एक नई सोच, एक नई धारा

1002142130 scaled
झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परसिदन में जिला के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक श्री राम सूर्य मुंडा ने की। श्री मुंडा ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनागत प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। समिति को लिखित रूप में सटीक, तथ्यपरक व अपडेट उत्तर उपलब्ध कराएं ।

1002142130

बैठक के दौरान विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की गई व संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । समिति ने स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व विभाग, गृह कारा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी ली । संबंधित विभागों से कार्य प्रगति रिपोर्ट लेते हुए योजनाओं की अपडेट स्थिति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, तत्परता व जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया । मौके पर डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान, डीएसओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ, डीईओ, डीएसई, तकनीकी विभागों के अभियंता समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1002142134
1002142119
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने एनआईटी परिसर एवं मार्गों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां आगमन के मद्देनज़र एनआईटी परिसर, निर्धारित कार्यक्रम स्थल तथा आवागमन मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां श्री नितीश सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावां श्री मुकेश लुणायत एवं पुलिस अधीक्षक(नगर), पूर्वी सिंहभूम श्री कुमार शिवाशीष ने किया, मौके पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1002142119

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रूट, एनआईटी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आपात सेवाएं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं संचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम के सुचारु, गरिमामय एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

1002142120

दोनों जिला के वरीय पदाधिकारियों ने मार्ग में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, सुरक्षा घेरा तथा कार्यक्रम से जुड़े समन्वय पर विमर्श करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा जिला प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

1002142123
1002142096
जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा बिजली बिल माफी, बकाया वेतन भुगतान कराने, जमीन विवाद, स्थानांतरण, आधार कैम्प की मांग, प्रवेश मार्ग का अतिक्रमण के विरूद्ध शिकायत, म्यूटेशन, विद्यालय में नामांकन, दुर्घटना सहायता, दुकान तोड़ने की शिकायत, दिव्यांग को दुकान आवंटन, स्कूल फीस माफी, मोबाइल टॉवर एवं चापानल की मांग समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और टाटा विस्थापित 18 मौजा के रैयतों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा ।

1002142096

उपायुक्त द्वारा सभी आवेदकों को सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

1002142094
1002142083
खालसा मध्य / उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में वार्षिक खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : खालसा मध्य / उच्च विद्यालय बर्मामाइंस, जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2025 – 26 के अंतर्गत वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन दिनांक 19 दिसंबर 2025 को विद्यालय प्रांगण में हर्ष उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खेल भावना अनुशासन और टीमवर्क की अद्भुत झलक देखने को मिली।

1001256689

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ .) एस.एस.रज्जी कुलपति अरका जैन विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट मुख्य अतिथि सरदार केवल सिंह (एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व), श्रीमती सीमा केवल (राष्ट्रीय चैंपियन ) तथा श्री शांडिल्य वीरेश (ऑनर -बिहार मोटर ) शामिल हुए। इन सभी अतिथियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उपलब्धियां के माध्यम से युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य किया है।

उद्घाटन भाषण विद्यालय सचिव श्री सुखपाल सिंह जी और विद्यालय इंस्पेक्टर सरदार दलविंदर सिंह और रविंद्रर सिंह द्वारा किया गया है। गुरुद्वारा के वाइस प्रेसिडेंट सरदार हरभजन सिंह तथा जनरल सेक्रेटरी सरदार जोगा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

1001256670

कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत मार्च पास्ट तथा सलामी प्रस्तुत कर किया गया। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा आकाश में गुब्बारा छोड़कर खेल भावना का संदेश दिया गया। खेल प्रभारी सरदार सुखदेव सिंह द्वारा मशाला प्रज्वल कराया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि द्वारा खेलकूद समारोह के उद्घाटन की घोषणा की गई। इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दौड़, रिले रेस, लंबी कूद , शॉट पुट सहित अन्य खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने खेल कौशल टीमवर्क तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का शानदार परिचय दिया।

मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने, अनुशासन बनाए रखने तथा लक्ष्य की प्रति निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय द्वारा खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जाने वाले प्रयासों के सराहना की तथा छात्रों को प्रेरित करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए निरंतर खेल का अभ्यास प्रबल दिया।

1001256690

समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान पर सम्मानित किया गया। अंक तालिका के अनुसार साहिबज़ादा फतेह सिंह को प्रथम स्थान, साहिबजादे जोरावर सिंह जी को द्वितीय स्थान तथा साहिबजादे जुझार सिंह जी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों तथा विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में इस समारोह का समापन स्कूल सहायक सचिव सरदार सतबीर सिंह “सोमू” द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनके द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया गया। जिन लोगो ने अपना बहुमूल्य समय दिया उनका भी धन्यवाद और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

1002141429
रेड एफ एम का तीन-दिवसीय रेड लोन कार्निवल आज से शुरू

जमशेदपुर : रेड एफ ने शहर की एक प्रमुख जगह, कदमा गणेश पूजा ग्राउंड में वीकेंड रेड लोन कार्निवल का आयोजन किया। रेड एफ एम द्वारा आयोजित रेड लोन कार्निवल को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

1002141432

जिसमें फेयरडील हुंडई, ASL मोटर्स, बेबको टोयोटा, बालाजी ऑटो वर्क्स, मोटर वर्ल्ड नेक्सा एरिना, पेबको मोटर्स एरिना, हीरो, बजाज, उत्कल किआ और इलेक्ट्रोक्राफ्ट इलेक्ट्रॉनिक्स (नंबर 1 शोरूम) जैसे कई ब्रांड अपने खूबसूरत कारों को प्रदर्शित कर रहे हैं। साल के आखिर के ऑफर्स के तहत भारी छूट दे रहे हैं।

1002141429

रेड एफ एम ने लोगों से अपील की है कि जो नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं वह कदमा गणेश पूजा ग्राउंड एक बार जरूर आएं और ऑफर्स को जानकर उसका फायदा लें। यह मेला 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा।

1002141435
1002141267
कोडरमा वाटरफॉल पर नाबालिग जोड़े को एम एम एस बना कर ब्लैकमेल कर वसूले पैसे

तिलैया थाना क्षेत्र की जरगा पंचायत स्थित वृन्दाहा वॉटरफॉल घूमने गए एक नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ दो मनचलों ने मारपीट की, छेड़खानी की और MMS बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 4600 रुपये ऐंठ लिए. पीड़ित छात्र ने गुरुवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

1002141267

घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है. नाबालिग छात्र अपनी कक्षा की सहपाठी छात्रा के साथ बाइक पर वॉटरफॉल घूमने गया था. लौटते समय दो युवकों ने बाइक रोक ली, चाबी निकाल ली और हथियार दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करने लगे.

उन्होंने इसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये मांगे. मित्रों से मांगकर 4635 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए तो मनचले छोड़ दिया. तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि छानबीन जारी है, आरोपियों की तलाश हो रही है.

1002140525
माँ आकर्षिनी विकास समिति ट्रस्ट ने नगर विकास खेल मंत्री को दिया अखंड यात्रा का न्यौता

जमशेदपुर : माँ आकर्षिनी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु के सदस्यों द्वारा पर्यटन सह नगर विकास खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को 15 जनवरी 2026 को आने का दिया न्योता।
माँ आकर्षिनी शक्ति पीठ का निकाश सह सौन्दर्यकरण कराने के लिए पूर्व में मंत्री से मिलकर निम्नलिखित मांग रखी गई थी, जो इस प्रकार है—

1002140525

(1) लाइट की व्यवस्था – गंदपुर गेट से मुख्य पुजारी के घर तक स्ट्रीट लाइट।
(2) मेला मैदान में 2 हाई मास्क लाइट एवं गेट हाउस में 1 हाई मास्क लाइट।
(3) पहाड़ी के ऊपर तक पानी की व्यवस्था तथा पूरे मैदान में जगह-जगह पानी टेप की व्यवस्था।
(4) ऊपर तक सीढ़ियों के किनारे स्ट्रीट लाइट लगाना।
(5) सीढ़ियों के ऊपर 50-50 फीट में सेड की व्यवस्था।
(6) सीढ़ियों के दोनों तरफ रेलिंग की व्यवस्था।
(7) पहाड़ी के ऊपर यात्री सेड (40×60)।
(8) पुराने गेस्ट हाउस का मरम्मत तथा दोनों तरफ सेड को व्यवस्था।
(9) माँ आकर्षणी गेस्ट हाउस का मरम्मत एवं रंगाई पुताई
(10) माँ आकर्षणी गेट हाउस में लाइट, फर्नीचर, बेड, डी.जी की व्यवस्था।

1002140531

मंत्री के निर्देशानुसार 28 सितंबर 2025 को सरायकेला उपायुक्त महोदय ने निरीक्षण करने आए,तथा माँ आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किए एवं जिला से एक टीम भेज कर सारा रिपोर्ट लिए एवं आश्वस्त किए कि जल्द से जल्द काम करने के लिए। इसके लिए आज मंत्री जी को अपने निवास स्थान स्मार्ट सिटी रांची में भेंट करके आभार सह धन्यवाद प्रकट किए साथ ही 15 जनवरी 2026 अखंड यात्रा में आने के लिए न्योता भी दिया गया।

उपस्थित सदस्यों के नाम—
सुधीर कुमार मंडल– (उपाध्यक्ष, माँ आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट), प्रभाकर मंडल– सचिव, कंचन कुमार चौहान, सुधांशु शेखर चौहान, हेमंत कुमार मंडल– सदस्य, सपन कुमार मंडल, केशव प्रधान, लक्ष्मण गांगुली, लखन लाल महतो, सुधीर मण्डल इत्यादि थे।

1002140104
कांदरबेड़ा स्वर्णरेखा नदी तट पर मिली अधेड़ महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा चौक से डोबो जाने वाले मार्ग पर रविवार को गीतिलबेड़ा नदी किनारे एक अधेड़ महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

1002140104

मृतका की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत नदी में डूबने से हुई होगी. हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

1002140266

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की है और मृतका की पहचान कराने का प्रयास जारी है. घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

1002140102
एनसीएलटी ने वेदांता के प्लान को दी मंजूरी, 545 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, कर्मियों के बकाया वेतन के साथ पीएफ व ग्रेच्युटी का भी होगा भुगतान

545 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, कर्मियों के बकाया वेतन के साथ पीएफ व ग्रेच्युटी का होगा भुगतान

1002140102

लगभग 25 साल से बंद पड़ी केबुल कंपनी (इंकैब) के कर्मचारियों के लिए उम्मीद की एक नयी किरण जगी है. नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने वेदांता लिमिटेड के पुनरुद्धार प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. सोमवार को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया. अनुमान है कि दुर्गा पूजा से पहले अंतिम फैसला आ सकता है. यदि यह योजना अमल में आती है तो कंपनी को नया जीवन मिलेगा और सैकड़ों कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा.

वेदांता का प्रस्ताव : 545 करोड़ का निवेश
वेदांता ने इंकैब को पुनर्जीवित करने के लिए 545 करोड़ रुपये का निवेश करने और कर्मचारियों को बकाया राशि चुकाने का प्रस्ताव दिया है. इस प्लान को इंकैब की कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) ने 99 प्रतिशत मतों से मंजूरी दी थी. इंडियन केबल वर्कर्स यूनियन के महामंत्री राम विनोद सिंह ने बताया कि एनसीएलटी से मंजूरी मिलने के बाद आइबीसी की धारा 53 के तहत कर्मचारियों को 24 महीने और ऑफिसर ग्रेड को 12 महीने का वेतन मिलेगा. साथ ही वेदांता ने पीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य मदों में जमा राशि का अलग से भुगतान करने का आश्वासन भी दिया है.कंपनी का इतिहास : उत्थान से बंदी तक
इंकैब (पूर्व नाम केबुल कंपनी) की स्थापना 1920 में हुई थी. यह कंपनी कभी करोड़ों की आमदनी करती थी, लेकिन आर्थिक संकट के कारण 1988 में इसका नाम बदलकर इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया गया. बाद में काशीनाथ तापुरिया और फिर मलेशियाई कंपनी लीडर यूनिवर्सल ने इसका अधिग्रहण किया.1999 में कंपनी प्रबंधन संकट में आया और दिसंबर 1999 तक कामकाज पूरी तरह ठप हो गया. अप्रैल 2000 से कंपनी बंद है. बंदी के समय जमशेदपुर में 1850 और देशभर में 2500 कर्मचारी कार्यरत थे.फैक्ट फाइल

बंद होने के समय कर्मचारी (जमशेदपुर) : 1450
वर्तमान में जमशेदपुर में : लगभग 1292

रिटायरमेंट के बाद शेष : लगभग 900
पुणे : 180 कर्मचारी

कोलकाता : 60 कर्मचारी
अन्य स्थान : 60 कर्मचारी

बंदी के समय संपत्ति (जमशेदपुर) : 120 करोड़
वर्तमान अनुमानित कीमत : लगभग 500 करोड़

मजदूरों का बकाया : 350–400 करोड़ रुपये

1002138565
मानगो में RO प्लांट में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पायी काबू

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित एक आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) प्लांट में गुरुवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि प्लांट परिसर में खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में प्लांट के अंदर रखा अधिकांश सामान उसकी चपेट में आ गया. आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई.

1002138565

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिसके कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान मानगो थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही.

आरओ प्लांट की देखरेख करने वाले टिंकू ने बताया कि वह प्लांट परिसर में खाना बना रहा था. उसी दौरान पास में रखे कपड़े और बेडशीट में अचानक आग लग गई. आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह तेजी से फैलती चली गई. जब तक कुछ समझ पाता, तब तक आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया.

इस आगजनी की घटना में पानी की कई जार, मोटर, पाइप, बिजली के उपकरण समेत अन्य जरूरी सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए. टिंकू के अनुसार, इस हादसे में करीब चार से पांच लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि औद्योगिक और व्यावसायिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है.

error: Content is protected !!