
ताजा खबर












बंडामुंडा : अखिल भारतीय अनूसूचित जाति मूलवासी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर मुखी 51 वर्ष का पानपोस स्थित जय प्रकाश अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इनके पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार हेतु एवं बंडा मुंडा श्मशान घाट में दफनाया गया। इनके अंतिम दर्शन में हजारों की संख्या में समाज के लोग, सहकर्मी एवं मुखी समाज के लोग एकत्रित हुए।


जमशेदपुर से कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष लखींद्र मुखी, राजू बेहरा, सोनू बेहरा, गुरूचरण मुखी, संतोष बेहरा, मनोज मुखी, गणपति कारूवा, शंभू मुखी, संन्यासी मुखी, लाल मुखी, लखींद्र मुखी, राजेन मुखी, सीनी से मानवाधिकार सहायता संघ के महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा, मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता रंजन कारूवा, पंचू मुखी, रविशंकर मुखी, चाईबासा से ओंकार कारूवा, वार्ड सदस्य गंगा कारुवा, हड़ताल कारूवा, किरीबुरू से पूर्ण चंद्र कारूवा, सुरेश कारूवा, पार्वती कारूवा, गुवा से राधा कारुवा, डांगवापोसी से सुरेश मुखी, चक्रधरपुर से संजय मुखी, विद्यावती मुखी, विजय कारूवा, विजय मुखी, दुर्गा मुखी, गोपी मुखी, चंदलू मुखी, श्याम मुखी, बबलू मुखी, मनोहरपुर से सिलास कारुवा, राजा कारूवा, कलिया कारूवा, लीला कारूवा, राउरकेला से जीवन कारूवा, मोहन पानी कारूवा, प्रसाद कारूवा, दिलीप मुखी, सहदेव मुखी, शिवनाथ कारूवा, बसंत बेहरा, बंडा मुंडा से नितेश मुखी, पीसीकिशन मुखी, राजू मुखी, कृष्णा मुखी, आदित्यपुर से प्रदीप मुखी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।



राँची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को फिर एकबार नव गठित हेमंत सरकार पर निशाना साधा. कहा कि यह सरकार अपने पहले दिन से झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है. यह सरकार केवल पैसे और परिवार के लिए बनी है. इस सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य को केवल लूटा है. खान खनिज, पत्थर, बालू, जमीन, गरीबों के अनाज और युवाओं की नौकरियों को लूटा है. आदिवासी, दलित, पिछड़ा, महिला युवा सभी वर्गों में निराशा है.

विधि व्यवस्था ध्वस्त है. राजधानी के भीड़भाड़ के बीच हत्या हो रही है. अपराधी बेखौफ हैं. महिलाएं, बहन, बेटियां असुरक्षित हैं. सामूहिक रेप की घटनाएं आम हो गई हैं. हेमंत सरकार ने अपने पहले बजट सत्र में लाखों युवाओं को नौकरी देने और नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात सदन पटल पर कही थी. लेकिन आज युवा हताश और निराश है.

जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. ब्लैक लिस्टेड एजेंसी के माध्यम से परीक्षाओं का संचालन कराकर राज्य सरकार ने नौकरियों को लाखों लाख में बेचवा दिया. आज युवा अभ्यर्थी धरने पर बैठने को मजबूर हैं. उनके पास भ्रष्टाचार के स्पष्ट प्रमाण हैं, फिर भी सरकार जिद पर अड़ी है. यह सरकार कानून नियमों से नहीं मनमाने ढंग से चल रही है. नौजवानों को ठग रही है.
इस सरकार ने पारा शिक्षकों,आंगनबाड़ी सेविकाओं,निविदा कर्मियों, सहायक पुलिस कर्मियों को नियमित करने का आश्वासन देकर समर्थन प्राप्त किया था. लेकिन ये सब आज झूठा साबित हुआ.

बाबूलाल ने कहा कि आज सर्वजन पेंशन की बात करने वाली सरकार पिछले चार वर्षों से वृद्धों को भी पेंशन नहीं दे रही. ग्रीन कार्ड के नाम पर, अनाज देने के नाम पर एक दो महीने नाटक किया गया. सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे जा रहे अनाज भी बिचौलिए दलाल लूट ले रहे. जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और इसे सबक सिखाने के लिए सही समय का इंतजार कर रही है.


बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर में अवस्थित महिला कल्याण समिति परिसर में पूर्णिमा नेत्रालय एवं नाम्या स्माइल फाऊंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क नेत्र जांच केंद्र (विजन सेंटर) का शुभारंभ सोमवार को हुआ. जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने फीता काटकर किया.


इस जांच केंद्र में सप्ताह में हर सोमवार एवं शुक्रवार को मरीजों की निःशुल्क जांच की जाएगी. पूर्णिमा नेत्रालय के चिकित्सक डॉक्टर नीरज पटेल एवं उनकी टीम ने पहले दिन 100 लोगों की नेत्र जांच की. जिसमें चिकित्सक ने 20 मरीजों में मोतियाबिंद पाया. सभी को निःशुल्क ऑपरेशन कर घर तक पहुंचाने की बात कही. इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश कुमार षाड़ंगी, डॉ बिन्नी षाड़ंगी आदि उपस्थित थे.



बहरागोड़ा : मोहर्रम को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. बैठक में डीसीएलआर एनएन सुरीन ने कहा कि बहरागोड़ा आपसी एकता का प्रतीक है. उन्होंने भाईचारे के साथ पर्व त्योहार को मानने की अपील की. बीडीओ केशव भारती, सीओ भोला शंकर महतो आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें. संचालन एसआई राहुल कुमार ने किया.


इस मौके पर स्वपन कुमार माहतो, आदित्य प्रधान, दिलीप साव, बाप्तू साव, असित मिश्रा, मिंटू पाल, पानसोरी हांसदा, ललित मांडी, मदन मन्ना, राजकुमार कर, तरुण मिश्रा, अभिजीत जाना, मकसूद अंसारी, खलील खान, परवेज आलम, मो. इकबाल,अब्दुल कायम, जब्बर खान, रहीम खान, अजीमउद्दीन एवं कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.



जमशेदपुर : परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर बिष्टुपुर में सोमवार को पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा योग शिक्षक सह उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें 20 नव प्रशिक्षित योग शिक्षक और पूरे जिले से 80 उत्कृष्ट योग कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि किसान सेवा समिति झारखंड के राज्य प्रभारी करम कोइरी थे. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पतंजलि के योग शिक्षक जिस तरह से नि:शुल्क और नि:स्वार्थ भावना से लोगों के बीच योग का शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य करते हैं वह अनमोल है. घर-घर यज्ञ और घर-घर योग से ही स्वस्थ, समृद्ध और वैभवशाली भारत का निर्माण हो सकता है.

समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में जाने-माने मोटिवेशनल मैनेजमेंट गुरु चंदेश्वर खां ने भी संबोधित किया. मौके पर भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूड़िया, परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कृष्ण कुमार, सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार, किसान सेवा समिति जिला प्रभारी बिहारी लाल, जिला यज्ञ प्रभारी आशुतोष कुमार झा और सैकड़ो पतंजलि कार्यकर्ता उपस्थित थे.


पुरी : पुरी रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रभु बलभद्र के रथ खींचे जाने के दौरान एक भक्त की सांस रूक जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचने की प्रक्रिया के दौरान अचानक भक्तों के बीच धक्का-मुक्की होने से भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे 400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिरने से घायल हो गए।


सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 50 से अधिक भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं, अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।



जमशेदपुर : कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से आज इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया है. गौरतलब हो कि विगत 19मई को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकसभा चुनाव के प्रचार को लेकर घाटशिला आना हुआ था ठीक उसी दिन उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था। जिसमें उन्होंने साफ संकेत दे दिए थे कि उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो आगे ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं।

कुणाल ने अपने इस्तीफे में भाजपा की अंदरुनी हालत का जिक्र करते हुए लिखा है कि कैसे अब इस पार्टी में रहकर जनता के हित में कार्य करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। जब कुणाल ने प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था, तब पार्टी के पदाधिकारियों पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया था.

उन्होंने अपने आज के त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नाम लिखते हुए यह बताने की कोशिश की है कि पूर्वी सिंहभूम में बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठनात्मक विषयों को प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद पार्टी जिले की महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति बिलकुल उदासीन है। खासकर युवाओं के मुद्दों पर यहाँ से चुने हुए जन प्रतिनिधि हमेशा से मौन रहे हैं और संगठन के आंतरिक अनुशासन के प्रति भी कोई गंभीरता दिखाई नहीं देती है।


इन परिस्थितियों में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यजनक है और ऐसी कार्यप्रणाली से वह सहमत नहीं है और राजनीति में आने के उनके मुख्य उद्देश्य के प्रति न्याय करने में असमर्थ हैं, इसलिए वह अपना त्यागपत्र दे रहें हैं। अपने त्यागपत्र की प्रतिलिपि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी.एल. संतोष एवं प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के नाम भी की है।


जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व प्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन शुभ अवसर में आज भाजपा नेता अभय सिंह देवनगर स्थित गांधी आश्रम एवं साथ ही मानगो के बजरंगबली मंदिर से निकाले गए दोनों स्थानों के रथ यात्रा में शामिल होकर प्रभु जगन्नाथ की पूजा अर्चना के साथ रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किये।


साथ ही अभय सिंह ने प्रभु जगन्नाथ जी से समस्त देश राज्य और हमारे झारखंड तथा जमशेदपुर के लिए सुख समृद्धि की कामना की एवं साथ ही भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की कि हमारे इष्ट, मित्र, कुटुंब, सगे संबंधी सारे लोगों के जीवन में खुशहाली लाए यही प्रभु जगन्नाथ जी से कामना किया गया।

भारी संख्या में रथ खींचते समय सभी लोग जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ की उद्घोष के साथ पवित्र आत्मा का मंत्र उच्चारण कर रहे थे। समस्त वातावरण प्रभु जगन्नाथ जी के महामय हो चुका था।


देवघर : झारखंड के देवघर में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास एक तीन मंजिला इमारत गिर गयी है. इस हादसे में 10 से 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम ने एक महिला (अनुपमा देवी) और दो पुरुषों का रेस्क्यू किया. लेकिन डॉक्टर ने दोनों पुरुषों को मृत घोषित कर दिया. मृकतों की पहचान अनुपमा के पति मनीष दत्त द्वारी और सुनील यादव के रूप में हुई है.


सुनील कुमार यादव निजी चालक है, जो किसी बैंक के अधिकारी की गाड़ी चलाता है. लोगों ने चाय दुकान चलाने वाली पूनम के दोनों बच्चों (सुहानी और पीहू) को पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया था. रेस्क्यू टीम मलबे में दबे बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी है.
तीन मंजिला इमारत के गिरने की घटना के बाद एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला प्रशासन मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव का कार्य कर रही है. मौके पर एम्बुलेंस भी तैनात है. घटनास्थल पर डीसी, एसपी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे कैंप कर रहे हैं.

गोड्डा सांसद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि देवघर में आज सुबह छह बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने तुरंत की टीम भिजवाया.सुबह से मैं खुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूं.स्थानीय लोगों ने अभी तक तीन लोगों को और एनडीआरएफ ने 1 महिला को बचाया है. बचाव कार्य जारी है, घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है.


किरीबुरू : किरीबुरु के मेन मार्केट निवासी सह कबाड़ी कारोबारी जीतेन गुप्ता का 8 वर्षीय पुत्र नेहाल गुप्ता की रविवार की सुबह करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र की बताई जा रही है. घटना की खबर पाकर मृतक के परिवार के अन्य सदस्य किरीबुरु से जमशेदपुर के लिये रवाना हो गये हैं.


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उक्त बच्चा डिमना क्षेत्र स्थित अपने आवास में परिवार के साथ रहता था. पास के मैदान में 7 जुलाई की सुबह खेलने गया था. उस मैदान में किसी लोहे के ग्रिल में करंट था. ग्रिल में बच्चा के सटने से करंट लग गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे परिवार में मातम व कोहराम छा गया है.
