्मीदवार हैं. 57 पिछड़ा समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है. झारखंड में 11सीटों की घोषणा हुई.

IMG 20240302 WA0015

ये लड़ेंगे चुनाव
राजमहल से ताला मरांडी

दुमका से सुनील सोरेन

गोड्डा से निशिकांत दुबे

कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी

रांची से संजय सेठ

जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो

सिंहभूम से गीता कोड़ा

हजारीबाग से मनीष जायसवाल

पलामू से वीडी राम

खूंटी से अर्जुन मुंडा

लोहरदगा से समीर उरांव

तीन सीटों की नहीं हुई घोषणा
शनिवार को जारी हुई भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में लोकसभा की तीन सीटों की घोषणा नहीं हुई है. इन तीन सीटों में धनबाद, चतरा और गिरिडीह सीटें शामिल हैं. भाजपा और आजसू के बीच तासमेल पर बातचीत जारी है. इस वजह से इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गयी है.

error: Content is protected !!