एक नई सोच, एक नई धारा

1002127746
जमशेदपुर में बिना सूचना के खोदी सड़क, 50 हजार की आबादी परेशान

परसुडीह की लाइफलाइन मानी जाने वाली मुख्य सड़क पर मकदुमपुर फाटक के समीप बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिया निर्माण के लिए गड्ढा खोद दिया गया।

1002127746

प्रशासन की इस अदूरदर्शिता के कारण रविवार को पूरे दिन इलाके में अफरा-तफरी मची रही और करीब 50 हजार की आबादी का संपर्क मुख्य शहर से बाधित हो गया।

सड़क के बीचोबीच गड्ढा होने और किसी भी तरह का वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) नहीं बनाए जाने से राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। मस्जिद के पास रास्ता ब्लाक होने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

मजबूरी में वाहन चालकों को ग्वालापट्टी और करनडीह के संकरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा, जिससे उन मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया और गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

सड़क जाम के साथ-साथ स्थानीय लोगों पर पानी का संकट भी टूट पड़ा है। शनिवार रात करीब आठ बजे खुदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मकदुमपुर समेत आसपास के बड़े इलाके में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।

स्थानीय निवासियों में इस अव्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश है। अभिभावकों की चिंता यह है कि सोमवार को स्कूल खुलने पर बसों और वैन का आवागमन कैसे होगा।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द रास्ता दुरुस्त किया जाए ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

1002126374
सदर अस्पताल में हाउसकीपिंग टेंडर में घोटाला, कारपेट एरिया 3 गुणा बढ़ाकर दिखाया, एजेंसी को ज्यादा पैसों का भुगतान

झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल में साफ-सफाई और हाउसकीपिंग के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है. आउटसोर्सिंग एजेंसी मेसर्स जी एलर्ट एंड हाउसकीपिंग पर आरोप है कि उसने अधिकारियों के साथ मिलकर न केवल अस्पताल का कुल कारपेट एरिया तीन गुना बढ़वा लिया, बल्कि प्रति स्क्वायर फीट मैनपॉवर सप्लाई में भी भारी कटौती की. इस घोटाले के सहारे एजेंसी को हर वर्ष करोड़ों की अवैध कमाई हो रही है.

1002126374

आंतरिक रिपोर्ट में हुआ गड़बड़ी का खुलासा

इसकी पुष्टि सदर अस्पताल प्रबंधन की हालिया आंतरिक रिपोर्ट में भी हुई है. इधर जेएसबीसीसीएल (झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड) की पूर्व की रिपोर्ट से तुलना करने पर भी अनियमितता की पुष्टि हो गयी. इसमें अस्पताल का कारपेट एरिया बढ़ाकर एजेंसी को मुनाफा दिलाने का पता चल रहा है.

सदर अस्पताल में हाउसकीपिंग टेंडर में घोटाला, कारपेट एरिया 3 गुणा बढ़ाकर दिखाया, एजेंसी को ज्यादा पैसों का भुगतान 4
टेंडर जारी होने के बाद लाया गया शुद्धिकरण का प्रस्ताव

आरोप है कि जब एजेंसी ने ठेका पा लिया, तो फिर टेंडर जारी होने के बाद उसमें शुद्धिकरण का प्रस्ताव लाया गया. जानकारी के अनुसार, एजेंसी का काम एक अक्तूबर 2022 से शुरू होना था. दूसरी ओर एजेंसी को काम मिलने के बाद 13 अक्तूबर 2022 को तत्कालीन उपाधीक्षक ने सिविल सर्जन रांची को सदर अस्पताल के पुराने भवन की कुल मापी की जानकारी देने के लिए पत्र लिखा. यहीं असली खेल हो गया.

Scam in Sadar Hospital Ranchi: हर साल करोड़ों का मुनाफा कमा रही कंपनी

पत्र में सदर अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग का कुल क्षेत्रफल 6,96,285.92 लाख स्क्वायर फीट बताया गया. इसके बाद उसकी वास्तविक मापी से 4,10,046 स्क्वायर फीट एरिया ज्यादा दिखाकर कंपनी वर्ष 2022 से करोड़ों का मुनाफा कमा रही है. बताते चलें कि पुरानी बिल्डिंग की वास्तविक मापी 268841.61 स्क्वायर फीट है.

सदर अस्पताल में हाउसकीपिंग टेंडर में घोटाला, कारपेट एरिया 3 गुणा बढ़ाकर दिखाया, एजेंसी को ज्यादा पैसों का भुगतान 5
भुगतान और दरों में किया गया मनमाना बदलाव

पिछले महीने सदर अस्पताल में अकेले मेसर्स जी एलर्ट को करीब 92 लाख रुपये का भुगतान किया गया, जबकि इससे पहले 2022-23 में उसे महज 60 लाख के करीब भुगतान हो रहा था. ज्यादा भुगतान पाने और ठेका खुद लेने के लिए एजेंसी ने टेंडर की नयी शर्तों के मुताबिक, हाउसकीपिंग के लिए जो दर पहले (शून्य) थी, उसे बदलवाकर अस्पताल के इंडोर के लिए 2.00 रुपये प्रति स्क्वायर फीट और आउटडोर के लिए 00.50 पैसे की दर से फिक्स कराया. यह बदलाव सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर जारी होने के बाद एक शुद्धि पत्र लाकर किया गया.

अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ने के साथ ही एरिया बढ़ गया है. कोई भी लेटर आता है, तो उपयुक्त जांच करायी जाती है. टेंडर के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए विभाग की ओर से पड़ताल कर पेपर्स मंगाये जाते हैं. इस मामले में भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. एक सप्ताह में जांच कमेटी बनाकर सभी बिंदुओं की जांच करायी जायेगी. हालांकि, टेंडर में पूरी पारदर्शिता अपनायी गयी है.

1002126341
कार टक्कर विवाद ने लिया हिंसक रूप, थाने में झडप पुलिसकर्मी भी घायल

मानगो थाना परिसर में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार की टक्कर से शुरू हुआ विवाद थाना के भीतर ही हिंसक रूप में बदल गया. दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हुई, जिसमें स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे कुछ पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं. हालात इतने बिगड़ गए कि थाना परिसर में रखी कुर्सियां टूट गईं, जरूरी फाइलें बिखर गईं और फाइल स्टैंड को भी नुकसान पहुंचा.

1002126341

घटना के बाद पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. हालात बिगड़ते देख क्विक रिस्पॉन्स टीम को बुलाया गया, जिसके पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को अलग किया जा सका. सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-एक भोला प्रसाद भी मानगो थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे मानगो रोड नंबर-एक पर कार की टक्कर को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए. इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने मानगो थाना पहुंचे, जहां एक बार फिर आमना-सामना हुआ और विवाद ने दोबारा हिंसक रूप ले लिया.

मानगो रोड नंबर-एक निवासी रहमत खान उर्फ अन्न के पुत्र साद सईद खान ने आरोप लगाया है कि कार टकराने के बाद सायान अहमद ने अपने साथियों अंजू और सरफराज के साथ मिलकर हमला किया. आरोप है कि उस्तरा से किए गए हमले में सैफ अली और अमीर आलम घायल हो गए.

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से सायान अहमद के चाचा मुख्तार अहमद का कहना है कि सायान अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था, तभी रहमत खान और उनके पुत्र आराफ सईद खान समेत अन्य लोगों ने कार पर पथराव कर दिया. इस घटना में संजू को गंभीर चोटें आईं. मुख्तार का दावा है कि सायान शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचा था, जहां उसके साथ दोबारा मारपीट की गई.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच अस्पताल संचालन को लेकर पहले से पुराना विवाद चला आ रहा है, जो इस घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

1002124840 scaled
1992 अयोध्या में गीता जयंती के दिन ही हिन्दुओ ने अपना शौर्य दिखाते हुए किया था कलंकित बाबरी मस्जिद का विध्वंस

बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर के राम मंदिर में शौर्य सभा सह शौर्य संचलन का कार्यक्रम किया आप सबो को विदित हो कि 1992 गीता जयंती के दिन ही 500 वर्षो का कलंकित बाबरी मस्जिद को हिन्दुओ ने अपना शौर्य के दम पर उक्त बिवादित ढांचा को तोड़ा दिया था इसलिए बजरंगदल के नेतृत्व मे पूरे देश मे यह कार्यक्रम शौर्य दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

1002124828

आज के इस कार्यक्रम मे सबसे पहले भगवा ध्वज का ध्वजारोहण किया गया उसके बाद मंचासीन अधिकारियो के द्वारा वीर बजरंग बली के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। विहिप के विभाग मंत्री अरूण सिंह ने अपने संबोधन मे कहा की आज जो राम मंदिर अयोध्या में बनकर खड़ा है कोई हमें सहज ही नहीं प्राप्त हुआ है, बल्कि उसके लिए हमने 500 वर्षों में 77 युद्ध लड़कर अपने 3,75,000 पूर्वजों का बलिदानन देने के बाद हमें यह मंदिर प्राप्त हुआ है।

1002124844

मुख्य वक्ता इन्द्रदेव जी ने कहा कि राम मंदिर स्थापना तो हो गई अब बजरंगदल को काशी एवं मथुरा के मंदिर के निर्माण के लिए संघर्ष करना होगा।आज की यह शौर्य यात्रा बिष्टुपुर राम मंदिर से तुलसी भवन तक निकली। यात्रा में जय श्री राम, भारत माता की जय, अयोध्या तो झांकी है काशी मथुरा बाकी है के नारे लग रह थे।

1002124840

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के बजरंग दल संयोजक चंदन दास ने विहिप के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं मंत्री चन्द्रिका भगत के साथ साथ सभी कार्यकर्तागण का अभार प्रगट किया।

n6930308771765721725074d5f85010eb9596da69ea070f4ad66e41d4cbc2d9227cbfd1889fdb2168071f1e
झारखंड में 60 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य, कल से शुरू होगी खरीदारी

झारखंड सरकार ने लगभग 60 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा है. धान खरीद की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

n6930308771765721725074d5f85010eb9596da69ea070f4ad66e41d4cbc2d9227cbfd1889fdb2168071f1e

अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद के लिए राज्य में कुल 783 धान क्रय केंद्र स्थापित किये गये हैं.

मंत्री ने सांसदों-विधायों से की धान क्रय केंद्रों का दौरा करने की अपील

राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, सांसदों और विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में क्रय केंद्रों का दौरा करने और इस पहल की शुरुआत करने की अपील की.

60 लाख क्विंटल धान की खरीद का है लक्ष्य

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से धान 2,450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी. राज्य के ई-उपार्जन पोर्टल के अनुसार, अधिकारियों ने लगभग 60 लाख क्विंटल धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है.

81 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देगी झारखंड सरकार

झारखंड मंत्रिमंडल ने 8 दिसंबर को फैसला किया था कि राज्य के किसानों को वित्त वर्ष 2025-26 में धान की फसल के लिए केंद्र द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा 81 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस मिलेगा.

Paddy Procurement in Jharkhand: 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान की खरीद

राज्य मंत्रिपरिषद ने किसानों से धान की खरीद के बदले बोनस के रूप में 48.60 करोड़ रुपए की राशि को भी मंजूरी दी. अधिकारी ने बताया कि एमएसपी और बोनस मिलाकर 2,450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.

किसानों इस बार एकमुश्त मिलेगी धान की कीमत

उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा खरीदी जाने वाली धान की राशि का एकमुश्त भुगतान मिलेगा, न कि पहले की तरह किश्तों में भुगतान किया जायेगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हालांकि सरकार पर धान की खरीद में देरी करने और किसानों को अपनी उपज न्यूनतम कीमत पर बेचने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया.

1500-1600 रुपए की दर से धान बेच रहे किसान

विपक्ष के नेता और भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आरोप लगाया था कि सरकारी खरीद की प्रक्रिया अब तक तक शुरू नहीं हुई है. किसानों को अपना धान खुले बाजार में मात्र 1,500 रुपए और 1,600 रुपए प्रति क्विंटल के मामूली भाव पर बेचना पड़ रहा है.

1002124320
भाजपा में 14 को हो सकती है मंडलाध्यक्षों की नियुक्ति

जमशेदपुर भाजपा के संगठन प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह रविवार को साकची कार्यालय में करेंगे पदाधिकारियों संग बैठक

झारखंड में भाजपा ने एक बार फिर से अपने संगठन को दुरुस्त करने की योजना बनायी है. इसी क्रम में गुरुवार को जहां रांची जिला में मंडलाध्यक्षों की नियुक्ति की गयी, वहीं अब सभी की नजरें जमशेदपुर पर है. जमशेदपुर महानगर भाजपा के प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह 14 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंच कर कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे. संगठन से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान कुछ मंडलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों के नाम घोषित किये जा सकते हैं.

1002124320

हालांकि जिलाध्यक्ष पर रायशुमारी की संभावना कम है, लेकिन हालात का व्यापक मूल्यांकन तय माना जा रहा है. माना जा रहा है कि शनिवार की देर रात तक वे पलामू से जमशेदपुर पहुंच जायेंगे. भाजपा के वरीय नेताओं ने उनके दौरे को गुप्त रखा है. इधर, भाजपा के भीतर यह चर्चा तेज है कि बिना किसी रायशुमारी के कई मंडलों में नये मंडलाध्यक्षों की घोषणा होनी तय है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्तमान मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों ने मिलकर अपने चहेतों के नाम “फिक्स” कर दिये हैं. नाम न बताने की शर्त पर कई कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के लिए हानिकारक बताया. बूथों की कुल संख्या से भी कम सक्रिय सदस्य बने हैं और कई मंडलों में सिर्फ एक सक्रिय सदस्य की स्थिति पार्टी की कमजोरी को उजागर करती है. इस बार पहली बार मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल प्रतिनिधि भी बनाये जायेंगे, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता और बेचैनी दोनों है. रविवार की बैठक को संगठन की दिशा तय करने वाला दिन माना जा रहा है.

जिलाध्यक्ष पद को लेकर कई संभावित दावेदारों ने भी कर रखी है तैयारी

भाजपा महानगर के प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के जमशेदपुर दौरे को लेकर पिछले 4-5 दिनों से पार्टी के वरीय नेताओं में काफी सक्रियता देखी जा रही है. मनोज सिंह के दौरे को लेकर स्पष्ट तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मंडलाध्यक्षों की घोषणा का लोग पुख्ता अनुमान लगा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष के संभावित दावेदारों ने भी अपने-अपने हित के मंडलाध्यक्षों की नियुक्ति कराने और फिर अपनी भी उपस्थिति दर्ज कराने की योजना बनायी है. संभावित जिलाध्यक्षों में मौजूदा अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अमरजीत सिंह राजा, राकेश सिंह, अमित अग्रवाल, संजीव सिंह, मिथलेश सिंह यादव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह समेत अन्य के नाम की सूची तैयार हो चुकी है.

1002124316 scaled
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार कपाली के युवक की मौत एक घायल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. स्कूटी से जा रहे दो दोस्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी एमजीएम अस्पताल में भर्ती है. मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार फरीद और अनवारूल हक़ (25) कपाली के अली नगर के रहने वाले हैं. शनिवार रात करीब 9:30 बजे दोनों दोस्त स्कूटी से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान टोल ब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

1002124316

हादसे की सूचना मिलने पर कदमा थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनवारूल हक़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि फरीद की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. अनवारूल हक़ की बहन ने बताया कि वह पेशे से पुट्टी मिस्त्री था और परिवार का मुख्य सहारा था. शनिवार रात वह दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई और जब फोन मिलाया गया तो उसका मोबाइल बंद बताया.

इसके बाद रविवार सुबह कदमा पुलिस द्वारा उसके भाई की मौत की सूचना दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया. रविवार को एमजीएम अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजन दोषी वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

1002124276
झारखंड में बीएड कॉलेजों में कितनी सीटें हैं खाली? जानें यहां

झारखंड में बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के चौथे राउंड की काउंसेलिंग पूरी हो चुकी है. इसके बाद भी करीब 15-20 प्रतिशत सीटें खाली हैं. कॉलेज प्रबंधन और अभ्यर्थी दोनों ही पांचवें राउंड की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जबकि जेसीइसीइबी अब तक तिथि जारी नहीं कर पाया है.

1002124276

कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि एडमिशन प्रक्रिया पहले ही चार माह देरी से चल रही है. ऐसे में पांचवें राउंड में और देर हुई, तो शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा.

कई संस्थानों में कक्षाएं शुरू

कई संस्थानों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, लेकिन सीटें खाली रहने से शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थागत संचालन पर असर पड़ रहा है. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लगातार आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं. कई उम्मीदवार बीएड में प्रवेश की उम्मीद में अन्य विकल्प छोड़ चुके हैं. उन्हें चिंता है कि देर होने पर उनका पूरा शिक्षा सत्र बर्बाद हो सकता है.

काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गयी

जेसीइसीइबी का कहना है कि पांचवें राउंड की काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा विभाग से अनुमति मांगी गयी है. विभाग से स्वीकृति मिलते ही तिथि घोषित कर दी जायेगी. गौरतलब है कि चौथे राउंड की नामांकन प्रक्रिया 25 नवंबर को पूरी हुई थी. इसके बाद 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक अगले राउंड की घोषणा नहीं हो सकी है. अभ्यर्थियों और कॉलेजों की निगाहें अब उच्च शिक्षा विभाग के निर्णय पर टिकी है.

1002124273
झारखंड के 25 वर्षों के सफर पर निबंध लिखें और जीतें ₹11 हजार तक के आकर्षक पुरस्कार

झारखंड राज्य अपनी स्थापना की रजत जयंती मना रहा है और इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रांची कार्यालय ने राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया है।

1002124273

यह प्रतियोगिता राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए है। उद्देश्य झारखंड की स्थापना और उसके 25 वर्षों के सफर पर युवा पीढ़ी के विचारों को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना है। आरबीआई ने इस संबंध में विस्तृत सूचना झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से प्रेषित की है। प्रतियोगिता के लिए ‘राज्य के रूप में झारखंड के पच्चीस वर्ष’ विषय निर्धारित किया गया है।

प्रतिभागियों को इस विषय पर लगभग 2500 शब्दों में, केवल हिंदी भाषा में ही अपना निबंध प्रस्तुत करना होगा। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि इच्छुक प्रतिभागी अपना निबंध निर्धारित प्रारूप में तैयार कर, उसे एक पीडीएफ फाइल के रूप में finaware@rbi.org.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। निबंध जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाली किसी भी प्रविष्टि पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, आरबीआई ने यह भी निर्देश दिया है कि जमा किया गया निबंध प्रतिभागी का मौलिक कार्य होना चाहिए। किसी भी प्रकाशित स्रोत से नकल या सामग्री का संकलन पूर्णतः अस्वीकार्य होगा। आकर्षण पुरस्कारों की व्यवस्था प्रतियोगिता में चयनित मेधावी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त, दो सांत्वना पुरस्कार भी शामिल हैं। प्रथम पुरस्कार विजेता को ₹11 हजार, द्वितीय पुरस्कार विजेता को ₹सात हजार और तृतीय पुरस्कार विजेता को चार हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं, दोनों सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को प्रत्येक को ₹2,000 रुपये दिए जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने राज्य के सभी जिलों के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण पहल में छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रेरित करें। इस प्रयास का लक्ष्य युवा छात्रों में झारखंड के सामाजिक, आर्थिक और विकासात्मक पहलुओं पर गहन अध्ययन, लेखन और रचनात्मक विमर्श को प्रोत्साहित करना है।

1002124257
डुमरी विधायक जयराम महतो को झारखंड आंदोलनकारियों ने किया आभार व्यक्त

रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक जयराम महतो के प्रति तोपचांची प्रखंड के मानटांड स्थित फुटबॉल मैदान में आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के सदन में झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन देने का मुद्दा मजबूती से उठाया था।

1002124257

इसके बाद क्षेत्र के आंदोलनकारियों में खुशी देखी गई। झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया, आंदोलन किए, जेल गए और कई तरह की कठिनाइयों का सामना किया। बावजूद इसके आज भी कई आंदोलनकारी आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में पेंशन की मांग पूरी तरह जायज है।

डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। जिन्होंने इस राज्य के निर्माण के लिए अपना जीवन लगा दिया, उनके सम्मान और सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी सरकार की है। मैं सदन में लगातार आंदोलनकारियों के हक की आवाज उठाता रहूंगा और उन्हें उचित पेंशन दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। मौके पर शिवशंकर शर्मा , किशोर किस्कू, बाल किशुन रजवार, संतोष महतो, शिव चरण मंडल , अशोक रवाणी, ठाकुर रजवार, सेवा राम महतो, नंदलाल महतो, देवी लाल महतो, द्वारिका प्रसाद महतो, शैलेंद्र कुमार चौधरी, बेणेश्वर महतो , सरयू महतो , भगिया देवी, साजो देवी , अंबिया देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!