ताजा खबर
लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईलोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

एक नई सोच, एक नई धारा

लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप

n73096926317924723512398541fc7420bd81231f3e0fe5747821e68c42de877fc345087896fae5e9f59b45

तीसरी धारा न्यूज / लोहरदगा:

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदलासो पंचायत के चिताकोनी गांव में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ पैकेटबंद बिरयानी खाने के बाद तीन मासूम बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। दोनों गंभीर रूप से बीमार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीसरे बच्चे का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।n73096926317924723512398541fc7420bd81231f3e0fe5747821e68c42de877fc345087896fae5e9f59b45

​पूजा पंडाल से लौटते समय खरीदी थी पैकेटबंद बिरयानी

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम चिताकोनी गांव निवासी ओमप्रकाश भगत की चार वर्षीय पुत्री तन्वी उरांव, सुरेश उरांव का आठ वर्षीय पुत्र रोहन उरांव और सुनील उरांव का सात वर्षीय पुत्र सत्या उरांव अपने परिजनों के साथ चंदलासो गांव के पूजा पंडाल घूमने गए थे। रात में जब वे सभी अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में बच्चों ने गांव की ही एक दुकान से पैकेटबंद बिरयानी खरीदी और खाई थी।

​घर पहुंचते ही शुरू हुई उल्टी, मुंह से निकला झाग और खून

परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद तीनों बच्चों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं। स्थिति तब और डरावनी हो गई जब तन्वी उरांव और रोहन उरांव के मुंह से झाग और खून आने लगा। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और वे आनन-फानन में बच्चों को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए तन्वी को सोमवार की रात ही रांची रेफर कर दिया गया। वहीं, रोहन की हालत नाजुक बने रहने पर मंगलवार सुबह उसे भी रांची ले जाया गया, जहाँ दोनों का इलाज जारी है। तीसरे बच्चे सत्या उरांव का इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया गया, जिसे बाद में परिजन झाड़-फूंक के लिए भी ले गए।

​जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना की सूचना मिलते ही चंदलासो पंचायत की मुखिया दसमति उरांव, मुखिया प्रतिनिधि अनिल उरांव और पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि बिनोद उरांव फौरन चिताकोनी गांव पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस घटना के बाद से ग्रामीण इलाकों में खुलेआम बिकने वाले पैकेटबंद और फास्ट फूड की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

बच्चों के स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!