एक नई सोच, एक नई धारा

1002138464
जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ 20 से

जमशेदपुर : जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन आगामी 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में होगा. दो दिवसीय इस महोत्सव में कला, संगीत, मीडिया, लेखन और सिनेमा क्षेत्र की मशहूर हस्तियां भाग लेंगी. जानिए क्या है दो दिन के पूरे कार्यक्रम.

1002138464

20 जनवरी के सत्र

पहले दिन 20 दिसंबर का शुभारंभ युवा दिलों की धड़कन राहगीर के संघर्ष, राजेश जैस के फिल्मी डायलॉग, अभिषेक चौबे का बॉलीवुड सफर, मनोज सिन्हा का कार्टून कॉर्नर, मनीष पुष्कले की ब्रश, पद्म श्री भज्जू श्याम का कैनवास, पुनीता मिश्र के सोहराय और आकांक्षा सिंह के वर्ली आर्ट के साथ आपके हाथों का छाप होगा. यह कार्यक्रम सुबह सवा दस बजे से 11.30 बजे तक होगा. साढ़े ग्यारह बजे से महोत्सव का उदघाटन और सम्मान समारोह शुरू होगा, जिसमें डॉ.अंजुम शर्मा, व्योमेश शुक्ल, बाबुषा कोहली, डॉ.रविदत्त वाजपेयी, प्रोफेसर स्वाति पराशर, बीएल मित्तल, डॉ.मयंक मुरारी और अचल प्रियदर्शी भाग लेंगे.

उदघाटन समारोह के अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री योगेन्द्र प्रसाद, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, वरिष्ठ चित्रकार मनीष पुष्कले, लेखक और पत्रकार सोपान जोशी, डीएसडब्ल्यू, दिल्ली यूनिवर्सिटी डॉ.रंजन त्रिपाठी और फिल्म अभिनेता राजेश जैस होंगे. दोपहर बाद दो बजकर 20 मिनट से शाम साढ़े तीन बजे के बीच व्यापार और निवेश की समझ विषय पर एक सत्र होगा, जिसमें बनवारी लाल मित्तल मुख्य वक्ता होंगे.

इस सत्र का संचालन साहित्यकार विनोद दूबे करेंगे. साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच बदलता भारत, बदलती मीडिया कहानी विषयक सत्र होगा. इस सत्र के वक्ता डॉ.अंजुम शर्मा होंगे. शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे के बीच साइलेंट सिनेमा से ओटीटी तक विषय पर सत्र होगा, जिसमें फिल्म अभिनेता राजेश जैस और लेखक डीएन ओझा, डॉ.भारती गोरे होंगे. इस सत्र के सूत्रधार दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के प्रोफेसर एमके पांडेय होंगे.

शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच पद्म श्री विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें लक्ष्मण सिंह, सुंडाराम वर्मा, भज्जू श्याम, जमुना टुडू, डॉ.दमयंती बेसरा, चामी मुर्मू, डॉ.जानुम सिंह सोय, प्रेमलता अग्रवाल, शशाधर आचार्या, दीपिका कुमारी और छुटनी देवी शामिल हैं. साढ़े छह बजे से संवाद, साहित्य और लोकतंत्र विषय पर एक सत्र होगा, जिसमें राज्यसभा के सभापति हरिवंश का विशेष उदबोधन होगा. रात आठ बजे से दस बजे तक संगीत की महफिल सजेगी, जिसमें राहगीर का परफॉर्मेंस होगा. पहले दिन ही सरकारी गलियारों से ओटीटी तक-हिन्दी का बढ़ता दायरा, व्यंग्य की धार-राजनीति, समाज और सच, पूर्वोत्तर गीता ज्ञान यात्रा का शुभारंभ, भारत के सबसे रंगीन कोने से बातचीत, बोलचाला की भाषा में कविता-हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं की मिली जुली कविता सरीखे सत्र होंगे, जो ढ़ाई बजे से शाम साढ़े सात बजे के बीच होंगे. ये सारे सत्र क्रिस्टल हॉल में समानांतर चलेंगे.

दूसरे दिन का शुभारंभ बैक लॉन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. ब्रेकिंग न्यूज से रील्स तक-रिपोर्टिंग की असल रियलिटी नामक सत्र में एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन, इंडिया टूडे के डिप्टी एडिटर डॉ.अंजुम शर्मा और प्रभात खबर के पूर्व संपादक अनुज कुमार सिन्हा शामिल होंगे. पौने बारह बजे से 12 बजकर 25 मिनट तक सिकुड़ती नदियों की कहानी-जल संकट और जन भागीदारी पर डॉ.दिनेश कुमार मिश्र का व्याख्यान होगा. शब्द, समाज और सरोकार नामक सत्र 12 बजकर 25 मिनट से होगा, जिसमें लेखक और पत्रकार सोपान जोशी का व्याख्यान होगा. लंच के बाद दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से साढ़े तीन बजे तक लकीरों में छुपा सच-हिन्दी कार्टून की ताकत सत्र में कार्टूनिस्ट आबिद सूरती और मनोज कुमार सिन्हा भाग लेंगे. अंत चेतना और स्व उत्थान-भारतीय साहित्य की दृष्टि के वक्ता वशिष्ठ चौधरी और रविदत्त वाजपेयी होंगे. शाम 4 बजकर 20 मिनट से स्क्रीन अनकट-निर्देशक और अभिनेता से बेबाक संवाद नामक सत्र को अभिनेता अभिषेक चौबे और पंकज झा संबोधित करेंगे. कहानी की कक्षा-शब्दों से लेकर पुस्तक तक का सफर विषयक सत्र को स्टोरीबाज दिव्यप्रकाश दूबे संबोधित करेंगे. रात साढ़े सात बजे से पद्मश्री गुलाबो सपेरा का मोहक कालबेलिया नृत्य होगा. इसी के साथ दूसरे दिन क्रिस्टल हॉल में कैनवास और ब्रश की जादुई क्लास, जहां रंगे बोलेंगे, गांधी और विनोबा-परिवार, समाज और राजनीति में सात्विकता के पथ प्रदर्शक, हिन्दी के प्रचार में जुटे समाज सेवियों का सम्मान, जल जंगल और जन भागीदारी, दर्शन की सीमाएं नहीं होती-एक गहन विचार यात्रा, शंकराचार्य से वीर सावरकर तक-धर्म, राष्ट्र और साहित्य, जब लगेगा गजल कविता का तड़का, तब बनेगा माहौल सत्र का समानांतर संचालन होगा.

इस महोत्सव में शहर के पांच साहित्यकारों को विद्यादीप वयोवृद्ध साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा. इनके नाम हैं-डॉ.सी भास्कर राव, दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश, अरविंद विद्रोही, लक्ष्मी निधि और निर्मला ठाकुर. इनके अलावा डॉ.जूही समर्पिता, प्रसन्नजोत तिवारी, गोविंद दोदराजका, सुखदेव महतो, जयनंदन, हरि मित्तल, कमल किशोर अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विजय शर्मा और टैगोर सोसायटी को विद्यादीप सम्मान से नवाजा जाएगा.

1002138456
सरकारी एवं टाटा लीज भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त, भू-माफिया/असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हेतु 5 टीमों का गठन
1002138456

सरकारी एवं टाटा लीज की भूमि पर अतिक्रमण के मामलों को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। भू-माफिया एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण से न केवल सरकार के राजस्व को क्षति पहुंच रही है, बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उक्त के मद्देनजर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा संबंधित मामलों में जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त के आदेशानुसार अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु कुल 5 टीमों का गठन किया गया है। टीम-1 (जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए) एवं टीम-2 (जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए) में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी अवैध निर्माण कार्यों की पहचान करेंगे तथा चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार बिजली एवं पानी के संयोजन विच्छेद की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

टीम-3 (जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए) एवं टीम-4 (जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए) में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी चिन्हित अवैध निर्माणों को नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत ध्वस्त/हटाने की नियमानुसार कार्रवाई करेंगे । वहीं टीम-5 को सड़क किनारे स्थित अतिक्रमण को निरंतर रूप से हटाने का निर्देश दिया गया है।

अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई से 48 घंटे पूर्व अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं मानगो नगर निगम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं चिन्हांकन का कार्य किया जाएगा। कार्रवाई के उपरांत सभी प्रतिनियुक्त टीमें संबंधित पदाधिकारी के नेतृत्व में सप्ताह में नियमित रूप से कार्य करेंगी तथा निर्धारित शुल्क के साथ विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उप नगर आयुक्त, अक्षेस, जमशेदपुर / मानगो नगर निगम को समर्पित करेंगी।

इसके अतिरिक्त, टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित लीज नवीकरण की भूमि पर अतिक्रमण की समीक्षा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय क्रॉस फंक्शनल टीम का गठन किया गया है, जो दिनांक 01.01.2026 से अगले आदेश तक कार्यरत रहेगी। क्रॉस फंक्शनल टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ क्षेत्रीय कर्मियों/पर्यवेक्षकों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में अतिक्रमण की जांच कराएं, अतिक्रमण हटाने/रोकने की कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा की गई कार्रवाई का दैनिक प्रतिवेदन अपने माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर को समर्पित करें। साथ ही अंचल अधिकारी, जमशेदपुर को टाटा लीज क्षेत्र के अतिरिक्त सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने हेतु भी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान निरंतर एवं सख्ती से चलाया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

1002138431 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा संचालित सड़क परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सड़क, एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण के क्रम में अतिक्रमण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत, पेयजल स्वच्छता, जूस्को आदि विभागो से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अंतर विभागीय अधिकारियों के साथ विद्युत लाइन, पेयजल पाइप लाइन शिफटिंग करने हेतु एक साप्ताह के अंदर संयुक्त स्थल निरीक्षण, आवश्यक सर्वे कर समस्या का समाधान निकाले। अतिक्रमण मामले पर कार्रवाई करते हुए स्वीकृत नाक्शा व डिजाईन के हिसाब से यथाशीघ्र काम प्रारंभ करने तथा जमीन अधिग्रहण मामले पर ससमय अनुमान्य मुआवजा राशि देने सहित गलत म्यूटेशन मामले पर अंचल निरीक्षक जमशेदपुर को गलत म्यूटेशन को रद् करने की कार्रवाई शुरू करने का निदेश दिया। बाबा तिलका माझी डिमना चौक मामले पर अनुमंडल पदाधिकारी को वार्ता कर समाधान निकालने हेतु निदेश दिया।

1002138431


उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि सड़क परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवागमन सुदृढ़ीकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में सभी कार्य निर्धारित समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण किए जाएं। साथ हीं इस बात को सुनिश्चित किया जाय कि मूलभुत नागरिक सुविधायें सुचारू रूप से चलते रहे। इस बाबत सभी विभागों, एजेंसियों के पदाधिकारी आपसी समन्वय बना कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करें।
बैठक में उपायुक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, अपर उपायुक्त श्री भागीरथ प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्रीमति गुंजन कुमारी सिन्हा, एसडीओ धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग व जूस्को के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित मौजूद थे।

1002138433
1002138407
उप विकास आयुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड में शिक्षण संस्थानों एवं विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों एवं विकास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित नरसिंहगढ़ +2 उच्च विद्यालय में संचालित लैब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित लैब कोऑर्डिनेटर द्वारा लैब में उपलब्ध समस्त उपकरणों की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। उप विकास आयुक्त द्वारा लैब में उपलब्ध सभी उपकरणों की सूची का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने का निर्देश दिया गया।

1002138398

लैब कोऑर्डिनेटर द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को ऐप डेवलपमेंट एवं कोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पर उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि विद्यार्थियों का उपस्थिति रजिस्टर संधारित किया जाए, साथ ही प्रत्येक कक्षा की स्टिल फोटोग्राफी अथवा छोटे-छोटे वीडियो क्लिप तैयार कर प्रत्येक माह के अंत में प्रखंड विकास अधिकारी, धालभूमगढ़ को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विद्यालय के शिक्षक अंबिका दास को अटल टीनकेरिंग लैब का नोडल शिक्षक नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

1002138401

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत मनरेगा एवं ग्रामीण/अबुआ आवास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया गया। ग्राम कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ में मनरेगा योजना अंतर्गत लाभुक जोबा सिंह, मंगला
सिंह एवं मनोरंजन सिंह की क्रमशः आम बागवानी एवं मिश्रित बागवानी योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बागवानी में इंटरक्रॉपिंग, नियमित पटवन, घास सफाई, पेस्टीसाइड का छिड़काव एवं मृत पौधों के प्रतिस्थापन हेतु प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को आवश्यक निर्देश दिए गए।

1002138404

इसी पंचायत में अबुआ आवास योजना अंतर्गत 12 लाभुक के निर्माणाधीन आवासों का भौतिक निरीक्षण किया गया। सभी लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के अगले क्रम में पंचायत जुगीशोल में लाभुक गणेश महतो एवं हेमंत महतो की मनरेगा योजना अंतर्गत मिश्रित बागवानी का निरीक्षण किया गया तथा बागवानी कार्यों में इंटरक्रॉपिंग, नियमित सिंचाई, घास सफाई एवं पेस्टीसाइड छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी ग्राम में अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुक विजय महतो, प्रभाती महतो, सुकरू सिंह एवं पोस्टू कर्मकार के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया एवं सभी आवासों को ससमय पूर्ण करने हेतु संबंधित पंचायत सचिव एवं प्रखंड समन्वयक, आवास योजना (ग्रामीण) को निर्देशित किया गया।

1002138407

पंचायत जुगीशोल, ग्राम पाण्डुदा में दीदी बाड़ी योजना अंतर्गत लाभुक दुलारी सोरेन एवं धनमानी सोरेन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लाभुकों द्वारा सेम, करेला, साग, लौकी एवं लहसुन की खेती की जा रही है। साथ ही ग्राम पाण्डुदा में अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुक सुहागी मुर्मू एवं संध्या देवी के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर संबंधित पंचायत सचिव एवं प्रखंड समन्वयक, आवास योजना (ग्रामीण) को आवास शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

1002138359
दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), जमशेदपुर में आगामी 29 दिसंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन को लेकर चल रही प्रशासनिक तैयारियां यों के मद्देनजर आज दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस क्रम में प्रशासनिक टीम के द्वारा अभियान के दूसरे दिन आदर्श स्वीटस से लेकर एनआईटी गेट तक अभियान चलाया गया.

1002138390

जेसीबी पॉकलेन की मदद से लगातार दो दिनों तक चलाए गए इस अभियान के दौरान लगभग 400 स्थाई और अस्थाई दुकानें हटाई गई. आदर्श स्वीट्स से लेकर एनआईटी गेट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानों और ठेलों को जेसीबी पॉकलेन की मदद से हटाने और ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई.

1002138359

हालांकि प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए अनेक स्थाई और अस्थाई दुकानदारों ने स्वतः दुकान में रखे हुए समान को हटाने के साथ हीं अपनी दुकानों को भी सुरक्षित हटा लिया था. परन्तु जिन दुकानों ने प्रशासनिक चेतावनी के बावजूद अपनी दुकानें और उसमें रखे समानों को नहीं हटाया. उसे प्राशासनिक टीम के द्वारा जे सी बी पॉकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासनिक टीम ने शहर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाने के लिए इस अभियान को पुनः जरूरी बताया है.

1002138342
एम एस सोनक होंगे झारखंड उच्च न्यायालय के नए चीफ जस्टिस

जस्टिस एमएस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे. इस पद पर उनकी नियुक्ति झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की 8 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्ति के बाद होगी. यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में लिया गया.

1002138342

जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक इस वक्त बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं. 28 नवंबर 1964 को जन्मे जस्टिस सोनक ने गोवा के पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाईस्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. इसके बाद धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी और एमएस कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की.

इसके अतिरिक्त उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी हासिल किया है. अक्टूबर 1988 में जस्टिस सोनक महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी पीठ में दीवानी और संवैधानिक कानून, श्रम एवं सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्यिक और कर कानून, कंपनी कानून तथा जनहित याचिकाओं के क्षेत्र में व्यापक प्रैक्टिस की. वे केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता, राज्य सरकार तथा वैधानिक निगमों के विशेष अधिवक्ता भी रहे.

कई मामलों में एमिकस क्यूरी तथा विधिक सहायता योजना के तहत अदालत की सहायता कर चुके हैं. इसके अलावा, वे कई विधिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं. उनके पास न्यायिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों का लंबा अनुभव है. 21 जून 2013 को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.

जस्टिस एमएस सोनक न्यायिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय सरोकारों के लिए भी पहचाने जाते हैं. उन्होंने इतिहास रचते हुए गोवा में ‘लिविंग विल’ या एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव दर्ज कराने वाले पहले व्यक्ति बनने का गौरव प्राप्त किया था.

1002138297
सूर्य सिंह बेसरा ने किया खुलासा, कहा जान का है खतरा

झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सनसनीखेज खुलासा किया है कि उनकी जान को खतरा है. खुफिया सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की साज़िश के तहत उनके खिलाफ हमले की योजना बनाई जा सकती है.

1002138297

सूर्य सिंह बेसरा इन दिनों ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हैं और 19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे वे जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके अपनी सुरक्षा से संबंधित मुद्दे पर बातचीत करेंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में झारखंड सरकार के गृह सचिव की ओर से जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया गया था कि पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को अंगरक्षक उपलब्ध कराया जाए. बावजूद इसके, अब तक उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है. श्री बेसरा ने बताया कि वे लंबे समय से बिना अंगरक्षक के असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

बेसरा ने अपने बयान में बताया कि वे 15 से 17 दिसम्बर तक भुवनेश्वर में अपने गुरु और भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय नयन चांद हेंब्रम के श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे. वहां उन्हें कुछ सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारियों से मुलाकात हुई, जिनसे बातचीत के दौरान यह जानकारी मिली कि उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है.

उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग के पूर्व पदाधिकारियों ने उन्हें आगाह किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, जो उन्हें राजनैतिक प्रतिद्वंदी मानती है, उनके खिलाफ साजिश रच सकती है. श्री बेसरा ने कहा कि वे इस सूचना को काफी गंभीरता से ले रहे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं.

सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि वे झारखंड राज्य आंदोलन के संस्थापकों में से एक हैं और झारखंड पीपुल्स पार्टी (JPP) एवं ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के संस्थापक रहे हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 1990 में वे घाटशिला विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे, और 2017 में संताली भाषा में ‘गीतांजलि’ और ‘मधुशाला’ के अनुवाद के लिए साहित्य अकादमी द्वारा सम्मानित हुए थे.

उन्होंने राज्य सरकार से शीघ्र अंगरक्षक देने की मांग की है ताकि संभावित खतरे से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

1002136653
जमशेदपुर : भाजपा जिला कार्यालय के पास भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, देखें वीडियो

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा के जिला मुख्यालय का घेराव करने जा रहे थे. इसी बीच भाजपा के कार्यकर्ता भी कार्यालय से बाहर निकल गए.

1002136653

कांग्रेस के नेताओं की ओर वे लोग आगे बढ़े और भाजपा के झंडा के साथ उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

1002136649

जमशेदपुर पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर सड़क की घेराबंदी कर दी गई थी. एक तरफ भाजपा और एक तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे. दोनों ओर से जमकर हंगामा हुआ और कई बार ऐसी स्थिति आयी की आपस में हाथापाई हो जाती. किसी तरह माहौल को संभाला गया.
करीब आधे घंटे तक साकची बंगाल क्लब के पास या हंगामा होता रहा.

1002127991
पंचायत समिति सदस्यों ने जताई नाराजगी, मानदेय बढ़ोतरी में भेदभाव का आरोप,जमशेदपुर प्रखंड पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न

जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सभागृह में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की, जबकि इसमें उप प्रमुख सहित सभी पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया और अपने-अपने विचार प्राथमिकता के साथ रखे।

1002127991


बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में केवल मुखिया के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाए जाने पर नाराजगी जताई। सदस्यों का कहना था कि मुखिया के मानदेय बढ़ोतरी का सवाल उठाना सराहनीय है, लेकिन पंचायत समिति सदस्यों सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय को नजरअंदाज किया जाना उचित नहीं है।
सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि जिस तरह मुखिया का चुनाव लगभग 5,000 की आबादी पर होता है, उसी तरह पंचायत समिति सदस्य भी समान आबादी के आधार पर चुनाव जीतकर आते हैं यह त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के अन्य प्रतिनिधियों के साथ भेदभाव है। पंचायत समिति सदस्यों ने अपेक्षा जताई कि विधायक को सभी पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ोतरी का मुद्दा सदन में रखना चाहिए था।

1002127994


बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने आगामी वनभोज सह मिलन समारोह को सफल बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा , बढ़ती ठंड को देखते हुए जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में कंबल उपलब्ध होने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, सतबीर सिंह बग्गा, किशोर सिंह, रैना पूर्ति, सुनील गुप्ता, सोनिया भूमिज, द्रोपदी मुंडा, नारायण बेसरा, संगीता पात्रों, आरती करूवा, जसमीन गुड़िया, लक्ष्मी बोदरा, दशमनी सुंडी, देवाशीष माडी सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

1002127765
जमशेदपुर में एनीमिया की चपेट में हर दूसरी गर्भवती, आज से चलेगा विशेष अभियान

गर्भवती महिलाओं में एनीमिया झारखंड के लिए लगातार गंभीर होती जा रही स्वास्थ्य समस्या है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में 55 से 60 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।

1002127765

यानी जिले में हर दूसरी गर्भवती महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पाई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि एनीमिया न केवल महिला के स्वास्थ्य को कमजोर करता है, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के जीवन और भविष्य पर भी गहरा असर डालता है।

इसी चुनौती को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 से 21 दिसंबर तक ‘एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह’ चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की पहचान, जांच, उपचार और जागरूकता को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या है एनीमिया और क्यों है यह खतरनाक

सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि एनीमिया तब होता है जब शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। गर्भावस्था के दौरान यह स्थिति और खतरनाक हो जाती है। एनीमिक महिलाओं में अत्यधिक थकान, सिर चकराना, सांस फूलना, बार-बार संक्रमण और प्रसव के समय अधिक रक्तस्राव की आशंका रहती है।

कई मामलों में यह स्थिति मातृ मृत्यु का कारण भी बन सकती है। समय पर जांच और इलाज न होने से एनीमिया गंभीर रूप ले लेता है।

गर्भ में पल रहे नवजात पर सीधा असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एनीमिक गर्भवती महिला से जन्म लेने वाले बच्चों में जन्म के समय कम वजन, समय से पहले प्रसव, शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा और नवजात मृत्यु का खतरा अधिक रहता है।

इसके अलावा ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, जिससे वे बचपन में बार-बार बीमार पड़ते हैं।

जन्म के बाद भी नहीं खत्म होती समस्या

यदि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया का समुचित इलाज नहीं किया गया, तो प्रसव के बाद मां में प्रसवोत्तर एनीमिया, अत्यधिक कमजोरी और स्तनपान के लिए दूध की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसका सीधा असर शिशु के पोषण और विकास पर पड़ता है।

एनीमिया मुक्त सप्ताह से जगी उम्मीद

15 से 21 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, आयरन-फोलिक एसिड गोलियों का वितरण, पहले से चिह्नित महिलाओं का फालोअप और एएमबी टी-4 मोबाइल अनुप्रयोग तथा यू-विन प्रणाली के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि समय पर जांच और सही उपचार से एनीमिया पर नियंत्रण पाया जा सकता है और स्वस्थ मां-स्वस्थ शिशु का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।

error: Content is protected !!