ताजा खबर
लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईलोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई

एक नई सोच, एक नई धारा

कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

AddText 10 20 10.14.20

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल ब्रिज के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक वारदात सामने आई है, जहाँ अज्ञात अपराधियों ने 12 वर्षीय किशोर की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े किशोर को स्थानीय लोगों ने तुरंत इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कदमा रामजनम नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई है।AddText 10 20 10.14.20

​घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला था किशोर

पूरी घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी आशीष ने बताया कि सोमवार शाम वे लोग टोल ब्रिज के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क किनारे अद्मरे पड़े किशोर पर पड़ी। जब वे लोग पास गए तो देखा कि किशोर के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए जाने के गहरे निशान थे। इसके बाद बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

​हत्या की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

इस सनसनीखेज वारदात के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

अपराध और सुरक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें तीसरी धारा न्यूज के साथ!

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!