ताजा खबर
लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईलोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

एक नई सोच, एक नई धारा

देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

n7309705971792471564419bd6e2667454cf330c36ed4b2af8af9b2085741a37d6b232906f3b85c8a1e19d6

तीसरी धारा न्यूज / देवघर:

झारखंड के देवघर जिले में नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के पास सोमवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पड़ोसी राज्य बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र स्थित गोडियारी गांव निवासी 27 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।n7309705971792471564419bd6e2667454cf330c36ed4b2af8af9b2085741a37d6b232906f3b85c8a1e19d6

​बुलेट बाइक से अस्पताल लाकर रची गई झूठी कहानी

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात एक अज्ञात युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर लहूलुहान हालत में रोशन को लेकर सीधे देवघर सदर अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल पहुंचते ही उस युवक ने कर्मचारियों और डॉक्टरों को गुमराह करने के लिए कहा कि रोशन किसी सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है।

​डॉक्टरों की सतर्कता से खुला हत्या का राज

ड्यूटी पर तैनात सतर्क चिकित्सक ने जब घायल की स्थिति और चोटों की गंभीरता की जांच की, तो मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि रोशन की आंख के पास और सिर के पिछले हिस्से में गहरे घाव थे, जो किसी सड़क हादसे के नहीं बल्कि गोली लगने के स्पष्ट निशान थे।

​संदिग्ध युवक और बुलेट की तलाश में जुटी पुलिस

माजरा भांपते ही अस्पताल प्रबंधन ने बिना देर किए बैद्यनाथधाम ओपी और नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। फिलहाल पुलिस उस संदिग्ध युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है जो घायल रोशन को बुलेट बाइक पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गया था, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

अपराध और न्याय से जुड़ी हर सटीक खबर के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!