
ताजा खबर










रांची/बोकारो: झारखंड में आतंक का पर्याय बने और पाकिस्तान में छिपे गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि रांची और बोकारो के कुछ स्थानीय युवक महज 5,000 रुपये जैसी मामूली रकम के लिए बड़े कारोबारियों, बिल्डरों और रसूखदार लोगों की निजी जानकारी और मोबाइल नंबर गैंगस्टर तक पहुंचा रहे थे।
जांच एजेंसियों के अनुसार, प्रिंस खान का यह नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। इसमें शामिल युवक स्थानीय स्तर पर व्यापारियों के संपर्क में आते थे और धीरे-धीरे उनके मोबाइल नंबर, टर्नओवर की जानकारी और यहां तक कि उनके परिवार का विवरण भी जुटा लेते थे। इसके बाद यह डेटा डिजिटल माध्यमों से सीधे प्रिंस खान तक भेज दिया जाता था।
इन नामों का हुआ खुलासा:
एजेंसियों ने इस नेटवर्क में कुछ प्रमुख संदिग्धों की पहचान की है:
इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि संवेदनशील जानकारी साझा करने के बदले इन युवकों को मात्र 5,000 रुपये तक का भुगतान किया जाता था। इस मामूली लालच में ये युवक स्थानीय उद्यमियों की जान और सुरक्षा को जोखिम में डाल रहे थे। जैसे ही जानकारी प्रिंस खान तक पहुंचती, वहां से कारोबारियों को धमकी भरे कॉल और रंगदारी के वीडियो संदेश आने शुरू हो जाते थे।
जांच का दायरा अब और बढ़ गया है। सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क में रांची की कुछ युवतियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। एजेंसियां फिलहाल इस कड़ी की विस्तृत जांच कर रही हैं ताकि यह पता चल सके कि हनीट्रैप या किसी अन्य माध्यम से जानकारी तो नहीं जुटाई जा रही थी।
गैंगस्टर प्रिंस खान विदेश में बैठकर झारखंड के इस रंगदारी नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही हैं। कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और तकनीकी सर्विलांस के जरिए नेटवर्क की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है।
जमशेदपुर: तकनीक के बदलते दौर में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। “एआई फॉर डेवलपर्स: फ्रॉम लर्निंग टू बिल्डिंग” विषय पर आधारित इस सेमिनार में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बारीकियों और इसके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रसिद्ध एआई एजुकेटर एवं ‘आइडिया टू एक्शन टेक्नोलॉजी’ व ‘लूटलिंक’ के संस्थापक श्री यशवर्धन शर्मा ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि एआई के क्षेत्र में केवल किताबी ज्ञान (थ्योरी) पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा, “आज के समय में डेवलपर्स को लर्निंग से बिल्डिंग की ओर बढ़ना होगा। छात्र छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स पर काम करें और आधुनिक एआई टूल्स का प्रयोग कर अपने कौशल को निखारें।” श्री शर्मा ने इस क्षेत्र में उभरते करियर विकल्पों और वैश्विक स्तर पर बढ़ती संभावनाओं पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।
सेमिनार की सफलता में विश्वविद्यालय के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री मिधात और चीफ टेक्निकल ऑफिसर श्री हमजा आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग ने सत्र को बेहद प्रभावी और ज्ञानवर्धक बनाया।
सेमिनार के दौरान विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों और छात्रों में भारी उत्साह देखा गया। प्रश्नोत्तर सत्र (Q&A) के दौरान छात्रों ने एआई टूल्स और उनके भविष्य को लेकर विशेषज्ञों से सीधे संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उन्हें उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार ‘स्किल-बेस्ड’ शिक्षा प्रदान करना है।
रांची: झारखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अभियान ने फर्जीवाड़ा करने वालों की कमर तोड़ दी है। आधार सीडिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान राज्य भर में 2,43,408 राशन कार्ड रद कर दिए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये लाभुक फर्जी आधार कार्ड, डुप्लीकेट प्रविष्टियों या बिहार और बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों में भी राशन का लाभ ले रहे थे।
विभागीय जांच में सामने आया कि हजारों लोग एक ही आधार नंबर का उपयोग कर अलग-अलग क्षेत्रों में राशन उठा रहे थे।
सरकार ने संदिग्ध पाए गए कुल 2,54,887 राशन कार्डों की बारीकी से जांच की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से महज 11,479 कार्ड धारी ही पात्र और सही पाए गए, जिनका नाम सूची में बरकरार रखा गया है। बाकी सभी 2.43 लाख नाम फर्जी पाए जाने पर हटा दिए गए।
आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद जिलों में सबसे बड़े पैमाने पर फर्जी कार्ड पकड़े गए हैं।
|
जिला |
रद किए गए कार्ड |
सही पाए गए पात्र लाभुक |
|---|---|---|
|
पूर्वी सिंहभूम |
22,689 |
286 |
|
रांची |
20,681 |
489 |
|
धनबाद |
18,464 |
96 |
|
पश्चिम सिंहभूम |
15,324 |
22 |
|
दुमका |
12,992 |
331 |
|
गिरिडीह |
12,341 |
1,341 |
|
पलामू |
12,869 |
360 |
नाम कटने पर क्या करें?
सरकार ने पारदर्शिता बरतते हुए उन लोगों को एक मौका दिया है जिनके नाम इस सूची से कटे हैं।
विभागीय निर्देश: यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम गलती से कट गया है, तो वे अपने संबंधित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय (BSO) या जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पास साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
सरकारी राशन के दुरुपयोग पर लगाम
इस अभियान का उद्देश्य सरकारी अनाज की चोरी रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि लाभ केवल उन्हीं को मिले जो इसके वास्तविक हकदार हैं। राज्य सरकार का यह अभियान अब भी जारी है, जिससे आने वाले दिनों में और भी अपात्र नाम हटने की संभावना है।
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़
रांची: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) की जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट की फटकार के बाद रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना पड़ा। कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब मुख्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं, तो पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी है?
हाईकोर्ट ने 20 मार्च को दिए अपने आदेश में SSP रांची को सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ 23 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इस पर पुलिस प्रशासन की ओर से मामले से जुड़े दस्तावेज और अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत को सूचित किया कि आरोपी प्रसेनजीत पांडा आज निचली अदालत में आत्मसमर्पण (Surrender) कर सकता है। बता दें कि पांडा पर आरोप है कि ठगी की एक बड़ी रकम उसके बैंक खाते में जमा कराई गई थी। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इस पूरे सिंडिकेट में उसकी भूमिका कितनी अहम थी।
इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी HEC के महाप्रबंधक (General Manager) प्रमोद कुमार बेहरा को बताया जा रहा है।
इस संबंध में धुर्वा थाना में कांड संख्या 38/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने इसमें प्रमोद कुमार बेहरा, उनकी दो बेटियों और प्रसेनजीत पांडा को नामजद आरोपी बनाया है। हाईकोर्ट की इस तल्ख टिप्पणी के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि रांची पुलिस इस हाई-प्रोफाइल ठगी मामले में गिरफ्तारियों का दौर शुरू करेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़
जमशेदपुर: लौहनगरी में आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त (DC) श्री कर्ण सत्यार्थी के कड़े निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सिदगोड़ा अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्ठा हो बस्ती इलाके में औचक छापेमारी की। टीम ने एक संदिग्ध मकान और झोपड़ी की तलाशी ली, जहाँ से 10 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 90 लीटर बताई जा रही है, जिसे त्योहार के दौरान खपाने की तैयारी थी।
छापेमारी दल को देखते ही अवैध धंधे में लिप्त अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। उत्पाद विभाग ने झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। फरार अभियुक्त की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़
बोगोटा (कोलंबिया): दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार को वायुसेना का एक विशालकाय सैन्य विमान लॉकहीड मार्टिन (C-130 हरक्यूलिस) उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में 110 सैनिक सवार थे, जिससे इस हादसे में बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब वायुसेना का हरक्यूलिस C-130 विमान दक्षिणी अमेज़न क्षेत्र में पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भर रहा था। विमान सशस्त्र बलों के जवानों को लेकर जा रहा था, तभी तकनीकी खराबी या अन्य अज्ञात कारणों से क्रैश हो गया।
स्थानीय मीडिया आउटलेट ‘ब्लूरेडियो’ के अनुसार, विमान में सवार सैनिकों की संख्या 100 से अधिक (करीब 110) थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सैन्य टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं, लेकिन दुर्गम इलाका होने के कारण पीड़ितों की सटीक संख्या और मलबे से स्थिति स्पष्ट होने में समय लग रहा है।
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने आधिकारिक बयान में कहा, “गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी कोलंबियाई वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पीड़ितों के परिवारों के लिए सहायता और देखभाल की व्यवस्था की जा रही है।”
सरकार ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य बाहरी कारण था।
हादसे के मुख्य बिंदु:
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाने की तैयारी में है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, सरकार ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को जल्द से जल्द लागू करने के लिए इसमें बड़ा संशोधन करने जा रही है। अब महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए नई जनगणना और परिसीमन (Delimitation) की शर्तों को हटाया जा सकता है।
इस ऐतिहासिक संशोधन बिल को इसी सत्र में पेश करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह खुद एक्टिव हो गए हैं। सोमवार को संसद भवन में ही गृह मंत्री ने विपक्षी दलों के साथ बैठकों का दौर शुरू किया।
सूत्रों का कहना है कि सरकार नई जनगणना के बजाय 2011 की जनगणना को आधार बनाकर आरक्षण प्रक्रिया शुरू कर सकती है। 2023 में पास हुए मूल अधिनियम में इसे ‘नई जनगणना’ के बाद लागू करने का प्रावधान था, लेकिन अब सरकार इसे पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ही जमीन पर उतारना चाहती है।
यदि यह संशोधन बिल पास होता है, तो भारतीय संसद का ढांचा पूरी तरह बदल जाएगा:
विपक्ष के नेताओं का मानना है कि यदि सरकार आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले यह मास्टरस्ट्रोक खेलती है, तो इसका विरोध करना किसी भी दल के लिए मुश्किल होगा। यह कदम चुनाव में एक निर्णायक मुद्दा बन सकता है। सरकार की कोशिश है कि महिलाओं को आरक्षण देने का श्रेय किसी भी कीमत पर देरी के कारण हाथ से न जाने पाए।
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़
जमशेदपुर (बिरसानगर): लौहनगरी के बिरसानगर इलाके में बढ़ती चोरी की वारदातों और शाम के समय सड़कों पर होने वाली ‘रश ड्राइविंग’ ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। सामाजिक संस्था ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने इस बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने बिरसानगर थाना प्रभारी से मिलकर क्षेत्र के सभी जोन में पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने की पुरजोर मांग की है।
मीडिया से मुखातिब होते हुए पीयूष ठाकुर ने कहा कि वर्तमान स्थिति ऐसी हो गई है कि आम नागरिक न तो सड़क पर सुरक्षित चल सकता है और न ही अपने घर को बंद करके कुछ घंटों के लिए परिवार के साथ बाहर जा सकता है।
युवा समाजसेवी ने विशेष रूप से न्यू बारीडीह पार्क रोड का जिक्र करते हुए कहा कि शाम के समय यहाँ जानलेवा स्टंट किए जाते हैं। पीयूष ठाकुर के अनुसार, यहाँ कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। हुड़दंगियों के कारण स्थानीय जनता में भारी तकलीफ और डर का माहौल है।
सामने आ रहे रामनवमी महोत्सव को देखते हुए पीयूष ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि त्योहारों के समय भीड़भाड़ अधिक रहती है, ऐसे में अगर अभी से पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
पीयूष ठाकुर की प्रमुख मांगें:
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़
पटना/मोकामा: बिहार की राजनीति के चर्चित और बाहुबली विधायक अनंत सिंह आखिरकार 142 दिनों के बाद जेल की सलाखों से बाहर आ गए हैं। पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रविवार को कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही वे बेउर जेल से रिहा हुए। जेल के बाहर हजारों समर्थकों ने ‘छोटे सरकार’ के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को करारी शिकस्त दी थी, लेकिन जेल में होने के कारण वे अपनी जीत का जश्न नहीं मना सके थे। रविवार को पटना स्थित उनके आवास पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
अनंत सिंह आज (मंगलवार) पटना से बड़हिया तक 120 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे।
अनंत सिंह की गिरफ्तारी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 30 अक्टूबर को हुई एक हिंसक झड़प से जुड़ी है।
गौरतलब है कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पहले आरजेडी से विधायक थीं, लेकिन 2024 के सत्ता परिवर्तन के दौरान वे जेडीयू के पाले में आ गई थीं। अनंत सिंह खुद इस बार जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। 16 मार्च को वे राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए भी कोर्ट की अनुमति से विधानसभा लाए गए थे।
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़
जमशेदपुर: लौहनगरी में रामनवमी की गूंज अब चौरतफा सुनाई देने लगी है। साकची की सुप्रसिद्ध सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा आयोजित 51वें विराट रामनवमी महोत्सव के तहत सोमवार को साकची बाजार स्थित झंडा चौक भक्ति के सागर में सराबोर नजर आया। यहाँ आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ ने पूरे व्यापारिक क्षेत्र को अध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पुरोहितों द्वारा संपन्न कराई गई पूजा-अर्चना से हुई। बाल मंदिर के सक्रिय सदस्य अंकित मोदी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लल्ला का विधिवत पूजन कराया। इस अवसर पर पूरा साकची क्षेत्र आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठा और हर तरफ भगवा ध्वज लहराते नजर आए।
सुंदरकांड पाठ के दौरान ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से माहौल गुंजायमान रहा। इस धार्मिक अनुष्ठान में शहर के कई प्रमुख व्यवसायी और गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से:
संस्था के सदस्य सन्नी संघी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 24 मार्च, मंगलवार को इस महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे। समिति ने सभी सामाजिक संस्थाओं और रामभक्तों से इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़