ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: बिरसानगर में बेलगाम स्टंटबाज और चोरी की घटनाओं से दहशत; युवाशक्ति के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने पुलिस को दी चेतावनी

जमशेदपुर (बिरसानगर): लौहनगरी के बिरसानगर इलाके में बढ़ती चोरी की वारदातों और शाम के समय सड़कों पर होने वाली ‘रश ड्राइविंग’ ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। सामाजिक संस्था ‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने इस बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने बिरसानगर थाना प्रभारी से मिलकर क्षेत्र के सभी जोन में पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने की पुरजोर मांग की है।IMG 20260228 154446

​“घर हो या सड़क, कहीं सुरक्षित नहीं है आम जनता”

​मीडिया से मुखातिब होते हुए पीयूष ठाकुर ने कहा कि वर्तमान स्थिति ऐसी हो गई है कि आम नागरिक न तो सड़क पर सुरक्षित चल सकता है और न ही अपने घर को बंद करके कुछ घंटों के लिए परिवार के साथ बाहर जा सकता है।

  • ​चोरी की घटनाएं: हाल के दिनों में बिरसानगर जोन नंबर 6, पहाड़ी काली मंदिर के आसपास के घरों में हुई चोरियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
  • ​हुड़दंग और रश ड्राइविंग: बाइक सवार युवक बस्तियों की सड़कों पर बेखौफ होकर रश ड्राइविंग कर रहे हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों और बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

​न्यू बारीडीह पार्क रोड बना ‘स्टंट जोन’

​युवा समाजसेवी ने विशेष रूप से न्यू बारीडीह पार्क रोड का जिक्र करते हुए कहा कि शाम के समय यहाँ जानलेवा स्टंट किए जाते हैं। पीयूष ठाकुर के अनुसार, यहाँ कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है। हुड़दंगियों के कारण स्थानीय जनता में भारी तकलीफ और डर का माहौल है।

​रामनवमी से पहले ‘एक्शन’ की मांग

​सामने आ रहे रामनवमी महोत्सव को देखते हुए पीयूष ठाकुर ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि त्योहारों के समय भीड़भाड़ अधिक रहती है, ऐसे में अगर अभी से पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान नहीं चलाया गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

​पीयूष ठाकुर की प्रमुख मांगें:

  1. ​बिरसानगर के सभी जोन में शाम और रात के समय पुलिस गश्त (Patrolling) बढ़ाई जाए।
  2. ​न्यू बारीडीह पार्क रोड और मंदिर के आसपास CCTV निगरानी और पुलिस बल की तैनाती हो।
  3. ​रश ड्राइविंग और स्टंट करने वाले युवकों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाए।

​ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज़

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!