
ताजा खबर











जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखण्ड के अंतर्गत कुछ पंचायत क्षेत्र में रेलवे प्रशासन के द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकार से संबंधित राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने पर रोक लगाया गया है, जिसके कारण उस क्षेत्र के आम लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रहा है।


जहां सांसद प्रतिनिधि को प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन एवं कई सारे जन प्रतिनिधि ने सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन देते हुए अवगत करवाया कि रेलवे प्रशासन के सहयोग से रेलवे क्षेत्र में नागरिकों के मौलिक अधिकार से संबंधित राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हेतु पहल करने को लेकर ताकि उस क्षेत्र में रह रहे आम लोगों को मुलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके।
प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में विकास कार्य को रोकने से रह रहे स्थानीय लोगों को सड़क बिजली पानी आदि जैसे चीजों की काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।



जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था “कोशिश एक मुस्कान लाने की” के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने टिनप्लेट गोलचक्कर के समीप वृक्षारोपण किया तथा बड़े होने तक उनकी देखभाल करने का भी संकल्प उठाया।


शिव शंकर सिंह ने कहा वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं। भावी पीढ़ी के लिए पौधा का रोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है। इससे ही पर्यावरण को स्वच्छ व संतुलित किया जा सकता है।
इस अवसर पर त्रिदेव सिंह, बिपिन, हनी परिहार, पप्पू, आलोक, कुणाल, राजा, शाहरुख मलिक, शिबू कई लोग मौजूद रहे।


जमशेदपुर : केबुल कंपनी गेट के सामने स्थित कोशिश संस्था के कार्यालय में भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के देखरेख में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र का शुभारंभ राष्ट्र संवाद समूह के संपादक देवानंद सिंह एवं अन्य गणमान्यों द्वारा किया गया।

नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से जमशेदपुर क्षेत्र की जनता को आयुष्मान भारत योजना कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, वोटर आईडी कार्ड बनाने से संबंधित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बीच आम नागरिक कार्यालय पहुंचकर सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा “आज भी कई लोग सरकारी सुविधाओं और योजनाओं से अनभिज्ञ हैं ऐसे पात्र लाभार्थियों को हमारी संस्था के सदस्यों द्वारा जन सुविधाओं और योजनाओं से अवगत कराया जायेगा।

मौके पर, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, कंचन डे, जितेंद्र सिंह जीतू, त्रिदेव सिंह, बिनोद कुमार, कर्मजीत सिंह कम्मे, शाहरुख सहित स्थानीय आम जनमानस और कई लाभार्थी उपस्थित रहे।

सीनी : मेन्स यूनियन सीनी शाखा द्वारा मुख्य ब्रीज अभियंता श्री शांतनु साहा को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें सीनी रेल इंजीनियरिंग कारखाना एवं कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए चर्चा की गई। जिसमें पूर्व में एल डी सी परीक्षा हुई थी जिसमें उच्च कोटि के प्रश्न पुछे गए थे, ग्रुप डी से ग्रुप सी में प्रोन्नति के लिए। जिसमें 60 अंक में पास करना अनिवार्य था। इस परीक्षा में ग्रुप डी कर्मचारियों में से एक भी कर्मचारी पास नहीं हुए थे।

पुनः एल डी सी परीक्षा आयोजित करने की मांग रखी गई है, जिसमें सभी परीक्षार्थियों को निम्न अंक से पास किये जाने का विकल्प की मांग रखी गई। इस पर मुख्य ब्रीज अभियंता ने कहा कि 20% कोटे के तहत पुनः परीक्षा आयोजित की जायेगी और संबंधित समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए आश्वासन दिया कि सभी कारखाने एवं कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं में रेलवे कारखाने में वर्क लोड, रेलवे डाक्टर नियुक्ति, स्वच्छ पानी, रोड मरम्मती करण, रेलवे क्वार्टर की मरम्मत, इत्यादि समस्याओं पर उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श के पश्चात सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

इस मौके पर मेन्स यूनियन के उप सचिव अरगा विश्वास, एस सी एस टी कर्मचारी के अध्यक्ष व्यास कुमार रजक, देवाशीष दास, अरूण कुमार, गौरांग मोदक, अभय कुमार सिंह, रितेश कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।


गम्हरिया : झारखंडी भाषा खातियानी संघर्ष समिति के द्वारा गम्हरिया हथियाडीह खेल मैदान में विशाल जनसभा में जे बी के एस एस के सुप्रीमो केन्द्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो ने सिंहभूम लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी आशा कुमारी रूंडा को बुके देकर सम्मानित करते हुए पार्टी की सदस्यता प्रदान की। आशा कुमारी रूंडा सैकड़ों समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

आशा कुमारी रूंडा ने अपने संबोधन में कहा कि जेबी केएसस के नीति सिद्धान्त से प्रभावित होकर मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। पार्टी के द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं उसे हरसंभव प्रयास करते हुए विधि सम्मत कार्य करूंगी। इस दौरान सिंहभूम लोकसभा पुर्व प्रत्याशी परदेशी लाल मुंडा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।




जमशेदपुर : मोदी सरकार और भाजपा की हर साजिश नाकाम हो रही है। हेमंत सोरेन पर मोदी सरकार ने ईडी के माध्यम से फर्जी केस बनाकर जेल भिजवा दिया, परंतु ईडी ने कोर्ट में कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। जेल से रिहा होकर हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और झारखंड की कमान संभाल लिया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद भाजपा खेमे में उदासी और मायूसी देखी जा रही है। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले हेमंत सोरेन को मोदी सरकार इसलिए फर्जी केस बनाकर जेल भिजवाया था ताकि भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ मिल सके लेकिन जनता ने भाजपा की साजिश को नाकाम कर दिया। अब राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चल रही है। हालत यह है कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है वह मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ना चाहती है। खासकर मणिपुर की घटना के बाद आदिवासी समाज के लोगों ने भाजपा से दूरी बना ली है। यही कारण है कि सभी आरक्षित सीटों पर लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई।

इस तरह का फार्मूला मोदी सरकार बिहार बंगाल महाराष्ट्र आदि राज्यों में अपना रही है। पप्पू ने कहा कि जनता ने भाजपा को सबक सिखा दी है और बैसाखी सरकार चलाने पर मजबूर कर दी है यह सरकार कभी भी गिर सकती है। देश की जनता नहीं चाहती थी कि तीसरी बार मोदी सरकार बने परंतु 38 दलों के साथ एनडीए के नाम पर जोड़-तोड़कर सरकार बन गई, लेकिन सहयोगी दलों में काफी नाराजगी है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जिस दिन किसी कारण से नाराज हुए तो सरकार गिर जाएगी।


जमशेदपुर – टेल्को क्षेत्र के महानंद बस्ती में स्थित नव प्राथमिक विद्यालय की नहीं हो रही मरम्मती गुरुवार को समाजसेवी करनदीप सिंह को विद्यालय में चोरी की सूचना प्राप्त हुई और वह विद्यालय पहुंचे और विद्यालय की शिक्षिका से जानकारी प्राप्त की।


मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका पुष्पा मिश्रा ने बताया की आए दिन यहां चोरी हो रही है उन्होंने बताया की एक लिखित रूप में टेल्को थाने में शिकायत की गई है पर वह आज तक चोर को पकड़ नहीं पाए।
विद्यालय की मरम्मती नहीं होने के कारण छत से पानी गिर रहा है और क्लासरूम के पांच पंखे पानी गिरने के कारण खराब हो चुके हैं विद्यालय की शिक्षिका ने बताया की जिला शिक्षा कार्यालय में भी इसकी लिखित के रूप में शिकायत की गई है पर आज तक कोई मरम्मती कार्य नहीं हुआ।


स्थानीय निवासी मुन्ना देवी ने बताया की इतनी खराब स्थिति में बच्चे विद्यालय में आकर पढ़ रहे हैं सरकारी स्कूल होने के नाते उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है, जहां तक की बच्चों से झाड़ू लगाया जाता है उन्होंने इस विषय में कार्रवाई की गुहार लगाई है और जल्द से जल्द मरमती कार्य विद्यालय की करवाई जाए।



जमशेदपुर : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा ने बुधवार को ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जमशेदपुर शहरी इकाई का जिला अध्यक्ष बनने पर फतेह लाइव के मुख्य संपादक चरणजीत सिंह को सम्मानित किया. इस दौरान अंगवस्त्र और बुके प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इसके साथ ही जन्मदिन की बधाई भी दी गई.


इससे पूर्व इन दोनों खुशियों के उपलक्ष्य में चरणजीत सिंह के आवास में श्री सुखमणि साहेब के पाठ और कीर्तन गायन किये गए. सभा की बीबीयों ने पाठ किया. समाप्ति के बाद बीबी जसविंदर कौर ने अरदास हुई, जिसके बाद उपस्थित संगत के बीच सम्मान समारोह किया गया. चरणजीत सिंह को आगामी रविवार को गुरुद्वारा में सम्मानित किया जायेगा.


गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू, चेयरमैन इंदरजीत सिंह साब, सचिव सविंदर सिंह बिल्ला, नौजवान सभा के महासचिव तरण संधू, सभा की प्रधान सह सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की संयुक्त महासचिव परमजीत कौर, जसविंदर कौर, गुरमीत कौर, तृप्ता कौर, सुखजिन्दर कौर, ग्रंथी गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, मंजीत कौर उर्फ कोक्क, सरबजीत कौर, आशा कौर, सीता कौर, गुरमीत कौर स्वीटी, हरलीन कौर, तरणदीप सिंह, गुरकिरत सिंह, अवलीन कौर आदि उपस्थित थे.
झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राजभवन के लिए निकले हैं. हेमंत सोरेन तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना था. सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे.





जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस आर टी आई विभाग के प्रदेश चेयरमैन तपेश्वर नाथ मिश्रा ने जिलाध्यक्ष अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अनुशंसा पर पूर्वी सिंहभूम जिला आर टी आई विभाग कांग्रेस का चेयरमैन कमलेश कुमार को नियुक्त किया। उन्होंने नए चेयरमैन कमलेश कुमार को बधाई देने के साथ साथ शीघ्र जिला कमिटी, प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी बनाने का निर्देश भी दिया है।



